Karl Marx : Western Political Thinkers Questions - कार्लमार्क्स

Karl Marx : Western Political Thinkers Questions


पाश्यात्य राजनीतिक विचारक- कार्लमार्क्स


प्रश्न=01. मार्क्स एवं फेड्रिक एंगेल्स ने अपनी किस रचना में स्वयं को वैज्ञानिक समाजवादी कहते हुए सेंट साइमन, चार्ल्स फुरियर, रॉबर्ट ओवेन को 'कल्पनालोकीय समाजवादी' कहा है ?
(अ) Theses on Feuerbach, 1845
(ब) The poverty of Philosophy, 1847
(स) The Communist Manifesto, 1848
(द) Das Capital: Critique of Political Economy, 1867

(स)

प्रश्न=02. कार्लमार्क्स के बारे में असत्य कथन चुनिए-
1) मार्क्स ने द्वंद्ववाद का सिद्धान्त हीगल से लिया।
2) मार्क्स ने 'राईनिस जेतुंग' नामक पत्रिका का सम्पादन किया।
3) वर्ग संघर्ष का विचार मार्क्स ने 'आगस्टीन थियरे' से लिया।
4) मार्क्स ने 'धर्म को अफीम' नही बताया है।
5) मार्क्स के अनुसार, 'एशियाई समाज गतिशील है।'
कूट:-
(अ) केवल 4
(ब) केवल 5
(स) 4 और 5
(द) 3 और 4

(स)

प्रश्न=03. किसने मार्क्स की रचना " The Communist Manifesto, 1848" को 'बाईबिल' या 'कुरान' की भाँति पवित्र कहा ?
(अ) एंगेल्स
(ब) टेलर
(स) सिडनी वेब
(द) वी. स्टालिन

(ब)

प्रश्न=04. कार्लमार्क्स ने किस रचना में 'द्वंद्वात्मक भौतिकवाद' का सिद्धांत दिया ?
(अ) The Holy Family
(ब) The Poverty of Philosophy
(स) The German Ideology
(द) The Communist Manifesto

(स)

प्रश्न=05. 'The Philosophy of Poverty' 1846 नामक पुस्तक के लेखक-
(अ) मार्क्स
(ब) प्रूधों
(स) एंगेल्स
(द) बेंथम

(ब)

प्रश्न=06. मार्क्स के साम्यवाद में निहित है-
(अ) निजी संपत्ति का सकारात्मक उन्मूलन
(ब) वर्गों का उन्मूलन
(स) श्रम विभाजन का उन्मूलन
(द)उपरोक्त सभी

(द)

प्रश्न=07. मार्क्स के अनुसार साम्यवादी समाज की प्रथम अवस्था में किस का अस्तित्व बना रहेगा ?
(अ) आर्थिक वर्गों का अस्तित्व
(ब) श्रम विभाजन का अस्तित्व
(स) मुक्त व्यापारिक अर्थव्यवस्था
(द) निजी पूंजी का अस्तित्व

(ब)

प्रश्न=08. मार्क्स के अनुसार मनुष्य अपने स्वरुप में सामाजिक यानी वास्तविक मानव के रूप में वापसी करेगा-
(अ) जब व्यक्ति और जाति के बीच का संघर्ष मिट जाएगा
(ब) जब वर्ग विहीन तथा राज्य विहीन समाज की स्थापना हो जाएगी
(स) जब निजी पूंजी का उन्मूलन हो जाएगा
(द)जब श्रम विभाजन न्याय संगत होगा

(ब)

प्रश्न=09.साम्यवाद की प्रथम अवस्था के अंतर्गत उत्पादन के साधनों का सामाजिकरण करने संबंधी अवधारणा मार्क्स के किस रचना में मिलती है ?
(अ) कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
(ब) क्रिटिक ऑफ द गोथा प्रोग्राम
(स) आर्थिक और दार्शनिक पांडुलिपिया
(द)दास कैपिटल

(ब)

प्रश्न=10. मार्क्स के अनुसार राज्य है ?
(अ) अतिरिक्त मूल्य का परिणाम
(ब) गरीबों के शोषण का स्थायी अभिकरण
(स) एक वर्ग संगठन है जिसे विलुप्त होना पडेगा
(द) धनिक व शक्तिशाली के बीच एक सामाजिक समझोते का परिणाम

(ब)

प्रश्न=11. मार्क्स ने द्वंदवाद का सिद्धांत किस से लिया ?
(अ) लॉक
(ब) रूसो
(स) हीगल
(द) ग्रीन

(स)

प्रश्न=12. मार्क्स के अनुसार राज्य अस्तित्व में आया ?
(अ) बेहतर जीवन के लिए
(ब) जीवन एवं स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए
(स) गरीबों के शोषण की समाप्ति के लिए
(द) राज्य द्वारा गरीबों के वैध शोषण के लिए

(द)

