MPPSC OLD PAPER 9

MPPSC OLD PAPER 9


 

Q.1 भारत में जंगलों का सबसे बड़ा क्षेत्र किस राज्य में है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. मेघालय
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मध्य प्रदेश ✔

व्याख्या- ( मध्य प्रदेश वन संपदा की दृष्टि से भारत का संपन्न राज्य है जहां 95.221 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल कौन है जो कुल क्षेत्रफल का 30.89% है तथा भारत के कुल क्षेत्रफल का 15% है )

Q.2 भोपाल कितनी पहाड़ियों पर बसा है ?
A. सात पहाड़ियों पर
B. पांच पहाड़ियों पर ✔
C. एक पहाड़ी पर
D. दो पहाड़ियों पर

व्याख्या- ( 11 वीं सदी के भोजपाल तथा तत्पश्चात भूपाल नामक इस नगर को परमार वंश के राजा भोज बसाया था भोपाल पांच पहाड़ियों पर बसा है तथा इसमें 2 झीले हैं भोपाल को झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है )

Q.3 भारत वर्ष की सबसे बड़ी मस्जिद कंहा है ?
A. ग्वालियर में
B. भोपाल में
C. दिल्ली में ✔
D. जयपुर में

व्याख्या- ( भारत की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद दिल्ली में है लेकिन नमाज की बैठक व्यवस्था की दृष्टि से मध्य प्रदेश के भोपाल की ताज-उल मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है जो विश्व विख्यात है )

Q.4 नर्मदा नदी का उद्गम स्त्रोत है ?
A. चित्रकूट
B. पचमढ़ी
C. अमरकंटक ✔
D. भेड़ाघाट

व्याख्या- ( नर्मदा नदी अपने उद्गम स्थल अमरकंटक से निकलकर गुजरात में खंभात की खाड़ी में गिरती है जिसकी कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है नर्मदा नदी मध्यप्रदेश में 1077 किलोमीटर बहती है नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है )

Q.5 मध्यप्रदेश में कौन सा खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ?
A. एस्बेस्टस
B. बेरियम सल्फेट
C. बॉक्साइट ✔
D. इनमें से कोई नहीं

व्याख्या- ( मध्य प्रदेश में बॉक्साइट के अनुमानित भंडार 20 से 30 को टर्न है प्रदेश में बॉक्साइट का प्रमुख स्त्रोत विंध्यान युग की बालू से शैलिका और कवर्जाइट है )

Q.6 मध्य प्रदेश का कौन सा क्षेत्र गोंडवाना कहलाता है ?
A. चंबल घाटी क्षेत्र
B. नर्मदा घाटी क्षेत्र
C. उत्तर पूर्वी क्षेत्र
D. दक्षिण पूर्वी क्षेत्र ✔

व्याख्या- ( मध्य प्रदेश का दक्षिण पूर्व क्षेत्र गोंडवाना के नाम से प्रचलित है इसी क्षेत्र की रानी दुर्गावती थी )

Q.7 अकबर के साथ युद्ध करने वाली दुर्गावती की रानी थी ?
A. मंडला ✔
B. मांडू
C. असीरगढ़
D. रामगढ़

व्याख्या- ( मुगल काल के महान शासक अकबर के साथ युद्ध करने वाली रानी दुर्गावती मंडला की रानी थी )

Q.8 निम्न में से कौन सा मंदिर खजुराहो में नहीं है ?
A. कंदारिया महादेव मंदिर
B. चौसठ योगिनी मंदिर
C. दशावतार मंदिर ✔
D. चित्रगुप्त मंदिर

व्याख्या- ( दशावतार मंदिर खजुराहो में नहीं है कंदारिया महादेव, चौंसठ योगिनी एवं चित्रगुप्त मंदिर खजुराहो में स्थित है )

Q.9 आल्हा ऊदल संबंधित थे ?
A. चंदेरी से
B. विदिशा से
C. महोबा से ✔
D. पन्ना से

व्याख्या- ( आल्हा ऊदल महोबा से संबंधित थे आल्हाखंड की मूल भाषा बुंदेली थी इस कारण नागरिक द्वारा लिखी आल्हा ऊदल की 52 लडियां लोग कंठों में सहज रूप से विराजमान हो गई )

Q.10 गुजरी महल किसने बनवाया था ?
A. राजा सूरज सेन ने
B. राजा मानसिंह ने ✔
C. तेजकरण ने
D. अकबर ने

व्याख्या- ( ग्वालियर के किले में स्थित गुजरी महल राजा मानसिंह ने अपनी प्रेमिका मृगनयनी के लिए बनवाया था )

Q.11 तानसेन का मकबरा कहां स्थित है ?
A. शिवपुरी
B. ग्वालियर ✔
C. भोपाल
D. आगरा

व्याख्या- ( फरवरी 1585 ईस्वी में दिल्ली नगर में तानसेन का निधन हुआ उनकी पूर्व इच्छा अनुसार उनका शव ग्वालियर भेज दिया गया तथा सूफी संत हजरत मोहम्मद गोस के बराबर ही तानसेन की समाधि भी बनवा दी गई )

Q.12 मध्य प्रदेश का कौन सा नेता नेहरू की कैबिनेट के पहले रक्षा मंत्री तथा बाद में गृह मंत्री बना ?
A. प्रकाश चंद्र सेठी
B. रविशंकर शुक्ला
C. कैलाश नाथ काटजू ✔
D. द्वारका नाथ मिश्रा

व्याख्या- ( मध्य प्रदेश के एकमात्र नेता कैलाश नाथ काटजू नेहरू की कैबिनेट के पहले रक्षा मंत्री तथा बाद में गृह मंत्री बने )

Q.13 1956 में मध्य प्रदेश का कौन सा भाग महाराष्ट्र में मिला दिया गया था ?
A. मालवा
B. उत्तर पूर्वी क्षेत्र
C. विदर्भ ✔
D. चंदेरी

व्याख्या- ( सन 1956 के राज्य पुनर्गठन के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की सीमा से विदर्भ क्षेत्र को महाराष्ट्र में मिला दिया गया था )

Q.14 निम्न में से विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का कौन सा पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है ?
A. सांची
B. मांडू
C. ओरछा
D. खजुराहो ✔

व्याख्या- ( पत्थरों की तरह ही गई सुंदर कला की नगरी खजुराहो मध्य प्रदेश में ही नहीं अपितु हिंदू स्थापत्य एवं शिल्प कला की दृष्टि से भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है )

Q.15 किस राजवंश ने भारत को प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर दीये ?
A. होल्कर वंश
B. परमार वंश
C. मौर्य वंश
D. चंदेल वंश ✔

व्याख्या- ( यहां के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण चंदेल राजाओं ने (950 ईसवी से 1050 ईसवी) के मध्य करवाया था इन मंदिरों की संख्या 85 थी लेकिन अब इनकी संख्या कम हो गई है )

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

विष्णु गौर जिला- सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website