NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF MAY

NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF MAY


गुजरात स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
गुजरात स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है गुजरात  पश्चिमीभारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। * राजस्थान और मध्य प्रदेश* इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं।,  महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है।  अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी  गांधीनगर है।

महाराष्ट्र स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
 महाराष्ट्र स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है देश की आज़ादी के बाद मध्य भारत के सभी मराठी भाषा के स्थानों का समीकरण करके एक राज्य बनाने को लेकर बड़ा आंदोलन चला और  1 मई, 1960 को  कोंकण, मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा विदर्भ, सभी संभागों को जोड़ कर महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की गई।

 ईसराइल में मेमोरियल डे कब मनाया जाता है
ईसराइल में मेमोरियल डे प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है| यह दिन 1963 में एक कानून बनाकर अधिकारिक रूप से ईसराइल में युद्ध में मारे गए सैनिकों तथा आतंकवाद पीड़ितों की याद में यह दिन मनाया जाता है|

विश्व श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है 
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस और मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है जो अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संघ को प्रचारित और बढ़ावा देने के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इसे पूरे विश्व भर में 1 मई को मनाया जाता है जो यूरोप में पारंपरिक गर्मी के अवकाश के रुप में घोषित किया गया है। इसे दुनिया के लगभग 80 देशों में राष्ट्रीय अवकाश के रुप में भी घोषित किया गया है.!

विश्व टूना दिवस कब मनाया जाता है
विश्व टूना दिवस प्रतिवर्ष 2 मई को मनाया जाता है| यह दिवस पकडे जाने और खाए जाने वाली विश्व की सबसे लोकप्रिय मच्छलियों को बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह खारे पानी की मछली है, जो की मैकेरल परिवार के एक उप-समूह जनजाति थ्युननिनी के अंतगर्त आती है|

श्री हरिवंश चंद्र जयंती कब मनाई जाती है 
श्री हरिवंश चंद्र जयंती 2 मई को मनाई जाती है !

विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है
विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष 2 मई को मनाया जाता है| विश्व अस्थमा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के लोगों को अस्थमा बीमारी के बारे में जागरूक करना है|

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| इस दिवस का नाम एक कोलंबियन पत्रकार गिलेरमो कानो इसाजा के नाम पर रखा गया है| गिलेरमो कानो इसाजा को उनके समाचार पत्र के दफ्तर के बाहर मार दिया गया था ! इसका आयोजन संयुक्त रूप फ़्रांस, ग्रीस और लिथुआनिया के स्थायी मिशन द्वारा किया जाता है| इस वर्ष 2017 का  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय “क्रिटिकल माइंडस फ़ॉर क्रिटिकल टाइम्स : शांतिपूर्ण समाज के लिए मिडिया की भूमिका” रखा गया था

ईसराइल में स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया जाता है
ईसराइल में स्वतन्त्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| प्रतिवर्ष यह दिवस हिब्रू कैलेंडर के मुताबिक मनाया जाता है| वैसे ईसराइल को 14 मई 1948 को स्वतंत्र देश घोषित किया गया था|

जापान में संविधान दिवस कब मनाया जाता है
?जापान में संविधान दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| यह जापान की मूल विधि (कानून) है| इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 3 मई 1947 को लागू किया गया था| इस संविधान दिवस को ‘शांति संविधान’ दिवस भी कहा जाता है|

 विश्व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है 
विश्व थैलेसीमिया दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 8 मई को मनाया जाता है !थैलसीमिया दिवस’ थैलसीमिया के संचारण से बचने के लिए इसकी रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने तथा लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए  प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस का विषय "थैलसीमिया में सुरक्षित और प्रभावी दवाओं को उपलब्ध कराना" हैं।

विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है
?विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाया जाता है| भारत में वर्ष 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया था|

ईसराइल विक्टरी डे कब मनाया जाता है
ईसराइल विक्टरी डे प्रतिवर्ष 9 मई को मनाया जाता है| यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में मनाया जाता है|

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस प्रतिवर्ष 10 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को प्रकृति, और अधिक विशिष्ठ रूप से लोगों और प्रवासी पक्षियों की परस्पर निर्भरता को उजागर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 का विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का विषय “उनका भविष्य हमारा भविष्य है-प्रवासी पक्षियों और लोगों के लिए एक स्वस्थ ग्रह” रखा गया था

राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस कब मनाया जाता है
राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को मनाया जाता है| यह दिवस भारत की प्रौधोगिकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

राष्ट्रीय तकनीकी दिवस कब मनाया जाता है ? राष्ट्रीय तकनीकी दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को मनाया जाता है !

अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है
अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है| यह दिवस नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ़्लोरेन्स ’ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है।

 विश्व को मातृ दिवस कब मनाया जाता है 
 विश्व मातृ दिवस प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 13 मई को मनाया जाता है मां ,दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे खास सबसे प्यारा रिश्ता। उस मां को सम्मानित करने के लिए मई माह के दूसरे रविवार को विशेष दिवस मनाया जाता हैं लेकिन अलग-अलग देशों में इस दिन को मनाने की अलग-अलग कहानी है। आइए जानते हैं मदर्स डे पर संजोई गई यह स्पेशल जानकारियां- मदर्स डे ग्राफटन वेस्ट वर्जिनिया में एना जॉर्विस द्वारा समस्त माताओं और उनके गौरवमयी मातृत्व के लिए तथा विशेष रूप से पारिवारिक और उनके परस्पर संबंधों को सम्मान देने के लिए आरंभ किया गया था। यह दिवस अब दुनिया के हर कोने में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता हैं। इस दिन कई देशों में विशेष अवकाश घोषित किया जाता है।

विश्व परिवार दिवस कब मनाया जाता है
विश्व परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को मनाया जाता है| इस दिवस सारे संसार के लोगों के बीच परिवार को अहमियत बताने के लिए मनाया जाता है| इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा 1994 में की गई थी| इस दिन के लिए जिस प्रतीक चिह्न को चुना गया है, उसमें हरे रंग के एक गोल घेरे के बीचों बीच एक दिल और घर अंकित किया गया है।

सिक्किम स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
सिक्किम स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है !

राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है
राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है| डेंगू एडिस एजेप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है| यह दो रूपों में होता है, पहला रूप क्लासिकल डेंगू बुखार जिसे ब्रेकबोन बुखार के रूप में भी जाना जाता है| दूसरा रूप डेंगू हेमेजेजिक फीवर है जो कि दर्दनाक ही नही बल्कि घातक भी है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संक्रमण काल को समाप्त होने तक जागरूकता तथा निवारक दवाइयों को जारी रख कर डेंगू को नियंत्रित करना है|

विश्व रक्तचाप दिवस कब मनाया जाता है
विश्व रक्तचाप दिवस प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उच्च रक्तचाप के बारें में जागरूकता बढ़ाना तथा सभी देशों के नागरिकों को इस मूक हत्याक को रोकने और आधुनिक महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है|

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रतिवर्ष 18 मई को मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) एक अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है, जो अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा मनाया जाता है|

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है 
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रत्येक वर्ष   18 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1983 में 18 मई को संयुक्त राष्ट्र ने संग्रहालय की विशेषता एवं महत्व को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का निर्णय लिया इसका मूल उद्देश्य जनसामान्य में संग्रहालयों के प्रति जागरूकता तथा उनके कार्यकलापों के बारे में जन जागृति फैलाना था इसका यह भी एक उद्देश्य था कि लोग संग्रहालयों में जाने अपने इतिहास को अपनी प्राचीन समृद्ध परंपराओ को जाने और समझे।

विश्व सांस्कृतिक दिवस कब मनाया जाता है
विश्व सांस्कृतिक दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है| यह दिवस अंतर सांस्कृतिक संवाद, विविधता और समावेशन के महत्त्व को लेकर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह दिवस शांति और आपसी मेल-जोल का संदेश देता है|

 आतंकवादी विरोधी दिवस कब मनाया जाता है 
21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन यानी 21 मई 1991 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में हत्या कर दी गई थी। तभी से स्वर्गीय राजीव गांधी के सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए 21 मई का दिन  आतंकवाद विरोधी दिवस  के तौर पर मनाया जाता है।

विश्व जैव विविधिता दिवस कब मनाया जाता है
विश्व जैव विविधिता दिवस प्रतिवर्ष 22 मई को मनाया जाता है| जैव विविधिता सभी जीवों एवं पारिस्थितिक तंत्रों की विभिन्नता एवं असामनता को कहा जाता है|

विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है
विश्व कछुआ दिवस प्रतिवर्ष 23 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों का ध्यान कछुओं की तरफ आकर्षित करने और उन्हें बचाने के लिए जाने वाले मानवीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है|

राष्ट्रमंडल दिवस कब मनाया जाता है 
राष्ट्रमंडल दिवस प्रतिवर्ष 24 मई को मनाया जाता है !

जवाहरलाल नेहरू पुण्य तिथि कब मनाई जाती है 
पंडित जवाहर लाल नेहरू पुण्यतिथि 27 मई को मनाई जाती है !

अन्तर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है
अन्तर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस 28 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा सुरक्षा करना तथा महिलाओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना है|

अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस कब मनाया जाता है
अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है| यह दिवस “सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का एक दिन है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान संचालन में सेवा की है| अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस का इस वर्ष का विषय “विश्वभर शांति में निवेश” रखा गया था

अमेरिका में मेमोरियल डे कब मनाया जाता है
अमेरिका में मेमोरियल डे प्रतिवर्ष मई माह के अंतिम सोमवार को मनाया जाता है| यह दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जो सेना में रहते हुए शहीद हुए थे| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है|

माउंट एवरेस्ट दिवस कब मनाया जाता है 
माउंट एवरेस्ट दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है

गोवा स्थापना दिवस कब मनाया जाता है 
 गोवा स्थापना दिवस 30 मई को मनाया जाता है !गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्यहै। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। गोवा की राजधानी पणजी है !

विश्व तंबाकू रोधी दिवस कब मनाया जाता है 
 विश्व तंबाकू रोधी दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 31 मई को मनाया जाता है ! पूरे विश्व के लोगों को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ बनाने के लिये तथा सभी स्वास्थ्य खतरों से बचाने के लिये तंबाकू चबाने या धुम्रपान के द्वारा होने वाले सभी परेशानियों और स्वास्थ्य जटिलताओं से लोगों को आसानी से जागरुक बनाने के लिये पूरे विश्व भर में एक मान्यता-प्राप्त कार्यक्रम के रुप में मनाने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पहली बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस को आरम्भ किया !



विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website