NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF APRIL

NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF APRIL


ओडिशा स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
ओडिशा स्थापना दिवस  1 अप्रेल को मनाया जाता है। 1 अप्रैल सन 1936 को ओडिशा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया। स्वतंत्रता के बाद ओडिशा तथा इसके आसपास की रियासतों ने भारत सरकार को अपनी सत्ता सौंप दी। रियासतों (गवर्नर के अधीन प्रांतों) के विलय संबंधी आदेश 1949 के अंतर्गत जनवरी 1949में ओडिशा की सभी रियासतों का ओडिशा राज्य में सम्पूर्ण विलय हो गया। ओडिशा के कलिंग, उत्कलऔर उद्र जैसे कई प्राचीन नाम हैं, परन्तु यह प्रदेश मुख्यत: भगवान जगन्नाथ की भूमि के लिए प्रसिद्ध है। भगवान जगन्नाथ ओडिशा के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से बहुत गहरे जुड़े हुए हैं। विभिन्न समय में ओडिशा के लोगों पर जैन,ईसाई और इस्लाम धर्मो का प्रभाव पड़ा।

बिहार स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
बिहार स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है !

उड़ीसा स्थापना दिवस कब मनाया जाता है
उड़ीसा स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है| 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया था| उड़ीसा को कलिंग, उत्कल और उद्र जैसे कई प्राचीन नामों से जाना जाता है| उड़ीसा भगवान जगन्नाथ की भूमि के लिए प्रसिद्ध है|

अप्रैल फूल डे कब मनाया जाता है 
अप्रैल फूल डे प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है !अप्रैल फूल दिवस पश्चिमी देशों में हर साल पहली अप्रैल को मनाया जाता है। कभी-कभी  ऑल फूल्स डे के रूप में जाना जाने वाला यह दिन, 1 अप्रैल एक आधिकारिक छुट्टी का दिन नहीं है लेकिन इसे व्यापक रूप से एक ऐसे दिन के रूप में जाना और मनाया जाता है जब एक दूसरे के साथ व्यावाहारिक मजाक और सामान्य तौर पर मूर्खतापूर्ण हरकतें की जाती हैं। इस दिन दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों, पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि के साथ अनेक प्रकार की शरारतपूर्ण हरकतें और अन्य व्यावहारिक मजाककिए जाते हैं, जिनका उद्देश्य होता है बेवकूफ और अनाड़ी लोगों को शर्मिंदा करना।

विश्व स्वालीनता दिवस कब मनाया जाता है 
2 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्वलीनता जागरूकता दिवस’ (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है ।वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘स्वायत्तता और आत्मनिर्णय की ओर’ (Towards Autonomy and Self-Determination) है। इस दिवस का उद्देश्य स्वलीनता से ग्रस्त बच्चों तथा बड़ों के जीवन में सुधार हेतु कदम उठाना और उन्हें सार्थक जीवन व्यतीत करने में मदद करना है।स्वलीनता एक गंभीर विकासात्मक विकार है जो संवाद और बातचीत करने की क्षमता को बाधित करता है। यह तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति के समग्र संज्ञानात्मक, भावनात्मक, समाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 दिसंबर, 2007 को प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।

विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है
विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है| यह एक अंतराष्ट्रीय दिवस है, जिसमे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों को आटिज्म से लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है| विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस का इस वर्ष 2017 मे इसका विषय “आटिज्म तथा स्वयं संकल्प” रखा गया है|

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है
अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 4 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य के सहायता दिवस के रूप में मनाया जाता है| वर्ष 2017 का अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस का विषय “Needs driven, people centred” रखा गया था

विकास और शांति हेतु विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
विकास और शांति हेतु विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर उन संगठनो और व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय खेल और विकास संगठनों द्वारा समाज में खेल की भूमिका व योगदान हेतु विश्व स्तर पर मनाया जाता हैं !

विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है
विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से पुरे विश्व में मनाया जाता है| इसका उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना है|

विश्व समुद्री दिवस कब मनाया जाता है 
विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 5 अप्रैल को मनाया जाता है !

विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है
विश्व होम्योपैथी दिवस प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है| विश्व होम्योपैथी दिवस होम्योपैथी के संस्थापक, क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनमैन जो कि एक जर्मन चिकित्सक, महान विद्वान, भाषाविद और प्रसिद्ध वैज्ञानिक की याद में मनाया जाता है,!

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और प्रसव के बारे में जागरूकता पैदा करना है|

जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस कब मनाया जाता है 
जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है !जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के  अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट  जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 (बैसाखी के दिन) हुआ था।रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें  जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें 1000 से अधिक व्यक्ति मरे और 2000 से अधिक घायल थे !

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है 
?आंबेडकर जयंती या भीम जयंती  डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन  14 अप्रैल को तौहार के रूप में भारत समेत पुरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकी जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को समानता के प्रतिक और ज्ञान के प्रतिक भी कहां जाता है। भीमराव विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माण और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

ब्रह्मांडिकी दिवस कब मनाया जाता है 
ब्रह्मांडिकी दिवस प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है !

विश्व वेमानिक दिवस कब मनाया जाता है 
विश्व वैमानिकी दिवस प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है !

