Latest Current Affairs : 9 February 2019

Latest Current Affairs : 9 February 2019


नवीनतम समसामयिकी


प्रश्न-1.. स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर के गांव को खुले में शौच से मुक्त का दर्जा निरंतर बनाए रखने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान दरवाजा बंद भाग-2 का आरंभ कब से किया गया ?

(अ)- 5 फरवरी 2019
(ब)- 6 फरवरी 2019 ✔
(स)- 7 फरवरी 2019
(द)- 8 फरवरी 2019

व्याख्या- 6 फरवरी 2019 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत देशभर के गांव का खुले में शौच से मुक्त का दर्जा निरंतर बनाए रखने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान दरवाजा बंद भाग-2 का अभिनय आरंभ किया गया इस अभिनय में फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनय किया गया और अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक रूपांतरित कविता को भी स्वच्छ भारत मिशन के लिए समर्पित किया गया-

"स्वच्छ तन, स्वच्छ मन ,स्वच्छ भारत मेरा परिचय"


इस अवसर पर इस अभियान में अभिनय के दौरान अमिताभ बच्चन द्वारा हर किसी को हमेशा हर परिस्थिति में अनिवार्य रूप से शौचालय का इस्तेमाल करना चाहिए का संदेश दिया

प्रश्न-2. जल और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर गठित किन दो देशों की कार्य समूह की तीसरी बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया ?

(अ)- भारत- फ्रांस
(ब)- भारत- इंडोनेशिया
(स)- भारत- जर्मनी ✔
(द)- भारत -फिलीपींस

व्याख्या- 6 फरवरी 2019 को जेल और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर गठित भारत जर्मनी कार्यसमिति से बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया जनवरी 2015 में हुई भारत जर्मनी पर्यावरण फोरम की दूसरी बैठक में पर्यावरण के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपाय किए गए थे इस बैठक में जल और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों देशों के कार्य समूह का गठन किया गया इस बैठक के नतीजों और प्रस्ताव पर नई दिल्ली में 13 फरवरी को आयोजित होने वाले तीसरे भारत जर्मनी पर्यावरण फॉर्म में चर्चा की जाएगी

प्रश्न-3. भारत और Election commission of namibia तथा Election Tribunal of Panama के बीच चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के संबंध में समझौता ज्ञापन के प्रस्ताव को मंजूरी कब प्रदान की गई ?

(अ)- 3 फरवरी 2019
(ब)- 5 फरवरी 2019
(स)- 6 फरवरी 2019 ✔
(द)- 7 फरवरी 2019

व्याख्या- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 6 फरवरी 2019 को भारत और Election commission of namibia तथा Election Tribunal of Panama के बीच चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के संबंध में समझौता ज्ञापन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई समझौता ज्ञापन में ऐसे मानक अनुच्छेद धाराएं शामिल है जो सीधे तौर पर चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हैं

इसमें चुनाव प्रक्रिया के संगठनात्मक और तकनीकी विकास के बारे में जानकारी तथा अनुभव का आदान प्रदान करना, सूचना का आदान प्रदान,  संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण करना,  कार्मिकों को प्रशिक्षण देना,  नियमित विचार विमर्श आदी को बढ़ावा देना शामिल है इस समझौते का उद्देश्य Election commission of namibia तथा Election Tribunal of Panama के लिए तकनीकी सहायता क्षमता का निर्माण करना है

प्रश्न-4. आयुष सेवाएं देने के लिए पूरे देश में कितने स्वास्थ्य तथा आरोग्य केंद्र की पहचान आवश्यक है ?

(अ)- 10200 केंद्र
(ब)- 11700 केंद्र
(स)- 12300 केंद्र
(द)- 12500 केंद्र ✔

व्याख्या- 6 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में राज्य केंद्र शासित प्रदेशों के आयुष स्वास्थ्य मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री श्रीपद येस्को नाइक द्वारा किया गया इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश आयुष क्षेत्र के विकास के लिए एक दूसरे से विचार-विमर्श कर सके परंपरागत चिकित्सा प्रणाली को प्रोत्साहन देने की आयुष मंत्रालय की यात्रा में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश महत्वपूर्ण साझेदारी है। निचले स्तर पर निवारक स्वास्थ्य देखभाल के विशेष संदर्भ के साथ आयुष सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे देश में 12500 स्वास्थ्य तथा आरोग्य केंद्रों की पहचान करने की आवश्यकता है।

प्रश्न-5. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और उपयोग में सहयोग पर किन दो देशों के बीच रूपरेखा समझौते को पूर्वव्यापी मंजूरी प्रदान की गई ?

