NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF NOVEMBER





NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF NOVEMBER


विश्‍व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्‍व भर में विश्‍व सुनामी जागरूकता दिवस (The World Tsunami Awareness Day) 5 नवम्‍बर  मनाया जाता है !

उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तराखंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है उत्तराखण्ड  (पूर्व नाम उत्तरांचल) , उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तराञ्चल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।राज्य की सीमाएँ उत्तर में  तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में  हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में  उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था।

विश्‍व विज्ञान शांति एवं विकास दिवस कब  मनाया जाता है ?
विश्‍व में विज्ञान के लाभों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए वैश्‍विक रूप से ‘विश्‍व विज्ञान शांति एवं विकास दिवस (World Science Day for Peace and Development (WSDPD) प्रत्येक वर्ष 10 नवम्‍बर को मनाया जाता है।

परिवहन दिवस कब मनाया जाता है ?
परिवहन दिवस प्रतिवर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है

मलाला दिवस कब मनाया जाता है ?
 मलाला दिवस प्रतिवर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है !

विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस शांति और विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 मे  विश्व विज्ञान दिवस का विषय “वैश्विक समझ के लिए विज्ञान” रखा गया था !

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 11 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में मनाया जाता है| यह दिवस शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता को अधिक ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से मनाया जाता है !

विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व निमोनिया दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है| निमोनिया एक या दोनों फेफड़ों में संक्रमण का एक प्रकार है| यह विभिन्न बैक्टीरिया,वायरस या कवक के कारण होता है !

लोक सेवा प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
लोक सेवा प्रसारण दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1947 में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पहले और आखिरी बार दिल्ली स्थित आकाशवाणी के स्टूडियों में आगमन की स्मृति में मनाया जाता है| महात्मा गाँधी ने इस दिन पाकिस्तान से आकर कुरुक्षेत्र के शिविरों में रह रहे शरणार्थियों को रेडियों पर संबोधित किया था !

बाल दिवस कब मनाया जाता है?
बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस पं.जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है!

विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मधुमेह दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है| मधुमेह शरीर में अग्नाशय द्वारा इन्सुलिन का स्त्राव कम हो जाने के कारण होता है, जिससें रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है तथा इन मरीजों में रक्त कोलेस्ट्रोल, वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते है| मधुमेह एक जानलेवा बीमारी है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य बिमारियों से जुडी हुई है| यह दिवस मधुमेह के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 मे  विश्व मधुमेह दिवस का विषय “महिलाओं और मधुमेह-एक स्वस्थ भविष्य के लिए हमारा अधिकार” रखा गया था !

विश्‍व मधुमेह दिवस आज मनाया जाता है ?
इंसुलिन के खोजकर्ता, फ्रेडरिक बैंटिग के जन्‍म दिन के उपलक्ष्‍य में विश्‍व मधुमेह दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है !

बाल दिवस कब मनाया जाता है ?
‘बाल दिवस’ प्रत्‍येक वर्ष 14 नवंबर को ‘चाचा नेहरू’ कहे जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्‍म दिवस पर मनाया जाता है।

झारखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
 झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है !

विश्‍व दर्शनशास्‍त्र दिवस कब मनाया जाता है ?
‘विश्‍व दर्शनशास्‍त्र दिवस दुनिया भर में दर्शनशास्‍त्र के प्रति सार्वजनिक जागरुकता फैलाने और जीवन में इसके महत्‍वपूर्ण उपयोग के बारे में बताने के लिए 16 नवम्बर  को मनाया जाता है।

राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है ?
‘राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day)’देश भर में 16 नवम्‍बर को मनाया जाता है।

अंतर्राष्‍ट्रीय सहिष्‍णुता दिवस कब  मनाया जाता है ?
आज के दिन, लोगों को समाज में सहिष्‍णुता की आवश्‍यकता के विषय में शिक्षित करने और उन्‍हें असहिष्‍णुता के नकारात्‍मक प्रभावों को समझने में सहायता करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष 16 नवम्‍बर  को अंतर्राष्‍ट्रीय सहिष्‍णुता दिवस मनाया जाता है।

अन्तराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सौहार्दपूर्ण सहअस्तित्व बनाए रखने और विश्व में शांति तथा सामंजस्य कायम करने के उद्देश्य मनाया जाता है !

