Qu 1:- भागीरथी एवं अलकनंदा नदी का संगम किस जगह पर होता है ? A. विष्णुप्रयाग B. देवप्रयाग ✅ C. प्रयाग D. नंदप्रयाग
Qu 2:- गंगा की सहायक नदियों में से किन नदियों का उद्गम नेपाल हिमालय से है? 1. घाघरा 2. रामगंगा 3. गंडक 4. कोसी कूटः A. केवल 1, 2 और 3 B. केवल 2, 3 और 4 C. केवल 1, 3 और 4 ✅ D केवल 1 और 4
Qu 3:-ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः 1. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के पश्चिम से निकलती है।2. ब्रह्मपुत्र नदी नामचा बारवा शिखर के पास पहुँचकर गॉर्ज के माध्यम से भारत में प्रवेश करती है। 3. यह नदी अपने उद्गम स्रोत से काफी मात्रा में सिल्ट (अवसाद) लेकर चलती है जो भारत के असम में हर साल बाढ़ का कारण बनती है। उपरोक्त में से कौन-से कथन असत्य ह? A. केवल 1 और 3 ✅ B. केवल 2 और 3 C. केवल 2 D. उपरोक्त सभी
Qu 4: -प्रायद्वीपीय नदियों एवं उद्गम स्थलों के संबंध में सूची-I को सूची-II सेमिलाइयेः सूची-I. सूची-II
A. ताप्ती 1. ब्रह्मगिरी पहाड़ी- श्रृंखला B. गोदावरी 2. महाबलेश्वर C. कृष्णा 3. सतपुड़ा पर्वत- श्रृंखला D. कावेरी 4. त्रयंबकेश्वर कूटः A. 1 3 4 2 B. 3 4 1 2 C. 3 1 2 4 D. 3 4 2 1 ✅
Q. 5 निम्न कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए:- 1. तिब्बत एक शीत एवं शुष्क क्षेत्र है। 2. प्रायद्वीपीय उच्च भूमि से आने वाली मुख्य सहायक नदियां चंबल, बेतवा तथा सोन है। 3. हिमालय की नदियों की तुलना में प्रायद्वीपीय नदियों की लंबाई कम तथा छीछली है
A. केवल 1 B. केवल 2 C. केवल 3 D. उपरोक्त सभी ✅
Q. 6 हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियां है:- A. सिंधु, गंगा व चैनाब B. गंगा, सिंधु व व्यास C. ब्रह्मपुत्र, नर्मदा व गंगा D. सिंधु, ब्रह्मपुत्र व गंगा ✅
Q. 7 सिंधु नदी तंत्र का उद्गम कहां है? A. लद्दाख में B. तिब्बत में ✅ C. कश्मीर में D. हरिद्वार में
Q28. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी नदी है? A. नील B. गंगा C. अमेज़न ✅ D. सिंधु
Qu 9:- झीलों के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः 1. विसर्प नदी तटीय क्षेत्रों को काटकर गोखुर झील (Ox-bow Lake) का निर्माण करती है। 2. स्पिट तथा बार (रोधिका) तटीय क्षेत्रों में लैगून का निर्माण करते हैं। उपरोक्त में से कौन-से कथन असत्य है?
