Management ( प्रबंधन - अवधारणा, क्षेत्र, कार्य )

Management 


प्रबंधन - अवधारणा, क्षेत्र, कार्य


 

प्रबंध शब्द प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मानव संसाधन से जुड़ा हुआ है। जिसका मूल अर्थ किसी कार्य से बाध्य होना अथवा किसी के प्रति अपनी अवधारणा को प्रकट करना है।

इस शब्द को अंग्रेजी में Manage + men + t के रूप में स्पष्ट किया जा सकता है, जिसका अर्थ है 'Manage the man tactfully' ( चातुर्य पूर्ण ढंग से व्यक्तियों का प्रबंध करना )। इसलिए इसे पूर्ण रूप में प्रबंधन कहा जाता है।

आधुनिक अर्थ में संगठन के वर्तमान एवं भावी लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा मानव विकास का आधार माना गया है।

प्रबंध की परिभाषा ( Definition of management )


"प्रबंध यह ज्ञात करने की कला है कि आप क्या करना चाहते हैं और तत्पश्चात यह देखना कि वे इसे सर्वोत्तम एवं मितव्ययता पूर्ण ढंग से करते हैं।"- एफ. डब्ल्यू. टेलर

"प्रबंध व्यक्तियों से मिलकर कार्य कराने की कला है।" - मेरी पार्कर फॉलेट

"प्रबंध नियोजन, संगठन, अभिप्रेरण एवं नियंत्रण की एक विशिष्ट प्रक्रिया है, जिसमें मानव एवं अन्य साधनों का प्रयोग करते हुए निश्चित उद्देश्यों का निर्धारण करने एवं उनकी पूर्ति करने के लिए कार्य किया जाता है।" - जॉर्ज आर. टेरी

" प्रबंध व्यक्तियों का विकास है न कि वस्तुओं का निर्देशन।" - लॉरेंस ए. एप्पले

" प्रबंध से आशय निर्णय लेना है। " - रोस मूरे

" प्रबंध निर्णय लेने तथा नेतृत्व प्रदान करने की कला एवं विज्ञान है। " - क्लफ

प्रबंधन की विशेषताएं ( Features of Management )



  1.  प्रबंधन मानवीय कार्य है।

  2. प्रबंधन सृजनात्मक कार्य है।

  3. प्रबंधन एक सार्वभौमिक क्रिया है।

  4. प्रबंधन वातावरण मूलक है।

  5. प्रबंधन उद्देश्यात्मक है।

  6. प्रबंधन एक विशिष्ट कार्य है।

  7. समन्वय प्रबंध का सार है।

  8. प्रबंधन, स्वामित्व से पृथक है।

  9. प्रबंधन सामान्य सिद्धांत पर आधारित है।

  10. प्रबंधन एक वर्ग अथवा समाज है।

  11. प्रबंधन सामूहिक प्रयास है।

  12. प्रबंधन अदृश्य कौशल है।

  13. प्रबंधन कला एवं विज्ञान दोनों है।

  14. प्रबंधन पदानुक्रम व्यवस्था है।


 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

P K Nagauri

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website