गुरु नानक देव जन्म दिवस कब मनाया जाता है 
 गुरु नानक देव जन्म दिवस 15 अप्रैल को मनाया जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख’ समुदाय के प्रथम धर्मगुरु नानक देव का जन्मोत्सव मनाया जाता हैं। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का जन्म रायभोय स्थान पर 15 अप्रैल 1469 को हुआ था श्रद्धालु गुरु नानक जी का जन्मोत्सव कार्तिक पूर्णिमा को मनाते हैं।

विश्व हिमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है
विश्व हिमोफिलिया दिवस 17 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस हीमोफ़ीलिया रोग और रक्त बहने संबंधी अन्य बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| हीमोफ़ीलिया रक्त से जुड़ी एक ख़तरनाक और जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी में चोट लगने या किसी अन्य वजह से रक्त बहना शुरू होने पर बन्द नहीं होता, जिस कारण यह जानलेवा सिद्ध हो सकती है|

विश्व विरासत दिवस कब मनाया जाता है
विश्व विरासत दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है| विश्व विरासत दिवस में सांस्कृतिक महत्त्व की धरोहरों को सही सलामत आने वाली पीढ़ियों को सौंपने और ये सिलसिला जारी रखने का सन्देश दिया जाता है| विश्व विरासत दिवस का इस वर्ष2017 का  विषय : सांस्कृतिक विरासत और सतत पर्यटन” रखा गया था|

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन कब किया गया था
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन 18 अप्रैल 1948 को नीदरलैंड के हेग में किया गया था| संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा अंतराष्ट्रीय न्यायलय के लिए 15 न्यायधीश चुने जाते है|

चीनी भाषा दिवस कब मनाया जाता है
चीनी भाषा दिवस प्रतिवर्ष 20 अप्रैल को मनाया जाता है| चीनी भाषा संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है| दुनिया भर की अन्य पांच आधिकारिक भाषाओं में फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, अंग्रेजी और अरबी शामिल हैं। दुनिया में सात में से एक व्यक्ति चीनी भाषा का उपयोग करता है।

भारत में लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है
भारत में लोक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार उन्हें नागरिकों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 2107 मे लोक सेवा दिवस का विषय “नव भारत निर्माण” रखा गया था|

भारतीय सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है 
भारतीय सिविल सेवा दिवस प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है !

पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है 
 22 अप्रैल को पूरे विश्व भर के लोगों के द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में हर साल विश्व  पृथ्वी दिवस को मनाया जाता है। पहली बार, इसे 1970 में मनाया गया और उसके बाद से लगभग 192 देशों के द्वारा वैश्विक आधार पर सालाना इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई।

अंग्रेजी भाषा दिवस कब मनाया जाता है
अंग्रेजी भाषा दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस प्रसिद्ध अंग्रेजी नाट्यकार विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है|

तुर्की में नेशनल चिल्ड्रेंस डे कब मनाया जाता है
तुर्की में नेशनल चिल्ड्रेंस डे प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिन बच्चों को तुर्की की संसद में सीट दी जाती है| इस दिन बच्चें एक दिन के लिए देश पर सांप्रदायिक रूप से शासन करते है|

विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है
विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है| आज लोगों और किताबों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। इसी दूरी को कम करने के उद्देश्य से ‘विश्व पुस्तक दिवस’ मनाया जाता है। 23 अप्रैल 1995 को पहली बार ‘पुस्तक दिवस’ के रूप मे मनाया गया था|

पंचायत दिवस कब मनाया जाता है 
पंचायत दिवस प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है !

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है| राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस संविधान के अधिनियम -1992 (73वां संशोधन) को पारित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस दिन गाँव, तहसील एवं जिला स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था का निर्माण किया गया था| राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर देश के सबसे बेहतर ग्राम पंचायतों को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गोरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है|

 विश्व टीकाकरण सप्ताह कब मनाया जाता है
विश्व टीकाकरण सप्ताह प्रतिवर्ष 24-30 अप्रैल तक मनाया जाता है| विश्व टीकाकरण सप्ताह का उद्देश्य रोग के विरुद्ध सभी उम्र के लोगों की रक्षा के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है| इस वर्ष 2017 विश्व टीकाकरण सप्ताह का विषय “VACCINES WORKS” रखा गया है|

विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है
विश्व मलेरिया दिवस प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निरंतर निवेश और निरंतर राजनितिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता को उजागर करता है| इस वर्ष 2017 का विश्व मलेरिया दिवस का विषय ” End Malaria for Good” रखा गया है !

विश्व बौद्धिक दिवस कब मनाया जाता है
?विश्व बौद्धिक दिवस प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस नवाचार और रचनात्मक को बढ़ावा देने में बौद्धिक अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औधोगिक डिज़ाइन, कॉपीराइट) की भूमिका के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

 पोलैंड में यातना शिविर कब बनाया गया था?
पोलैंड में यातना शिविर 27 अप्रैल 1940 को बनाया गया था| इस शिविर को आउश्वित्स के नाम से जाना जाता था| आउश्वित्स के दरवाजे पर ‘आरबाइट माख्ट फ्राई’ लिखा गया था, जिसका अर्थ है मेहनत आजाद करती है।’ इस यातना शिविर में करीब 11 लाख बंदियों को मारा गया था| इन कैदियों में ज्यादातर कैदी यहूदी थे|

 इंटरनेशनल डांस डे कब मनाया जाता है
इंटरनेशनल डांस डे प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को मनाया जाता है| इसकी द्वारा 1982 में इंटरनेशनल डांस काउंसिल ने की थी| यह दिन मशहूर फ्रेंच कोरियोग्राफर जीन जॉर्ज नोवरे के जन्मदिवस की उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|

कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है
कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ो को एकत्रित करने एवं उनके उचित उपयोग के लिए उनकी क्षमता में सुधार पर कार्य किया जाता है|

 विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website