MPPSC EXAM OLD PAPERS 5

MPPSC EXAM OLD PAPERS 5


 

Q.1 निम्नलिखित स्थान में से मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सोयाबीन कहां पर होता है ?
A. मालवा ✔
B. बुंदेलखंड
C. बघेलखंड
D. नीमाड़

व्याख्या- मालवा ( मध्य प्रदेश में सोयाबीन सर्वाधिक उत्पादन होने वाला क्षेत्र मालवा है मालवा क्षेत्र में सर्वाधिक सोयाबीन बोयी जाती है भारत के कुल सोयाबीन उत्पादन का 55% सोयाबीन मध्यप्रदेश में उत्पादित किया जाता है इसीलिये मध्य प्रदेश को सोया राज्य भी कहा जाता है प्रमुख उत्पादक जिले उज्जैन,इंदौर,धार,विदिशा, रायसेन, सीहोर,भोपाल आदि हैं )

Q.2 निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश के किस जिले की सीमा उत्तर प्रदेश को स्पर्श नहीं करती है ?
A. भिंड
B. सतना
C. शिवपुरी
D. श्योपुर ✔

व्याख्या- श्योपुर ( मध्य प्रदेश के सिंधी,रीवा, सतना,पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़,सागर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश को स्पर्श करती है जबकि श्योपुर जिले की सीमा राजस्थान को स्पर्श करती है )

Q.3 निम्नलिखित में से कौन जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है ?
A. शिवपुरी
B. रायसेन
C. दतिया
D. हरदा ✔

व्याख्या- हरदा ( जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हरदा एवं सबसे बड़ा जिला इंदौर है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला दतिया है )

Q.4 मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री निम्नलिखित में से कौन थे ?
A. पट्टाभि सीतारमैया
B. कैलाश नाथ काटजू
C. पं.रविशंकर शुक्ल ✔
D. बाबूलाल गौर

व्याख्या- पंडित रविशंकर शुक्ल ( मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल थे एवं प्रदेश के प्रथम राज्यपाल डॉक्टर पट्टाभि सीतारमैया तथा विधानसभा के अध्यक्ष कुंजीलाल दुबे थे )

Q.5 भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से मध्यप्रदेश में ज्योतिर्लिंगों की संख्या कितने हैं ?
A. एक
B. दो ✔
C. तीन
D. चार

व्याख्या- दो ( मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग है पहला ज्योतिर्लिंग उज्जैन- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा दूसरा ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग हैं )

Q.6 मांडू निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
A. जीवाजी राव
B. रानी रूपमती ✔
C. अलाउद्दीन खां
D. झलकारी बाई

व्याख्या- रानी रूपमती ( मांडू को "सिटी ऑफ जॉय" भी कहा जाता है मांडू धार जिले में स्थित हैं रानी रूपमती और बाजबहादुर की प्रणययाथा का व्याख्यान यहां के खंडहरों में साक्षात मिल जाता है रानी रूपमती का महल स्थापत्य प्रेम का एक अनूठा प्रतीक है )

Q.7 निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश की कौन सी जनजाति जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी है ?
A. सहरिया जनजाति
B. भील जनजाति ✔
C. भारिया जनजाति
D. गोंड जनजाति

व्याख्या- भील जनजाति ( मध्य प्रदेश में देश की सर्वाधिक जनजातियां रहती है जनसंख्या की दृष्टि से भील जनजाति मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है तथा दूसरे नंबर पर गोंड जनजाति है भील जनजाति पश्चिमी मध्यप्रदेश के झाबुआ,धार,बड़वानी, खरगोन,बुरहानपुर,रतलाम, नीमच, जिलों में निवास करती है )

Q.8 निम्नलिखित में से मूर्तिकला का प्रसिद्ध स्थान फड़के स्टूडियो कहां स्थित है ?
A. ग्वालियर
B. रीवा
C. धार ✔
D. भोपाल

व्याख्या- धार ( मूर्तिकला का प्रसिद्ध फड़के स्टूडियो धार जिले में स्थित है इसके प्रमुख अन्नासाहेब फाल्के का नाम उल्लेखनीय है फड़के के कला केंद्र एवम स्टूडियो मूर्तिकला ने विकास में उल्लेखनीय कार्य किया है भोपाल में स्थित भारत भवन भी मूर्ति कला के लिए प्रसिद्ध है )

Q.9 मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य उत्सव कहां आयोजित किया जाता है ?
A. पचमढ़ी
B. खजुराहो ✔
C. ग्वालियर
D. ओरछा

व्याख्या- खजुराहो ( अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष खजुराहो में किया जाता है खजुराहो नृत्य समारोह मध्य प्रदेश का ही नहीं भारत का सबसे बड़ा नृत्य समारोह है खजुराहो नृत्य उत्सव में उत्तर एवं दक्षिण भारत की नृत्य शैलियों का संगम होता है )

Q.10 रेल बजट 2012 _13 मई मध्य प्रदेश में किस जिले में उच्च क्षमता वाला डीजल इंजन के लिए ट्रेक्शन अल्टरनेटर कारखाने लगाने का प्रस्ताव है ?
A. ग्वालियर
B. भोपाल
C. विदिशा ✔
D. रायसेन

