NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF OCTOBER

NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF OCTOBER


अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस कब मनाया जाता है ?
 अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है ! विश्व में बुजुर्गों पर होने वाले अन्याय और दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है !अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस को अनेक नामों से जाना जाता है अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस ,अंतर्राष्ट्रीय प्रोढ दिवस ,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आदि नामों से जाना जाता है !

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है ?
अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर 2 अक्टूबर को मनाया जाताहै। इसे भारत में गांधी जयंती के रूप मेंमनाया जाता है। 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीयअहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए मतदान हुआ।

महात्मा गांधी जयंती कब मनाई जाती है ?
महात्मा गांधी जयंती प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है !

लाल बहादुर शास्त्री जयंती कब मनाई जाती है ?
 लाल बहादुर शास्त्री जयंती प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है !

विश्व प्रकृति दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व प्रकृति दिवस संपूर्ण विश्व में 3 अक्टूबर को मनाया जाता है यह दिवस लोगों में प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है !

विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व पशु कल्याण दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 4 अक्टूबर को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में पशुओं के प्रति उनकी रक्षा और संरक्षण  के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है विश्व में प्रति सेकंड लगभग 3000 पशुओं की मृत्यु हो जाती है अतः उन के संरक्षण और देखभाल के लिए इस दिवस को मनाया जाता है !

विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher's day) 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है।  इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को औरअंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है

विश्व शाकाहार दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व शाकाहार दिवस प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को मनाया जाता है !

विश्व वन्य प्राणी दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व वन्य प्राणी दिवस प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को मनाया जाता है !

 भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ?
 भारतीय वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है ! उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी। 8 अक्टूबर, 2017 को 85वां वायु सेना दिवस (Air Force Day) मनाया गया था !

♨विश्व पर्यावास दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व पर्यावास दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार को मनाया जाता है आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र ने इसे वर्ष 1986 में प्रथम बार मनाया इसको मनाने का उद्देश्य हमारे शहरों एवं कस्बों की स्थिति का पता करना तथा आश्रय हेतु पर्याप्त मानव अधिकार की आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित करना है साथी इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों के आश्रय हेतु संयुक्त रुप से किए जाने वाले प्रयासों को जोड़ना है

♨विश्व डॉक दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर  को मनाया जाता है। 9 अक्टूबर 1874 को ’’यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’’ के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैण्ड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था इसीकारण विश्व डाक दिवस मनाने के लिए यह दिन चुना गया। 1 जुलाई, 1876 को भारत यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना तथा भारत में पहली बार वर्ष 1766 में डाक व्‍य‍वस्‍था की शुरूआत की गई !

♨राष्ट्रीय डाक दिवस कब मनाया जाता है ?
राष्ट्रीय डाक दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है !  भारत में पहली बार वर्ष 1766 में डाक व्‍य‍वस्‍था की शुरूआत की गई !

♨चरखा दिवस कब मनाया जाता है ?
चरखा दिवस प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है !

♨विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है ?
?सारे विश्व में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बेहत्तर मानसिक स्वास्थ्य के लिए मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता प्रसारित एवं सहयोग प्रदान करना है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए विश्व संघ ने वर्ष 1992 में जागरूकता दिवस स्थापित किया था और तब से विश्वभर में लोग विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं !दुनिया भर में मानसिक विकार ख़राब स्वास्थ्य/अस्वास्थ्य और विकलांगता का प्रमुख कारण हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व स्तर पर लगभग 450 मिलियन लोग मानसिक विकार से पीड़ित हैं। विश्व में चार लोगों में से एकव्यक्ति अपने जीवन के किसी मोड़ पर मानसिक विकार या तंत्रिका संबंधी विकारों से प्रभावित होता है। भारत में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण, वर्ष 2015-16 के अनुमान के अनुसार अठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों में मानसिक अस्वस्थता/विकृति 10.6% है।

♨विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 10 अक्टूबर को मनाया जाता है !

♨जयप्रकाश जयंती कब मनाई जाती है ?
 जयप्रकाश जयंती प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाई जाती है !

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्वभर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस  11अक्टूबर को  मनाया जाता है . संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 19 दिसंबर 2011 को इस बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें बालिकाओं के अधिकारों एवं विश्व की उन अद्वितीय चुनौतियों का जिनका कि वे मुकाबला करती है, को मान्यता देने के लिए 11 अक्टूबर 2012 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया था. प्रथम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय बाल विवाह की समाप्ति है !
दुनिया भर में बीस से चौबीस वर्ष तक की तीन में से एक युवती का विवाह 18 वर्ष से पहले हो जाता है. पिछले तीस वर्षो (1982-2012 ) में बालिका वधुओं की संख्या में गिरावट के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से गरीब तबके में यह चुनौती अब भी बरकरार है. अगर यह रूझान जारी रहा, तो 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह होने वाली लड़कियों की संख्या अगले दशक (2010-2020) में बढ़कर 15 करोड़ तक हो जाएगी. लड़कियों की सुरक्षा के लिए उन्हें शिक्षित करने और  एक बेहतरीन उपाय करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है !

