Mathematics Quiz 03

Mathematics Quiz 03


Q1.किसी धन-राशि के 4% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्ष के साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर 1 रूपए है। राशि ज्ञात कीजिए।
A. 630 रु.
B. 620 रु.
C. 625 रु. ✔
D. 635 रु.

Q2. किसी घड़ी का सूची मूल्य 160 रु है। एक ग्राहक इसे दो क्रमिक कटौतियों पर 122.40 रु में खरीदता है। यदि पहली कटौती 10% है, तो दूसरी कटौती होगी―
A. 10%
B. 12%
C. 15% ✔
D. 18%

Q3. एक पुरुष, एक स्त्री और एक लड़का मिलकर एक काम 3 दिन में पूरा करते हैं। यदि एक पुरुष अकेला उसे 6 दिन में और एक लड़का अकेला 18 दिन में पूरा करता हो, तो एक स्त्री अकेली उसे कितने दिन में पूरा करेगी?
A. 9 दिन ✔
B. 21 दिन
C. 24 दिन
D. 27 दिन

Q4. A एक काम को 4 घण्टे में, B और C मिलकर उसे 3 घण्टे में तथा A और C मिलकर उसे 2 घण्टे में पूरा कर सकते हैं। B अकेला उस काम को कितने घण्टे में पूरा करेगा?
A. 10 घण्टे
B. 12 घण्टे✔
C. 8 घण्टे
D. 24 घण्टे

Q5. 12 पुरुष एक काम को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि 6 पुरुष 6 दिन के बाद काम छोड़कर चले जाएँ, तो काम के पूरा होने में कितने दिन और लगेंगे?
A. 3
B. 6
C. 12 ✔
D. 24

Q6. एक दुकानदार अपनी वस्तुओं के अंकित मूल्य पर 10% की छूट देकर भी 20% लाभ अर्जित करता है। जिस वस्तु का अंकित मूल्य 500 ₹ है, वह उसने कितने में खरीदी होगी?
A. 440 ₹
B. 425 ₹
C. 400 ₹
D. 375 ₹ ✔

Q7. एक समकोण त्रिभुज XYZ में, जो Y पर समकोण है, यदि XY =2√6 तथा XZ - YZ = 2 हो, तो secX + tan X कितना होगा?
A. 1√6
B. √6 ✔
C. 2√6
D. 6√2

Q8. एक वस्तु के क्रय मूल्य तथा विक्रय मूल्य 8 : 9 के अनुपात में हैं। लाभ प्रतिशत होगा-
A. 20
B. 15
C. 12.5 ✔
D. 10.5

Q9. यदि एक गोले के अर्द्ध व्यास को दुगुना कर दिया जाए, तो इसका आयतन हो जाएगा-
A. दुगुना
B. चार गुना
C. छः गुना
D. आठ गुना ✔

Q10. यदि एक रेलगाड़ी एक खंभे को पार करने में 6 सेकेण्ड लेती हो तथा उसकी लम्बाई 120 मीटर हो, तो रेलगाड़ी की चाल किमी/ घंटा में होगी?
A. 60
B. 72✔
C. 70
D. 80

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website