(अ)- भारत और इंडोनेशिया ✔
(ब)- भारत और जापान
(स)- भारत और चीन
(द)- भारत और फ्रांस

व्याख्या➖ 6 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और उपयोग में सहयोग पर भारत और इंडोनेशिया के बीच रूपरेखा समझौते को पूर्वव्यापी मंजूरी प्रदान की गई इस रूपरेखा समझौते पर 30 मई 2018 को जर्काता में हस्ताक्षर किए गए थे और फिर इसका आदान प्रदान किया गया था

यह रूप रेखा समझौता अंतरिक्ष विज्ञान बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण ,अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग, पृथ्वी के सुदूर संवेदी करण, समेकित BIA  के TTC केंद्र के परिचालन और रखरखाव, भारतीय ग्राउंड स्टेशन की होस्टिंग, IRIMS स्टेशन की होस्टिंग , LAPAN निर्मित उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए सहायता, ग्राउंड स्टेशनों के परस्पर इत्यादि जैसे संभावित वाले क्षेत्रों में सहयोग करने में समर्थ बनाएगा 

प्रश्न-6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच किस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के समझौते को कार्योत्तर मंजूरी दी है ?

(अ)- ई प्रशासन के क्षेत्र में ✔
(ब)- विद्युत के क्षेत्र में
(स)- परंपरागत चिकित्सा के क्षेत्र में
(द)- कृषि के क्षेत्र में

व्याख्या- 6 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ही प्रशासन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के समझौते को कार्योत्तर मंजूरी दी है इस समझौते के उद्देश्य में ही प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग और IT Education को बढ़ावा देना विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासन उत्पादों उपकरणों की शुरुआत करना तथा इनका कार्यान्वयन करना डाटा केंद्रों का विकास करना आदि शामिल है

प्रश्न-7. बांग्लादेश के विदेश मंत्री बनते ही डॉक्टर ए के अब्दुल मोमेन ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए किस देश को गंतव्य के रूप में चुना ?

(अ)- सऊदी अरब
(ब)-भारत✔
(स)- अफगानिस्तान
(द)- श्रीलंका

व्याख्या- 7 फरवरी 2019 को बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन द्वारा अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को गंतव्य के रूप में चुना बांग्लादेश की विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की गई इस अवसर पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ अब्दुल मोमेन द्वारा भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हाल में हुई प्रगति से अवगत कराया

प्रश्न-8. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 1938 करोड़ रूपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला कब रखी जाएगी ?

(अ)- 8 फरवरी 2019 को ✔
(ब)- 12फरवरी 2019 को
(स)- 15 फरवरी 2019 को
(द)- 17 फरवरी 2019 को

व्याख्या- 8 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 1938 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी 41.7 किलोमीटर लंबा यह सेक्शन है। जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 डी में फाला कांटा सलसलाबाडी सेक्शन के बीच का भाग है किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार लेन की सड़क बन जाने से क्षेत्र से चाय और अन्य कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा, अर्थात से राज्य की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे

प्रश्न-9. श्री नितिन गडकरी द्वारा प्रयागराज में फरक्का से पटना के बीच दूसरे चरण की नदी सूचना प्रणाली का उद्घाटन कब किया जाएगा ?

(अ)- 12 फरवरी 2019 को
(ब)- 11 फरवरी 2019 को
(स)- 10 फरवरी 2019 को
(द)- 8 फरवरी 2019 को ✔

व्याख्या- 8 फरवरी 2019 को केंद्रीय जहाजरानी ,सड़क परिवहन और राजमार्ग जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी प्रयागराज में राष्ट्रीय जलमार्ग 1 पर 410 किलोमीटर लंबे फरक्का पटना मार्ग के बीच नदी सूचना प्रणाली के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे

इस मार्ग पर नदी सूचना प्रणाली के दूसरे चरण का उद्घाटन होने से इस मार्ग पर चलने वाले जहाज और नदी किनारे बने आधार स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रॉनिक डाटा का तेज गति से आदान-प्रदान हो सकेगा यह एक प्रकार की जांच यातायात प्रबंधन प्रणाली है जिसमें अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है

इसकी मदद से जहाजों के बीच टक्कर जहाज और पुल के टकराने की घटनाओं को रोकने तथा जल परिवहन से जुड़ी सभी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है यह प्रणाली यूरोप चीन और अमेरिका जैसे देशों में उन्नत जल परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाती है

प्रश्न-10. गंगा में हिल्सा मछली के प्रजनन और नदी परिस्थिति की प्रणाली को संरक्षित करने हेतु Navigation lock का शुभारंभ किस स्थान पर किया गया है ?

