Madhya Pradesh General Knowledge Quiz 20
मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान
Q.1 मध्य प्रदेश राज्य का 2017 -18 में सकल घरेलू उत्पाद है ?
A. 707047 करोड रुपए ✔
B. 650121 करोड़ रुपए
C. 489220 करोड रुपए
D. 53043 करोड रुपए
व्याख्या- (A):- ( राज्य का (जी एस डी पी प्रचलित भाव पर 2017 -18 में 707046 करोड़ रुपए एवम स्थिर 2011-12 में भाग 499102 करोड़ रुपए था )
Q.2 मध्य प्रदेश की 2017- 18 में प्रति व्यक्ति आय है ?
A. 79907 रुपए ✔
B. 73268 रुपए
C. 61204 रुपए
D. 56093 रुपए
व्याख्या-A :- ( प्रचलित भागों के आधार पर वर्ष 2017-18 में मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 79907 रुपए है स्थिर भाव पर यह 55442 रुपये है )
Q.3 मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना कब से आरंभ हुई ?
A. वर्ष 2001
B. वर्ष 2003
C. वर्ष 2005
D. वर्ष 2007 ✔
व्याख्या- D :- ( योजना प्रारंभ वर्ष 2007 से दिसंबर 2007 तक 2700000 से अधिक बालिकाओं को योजना का लाभ दिया गया है मध्य प्रदेश में 453 बाल विकास परियोजना में कुल 84465 आंगनवाड़ी केंद्र तथा 12670 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र है )
Q.4 मध्य प्रदेश निम्नलिखित में से किस उपज के लिए जाना जाता है ?
A. गेहूं
B. चना
C. मशहूर
D. सोयाबीन ✔
व्याख्या-D :- ( देश में सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन मध्यप्रदेश में होने से इसे सोया प्रदेश भी कहा जाता है प्रदेश में सोयाबीन फसल का क्षेत्र साधन लगभग 5010 हजार हेक्टेयर एवं उत्पादन 5321 हजार मेट्रिक टन [वर्ष 2017 -18 अनुमानित] है )
Q.5 मध्यप्रदेश में नगरों की संख्या कितनी है ?
A. 370
B. 400
C. 476 ✔
D. 510
व्याख्या-C :- ( भारत की जनगणना 2011 के अनुसार मध्यप्रदेश में नगरों की संख्या 476 है मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 27.6% है नगरीय जनसंख्या है मध्यप्रदेश का सर्वाधिक नगरीकरण प्रतिशत वाला जिला भोपाल[89.9%]है )
Q.6 मध्य प्रदेश में कितनी तहसील है ?
A. 350
B. 330
C. 341
D. 371 ✔
व्याख्या-D:- ( सितंबर 2017 की स्थिति में प्रदेश में तहसील की संख्या 371, विकासखंड 313 जिसमें आदिवासी विकास खंड 89 एवं कुल ग्रामों की संख्या 54903 है )
Q.7 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश का साक्षरता प्रतिशत है ?
A. 62.6 प्रतिशत
B. 63.7 प्रतिशत
C. 69.3 प्रतिशत ✔
D. 73.5 प्रतिशत
व्याख्या-C :- ( जनगणना 2011 के अनुसार मध्यप्रदेश में साक्षरता दर 69.3 प्रतिशत है जिसमें पुरुष साक्षरता 78.7% एवं महिला साक्षरता 59.2प्रतिशत है ! प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला जबलपुर 81.1 प्रतिशत है प्रदेश का न्यूनतम साक्षर जिला अलीराजपुर 36.1% है )
Q.8 मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा संधारित्र सड़कों की कुल लंबाई है ?
