Indian polity and governance Quiz 29 ( भारतीय राजव्यवस्था )

Indian Polity and Governance Quiz 29


01. वित्त मंत्रालय निम्नलिखित में से किन से मिलकर बना है ?
1) आर्थिक मामलों का विभाग।
2) व्यय विभाग।
3) राजस्व विभाग।
4) विनिवेष विभाग।
5) वित्तीय सेवा विभाग।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनें।
(अ) केवल 1, 2, 3 और 5 (ब) केवल 2, 3, 4 और 5
(स) केवल 1, 2, 3 और 4 (द) सभी
[द] ✔

02. निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः-
1) भारत का कोई भी नागरिक सर्वोच्च न्यायालय में सीधे जा सकता है, यदि उसे लगता है कि उसके मूल अधिकारों का उल्लंघन हुआ है।
2)भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 प्रत्येक नागरिक को जीवन का मूल अधिकार प्रदान करता है, जिसमें स्वास्थ्य का अधिकार भी शामिल है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स)1 और 2 दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
[स] ✔

03. निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः-
1) देश के प्रधानमंत्री की आकस्मिक मृत्यु या त्याग-पत्र से सामान्यतः स्वतः मंत्रीमंडल भंग हो जाता है।
2) प्रधानमंत्री की भूमिका के बारे में एक बार पंडित नेहरू ने 'सरकार रूपी पहिए की धुरी की कील' के रूप में उल्लेख किया था।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
[स] ✔

04. भारतीय राज्यों की सीमाओं का पुनर्गठन करने के दौरान राज्य पुनर्गठन आयोग 1956 के द्वारा निम्न में से किन विषयों पर विचार किया ?
1) भाषा
2) संस्कृति
3) जातीयता
4) भौगोलिक सीमाएं
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः-
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 3 और 4
(द) उपरोक्त सभी
[अ] ✔

05. संघ सूची के अंतर्गत निम्न में से कौन से विषय शामिल हैं ?
1) मुद्रा
2) व्यापार एवं वाणिज्य
3) सिंचाई
4) गोद लेना और उत्तराधिकार
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः-
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 1, 3 और 4
(द) उपरोक्त सभी
[ब] ✔

06. निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः-
1) सांसद (MP) के अतिरिक्त, विधायक (MLAs) लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि नहीं हैं।
2) सांसदों को केंद्र के साथ-साथ राज्य स्तर पर लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाता है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
[ब] ✔

07. निम्न में से कौन-सी परंपराएं और संस्थान लोकतंत्र के सिद्धांतों के कार्यान्वयन के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ?
1) नियमित, स्वतंत्रा और स्वच्छ चुनाव
2) नीतियों और विधनों पर जन बहस
3) सरकार के कार्यसंचालन के संबंध में नागरिकों को सूचना का अधिकार
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः-
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 और 3
(द) उपरोक्त सभी
[द] ✔

08. संसदीय समितियों का महत्व सूचित करेंः-
1) विधि निर्माण के साथ-सा सदन के दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका विषेषकर जब संसद का सत्र चालू हो।
2)संसद के विचारार्थ मुद्दों का गहनता से अध्ययन करना।
3) सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के द्वारा मांगे गए अनुदान का अध्ययन करना।
4)मंत्रालयों के विभिन्न विभागों के व्यय की जांच करना।
5) यदि कोई भ्रष्टाचार का मामला हो तो उसकी जांच करना।
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः-
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 2, 3 और 4
(स) केवल 3, 4 और 5
(अ) उपरोक्त सभी
[अ] ✔

09. भारत का संविधान समानुपातिक मत प्रणाली के अनुरूप निम्न में से किन पदों के लिए निर्वाचन की सलाह देता है?
1) राष्ट्रपति
2) उप राष्ट्रपति
3) राज्य सभा
4) राज्य विधनमंडल
5) राज्य विधानपरिषद
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः-
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 1, 2 और 3
(स) केवल 1, 2, 3 और 5
(द) उपरोक्त सभी
[स] ✔

10. भारतीय संदर्भ में संसद के साधारण बहुमत से निम्नलिखित किन प्रावधनों को संशोधित किया जा सकता है ?
1) नागरिकता का अधिग्रहण और निरसन
2) राज्यों में विधानपरिषदों की समाप्ति अथवा स्थापना
3) राज्य के नीति निर्देशक तत्व
4) नए राज्यों का गठन
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:-
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 1 और 4
(स) 1, 2 और 4
(द) केवल 3
[स] ✔

11. अनुसूचित क्षेत्र होने की घोषणा करने का प्राधिकार किसमें निहित है ?
(अ) राज्यपाल
(ब) राष्ट्रपति
(स) अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग
(द) संसद
[अ] ✔

12. लेखानुदान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः-
1) इसको बजट पर होने वाली सामान्य चर्चा के पश्चात पारित किया जाता है।
2) इसको अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू होने से पहले पारित किया जाता है।
3) संसद को लेखानुदान के संबंध में किसी भी अग्रिम अनुदान को निर्मित करने का प्राधिकार है।
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः-
(अ) केवल 1 और 3
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
[द] ✔

13. निम्न में से असत्य कथन है-
(अ) तारांकित प्रश्नों का उत्तर मौखिक दिया जाता है तथा इसके बाद पूरक प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।
(ब) अतारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित रिपोर्ट में दिए जाते है बाद में पूरक प्रश्न ही पूछे जा सकते हैं।
(स) अल्प सूचना के प्रश्न वे होते हैं जिन्हें कम से कम 10 दिन का नोटिस देकर पूछा जाता है।
(द) इनमें से कोई नहीं
[द] ✔

14. भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन है ?
(अ)भारत का महान्यायवादी
(ब) विधि सचिव
(स) केन्द्रीय विधि मंत्री
(द) महाधिवक्ता
[अ] ✔

15. निम्न में से असत्य कथन है-
(अ)अनुच्छेद 263 के तहत, लोक हित की सिद्धि के लिए राष्ट्रपति ने अन्तरराज्यीय परिषद की स्थापना की।
(ब) यह केन्द्र राज्य के मध्य समन्वयकारी निकाय है।
(स) इसके सदस्य 5 कैबिनेट मंत्री (केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के) भी होते हैं जिन्हें राष्ट्रपति मनोनीत करते है।
(द) सभी कथन सत्य हैं।
[स] ✔

 

Specially thanks to ( With regards )

क्विजकर्ता-मुकेश पारीक ओसियाँ

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website