(अ)- पश्चिम बंगाल
(ब)- फरक्का ✔
(स)- इलाहाबाद
(द)- पटना

व्याख्या- 8 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा गंगा मैं फरक्का में नेवीगेशन लाँक का शुभारंभ किया जाएगा जिससे गंगा में हिलसा मछली के प्रजनन और नदी पारिस्थितिकी प्रणाली को संरक्षित करने में मदद मिलेगी इस परियोजना से गंगा में माल परिवहन और मत्स्य पालन गतिविधियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा

फरक्का नेवीगेशन लॉक के तहत जल मार्ग विकास परियोजना के जरिऐ नदी में हिल्सा मछलियों के लिए अलग से गलियारा बनाया गया है इससे इनका एक स्थान से दूसरे स्थान आना जाना आसान हो जाएगा हिल्सा मछली बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है साथ ही पश्चिम बंगाल में भी हिल्सा मछली का काफी सांस्कृतिक महत्व है।

प्रश्न-11. 9 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस पूर्वी राज्य के दौरे पर रहेंगे ?

(अ)- मेघालय
(ब)- असम
(स)- नागालैंड
(द)- त्रिपुरा ✔

व्याख्या- 9 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा राज्य के दौरे पर रहेंगे यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा जिस में 23 किलोमीटर तक फैली नई रेलवे लाइन गरजी जी को दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर त्रिपुरा राज्य के अंतिम शासक महाराजा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यहां की जनसभा को संबोधित किया जाएगा

प्रश्न-12. विकलांग बच्चों के लिए किए गए काम को देखते हुए 92 वर्षीय पादरी फादर फ्रानोइस लाबोर्दे को किस देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "Legion of Honour" से सम्मानित किया ?

(अ)- अमेरिका
(ब)- आस्ट्रेलिया
(स)- फ्रांस ✔
(द)- मैक्सिको

व्याख्या- 6 फरवरी 2019 को फ्रांस ने विकलांग बच्चों के लिए किए गए काम को देखते हुए 92 वर्षीय पादरी फादर फ्रानोइस लाबोर्दे को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान Legion of Honour से सम्मानित किया। इनके द्वारा देश हावड़ा साउथ प्वाइंट बनाया गया है जिसके माध्यम से विकलांग बच्चों निराश्रित और समाज के सब से वंचित वर्गों के विकास के लिए यह एक संस्था के रूप में काम करती है फादर लाबोर्दे विकलांग और निराश्रित बच्चों के लिए 60 सालों से काम कर रहे हैं। और आज भी इस कार्य में लगे हुए हैं

प्रश्न-13. कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा किन राज्य के मछुआरों को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान करने की अनुशंसा की गई है ? 

(अ)- केरल ✔
(ब)- ओडीशा
(स)- तमिल नाडु
(द)- कर्नाटक

व्याख्या- कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा केरल के मछुआरों की नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई है इनके द्वारा उन मछुआरों की अनुशंसा की गई है जिन्होंने 2018 में राज्य में आई बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में मदद की थी वर्तमान समय में शशि थरूर तिरुवंतपुरम से लोकसभा सदस्य हैं इनके द्वारा नार्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया

जिसमें केरल के मछुआरों का समूह त्रासदी के दौरान अपनी जान और अपनी जीविका के साधन नौकाओं की परवाह किए बिना नागरिकों को बचाने के काम में जुड़ गया इन्होंने फंसे हुए लोगों की ना सिर्फ मदद की बल्कि बचाव टीमों की नौकाओं का मार्गदर्शन भी किया

प्रश्न-14. बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लडू किशोर स्वैन का निधन कब हुआ ?

(अ)- 4 फरवरी 2019
(ब)- 5 फरवरी 2019 ✔
(स)- 6 फरवरी 2019
(द)- 7 फरवरी 2019

व्याख्या- ओडीशा की अस्का लोकसभा सीट से बीजू जनता दल के लोकसभा सांसद लडू किशोर स्वैन का निधन 5 फरवरी 2019 को किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया। लड्डू किशोर सेन राज्य विधान सभा के सदस्य भी रह चुके हैं

लडू किशोर स्वैन 2014 में अस्का लोकसभा क्षेत्र से बीजद उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे इससे पहले वह 2004 में गंजाम जिले के कबीसूर्या नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजद के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे इनके द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं

प्रश्न-15. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और National Oceanic and Atmospheric Administration के स्वतंत्र विश्लेषकों के तहत कौन से वर्ष मैं 1880 के बाद से अब तक का चौथा सबसे गर्म तापमान रहा ?

