Indian Geography Quiz 10

Indian Geography Quiz 10


1.'फोबोस' और 'डीमोस' निम्नलिखित में से किसके दो उपग्रह हैं?
{अ} शनि
{ब} मंगल
{स} बुध
{द} शुक्र
{ब}✅
 विशेष-सौरमंडल' में मंगल ग्रह सूर्य से चौथे स्थान पर और आकार में सातवें क्रमांक का बड़ा ग्रह है। मंगल को रात में नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसे 'युद्ध का भगवान' भी कहते हैं। मंगल ग्रह को यह नाम अपने लाल रंग के कारण मिला है। इसकी रक्तिम आभा के कारण ही यह लाल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। मंगल ग्रह के दो उपग्रह भी है- 'फोबोस' और 'डीमोस'। फोबोस मंगल ग्रह के मध्य बिन्दु से 9000 किलोमीटर के फासले पर है और डीमोस 23000 किलोमीटर की दूरी पर। फोबोस का रेडियस 11 किलोमीटर है और डीमोस का 6 किलोमीटर। फोबोस पश्चिम से उगता है और दिन में दो बार पूर्व में ढलता है। डीमोस बहुत छोटा-सा चाँद है।

2.हिमालय का एक भाग जिसका नाम 'कलिन्द' है, वहाँ से कौन-सी नदी निकलती है?
{अ} गंगा
{ब} यमुना
{स} नीलांजना
{द} रामगंगा
{ब}✅
विशेष-भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत स्थित है। इसकी एक चोटी का नाम 'बन्दरपुच्छ' है। यह चोटी उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में है। इसकी ऊँचाई लगभग 20,731 फुट है। इसे 'सुमेरु' भी कहते हैं। इसके एक भाग का नाम 'कलिन्द' है। यहीं से यमुना नदी निकलती है। इसी से यमुना का नाम 'कलिंदजा' और 'कालिंदी' भी है। दोनों शब्दों का अर्थ 'कलिन्द की बेटी' होता है। यह जगह बहुत ही सुन्दर है, किंतु यहाँ पहुँचना और भी कठिन है। अपने उद्गम से आगे कई मील तक विशाल हिमगारों और हिंम मंडित कंदराओं में अप्रकट रूप से बहती हुई तथा पहाड़ी ढलानों पर से अत्यन्त तीव्रतापूर्वक उतरती हुई यमुना की धारा यमुनोत्तरी पर्वत से प्रकट होती है।

3.निम्न में से किस नदी को 'वन की आशा' कहा जाता है?
{अ} लूनी
{ब} बाणगंगा
{स} बनास
{द} चम्बल
{स}✅
विशेष- बनास नदी' राजस्थान, पश्चिमोत्तर भारत में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह चम्बल नदी की सहायक नदी है। बनास एक मात्र ऐसी नदी है, जो अपना संपूर्ण चक्र राजस्थान में ही पूरा करती है। 'बनास' अर्थात "वन की आशा" के रूप में जानी जाने वाली यह नदी उदयपुर ज़िले के अरावली पर्वत श्रेणियों में कुंभलगढ़ के पास खमनौर की पहाड़ियों से निकलती है। बनास को मौसमी नदी के रूप में जाना जाता है। यह गर्मी के समय अक्सर सूखी रहती है, लेकिन इसके बावजूद यह सिचाई का मुख्य स्रोत है। इसकी समूची घाटी में मिट्टी के बहाव से कई स्थानों में अनुपजाऊ भूमि का निर्माण हो गया है।

4.छोटा नागपुर का पठार किस राज्य का दक्षिणी भाग है?
{अ} मध्य प्रदेश
{ब} आन्ध्र प्रदेश
{स} असम
{द} झारखण्ड
{द}✅
विशेष- झारखण्ड राज्य' में बहुत बड़ी संख्या में घने वन और झाड़-झंकार जैसी अधिकांश वनस्पतियाँ पाई जाती हैं, इसीलिए राज्य का नाम 'झारखण्ड' पड़ा है। यह राज्य छोटा नागपुर पठार पर बसा हुआ है, जो गंगा के मैदानी भाग के दक्षिण में है। 'छोटा नागपुर पठार' झारखण्ड का प्रमुख भौतिक लक्षण है, जो पठारों, पहाड़ियों व घाटियों की शृंखला है। यह लगभग समूचे राज्य में फैला है और अधिकांशतः स्फटकीय (क्रिस्टल) चट्टनों से बना है। हज़ारीबाग़ व राँची, ये दो मुख्य पठार दामोदर नदी के भ्रंशित और कोयला युक्त अवसादी बेसिन से विभाजित हैं। इनकी ऊँचाई औसतन लगभग 610 मीटर है।

