MAY 2017 CURRENT QUIZ 05

MAY 2017 CURRENT QUIZ 05


प्रश्न 1. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग अध्यादेश के संचालन के लिए गठित निरीक्षण समिति का पूर्व में गठन किया गया था ?
A. भारतीय बैंक संघ
B. भारतीय रिजर्व बैंक✔
C. केंद्रीय वित्त मंत्रालय
D. उपरोक्त सभी

  भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग अध्यादेश को संचालित करने के लिए निरीक्षण समिति के पुनर्गठन संबंधी आदेश जारी किए !यह आदेश हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक को गैर निष्पादन से निपटने के लिए शक्ति देने संबंधी बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन उपरांत जारी किए गए हैं !रिजर्व बैंक द्वारा गठित निरीक्षण समिति का पूर्व में गठन भारतीय बैंक संघ द्वारा किया गया!!

प्रश्न 2. देश का प्रथम भुगतान बैंक, जो जमा डिजिटल राशि का नगद भुगतान करेगा ?
A. पेटीएम भुगतान बैंक✔
B. एयरटेल भुगतान बैंक
C. रिलायंस जिओ भुगतान बैंक
D. भारतीय डाक भुगतान बैंक

डिजिटल पेमेंट वॉलेट प्रदाता Paytm ने पेटीएम भुगतान बैंक सेवा का शुभारंभ किया !पेटीएम ने अपनी सेवा के तहत अपने प्रथम भुगतान बैंक की स्थापना नोएडा में की ! यह भुगतान बैंक देश का प्रथम भुगतान बैंक होगा जो जमा डिजिटल राशि का नगद भुगतान  करेगा ! वर्तमान समय में देश में तीन भुगतान बैंक एयरटेल भुगतान बैंक, इंडियन पोस्ट भुगतान बैंक और पेटीएम भुगतान बैंक सेवारत है !!

प्रश्न 3. Saral Eindhan Vitran App (SEVA) सेवा का शुभारंभ करने वाला केंद्रीय मंत्रालय है ?
A. केंद्रीय विद्युत मंत्रालय
B. कोयला और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय
C. उपरोक्त दोनों✔
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

संयुक्त रुप से ग्राहक सेवा में सुधार हेतु सरल इंधन वितरण (SEVA)मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ ! यह मोबाइल एप्लीकेशन उपयोगकर्ता को 118 बिजली संयंत्रों को आपूर्ति किए जाने वाले 500 मेट्रिक टन इंधन को ट्रैक करने में सहयोगी ! इसके माध्यम से कोयले के आवंटन से संबंधित जानकारी के लिए सरकार जवाबदेह होगी !!

प्रश्न 4. वर्तमान समय में कितने परमाणु हथियार शस्त्र देश है ?
A. 10
B. 9 ✔
C. 12
D. 11

22 मई 2017 को संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु प्रतिबंध संधि का प्रथम मसौदा जारी किया ! जो संयुक्त राज्य अमेरिका सहित सभी नौ परमाणु हथियार सशस्त्र देशों को कानूनी तौर पर परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने के लिए पेश किया गया है ! वर्तमान समय में अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस, भारत, ब्रिटेन, पाकिस्तान, इज़राइल और उत्तर कोरिया समेत 9 परमाणु हथियार शस्त्र देश है !!

प्रश्न 5. “Confessions of a dying mind: the blind faith of atheism” प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक है ?
A. Haulianlal Guite✔
B. K M Abraham
C. Snehlata Shrivastava
D. Basudeb Banerjee

आईएएस अधिकारी Haulianlal Guite द्वारा लिखित दार्शनिक उपन्यास “Confessions of a dying mind: the blind faith of atheism” का अनावरण केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा किया गया ! इसे “भगवान के लिए दुनिया का पहला दार्शनिक उपन्यास” कहा गया !

प्रश्न 6. विश्व का सबसे बड़ा विमान, जिसने हाल ही में अपनी परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूर्ण की ?
A. एयरलैंडर 10✔
B. एयरलैंडर 5
C. एयरलाइनर 10
D. एयरलाइनर 5

विश्व के सबसे बड़े विमान एयरलैंडर 10 ने ब्रिटेन में कार्डिन्टन में कुल 180 मिनट की उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह एक हाइब्रिड जहाज है, जो आंशिक रूप से हवाई जहाज और हेलियम गैस से भरा गुब्बारा है। यह एक 10-टन पेलोड भी ले सकता है।

प्रश्न 7. वह भारतीय राज्य, जहां “Happiness Department” ने IIT खड़गपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
A. हिमाचल
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश✔
D. कर्नाटक

24 मई 2017 को मध्य प्रदेश के राज्य आनंदम संस्थान ने राज्य के निवासियों के कल्याण को मापने के लिए एक खुशी अनुक्रम के विकास पर सहयोग हेतु IIT खड़कपुर के साइंस ऑफ हैप्पीनेस सेंटर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्य है, जहां भूटान की तर्ज पर खुशी के विषय पर ज्ञान संसाधन केंद्र के रूप में“Happiness Department” बनाया* गया है।