(अ)- 2016
(ब)- 2017
(स)- 2018✔
(द)- उपरोक्त सभी

व्याख्या- अंतरिक्ष एजेंसी नासा और National Oceanic and Atmospheric Administration के स्वतंत्र देशों के तहत साल 2018 में धरती का वैश्विक सतत तापमान अट्ठारह सौ अस्सी के बाद से अब तक का चौथा सबसे गर्म तापमान रहा नासा के गोड्डार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस स्टडीज के अनुसार 2018 में वैश्विक तापमान 1951 से 1980 के औसत तापमान से 0.83 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था

तापमान में बढ़ोतरी कार्बन डाइऑक्साइड के वातावरण में बढ़े हुए उत्सर्जन और मानवीय गतिविधियों के कारण निकलने वाली अन्य ग्रीन हाउस गैसों के चलते हुए 2018 में धरती का तापमान बीसवीं सदी के औसत से0.79 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था
 
प्रश्न-16. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव का कार्यभार किसके द्वारा ग्रहण किया गया ?

(अ)- श्री शब्बीर
(ब)- श्री सुशील
(स)- श्री शैलेश ✔
(द)- श्री सतनारायण

व्याख्या- 7 फरवरी 2019 को असम मेघालय केडर के 1985 बैच के आईएएस श्री शैलेश द्वारा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव का कार्यभार ग्रहण किया गया इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा सचिव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की गई और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए योजना क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

प्रश्न-17. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को सफल बनाने में विभिन्न हिट दार को की भूमिका निभाने वालों की सराहना हेतु उज्जवला उत्सव का आयोजन कब किया गया ?

(अ)- 6 फरवरी 2019
(ब)- 7 फरवरी 2019 ✔
(स)- 8 फरवरी 2019
(द)-9 फरवरी 2019

व्याख्या- 7 फरवरी 2019 को तेल उद्योग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को सफल बनाने में विभिन्न हित दार को की भूमिका पर उज्जवला उत्सव का आयोजन किया गया इस उत्सव का आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तत्वाधान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के शानदार योगदान को सम्मानित करने के लिए किया गया है

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायकार और पदम श्री से सम्मानित कैलाश खेर द्वारा संकलित और विकसित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गान- "उज्जवला भारत उज्जवला" लांच किया गया ग्राम स्वराज अभियान तथा पूरे देश में 50,000 से अधिक गांव में विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान में सराहनीय कार्य के लिए शीर्ष 24 जिला नोडल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया

प्रश्न-18. वैश्विक पर्यावरण सुविधा और UNDP के लघु अनुदान कार्यक्रम पर कार्यशाला का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया ?

(अ)- उदयपुर
(ब)- छत्तीसगढ़
(स)- पश्चिम बंगाल
(द)- नई दिल्ली ✔

व्याख्या- 7 फरवरी 2019 को वैश्विक पर्यावरण सुविधा और UNDP के लघु अनुदान कार्यक्रम SGP पर पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया इसका उद्घाटन पर्यावरण सचिव श्री सीके मिश्रा द्वारा किया गया राष्ट्रीय नीतियों के संदर्भ में जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का ही सबसे बड़ा महत्व होता है

इस अवसर पर पदम श्री पाने वाले श्री बाबूलाल दहिया को सम्मानित किया गया बाबूलाल दहिया ने विभिन्न फसलों के लिए पारंपरिक बीजों की किस्में विकसित करने में काफी कार्य किया है यूएनडीपी 1997 से ही भारत में लघु अनुदान कार्यक्रमों को वित्तीय मदद देने के साथ ही वैश्विक पर्यावरण सुविधा लागू करने के लिए पर्यावरण वन और जलवायु मंत्रालय को सहायता देता रहा है

प्रश्न-19. राष्ट्रीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन की हीरक जयंती और राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज्य के किस स्थान पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत षोडश महा अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है ?

(अ)- उदयपुर
(ब)- जयपुर ✔
(स)- बीकानेर
(द)- जोधपुर

व्याख्या- 7 से 9 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन की हीरक जयंती तथा राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज्य के जयपुर जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत षोडश महा अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर के संस्कृत विद्वान भाग लेंगे और विभिन्न विषय पर आयोजित वैचारिक सम्मेलनों में भाग लेंगे इस सम्मेलन का उद्घाटन 7 फरवरी को प्रमुख शिक्षाविद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ करण सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website