5.निम्नलिखित राजधानियों में से 'चिरिया टापू' किस राजधानी में स्थित है?
{अ} पोर्ट ब्लेयर
{ब} भोपाल
{स} कोहिमा
{द} गंगटोक
{अ}✅
विशेष- पोर्ट ब्लेयर' अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है। यह कोलकाता से 1,255 कि.मी. तथा चेन्नई से 1,191 कि.मी. दूर स्थित है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर ख़ूबसूरत नज़ारों से भरी हुई है। पोर्ट ब्लेयर स्थित सेल्यूलर जेल का निर्माण 1886 से 1906 के बीच करवाया गया था। अंग्रेज़ों द्वारा यहाँ 1947 तक भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था। 'सिपीघाट फार्म', 'वाइपर टापू' पोर्ट ब्लेयर स्थित अन्य दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ से 35 कि.मी. दक्षिण में स्थित 'चिरिया टापू' अपने सुंदर समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। 'कोरबिन कोव', 'माउंट हैरियट', 'रॉस द्वीप', 'मधुबन तट' तथा 'काला पत्थर' पोर्ट ब्लेयर के समीप स्थित अन्य प्रसिद्ध स्थल हैं।

6.सिन्धु नदी भारत के एकमात्र किस राज्य से होकर प्रवाहित होती है?
{अ} हिमाचल प्रदेश
{ब} पंजाब
{स} जम्मू और कश्मीर
{द} हरियाणा
{स}✅
विशेष- पहले 'जम्मू और कश्मीर' भारत की बड़ी रियासतों में से एक था। जम्मू-कश्मीर के पश्चिम मध्य हिस्से के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में देवसई पर्वत है। इस राज्य की राजधानी ग्रीष्‍म काल में श्रीनगर और शीत काल में जम्मू रहती है। राज्य का 90 प्रतिशत से अधिक भाग पहाड़ी क्षेत्र है। इस क्षेत्र को भौगोलिक आकृति की दृष्टि से सात भागों में बाँटा गया है, जो पश्चिमी हिमालय के संरचानात्मक घटकों से जुड़े हैं। दक्षिण-पश्चिम से पूर्वोत्तर तक इन क्षेत्रों में मैदान, निचली पहाड़ियाँ, पीर पंजाल पर्वत श्रेणी, कश्मीर की घाटी, वृहद हिमालय क्षेत्र, ऊपरी सिंधु घाटी और कराकोरम पर्वत श्रेणी शामिल है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा उत्तर में 75 मि.मी. से लेकर दक्षिण-पूर्व में 1150 मि.मी. तक होती है।

7.'मानसून' शब्द की व्युत्पत्ति अरबी भाषा के किस शब्द से हुई है?
{अ} मौसम
{ब} मौसमी
{स} मौसिम
{द} उपरोक्त में से कोई नही
{स}✅
विशेष- भारत एक कृषि प्रधान देश है। 'मानसून' में होने वाली अच्छी वर्षा काफ़ी हद तक किसानों को समृद्ध बना देती है। भारत ही नहीं विश्व की कई प्रमुख फ़सलें मानसूनी वर्षा पर निर्भर हैं। आज भी मानसून से होने वाली वर्षा भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है। 'मानसून' शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के 'मौसिम' शब्द से हुई है। अरब के समुद्री व्यापारियों ने समुद्र से स्थल की ओर या इसके विपरीत चलने वाली हवाओं को 'मौसिम' कहा था, जो आगे चलकर 'मानसून' कहा जाने लगा। मानसून का जादू और इसका जीवन-संगीत भारतीय उपमहाद्वीप में ही फैला हो, ऐसा नहीं है। वास्तव में, यह पृथ्वी पर सबसे बड़ी जलवायु संरचना है। भूगोल पर इसका विस्तार लगभग 10 डिग्री दक्षिणी अक्षांश से लेकर 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक है।

8.शीत ऋतु में होने वाली वर्षा किस फ़सल के लिए अत्यंत लाभकारी होती है?
{अ} गेहूँ
{ब} मक्का
{स} जौ
{द} धान
{अ}✅
विशेष- गेहूँ' विश्वव्यापी महत्त्व की फ़सल है। विश्व की एक बहुत बड़ी संख्या का मुख्य खाद्य गेहूँ है। विश्वव्यापी गेहूँ उत्पादन वर्ष 2007-2008 में 62.22 करोड़ टन तक पहुँच गया था। भारत गेहूँ का चीन के बाद दूसरा विशालतम उत्पादक देश है। चावल के बाद गेहूँ देश का दूसरा सबसे महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न है। देश के कुल 10 प्रतिशत भाग पर गेहूँ की कृषि की जाती है, किंतु चावल की अपेक्षा इसका प्रति हेक्टेयर उत्पादन लगभग 2500 किलोग्राम अधिक है। गेहूँ की अधिकांश कृषि सिंचाई के सहारे की जाती है। भारत में इसकी खेती का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और नवम्बर का शीतकालीन समय होता है। इस समय बोई गई फ़सल से काफ़ी अच्छा लाभ प्राप्त होता है।

9.निम्न में से किस खाड़ी को 'जलदस्यु मार्ग' कहा जाने लगा है?
{अ} बंगाल की खाड़ी
{ब} मन्नार की खाड़ी
{स} खंभात की खाड़ी
{द} अदन की खाड़ी
{द}✅
विशेष-अदन की खाड़ी' अरब सागर में यमन, जो कि अरब प्रायद्वीप का दक्षिणी तट है, और सोमालिया के मध्य स्थित है। पश्चिम में अरब सागर को 'अदन की खाड़ी', 'बाब एल-मंदेब' जलडमरूमध्य के माध्यम से लाल सागर से जोड़ती है। हाल के कुछ दिनों में इस खाड़ी में समुद्री लुटेरों की गतिविधियों में काफ़ी बढ़ोत्तरी हुई है, जिस कारण इसे 'जलदस्यु मार्ग' भी कहा जाने लगा है। 'अदन की खाड़ी' में पहले से ही अमेरिका, रूस और अन्य यूरोपीय देशों के नौसैनिक पोत समुद्री लुटेरों के कारण गश्त लगाते रहते हैं। इसके बाद भी यहाँ डकैती और अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

10.निम्न में से किस राज्य में 'वन विहार राष्ट्रीय उद्यान' स्थित है?
{अ} उत्तर प्रदेश
{ब} छत्तीसगढ़
{स} राजस्थान
{द} मध्य प्रदेश
{द}✅
विशेष- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान' मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़े तालाब के निकट पहाड़ी पर स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान 445.21 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत है। चिड़ियाघर प्रबंधन की आधुनिक अवधारणा के साथ शाकाहारी और मांसाहारी जीवों का 'वन विहार राष्ट्रीय उद्यान' प्राकृतिक निवास स्थान रहा है। 'वन विहार राष्ट्रीय उद्यान' में चीतल, सांभर, काले हिरण, नीले बैल, चौसिंघा, लंगूर, रेसस बंदर, साही, खरगोश जैसे जानवर आजादी से घूमते हुए देखे जा सकते हैं। भोपाल स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान में घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुए और साँप की प्रजातियाँ भी पायी जाती हैं।

11.संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है-
{अ} कालाहारी
{ब} गोबी
{स} सहारा
{द} थार
{स}✅
विशेष- सहारा रेगिस्तान या 'ग्रेट सहारा रेगिस्तान' विश्व का सर्वाधिक गर्म और अंटार्कटिका के बाद दूसरा सबसे विशाल रेगिस्तान है। यह उत्तरी अफ़्रीका में स्थित है। यह रेगिस्तान इतना बड़ा है कि विश्व की समस्त मरुभूमि का यह आधा भाग है।

12.दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन में बाईं ओर विचलन का क्या कारण है?
{अ} तापमान
{ब} चुम्बकीय क्षेत्र
{स} पृथ्वी का घूर्णन
{द} दाब
{स}✅

13.भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है?
{अ} पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन
{ब} उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन
{स} उष्णकटिबन्धीय आर्द्र पर्णपाती वन
{द} उष्णकटिबन्धीय आर्द्र सदाबहार वन
{स}✅
विशेष- पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन - 3.6%, उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन - 2.5%, उष्णकटिबन्धीय आर्द्र पर्णपाती वन - 37%, उष्णकटिबन्धीय आर्द्र सदाबहार वन-8%

14.सिक्किम से गुजरने वाला अक्षांश निम्नलिखित में से किस एक राज्य से भी होकर गुजरता है?
{अ} राजस्थान
{ब} पंजाब
{स} हिमाचल प्रदेश
{द} जम्मू-कश्मीर
{अ}✅

15.हिमाचल प्रदेश से होकर बहने वाली नदियाँ कौन सी हैं?
{अ} केवल व्यास और चिनाव
{ब} केवल व्यास और रावी
{स} केवल चिनाव, रावी और सतलुज
{द} व्यास, चिनाव, रावी, सतलुज, यमुना
{द}✅

16.राजस्थान की सीमा किस पड़ोसी राज्य से सबसे कम लगती है?
{अ} पंजाब
{ब} हरियाणा
{स} उत्तर प्रदेश
{द} गुजरात
{अ}✅
विशेष- भारत के उत्तर पश्चिम में पंजाब राज्य है ,जिसकी सीमायें पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर राज्य, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान राज्य हैं।

17.निम्नलिखित में से कौन नियमित अथवा ग्रहीय पवन है?
{अ} मिस्ट्रल पवन
{ब} व्यापारिक पवन
{स} मानसून पवन
{द} चिनूक
{ब}✅

18.माही नदी घाटी परियोजना का फैलाव निम्नांकित क्षेत्र में है?
{अ} राजस्थान
{ब} राजस्थान व गुजरात
{स} राजस्थान व महाराष्ट्र
{द} राजस्थान एवं मध्य प्रदेश
{ब}✅

19.भूकम्पीय तरंगों का मापन निम्नलिखित में से किस यंत्र द्वारा किया जाता है?
{अ} बैरोग्राफ़
{ब} सीस्मोग्राफ़
{स} क्लाइमोग्राफ़
{द} इर्गोग्राफ़
{ब}✅

20.चक्रवातों की उत्पत्ति से सम्बन्धित 'ध्रुवीय वाताग्र सिद्धांत' का प्रतिपादन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया है?
{अ} नेपियर शॉतथा लिम्फर्ट
{ब} जे. बर्कनीज
{स} फिट्जेराय
{द} टॉर बर्गरान
{ब}✅

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website