John Stuart Mill : Political Thinkers - जे.एस. मिल

John Stuart Mill : Political Thinkers


पाश्यात्य राजनीतिक विचारक - जे.एस. मिल


प्रश्न=01. मिल को "विकासात्मक लोकतंत्र "का समर्थन कहा है ?
(अ) मेक्फर्सन
(ब) बोर्कर
(स) काॅर्ल पाॅपर
(द) वेपर

(अ)

प्रश्न=02. मिल ने " एसेज आॅन लिबर्टी "नामक ग्रंथ का प्रतिपादन किया ?
(अ) 1838
(ब) 1859
(स) 1843
(द) 1861

(ब)

प्रश्न=03." मिल को उपयोगिता वाद रूपी शिशु को नहलाने का कार्य सोपा गया था,लेकिन नहलाने के बाद मिल ने पानी के साथ शिशु को भी बाहर फेंक दिया। उपरोक्त कथन है ?
(अ) बेंथम
(ब) काॅर्ल पाॅपर
(स) बोर्कर
(द) वेपर

(द)

प्रश्न=04. किस विचारक ने मिल को "अनिच्छुक लोकतंत्रवादी" कहा ?
(अ) काॅर्ल पाॅपर
(ब) वेपर
(स) बेंथम
(द) बोर्कर

(ब)

प्रश्न=05.किस विचारक ने मिल को खोखली स्वतंत्रता ओर अमूर्त व्यक्ति का मसीहा कहा?
(अ) वेपर
(ब) बेंथम
(स) बोर्कर
(द) काॅर्ल पाॅपर

(स)

प्रश्न=06. जे. एस. मिल को 'खोखली स्वतंत्रता का संदेश वाहक' कहां है ?
(अ) बार्कर
(ब) सेबयन
(स) डर्निंग
(द) लास्की

(अ)

प्रश्न=07. जे एस मिल किसका समर्थन करता है
(अ) संप्रभुता
(ब) समानता
(स) स्वतंत्रता
(द) कोई नहीं

(स)

प्रश्न=08. जे एस मिल ने स्वतंत्रता के लिए सबसे बड़ा खतरा किसे कहा है
(अ) सरकार
(ब) बहुमत
(स) विरोधी दल
(द) लोकमत

(ब)

प्रश्न=09. जे एस मिल निम्नांकित में से किसका समर्थन नहीं करता है
(अ) बहु सदस्य निर्वाचन क्षेत्र
(ब) आनुपातिक प्रतिनिधित्व
(स) मतदान के लिए शैक्षिक योग्यता
(द) सुख केवल मात्रात्मक ही होता है

(द)

प्रश्न=10. जे एस मिल निम्नांकित में से किसके लिए प्रसिद्ध है
(अ) वैज्ञानिक समाजवाद
(ब) विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(स) लोक कल्याणकारी राज्य
(द) सामानय इच्छा

(ब)

प्रश्न=11.- निम्न में से कौन सी रचना मिल की नहीं है?
(अ) धर्म पर 3 लेख
(ब) नारी अधीनता
(स) चर्च ऑफ इंग्लैंड
(द) द सिस्टम ऑफ लॉजिक

(स) व्याख्या:- चर्च आफ इंग्लैंड बेन्थम की पुस्तक है

प्रश्न=12.-गुप्त मतदान को "कुत्सित चाल" किसने कहा है ?
(अ) प्रो० ट्रिशचे
(ब) मिल
(स) बेंथम
(द) रूसो

(अ)

प्रश्न=13. निम्न में से किस विचारक ने विभिन्न सुखों में केवल मात्रा का अंतर देखा, गुणों का नहीं-
(अ) मिल
(ब) बेन्थम
(स) मार्क्स
(द) रूसो

(ब) व्याख्या:-मिल सुखों में मात्रात्मक के साथ गुणात्मक अंतर भी करता है।

प्रश्न=14. मिल का जन्म हुआ-
(अ) 1805
(ब) 1806
(स) 1807
(द) 1808

(ब)

प्रश्न=15. "जब जॉन मिल बोलते थे,तो मुझे सदैव ऐसा प्रतीत होता था कि मैं एक संत की वाणी सुन रहा हूं।"मिल के विषय में यह विचार किसने प्रकट किए ?
(अ) बेपर
(ब) डॉयल
(स) ग्लैडस्टन
(द) बॉवेल

(स)

प्रश्न=16. मिल ने वैयकितिक स्वतंत्रता के मूल प्रकार माने है -
(अ) 3
(ब) 2
(स) 4
(द) 7

(ब)

प्रश्न=17. मिल की कौनसी कृति ' राजदर्शन का प्रतिनिधि ग्रन्थ ' कहा जाता है ?
(अ) Utilitarianism
(ब) An essay on liberty
(स) system of logic
(द) कोई नही

(ब)

प्रश्न=18. मिल के उपयोगितावाद को किस नाम से जाना जाता है ?
(अ) उत्कृष्ट परार्थवाद
(ब) निकृष्ट परार्थवाद
(स) स्थूल परार्थवाद
(द) सूक्ष्म परार्थवाद

(अ)

प्रश्न=19. मिल ने किस प्रकार के व्यक्तिवाद का प्रतिपादन किया है ?
(अ) आदर्श व्यक्तिवाद
(ब) सामजिक व्यक्तिवाद
(स) नैतिक व्यक्तिवाद
(द) कोई नही