अन्तराष्ट्रीय विधार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय विधार्थी दिवस प्रतिवर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस 1939 में नाजी जर्मनी द्वारा Czech विश्वविधालय के विधार्थियों को जबरन मारने और छापामार शिविरों में भेजने जैसे कृत्य को चिन्हित करता है| यह दिवस सर्प्रथम 1941 में अन्तराष्ट्रीय छात्र परिषद्, लंदन द्वारा चिन्हित किया गया था|

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है ?
यह दिवस प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है. 1920 के दशक के दौरान, लेखक वाल्टर लिपमैन और एक अमेरिकी दार्शनिक जॉन डेवी, नें एक लोकतांत्रिक समाज में पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार विमर्श को प्रकाशित किया था !

 विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शौचालय दिवस प्रतिवर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वैश्चिक स्वच्छता संकट से निपटने हेतु लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 मे विश्व शौचालय दिवस का विषय “वेस्टवॉटर” रखा था !

सर्वभौमिक बाल दिवस कब मनाया जाता है ?
 सार्वभौमिक बाल दिवस प्रतिवर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है !

विश्व मत्स्य दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मत्स्य दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस पर्याप्त मछली उत्पादन सुनिश्चित करने और स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस विश्व मत्स्य दिवस का विषय “2022 का है सपना…..किसान की आय हो दुगुना…..संकल्प से सिद्धि” रखा गया है|

 विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्वभर में विश्व दूरदर्शन दिवस प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1966 में की गई थी। विज्ञानz जगत का एक करिश्मा टेलीविजन भी है। विश्व में सर्वप्रथम 1946 में टेलीविजन एक छोटे से पर्दे वाली एवं ब्लैक एण्ड व्हाइट अविष्कार हुआ था। टेलीविजन ने 1946 के बाद से अब बहुत परिवर्तन आ चुका है।

गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस कब मनाया जाता है ?
 गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को मनाया जाता है !

विश्व मांसाहार निषेध दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्वमांसाहार निषेध दिवस प्रतिवर्ष 25 नवंबर को मनाया जाता है

कौमी एकता सप्ताह कब मनाया जाता है?
कौमी एकता सप्ताह प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है| यह सप्ताह देश में सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, मिली-जुली और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है| 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय सविंधान को अपनाया था| इसे 26 जनवरी 1950 में प्रभावी रूप से लागू किया गया था|

पर्यावरण संरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?
 पर्यावरण संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है !

 विश्व नागरिक दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व नागरिक दिवस प्रतिवर्ष नवंबर महीने का चौथा दिन विश्व नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है ! वर्ष 1975 में, मुन्दालिस्ट नामक संगठन नें सैन फ्रांसिस्को में कांग्रेस में एक सभा का प्रदर्शन किया जोकि  विश्व नागरिक संघ (आंगनवाडी) द्वारा आमंत्रित किया गया था. वर्ष 2000 में विश्व नागरिक दिवस नें एक संकल्प पारित किया और विश्व नागरिक दिवस को मनाये जाने की घोषणा की.

राष्ट्रीय कानून दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधानस्वीकार किया गया था। ' कानून दिवस' मनाये जाने की परम्परा सर्वप्रथम भारत के प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ लक्ष्मीमल्ल सिंघवी के प्रयासों और सुप्रीम कोर्ट बार एशोशिएशन द्वारा सन 1979 में प्रारंभ हुई।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रूप में मनाया जाता है| पहली बार यह दिवस इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा 26 नवंबर 2014 को मनाया गया था !

राष्ट्रीय विधि दिवस कब मनाया जाता है ?
भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधानस्वीकार किया गया था। 'विधि दिवस' मनाये जाने की परम्परा सर्वप्रथम भारत के प्रख्यात विधिवेत्ता  डॉ लक्ष्मीमल्ल सिंघवी के प्रयासों और सुप्रीम कोर्ट बार एशोशिएशन द्वारा सन 1979 में प्रारंभ हुई।

  विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश










0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website