A. 64719 KM ✔
B. 7806 KM
C. 22129 KM
D. 68717 KM
व्याख्या-A :- ( प्रदेश में जनवरी 2018 की स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग 7806 किलोमीटर,प्रांतीय राज्य मार्ग 11389, किलोमीटर मुख्य जिला मार्ग 22129, किलोमीटर अन्य जिला मार्ग 23395 किलोमीटर अर्थात कुल 64719 किलोमीटर सड़कें PWD द्वारा संधारित्र हैं ! प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रारंभ वर्ष 2000 से 2017 तक कुल 68771 किलोमीटर लंबाई की सड़कें मध्यप्रदेश में बन चुकी हैं )
Q.9 मध्यप्रदेश में खनिज राजस्व से कितनी राशि प्राप्त होती है ?
A. लगभग 3700 करोड़ रुपए ✔
B. लगभग 4700 करोड़ रुपए
C. लगभग 5700 करोड़ रुपए
D. लगभग 6700 करोड़ रुपए
व्याख्या-A :- ( वित्तीय वर्ष 2016- 17 में राज्य को खनिज राजस्व से 3746.11 करोड रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है प्रदेश को कोयला खनिज से सर्वाधिक राजस्व मिलता है )
Q.10 मध्य प्रदेश के कुल 1 क्षेत्र का आरक्षित वन प्रतिशत है ?
A. 65 % ✔
B. 33 %
C. 02 %
D. 79 %
व्याख्या-A :- ( मध्यप्रदेश का कुल 1 क्षेत्र 94.69 वर्ग किलोमीटर है कुल वन क्षेत्र में आरक्षित वन 65%, कुल वन क्षेत्र में संरक्षित वन 33%, तथा कुल वन क्षेत्र में अवर्गीकृत वन 2 प्रतिशत है )
Q.11 मध्यप्रदेश विधानसभा में कितने एंग्लो इंडियन मनोनीत सदस्य हैं ?
A. 01 ✔
B. 02
C. 03
D. 04
व्याख्या-A :- ( भारतीय संविधान के अनुच्छेद 333 के अनुसार विधानसभा में एक एंग्लो इंडियन का नाम राज्यपाल निर्दिष्ट कर सकेगा मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रीमती लॉरेन बी लोवों एंग्लो इंडियन सदस्य है)
Q.12 मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कितनी दुकानें संचालित हैं ?
A. 22,000 ✔
B. 25000
C. 27,000
D. 30,000
व्याख्या-A :- ( प्रदेश में 18.20 हजार ग्रामीण क्षेत्रों में एवं 4.30 हजार शहरी क्षेत्रों में अर्थात कुल 22.50 हजारदुकाने पीडीएस की संचालित है )
Q.13 मध्य प्रदेश में लघु उद्योग निगम लिमिटेड की स्थापना हुई ?
A. वर्ष 1961 ✔
B. वर्ष 1970
C. वर्ष 1981
D. वर्ष 1991
व्याख्या-A :- ( निगम का पंजीकरण कंपनी एक्ट 1956 के अंतर्गत शासकीय कंपनी के रूप में 28 दिसंबर 1961 को किया गया )
Q.14 वेश्यावृत्ति समस्या को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजना है ?
A. उज्ज्वला योजना
B. जुगनू योजना
C. जाबाली योजना ✔
D. स्वाधार योजना
व्याख्या-C :- ( राज्य शासन द्वारा 1992- 93 से जाबालि योजना लागू की गई है योजना के तहत बेड़ियां बांछड़ा एवं सांसी जाति के उत्थान हेतु कार्य किए जा रहे हैं )
Q.15 मध्यप्रदेश के कितने जिले दो राज्यों की सीमाओं को छूते हैं ?
A. 04
B. 05
C. 06 ✔
D. 07
व्याख्या-C :- ( मध्यप्रदेश का मुरैना, शिवपुरी, झाबुआ, अलिराजपुर,बालाघाट एवं सिंगरौली अर्थात 6 जिले दो राज्यों की सीमाओं को संपर्क करते हैं मध्यप्रदेश की न्यूनतम सीमा गुजरात राज्य से तथा अधिकतम सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है मध्य प्रदेश के सीमांत राज्य गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र है )
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )