Samanya Gyan Logo
Background

Ace Your Exams with Free Test Series And topic-wise practice materials

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials. Whether you're preparing for competitive exams, academic tests, or skill assessments, we've got you covered.

MPPSC OLD PAPER 19


Q.1 इकबाल सम्मान मध्य प्रदेश में किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है ?
A. राष्ट्रीय एकता
B. संप्रदायिक सद्भावना
C. हिंदी साहित्य
D. रचनात्मक उर्दू लेखन ✔ 

व्याख्या- ( राज्य के संस्कृति विभाग द्वारा यह राष्ट्रीय सम्मान उर्दू साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है )

Q.2 किस वंश ने ओरछा को बुंदेलखंड की राजधानी बनाया था ?
A. बुंदेलावंश ✔
B. सिंधिया वंश
C. मुगल वंश
D. चंदेल वंश

व्याख्या- ( राजा रूद्र प्रताप द्वारा 1531 में स्थापित ओरछा को बुंदेल शासकों ने अपनी राजधानी बनाया था )

Q.3 मध्य प्रदेश में किस जिले में असीरगढ़ का किला स्थित है ?
A. बेतूल
B. बुरहानपुर ✔
C. धार
D. पन्ना

व्याख्या- ( ताप्ती नदी के तट पर बसा असीरगढ़ बुरहानपुर के निकट स्थित है )

Q.4 एलोरा का विख्यात शिव मंदिर किस राजवंश के समय में बना था ?
A. राष्ट्रकूट ✔
B. चालुक्य
C. चोल
D. परमार

व्याख्या- ( औरंगाबाद से 25 किलोमीटर दूर स्थित एलोरा की गुफाएं नंबर 16 में बना विश्व विख्यात कैलाश मंदिर राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने (758 से 783) ईसवी में बनवाया था )

Q.5 बाणसागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ है ?
A. नर्मदा नदी
B. केन नदी
C. इंद्रावती
D. सोन नदी ✔

व्याख्या- ( रीवा से 50 किलोमीटर दूर स्थित है बांध सोन नदी पर बनाया गया है इस पर निर्मित बाणसागर परियोजना मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व बिहार की संयुक्त परियोजना है )

Q.6 मध्यप्रदेश में किस स्थान पर 2 किलोमीटर के अंदर दो प्रमुख नदियों का उद्गम है ?
A. महू
B. अमरकंटक ✔
C. भेड़ाघाट
D. बेतूल

व्याख्या- ( विंध्याचल पर्वत श्रेणियों की मैकल पर्वतमाला के अमरकंटक से मध्य प्रदेश की दो प्रमुख नदियां नर्मदा व सोन निकलती है )

Q.7 आदिम जनजाति कोरकू मध्य प्रदेश के किन जिलों में मुख्य ता पाई जाती है ?
A. पूर्वी जिले
B. दक्षिण के जिले ✔
C. उत्तर पूर्वी जिले
D. उत्तर पश्चिमी जिले

व्याख्या- ( कोरकू जनजाति मक़िता मध्य प्रदेश के बैतूल छिंदवाड़ा होशंगाबाद का पूर्वी निमाड़ जिलों में पाई जाती है )

Q.8 मध्य प्रदेश के किस जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रंखला नहीं है ?
A. खंडवा
B. छिंदवाड़ा
C. बेतूल
D. बुरहानपुर ✔

व्याख्या- ( सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में मध्य प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बेतूल, खंडवा और खरगोन जिले सम्मिलित हैं बुरहानपुर जिला सतपुड़ा श्रृंखला में शामिल नहीं है )

Q.9 इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A. रीवा मध्य प्रदेश की राजधानी थी
B. ग्वालियर मध्य प्रदेश की राजधानी थी ✔
C. जबलपुर महाकौशल की राजधानी थी
D. भोपाल, भोपाल राज्य की राजधानी थी

व्याख्या- ( मध्य प्रदेश की राजधानी नागपुर थी तथा ग्वालियर मध्य भारत की राजधानी थी )

Q.10 मध्यप्रदेश का कौनसा क्षेत्र सफेद शेरों के लिए प्रख्यात है ?
A. मालवा का क्षेत्र
B. बुंदेलखंड का क्षेत्र
C. बघेलखंड का क्षेत्र ✔
D. निमाड़ का क्षेत्र

व्याख्या- ( बघेलखंड (रीवा पन्ना क्षेत्र) में सफेद शेर पाए जाते हैं )

Q.11 मध्य प्रदेश का कोंन सा पर्यटन स्थल है जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है और दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है ?
A. मांडू
B. सांची
C. खजुराहो ✔
D. कान्हा किसली

व्याख्या- ( विदेशी पर्यटकों के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए खजुराहो में दैनिक वायु सेवा प्रारंभ की गई है खजुराहो अपने कलात्मक मंदिरों के कारण विश्व विख्यात है इसे विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है )

Q.12 मध्य प्रदेश का प्रमुख कपास उत्पादन वाला क्षेत्र हैं ?
A. पश्चिमी मध्यप्रदेश ✔
B. उत्तरी मध्यप्रदेश
C. पूर्वी मध्यप्रदेश
D. दक्षिण मध्यप्रदेश

व्याख्या- ( मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग के जिले खंडवा खरगोन मंदसौर धार उज्जैन रतलाम कपास उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र हैं )

Q.13 किस नदी पर विद्युत उत्पादन के लिए 3 बांध बने हैं तथा उसके पानी को बैराज द्वारा राजस्थान और मध्यप्रदेश में सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जाता है ?
A. बेतवा नदी
B. सोन नदी
C. चंबल नदी ✔
D. ताप्ती नदी

व्याख्या- ( चंबल नदी परियोजना के तहत गांधी सागर राणा प्रताप सागर और जवाहर सागर के मध्य में यह उपयुक्त लक्ष्य प्राप्त किया गया है यह मध्यप्रदेश व राजस्थान की संयुक्त परियोजना है )

Qu 14: अहिरे लोकनृत्य किस जनजाति से संबंधित है?
[A] भरिया ✅
[B] सहरिया
[C] बैगा
[D] भील

व्याख्या: अहिरे, सतिरे ये सब भरिया जनजाति के लोकनृत्य हैं।

Qu 15 :सतखंडा महल किस जिले में है?
[A] अलीराजपुर
[B] दतिया ✅
[C] छिंदवाड़ा
[D] सतना

व्याख्या: सतखंडा महल दतिया जिले में है। इसे राजा बीर सिंह देव ने बनवाया ।

Qu16: क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है?
[A] अलीराजपुर
[B] दतिया ✅
[C] छिंदवाड़ा
[D] सतना

व्याख्या: दतिया मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है।

Qu17: मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले स्पीकर कौन थे?
[A] पंडित कुंजी लाल दुबे ✅
[B] डॉ सीताशरण शर्मा
[C] ईश्वरदास रोहणी
[D] काशी प्रसाद पांडे

व्याख्या:पंडित कुंजी लाल दुबे मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले स्पीकर थे। उन्होंने 1 नवम्बर 1956 से 7 मार्च 1967 तक कार्य संभाला। 1967 में वो प्रदेश के वित्त मंत्री बने।

Qu18: संध्या अग्रवाल किस खेल से सम्बन्धित हैं?
[A] हॉकी
[B] क्रिकेट ✅
[C] फुटबॉल
[D] वॉलीबॉल

व्याख्या:मध्य प्रदेश से आने वाली संध्या अग्रवाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

Qu19: मध्य प्रदेश की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है?
[A] नर्मदा ✅
[B] शिप्रा
[C] चम्बल
[D] माही

व्याख्या:नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है।

Qu20: मध्य प्रदेश के मोहम्मद समीर दाद किस खेल के खिलाड़ी थे?
[A] हॉकी✅
[B] क्रिकेट
[C] वॉलीबॉल
[D] हैंडबॉल

व्याख्या: मध्य प्रदेश के मोहम्मद समीर दाद हाकी खेल के खिलाड़ी थे।

Qu21: मध्य प्रदेश की कौन सी नदी भारत की सबसे कम प्रदूषित नदी है?
[A] चंबल ✅
[B] नर्मदा
[C] ताप्ती
[D] माही

व्याख्या:चम्बल नदी भारत की सबसे कम प्रदूषित नदी है।

Qu22: कालिदास समारोह कहाँ मनाया जाता है?
[A] भोपाल
[B] ग्वालियर
[C] उज्जैन✅
[D] इंदौर

व्याख्या:कालिदास समारोह की शुरुआत पद्म भूषण विजेता पंडित सूर्य नारायण व्यास ने 1958 में कालिदास की जयंती मनाने के रूप मे की। यह उज्जैन‌ में आयोजित होता है।

Qu23: प्रादेशिक वित्त आयोग का वर्णन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
[A] 243- G
[B] 243- H
[C] 243- I ✅
[D] 243- J

व्याख्या-प्रादेशिक वित्त आयोग का वर्णन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-I में है।

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

कंचन जी पिरथानी,  विष्णु गौर सीहोर मध्यप्रदेश

Leave a Reply