(स)

प्रश्न=20. जे एस मिल अपनी किस पुस्तक में बेंथम के उपयोगितावाद की आलोचना करता है ?
(अ) यूटीलेटेरियनिज्म
(ब) सिस्टम ऑफ लॉजिक
(स) प्रिंसिपल ऑफ पॉलीटिकल इकोनामी
(द) ऑन लिबर्टी

(अ)

प्रश्न=21. कथन(A)-जॉन स्टूअर्ट मिल के अनुसार भिन्न भिन्न प्रकार के सुखों में गुणात्मक अंतर अवश्य होता है
कारण(R)-जॉन स्टूअर्ट मिल ने अपने विचार प्रणाली के अंतर्गत स्वतंत्रता को उपयोगिता का सार तत्व बना दिया

कूट
(अ) कथन A और कारण R दोनों सही है तथा R ,A का सही स्पष्टीकरण है
(ब)कथन A और कारण R दोनों सही है लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) कथन A, सही है, किंतु कारण R गलत है
(द) कथन A गलत है, किंतु कारण R सही है

(ब)

प्रश्न=22.  कथन(A)-जॉन स्टुअर्ट मिल ने बहुमत के शासन के सिद्धांत को स्वीकार किया
कारण (R)-जॉन स्टुअर्ट मिल को स्वतंत्रता से गहरा लगाव था

कूट
(अ) कथन A और कारण R दोनों सही है तथा R ,A का सही स्पष्टीकरण है
(ब) कथन A और कारण R दोनों सही है लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) कथन A, सही है, किंतु कारण R गलत है
(द) कथन A गलत है, किंतु कारण R सही है

(द)

प्रश्न=23. कथन(A)  जॉन स्टुअर्ट मिल के अनुसार व्यक्ति की स्वतंत्रता समाज की सुख समृद्धि के लिए अनिवार्य हैं
कारण(R)- मिल, व्यक्ति को ही समस्त उदात्त और विवेकपूर्ण तत्वों को स्त्रोत मानता है

कूट
(अ) कथन A और कारण R दोनों सही है तथा R ,A का सही स्पष्टीकरण है
(ब) कथन A और कारण R दोनों सही है लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) कथन A, सही है, किंतु कारण R गलत है
(द) कथन A गलत है, किंतु कारण R सही है

(अ)

प्रश्न=24. कथन(A)- जॉन स्टूअर्ट मिल के अनुसार मनुष्य जैसा जीवन जीने के लिए भिन्न-भिन्न लोगों को भिन्न भिन्न ढंग से जीने देना चाहिए
कारण(R)- मिल की दृष्टि में विविधता का प्रसार स्वतंत्रा का स्वभाविक लक्षण है

कूट
(अ) कथन A और कारण R दोनों सही है तथा R ,A का सही स्पष्टीकरण है
(ब) कथन A और कारण R दोनों सही है लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) कथन A, सही है, किंतु कारण R गलत है
(द) कथन A गलत है, किंतु कारण R सही है

(अ)

प्रश्न=25. मिल ने सुखों के कितने प्रकार बताए?
अ. चार
ब. तीन
स. पांच
द. दो 

द.

प्रश्न=26. मिल ने इनमें से किसका समर्थन नहीं किया?
अ. खुला मतदान
ब. बहुल मतदान
स. महिला मतदान
द. गुप्त मतदान 

द.

प्रश्न=27. जे एस मिल ने अपनी किस कृति में व्यक्ति की स्वतंत्रता का तर्कपूर्ण एंव उत्साहपूर्ण ढंग से सर्मथन किया है?
1) एन ऐसे आॅन लिबर्टी 
2) सब्जेक्शन आॅफ वूमन
3) सिस्टम आॅफ लाॅजिक
4) यूटिलिटेरिएनिज्म

1)

प्रश्न=28. किसका दृष्टिकोण स्वतंत्रता के बारे में नकारात्मक है।
1) बेन्थम
2) जेम्स स्टुअर्ट मिल
3) जाॅन स्टुअर्ट मिल 
4) लास्की

3)

प्रश्न=29. जे एस मिल ने अपनी किस रचना के द्वारा बैथम की उपयोगितावादी विचारधारा में आधारभूत संशोधन एंव परिवर्तन किये हैं?
1) Utilitarianism 
2) Considerations on Representative Government
3) On Liberty
4) System of Logic

1)

प्रश्न=30. "अपने ऊपर, अपने शरीर व मस्तिष्क पर व्यक्ति की सत्ता सर्वोपरि है" यह कथन किसका है ।
1) बेन्थम
2) कार्ल मार्क्स
3) जे एस मिल 
4) हाब्स

3)

प्रश्न=31. मिल निम्नांकित मे से किसका समर्थन नही करता है ?
अ) बहुसदस्यी निर्वाचन क्षेत्र
ब) सार्वभोमिक वयस्क मताधिकार
स) आनुपातिक प्रतिनिधित्व
द) मतदाता के लिए शैक्षणिक योग्यताएं

(ब)

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

अशोक जी, Bharat Singh bhilwara, गोविंद जी गुर्जर कोटा, मनीष जी शर्मा, राजेन्द्र जी श्योराण, सुभिता जी मील, राकेश जी सैन, मुकेश पारीक ओसियाँ, कोमल जी शर्मा


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website