प्रश्न 8. वह राज्य, जहां हाल ही में भारत का सबसे लंबा नदी पुल का उद्घाटन किया गया ?
A. असम✔
B. मणिपुर
C. पश्चिम बंगाल
D. गुजरात

26 मई को श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे नदी पुल “ढोल-सदिया पुल” का उद्घाटन किया, यह पुल लोहित नदी (ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी) पर निर्मित 3 पुल है, यह पुल सेडीया को ईटानगर और गोवाहटी से जोड़ता है।

प्रश्न 9. केपीएस गिल के बारे में जो कथन सत्य है ?
A. वह 1958 बैच के IPS ऑफिसर थे
B. वह पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक थे
C. उन्होंने ऑपरेशन ब्लैक थंडर का नेतृत्व किया
D. उपरोक्त सभी✔

26 मई को पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया!उन्होंने मई 1988 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लैक थंडर का नेतृत्व भी किया 1989 में इनको सिविल सेवाओं में उनके सहयोग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया !

प्रश्न 10. देश के प्रथम प्रौद्योगिकी संस्थान, जहां के वैज्ञानिकों ने वायु प्रदूषक को नियंत्रित करने के लिए नेसों फिल्टर/ Nasofilters की खोज की &
A. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
B. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली ✔
C. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,
कानपुर
D. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,  रुड़की

19 मई 2017 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के वैज्ञानिकों ने धूल और वायु प्रदूषक को 95% तक सीमित करने में सक्षम नेसों फिल्टर/ Nasofilters की खोज को विकसित करने का दावा किया। इस परियोजना में शामिल शोधकर्ताओं को हाल ही में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा “राष्ट्रीय स्टार्टअप अवार्ड्स” के साथ सम्मानित किया गया था!

प्रश्न 11. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ‘भारतीय जिगर और पाचन विज्ञान संस्थान‘ की स्थापना की ?
A. तेलंगाना
B. कर्नाटक
C. पश्चिमी बंगाल✔
D. आंध्र प्रदेश

18 मई 2017 को भारतीय राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के सोनारपुर, दक्षिण 24 परगना में भारतीय जिगर और पाचन विज्ञान संस्थान की स्थापना की। यह संस्थान बड़े शहरों के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के समान क्षेत्र के उत्तर-पूर्व भारत में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। यह संस्थान गैस्ट्रो-आंतों की बीमारियों से संबंधित इलाज पर अनुसंधान करेगा!

प्रश्न 12. वह अधिनियम, जिसके तहत केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय गायों को बूचड़खानों से सुरक्षा प्रदान करेगा ?
A. पशु क्रूरता अधिनियम 1960✔
B. पशु क्रूरता अधिनियम 1969
C. पशु क्रूरता अधिनियम 1974
D. पशु क्रूरता अधिनियम 1958

केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय ने गायों की सुरक्षा के क्रम में पशु क्रूरता अधिनियम -1960 में संशोधन को अधिसूचित किया। नए नियमों के तहत पशु बाजार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर और राज्य सीमा से 25 किलोमीटर की दूरी तक स्थापित नहीं किया जा सकता!

प्रश्न 13. केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा के नए सचिव के रुप में नियुक्त किया गया ?
A. अनुराग त्रिपाठी✔
B. सचिन बंसल
C. अनामिका गुप्ता
D. आशा कंवर

केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने माध्यमिक शिक्षा के नए सचिव के रूप में भारतीय रेल कार्मिक सेवा 1998 बैच के अधिकारी श्री अनुराग त्रिपाठी को नियुक्त किया। त्रिपाठी प्रथम भारतीय रेल बोर्ड अधिकारी है, जिन्हें माध्यमिक शिक्षा के सचिव के रुप में नियुक्त किया गया!

प्रश्न 14. देश का प्रथम राज्य, जहां भूगर्भ में मेट्रो सुरंग का निर्माण प्रारंभ हुआ ?
A. पश्चिमी बंगाल 
B. उत्तर प्रदेश
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

23 अप्रैल 2017 देश की प्रथम भूगर्भ मेट्रो सुरंग का निर्माण कार्य हुगली नदी के नीचे प्रारंभ किया गया यह मेट्रो सुरंग हुगली के दोनों तरफ स्थित हावड़ा और कलकत्ता शहरों को जोड़ने का कार्य करेगी !

प्रश्न 15. ‘SIMBEX संयुक्त सैन्य नौसेना अभ्यास‘, का संबंध किस देश से है ?
A. सिंगापुर✔
B. मलेशिया
C. श्रीलंका
D. अफ़ग़ानिस्तान

18 मई 2017 को प्रारंभ “SIMBEX संयुक्त सैन्य नौसेना अभ्यास” भारत और सिंगापुर के बीच एक विपक्षी संयुक्त सैन्य अभ्यास है, 18-24 मई 2017 तक आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास भारतीय और सिंगापुर नौसेना के बीच 24 वा विपक्षी सैन्य अभ्यास है, जो चीन सागर में आयोजित किया जा रहा है!

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website