A. केवल 1 ✅ B. केवल 2 C. 1 और 2 दोनों D. न तो 1 और न ही 2
Qu 10:-निम्नलिखित में से कौन-सी लैगून हैं? A. चिल्का झील B. पुलिकट C. अष्टमुदी झील D. उपरोक्त सभी ✅
Qu 11:- मानव निर्मित ‘गुरु गोविंद सागर’ झील का संबंध किस परियोजना से है? A. दामोदर घाटी परियोजना B. भाखड़ा-नांगल परियोजना ✅ C. सरदार सरोवर परियोजना D. तुंगभद्रा परियोजना
Qu 12:-नीचे दिये गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ियेः 1. भारतीय प्लेट, गोंडवाना प्लेट से अलग होने के बाद दक्षिण की ओर प्रवाहित हुई। 2. भारतीय प्लेट और यूरेशिया प्लेट की टक्कर के परिणामस्वरूप हिमालय पर्वत का विकास हुआ। उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य है A. केवल 1 B. केवल 2 ✅ C. 1 और 2 दोनों D. न तो 1 और न ही 2
Qu 13:- लघु हिमालय या हिमाचल हिमालय के अंतर्गत कौन-कौन सी पर्वत शृंखला सम्मिलित हैं? A. धौलाधर B. पीरपंजाल C. महाभारत D.उपरोक्त सभी ✅
Qu 14:- निम्न हिमाचल तथा शिवालिक के बीच स्थित लंबवत् घाटी को कहते हैं- A. करेवा B. दून ✅ C. दुआर D. दोआब
Qu 15 :- पश्चिम से पूर्व तक स्थित हिमालय क्षेत्रों से संबंधित दी गई सूची-I को सूची-II से मिलाइयेः
सूची-I सूची-II A. पंजाब हिमालय 1. तिस्ता तथा दिहांग नदी के बीच B. कुमाऊँ हिमालय 2. काली तथा तिस्ता नदी के बीच C. नेपाल हिमालय 3. सतलुज तथा काली नदी के बीच D. असम हिमालय 4. सतलुज तथा सिंधु नदी के बीच
कूटः A. 1 2 3 4 B. 4 3 1 2 C. 4 3 2 1 ✅ D. 3 4 1 2
Qu 16:-नदी मैदान के संदर्भ में ‘दोआब’ का अर्थ है- A. दो नदियों के बीच का भाग ✅ B. नदी मुहाने पर निर्मित मैदान C. नदियों के बाढ़ वाले क्षेत्र D. नदियों द्वारा बनने वाली अपरदनी और निक्षेपण स्थलाकृतियाँ
Qu 17:- पंजाब के मैदान का निर्माण किन नदियों के द्वारा होता है? A. सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास एवं सतलुज ✅ B. झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास एवं सतलुज C. सिंधु, झेलम, घघ्घर, चिनाब, रावी एवं सतलुज D. झेलम, चिनाब, रावी, माही एवं सतलुज
Qu 18:- 8 से 10 किलोमीटर चौड़ाई की पतली पट्टी जो शिवालिक गिरिपाद के समानांतर फैली हुई है। इसके परिणामस्वरूप हिमालय पर्वत श्रेणियों से बाहर निकलती नदियाँ यहाँ पर भारी जल-भार जैसे- बड़े शैल और गोलाश्म जमा कर देती हैं। सभी सरिताएँ इस पट्टी में विलुप्त हो जाती हैं। उपरोक्त विवरण किसके संबंध में है? A. तराई B. खादर C. बाँगर D. भाबर ✅
Qu19:- निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं हैं? 1. थालघाट - महाराष्ट्र 2. पालघाट - गोवा 3. भोरघाट - केरल 4. दिफू - अरुणाचल प्रदेश कूटः A. केवल 1, 2 और 4 B. केवल 2 और 3 ✅ C. केवल 2, 3 और 4 D. केवल 3 और 4
Qu20:-म्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है? A. पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट की अपेक्षा ऊँचे हैं। B. पश्चिमी घाट का विस्तार सतत् है, जबकि पूर्वी घाट का विस्तार सतत् नहीं है। C. उड्गमंडलम् जिसे ऊटी के नाम से जाना जाता है, अन्नामलाई पर्वतमाला में स्थित एक महत्त्वपूर्ण हिल स्टेशन है। ✅ D. पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर जिंधगाड़ा है।
Qu21:- प्रायद्वीपीय पठार से संबंधित ‘दक्कन ट्रैप’ है- A. नग्न चट्टानों वाली स्थलाकृति। B. यहाँ पाई जाने वाली काली मृदा। ✅ C. पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलानों में पाई जाने वाली मृदा। D. यहाँ पाई जाने वाली चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ।
Qu22:- भारत का एकमात्र जीवित ज्वालामुखीय द्वीप अवस्थित हैः A. अंडमान द्वीप समूह में। ✅ B. निकोबार द्वीप समूह में। C. लक्षद्वीप द्वीप समूह में। D. न्यू मूरे द्वीप समूह में।
Qu23:- पाक जलसंधि किन दो देशों के बीच में अवस्थित है? A. भारत - पाकिस्तान B. भारत - श्रीलंका ✅ C. मालदीव - श्रीलंका D. भारत - मालदीव
Qu24:- पुदुच्चेरी केंद्र-शासित प्रदेश तीन राज्यों में फैला हुआ है। इसके विभिन्न ज़िलों और उनकी अवस्थितियों के संबंध में नीचे दिये गए युग्मों को सुमेलित कीजिये: A. यनम - आंध्र प्रदेश B. कराइकल - तमिलनाडु C. माहे - केरल D. सभी सही हैं ✅
Qu 25:- निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संघ राज्य का सबसे पश्चिमी बिंदु है?
A. इंदिरा कॉल B. गुहर मोती ✅ C. कन्याकुमारी D. प्वॉइंट पेड्रो
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )
0 Comments