प्रश्न=13. निम्नलिखित में से कौन सा कार्ल मार्क्स का कथन नहीं है ?
(अ) राज्य का लोप हो जाएगा।
(ब) एक वर्ग रहित, राज्य रहित समाज होगा।
(स) पूंजीवाद अपनी कब्र स्वयं खोदता है।
(द) वैश्वीकरण पूंजीवाद का दूसरा रूप है।

(द)

प्रश्न=14. मार्क्स का द्वंद्वात्मक भौतिकवाद किस आधार पर सामाजिक घटनाओं की व्याख्या और विश्लेषण करता है ?
(अ) भौतिक शक्तियां
(ब) सांप्रदायिक शक्तियां
(स) राजनीति शक्तियों
(द) अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य

(अ)

प्रश्न=15. मार्क्स में समाजवाद को अवस्था के रूप में पाया और उसको एक निश्चित अंदोलन बना दिया यह कथन किसका है ?
अ) वेपर
ब) फायरबाख
स) सेबाइन
द) लास्की

(द)

प्रश्न=16. अपनी किस पुस्तक में मार्क्स ने कहा कि "राज्य पूंजी पतियों की कार्यकारी समिति है"-
अ) Communist Manifesto
ब) Das Capital
स) Theory of Class War
द) Marxian Theory of state

(अ)

प्रश्न=17. मार्क्स ने मूल्य का श्रम सिद्धांत किस दार्शनिक से ग्रहण किया ?
अ) एंगल्स
ब) हीगल
स) डेविड ईस्टन
द) डेविड रिकोर्डो

(द)

प्रश्न=18. इनमें से कौन सा सिद्धान्त मार्क्स ने नहीं दिया ?
अ) संघर्ष का सिद्धांत
ब) श्रम का सिद्धांत
स) धर्म नियंत्रण का सिद्धांत
द) अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत

(स)

प्रश्न=19. मार्क्स के अनुसार क्रांति परिवर्तन का अनिवार्य माध्यम है सामंतवाद से साम्यवाद आने के मध्य क्रांति होंगी वे कितनी क्रांतियो की बात करते है ?
अ) पांच
ब) चार
स) तीन
द) दो

(द)

प्रश्न=20.निम्न में से कोन प्रथम वैज्ञानिक समाजवादी है ?
(अ) वैपर
(ब) मार्क्स
(स) गांधी
(द) टॉलस्टॉय

(ब)

प्रश्न=21. किसने सर्वप्रथम साम्यवाद शब्द का प्रयोग किया था ?
(अ) मार्क्स
(ब) केबेट
(स) वैपर
(द) ओवेन

(ब)

प्रश्न=22. 'The poverty of philosophy' पुस्तेक किसके द्वारा लिखी गयी ?
(अ) मार्क्स
(ब) हीगल
(स) लेनिन
(द) अमर्त्य सेन

(अ)

प्रश्न=23. मार्क्स ने भौतिकवाद सम्बन्धी विचार किससे लिए ?
(अ) हीगल
(ब) फायरबाख
(स) एंजल्स
(द) लेनिन

(ब)

प्रश्न=24. वर्ग संघर्ष का सिद्धांत किसने दिया ?
(अ) हैगेल
(ब) अब्राहिम लिंकन
(स) कार्ल मार्क्स
(द) लास्की

(स)

प्रश्न=25. मार्क्सवाद का उदय कब हुआ ?
(अ) 18वीं शताब्दी में
(ब) 19वीं शताब्दी के मध्य में
(स) बीसवीं शताब्दी में
(द) 16वीं शताब्दी में

(ब)

प्रश्न=26. मार्स वादियों का मानना है कि राज्य एक-
(अ) आवश्यक रूप से सकारात्मक है
(ब) शोषण का हथियार है
(स) आवश्यक बुराई है
(द) कल्याणकारी संगठन है

(ब)

प्रश्न=27. कार्ल मार्क्स निम्न में से किसके चिंतन से बहुत प्रभावित हुआ ?
(अ) हॉट्स
(ब) हैगेल
(स) फ्रेडरिक एंगेल्स
(द) मिखाईल बकुनीन

(ब)

प्रश्न=28. अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत किसने दिया ?
(अ) कार्ल मार्क्स
(ब) जान लास्की
(स) हाब्स
(द) बोंदा

(अ)

प्रश्न=29. कार्ल मार्क्स ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संघ की स्थापना कब की ?
(अ) 1826
(ब) 1825
(स) 1864
(द) उपरोक्त में कोई नहीं

(स)

प्रश्न=30. किस पुस्तक में कार्ल मार्क्स ने इस कथन का उल्लेख किया है दार्शनिकों ने विभिन्न तरीकों से दुनिया की व्याख्या की है जबकि सवाल इसे से बदलने का है ?
(अ) कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
(ब) थिसिस आन फायरबाख
(स) दास कैपिटल
(द) पावटी ऑन फिलोसॉफी

(ब

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

महेन्द्र चौहान, नवीन कुमार जी झुंझुनू, कोमल जी शर्मा, गोविंद जी गुर्जर कोटा, मुकेश पारीक ओसियाँ, राकेश जी सैन


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website