व्याख्या- विदिशा ( रेलवे बजट 2012-13 मई मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में उच्च क्षमता वाला डीजल इंजनों के लिए ट्रैक्शन आल्ट नेटर्स कारखाना रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी द्वारा प्रस्तावित किया गया )

Q.11 मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
A. विदिशा
B. भोपाल
C. सीहोर
D. रायसेन ✔

व्याख्या- रायसेन ( मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र रायसेन जिले में स्थित है भारत में ऑप्टिकल फाइबर का पहला कारखाना मंडीदीप में जापान के सहयोग से खोला गया )

Q.12 मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी ?
A. विमला शर्मा
B. विजयाराजे सिंधिया
C. निर्मला यादव
D. उमा भारती ✔

व्याख्या- श्रीमती उमा भारती ( मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती उमा भारती थी ! मध्य प्रदेश की प्रथम महिला न्यायाधीश श्रीमती सरोजनी सक्सेना
प्रथम महिला राज्यपाल -  सुश्री सरला ग्रेवाल
प्रथम महिला विपक्ष की नेता - जमुना देवी
प्रथम महिला मुख्य सचिव - निर्मला बुच थी )

Q.13 जलदीप योजना मध्य प्रदेश शासन ने प्रारंभिक तौर पर किस जलाशय से प्रारंभ की है?
A. इंदिरा सागर ✔
B. गांधी सागर
C. बाणसागर
D. यशवंत सागर

व्याख्या- इंदिरा सागर ( मध्यप्रदेश शासन द्वारा जलदीप योजना का प्रारंभ इंदिरा सागर जलाशय से किया गया मछुआरों हेतु जलदीप योजना प्रारंभ की गई है )

Q.14 वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कौन हैं ?
A. ईश्वरदास रोहाणी
B. मुकुंद नेवाल कर
C. श्रीनिवास तिवारी
D. उपयुक्त में से कोई नही ✔

व्याख्या- डॉ सीताशरण शर्मा ?( वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री डॉक्टर सीताशरण शर्मा हैं मध्य प्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पंडित कुंजीलाल दुबे तथा उपाध्यक्ष विष्णु विनायक सरवटे थे )

Q.15 "1-11-2000" को मध्यप्रदेश के विभाजन के समय मुख्यमंत्री कोंन थे ?
A. अर्जुन सिंह
B. दिग्विजय सिंह ✔
C. सुंदरलाल पटवा
D. वीरेन्द्र कुमार सकलेचा

व्याख्या- दिग्विजय सिंह ( मध्य प्रदेश का विभाजन 1 नवंबर 2000 को मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल (7 दिसंबर 1993 से 7 दिसंबर 2003 तक) के समय हुआ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दिग्गी राजा के उपनाम से भी जाना जाता है वर्तमान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है इनका उपनाम मामा है )

16.मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना जबलपुर में की गई थी ?
वर्ष 1956 ✔
वर्ष 1957
वर्ष 1955
वर्ष 1959

व्याख्या (जबलपुर उच्च न्यायालय को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय भी कहा जाता है, जिसकी स्थापना 1 नवंबर 1956 को की गई थी। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय स्वीकृत स्थाई न्यायाधीशों की संख्या 32 है, जबकि मौजूद 27 न्यायाधीश सेवारत है।)

17. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है ?
बांधवगढ़ नेशनल पार्क
कान्हा नेशनल पार्क ✔
माधव राष्ट्रीय उद्यान
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान

व्याख्या (कान्हा टाइगर रिजर्व, को कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है। भारत का प्रमुख बाद केंद्र और मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। वर्तमान समय में कान्हा टाइगर रिजर्व को क्रमशः 250 और 300 किलोमीटर परिधि के दो अभयारण्य हॉलन और बनजार में विभाजित किया गया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि “रूडयार्ड किपलिंग” का उपन्यास जंगलबुक कान्हा नेशनल पार्क के जंगलों से ही प्रेरित था।)

18. विश्व का पहला ‘व्हाइट टाइगर सफारी पार्क‘ किस राज्य में खोला जारहा है ?
मध्य प्रदेश ✔
छत्तीसगढ
गुजरात
हिमाचल प्रदेश

व्याख्या - विश्व का पहला ‘व्हाइट टाइगर सफारी पार्क’ मध्य प्रदेश के सतना जिले के मुकुंदपुर में राज्य में खोला जारहा है। यह सफारी मुकुंदपुर प्राणी उद्यान के निकट ही स्थित है।)

19. विश्व की सबसे बड़ी एकल साइट सौर ऊर्जा परियोजना किस राज्य में लगाई जा रही है ?
राजस्थान
मध्य प्रदेश ✔
कर्नाटक
महाराष्ट्र

व्याख्या- (विश्व की सबसे बड़ी एकल साइट सौर ऊर्जा परियोजनामध्य प्रदेश में लगाई जा रही है। आईएफसी, विश्व बैंक समूह के एक सदस्य ने 750 मेगावाट रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक टाई-अप किया है।)

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

पूर्णिमा जी सिसोदिया, सिवनी, विष्णु गौर जिला- सीहोर, मध्यप्रदेश


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website