NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF AUGUST

NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF AUGUST


विश्व स्तनपान दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व स्तनपान दिवस प्रतिबर्ष 1 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। स्तनपान दिवस का उद्देश्य मां के दूध की अहमियत को समझने एवं बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकत फैलाना है। मॉं का दूध बच्चों को बड़ी से बड़ी बिमारी से लड़ने में मदद करता है और उन्हे कई रोंगो से बचाता है। स्तनपान को बढ़ावा देकर शिशु मृत्युदर में भारी गिरावट लाई जा सकती है। चिकित्सा के अनुसार बच्चें को शुरूआती छः माह तक मां के दूध का स्तनपान जरूरी है जिससे उसे शारीरिक विकास में वृद्धि एवं कई बिमारियों से बचाता है। विश्वभर में स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अगस्त के प्रथम सप्ताह पर विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना कब की गई थी?
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना 1 अगस्त 1927 को की गई थी| माओ त्सेतुंग ने नेतृत्व में सत्तारूढ़ सीपीसी ने उनके राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन को आगे बढाया था| अमेरिका सेना के बाद चीनी सेना का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट (152 अरब अमेरिकी डॉलर) है|

असहयोग आंदोलन दिवस कब मनाया जाता है?
असहयोग आंदोलन दिवस प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक नए अध्याय का प्रतीक है| 1 अगस्त 1920 को महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था| इसका उद्देश्य अहिंसा के जरिये भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करना था| इसके अंतर्गत तय किया गया कि विरोध प्रदर्शनकारी ब्रिटेन के माल को खरीदने से इंकार करेंगे तथा स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे तथा शराब की दुकानों के सामने धरना देंगे|

हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
हिरोशिमा दिवस प्रतिवर्ष 6 अगस्त को मनाया जाता है| इस दिन अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा नगर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक युरेनियम बम गिराया था| इस बम के प्रभाव से हिरोशिमा की 3.5 लाख की आबादी में से एक लाख चालीस हजार लोग एक झटके में ही मारे गए थे| इनमे अधिकांश साधारण नागरिक, बच्चे, बूढ़े तथा स्त्रिया थी| इसके तीन दिन बाद जापान के नागासाकी  शहर पर दूसरा ‘फैट मैन” बम गिराया गया था|

राष्ट्रीय हथकरधा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय हथकरधा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हथकरधा उद्योग के महत्व एवं देश के सामाजिक आर्थिक योगदान में बारें में जागरूकता फैलाना, हथकरधा को बढ़ावा देना तथा बुनकरों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

चीन में नेशनल फिटनेस डे कब मनाया जाता है?
चीन में नेशनल फिटनेस डे प्रतिवर्ष 8 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस 8 अगस्त 2008 को ओलंपिक खेल के बाद से प्रतिवर्ष फिटनेस डे के रूप में मनाया जाता है। इसमें चाइनीज मार्शल आर्ट ताई ची सिर्फ सेना में ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जाती है|

भारत छोड़ो दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत छोड़ो दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है !

विश्व जैव ईधन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व जैव ईधन दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों में जैव ईधन के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
भारत में संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष “श्रावणी पूर्णिमा” को मनाया जाता है| श्रावणी पूर्णिमा को रक्षा बंधन ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समपर्ण का पर्व माना जाता है| यह “ऋषि पर्व” तथा “संस्कृत दिवस” के रूप में मनाया जाता है| विश्व संस्कृत दिवस की शुरुआत 1965 में की गई थी|

विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया जाता है ?
 प्रतिवर्ष 10 अगस्त  को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जैवईंधन दिवस’ (World Biofuel Day) मनाया जाता है । यह दिवस लोगों में गैर जीवाश्म ईंधन (Non Fossil fuels) (ग्रीन फ्यूल्स) के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।जैवईंधन नवीकरणीय, जैव निम्नीकरणीय, टिकाउ और पर्यावरण अनुकूल है।  ज्ञातव्य है कि 10 अगस्त, 1893 ) में डीजल इंजन के आविष्कारक सर रूडोल्फ डीजल ने सफलतापूर्वक मूंगफली के तेल से मैकेनिकल इंजन चलाया था।इसी असाधारण उपलब्धि की समृति में प्रतिवर्ष 10 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।

 विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है ?
 प्रतिवर्ष 12 अगस्त को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हाथी दिवस’ (World Elephant Day) मनाया जाता है ! यह दिवस हाथियों के संरक्षण, गैर-कानूनी शिकार और तस्करी रोकने, उनके बेहतर इलाज और पकड़े गए हाथियों को अभ्यारण्यों में भेजे जाने के लिए जागरूकता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है| पहली बार सन 2000 में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया था| अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य सरकार द्वारा युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करना है|

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे कब मनाया जाता है?
इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस पहली बार 13 अगस्त 1976 में मनाया गया था| यह दिवस विश्व में मुख्यत: दाएं हाथ वाले लोगों को बाएं हाथ वाले लोगों की तुलना में आने वाली असुविधाओं के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

विश्व अंग दान दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व अंग दान दिवस प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस व्यक्ति के जीवन में अंग दान के महत्व को समझने के साथ-साथ अंग दान करने के लिए आम इंसान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

सामाजिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
सामाजिक सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस समाज को उचित संगठनों के माध्यम से अपने सदस्यों के साथ घटित होने वाली कुछ घटनाओं और जोखिमों से बचाव उद्देश्य से मनाया जाता है|

स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है ?
प्रत्येक वर्ष भारत में 15 अगस्त को स्वन्त्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिये ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली। 15 अग्स्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिये पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रुप में इस दिन को घोषित किया गया है।
इस दिन पर, सभी राष्ट्रीय, राज्य तथा स्थानीय सरकार के कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, बाजार, दुकानें, व्यापार, संस्थान आदि बंद रहते है। हालाँकि, सार्वजनिक परिवहन बिल्कुल प्रभावित नहीं होता है। इसे बहुत उत्साह के साथ भारत की राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है जबकि स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक समुदाय तथा समाज सहित दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी बडे धूमधाम के साथ  मनाया जाता है।

इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 17 अगस्त को मनाया जाता है| इंडोनेशिया में इस दिन पंजत पिनांग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है| इस प्रतियोगिता में खंभों पर ग्रीस लगा दी जाती है और उनके ऊपर साइकिलें और बाल्टियां बांध दी जाती हैं। प्रतिभागी के लिए चुनौती यह रहती है कि किस तरह फिसलन भरे खंभों पर चढ़कर वे साइकिलें जीत सकें। इंडोनेशिया को 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड्स से आजादी मिली थी।

चाइनीज वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है?
चाइनीज वैलेंटाइन डे प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मनाया जाता है| इसे डबल सेवेंथ फेस्ट भी कहते हैं। चाइनीज वैलेंटाइन डे नियू लांग और जी नू की याद में मनाया जाता है। जी नाम की एक परी थी जिसकी शादी नियू से एक चमत्कारी गाय ने करवाई थी। शादी के बाद स्वर्ग के देवता ने जी को अपने पास बुला लिया और जब जी गाय के साथ उसे लेने गया तो दोनों के बीच एक नदी खड़ी कर दी लेकिन दोनों की हालत देखकर देवता ने उन्हें साल में एक दिन यानी ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मिलने की इजाजत दे दी।

 विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व फोटोग्राफी दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 19 अगस्त को मनाया जाता है !आज फोटोग्राफी को जो मुकाम हासिल है, उसमें फांसीसी वैज्ञानिक लुईस जेक्स और मेंडे डाग्युरे का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ही सबसे पहले सन 1839 में फोटो तत्व की खोज की थी। ब्रिटिश वैज्ञानिक विलियम हेनरी फॉक्सटेल बोट ने नेगेटिव-पॉजीटिव प्रोसेस का आविष्कार किया और सन 1834 में टेल बॉट ने लाइट सेंसेटिव पेपर की खोज करके खींची गई फोटो को स्थाई रूप में रखने में मदद की। फ्रांसीसी वैज्ञानिक आर्गो की फ्रेंच अकादमी ऑफ साइंस के लिए लिखी गई एक रिपोर्ट को तत्कालीन फ्रांस सरकार ने खरीदकर 19 अगस्त 1939 को आम लोगों के लिए फ्री घोषित कर दिया था। इसी दिन को आगे चलकर विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

विश्व मच्छर दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व मच्छर दिवस प्रतिवर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है !

मदर टेरेसा दिवस कब मनाया जाता है ?
मदर टेरेसा दिवस प्रतिवर्ष 27 अगस्त को मनाया जाता है !

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है|

परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य लोगों में परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान और उनके दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक करना है|

लघु दिवस कब मनाया जाता है?
लघु दिवस प्रतिवर्ष 30 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिन को मनाने की प्रवृति 2001 में शुरू की गई थी|

  विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website