प्रश्न-1.. बी आर अंबेडकर और महात्मा गांधी के मध्य सन 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था?? (अ)- भारत के लिए डोमिनियन स्थिति बनाए जाने का (ब)- मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का (स)- हरिजनों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का (द)- हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का✅
प्रश्न-2.. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई?? (अ)- चार्टर एक्ट 1833 (ब)- भारतीय परिषद अधिनियम 1861✅ (स)- भारतीय परिषद अधिनियम 1892 (द)- भारतीय परिषद अधिनियम 1909
प्रश्न-3.. भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार मिला?? (अ)- 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट (ब)- 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट (स)- 1786 का एमेंडमेंट एक्ट✅ (द)- 1813 का चार्टर एक्ट
प्रश्न-4..साम्राज्ञी विक्टोरिया ने 1858 की घोषणा में भारतीयों को बहुत सी चीजें दिए जाने का आश्वासन दिया था निम्न आश्वासनों में से कौन सा ब्रिटिश शासन ने पूरा किया था?? (अ)- रियासतों को हड़पने की नीति समाप्त कर दी जाएगी (ब)- देसी रजवाड़ों की यथास्थिति बनाए रखी जाएगी✅ (स)- भारतीय व यूरोपियन सभी प्रजा को समान व्यवहार मिलेगा (द)- भारतीयों के सामाजिक व धार्मिक विश्वासों में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा
प्रश्न-5.. मिंटो मार्ले सुधार का उद्देश्य क्या था?? (अ)- पृथक निर्वाचन प्रणाली✅ (ब)- भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना (स)- युद्ध में सहयोग हेतु तैयार करना (द)- पूर्ण स्वतंत्रता देना
प्रश्न-6.. मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मंडल प्रारंभ में किसके द्वारा लाया गया था?? (अ)- क्रिप्स मिशन 1942 (ब)- मार्ले मिंटो सुधार 1909✅ (स)- मोंटेग्यु चेम्सफोर्ड सुधार 1919 (द)- भारत सरकार अधिनियम 1935
प्रश्न-7.. 1909 इंडियन कौंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गई थी?? (अ)- द्वैध शासन प्रणाली (ब)- सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व✅ (स)- संघीय व्यवस्था (द)- प्रांतीय व्यवस्था
प्रश्न-8.. 1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था निम्नलिखित में से कौन इस का सदस्य नहीं था?? (अ)- लार्ड पेथिक लॉरेंस (ब)- ए बी एलेग्जेंडर (स)- सर स्टेफर्ड क्रिप्स (द)- लॉर्ड एमरी✅
प्रश्न-9.. कैबिनेट मिशन योजना के विषय में कौन सा सही नहीं है?? (अ)- प्रांतीय समूहीकरण (ब)- भारतीय सदस्यों वाला अंतरिम मंत्रिमंडल (स)- पाकिस्तान की स्वीकृति✅ (द)- संविधान निर्माण का अधिकार
प्रश्न-10.. भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना निम्न में से किस नाम से जानी गई?? (अ)- डूरण्ड योजना (ब)- मिंटो मार्ले योजना (स)- माउंटबेटन योजना✅ (द)- वेवेल योजना
प्रश्न-11.. अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था?? (अ)- भारत सरकार अधिनियम 1935 में✅ (ब)- अगस्त प्रस्ताव 1940 में (स)- भारत सरकार अधिनियम 1919 में (द)- कैबिनेट मिशन प्रस्ताव 1946 में
प्रश्न-12.. भारत में सचिव का पद किसके द्वारा निर्मित किया गया था?? (अ)- मार्ले मिंटो सुधार 1909 (ब)- भारत सरकार अधिनियम 1858✅ (स)- भारतीय परिषद अधिनियम 1861 (द)- मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार
प्रश्न-13.. 1922 में निम्नलिखित में से किसके द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया गया कि भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छा अनुसार होगा?? (अ)- महात्मा गांधी✅ (ब)- गोपाल कृष्ण गोखले (स)-मोतीलाल नेहरू (द)- बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न-14.. 1924 में किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाए?? (अ)- एम एन राय (ब)- महात्मा गांधी (स)- मोतीलाल नेहरू✅ (द)- गोपाल कृष्ण गोखले
प्रश्न-15.. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया?? (अ)- मोतीलाल नेहरू (ब)- जवाहरलाल नेहरू (स)- एम एन राय✅ (द)- जवाहरलाल नेहरु
प्रश्न-16.. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?? (अ)- महात्मा गांधी (ब)- मोतीलाल नेहरू (स)- एम एन रॉय (द)- जवाहरलाल नेहरू✅
Quiz Winner- स्नेहा जी चौधरी
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )
0 Comments