जयप्रकाश जयंती कब मनाई जाती है ?
 जयप्रकाश जयंती प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाई जाती है !

विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व मानक दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 14 अक्टूबर को मनाया जाता है !

विश्व हाथ धुलाई दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व हाथ धुलाई दिवस प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है !

विश्व विद्यार्थी दिवस कब मनाया जाता है ?
15 अक्टूबर को देशभर में 'विश्व विद्यार्थी दिवस’ (World Student Day) मनाया गया।उल्लेखनीय है कि यह दिवस पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2010 में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का 79वां जन्म दिवस ‘विश्व विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया गया था।उल्लेखनीय है कि इनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था और 27 जुलाई, 2015 को शिलांग, असम में एक कार्यक्रम के दौरान उनका निधन हुआ था।

विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है !
विश्व खाद्य दिवस  संयुक्त राष्ट्र संघ की  खाद्य एवं कृषि संगठन के स्थापना दिवस 16 अक्टूबर के सम्मान में विश्वभर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष द्वारा भी इसे व्यापक रूप से मनाया जाता है।

विश्व एलर्जी दिवस कब मनाया जाता है  ?
विश्व एलर्जी दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 16 अक्टूबर को मनाया जाता है!

गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
गरीबी उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष 2107 को  गरीबी उन्मूलन दिवस का विषय “Answering teh Call of Octobr 17 to end Poverty : A Path Toward Peaceful and Inclusive Societies” रखा गया था

विश्व वयस्क दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व वयस्क दिवस प्रतिवर्ष 18 नवंबर को मनाया जाता है !

विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है| सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है, जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है !

पुलिस स्मरणोत्सव दिवस कब मनाया जाता है ?
पुलिस स्मरणोत्सव दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है !

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस कब मनाया जाता है ?
वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारणदिवस (आयोडीन अल्पता विकार) या विश्व आयोडीन अल्पता दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस कोमनाने के पीछे उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न एवंआयोडीन की कमी के परिणामों पर प्रकाश डालना हैं।

आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
आज़ाद हिन्द फ़ौज स्थापना दिवस 21 अक्टूबर  को बनाया जाता है। 'नेताजी' के नाम से विख्यात सुभाष चन्द्र बोस ने सशक्त क्रान्ति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर, 1943 को 'आज़ाद हिन्द सरकार' की स्थापना की तथा 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' का गठन किया। इस संगठन के प्रतीक चिह्न पर एक झंडे पर दहाड़ते हुए  बाघ का चित्र बना होता था।

अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 22 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस हकलाहट जो एक वाक् विकार है, के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य मनाया जाता है| इस दिन विश्व भर में फैले व्यक्तियों और समूहों द्वारा हकलाहट के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| इस वर्ष 2017 मे हकलाहट दिवस का विषय “A World That Understands Stuttering’ रखा गया था !

 विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व पोलियो दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पोलियो दिवस’ (World Polio Day) मनाया जाता है ।इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है।:यह दिवस रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो की वैक्सीन का आविष्कार करने वाली टीम के प्रमुख जोनास सॉक (Jonas Salk) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पोलियोमाइलाइटिस अथवा पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो विषाणु के द्वारा फैलता है।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 1995 में पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरूआत की। 27 मार्च, 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया।

निरस्त्रीकरण सप्ताह कब मनाया जाता है?
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है| निरस्त्रीकरण सप्ताह 1978 में स्थापित किया गया था| निरस्त्रीकरण सप्ताह का आयोजन हथियारों के खतरों और जनता की जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है| इस निरस्त्रीकरण सप्ताह के महत्व की वैश्विक समझ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है|

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
?भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में की गई थी| वर्तमान में यह बल लद्दाख के कराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की रक्षा के लिये तैनात है|

संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस कब मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 24 अक्टूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर हस्ताक्षर करा के इसका गठन किया गया था| संयुक्त राष्ट्र संघ की छह आधिकारिक भाषाएँ है-अरबी, चाइनीज, अंग्रेजी,फ्रेंच, रसियन और स्पैनिश है लेकिन यहां पर संचालन भाषा केवल अंग्रेजी और फ्रेंच है|

पैदल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
27 अक्‍टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1947 में जम्‍मू और कश्‍मीर की पाकिस्‍तान के विरुद्ध हुई लड़ाई में पैदल सेना के बलिदान के सम्‍मान में मनाया जाता है।

इंफेंट्री दिवस कब मनाया जाता है?
इंफेंट्री दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| 1947 में जब जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने हमला किया था, तब भारतीय सेना की पहली इन्फेंट्री रेजिमेंट, 1 सिख इन्फेंट्री बटालियन श्रीनगर फिल्ड में उतरी और दुशमन से कश्मीर घाटी को आजाद कराने के लिए एक साहसिक युद्ध लड़ा था| यह दिवस वीरता के जश्न को मनाने के लिए मनाया जाता है|

विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के संरक्षण लिए उठाए जाने वाले जरुरी उपायों की जरुरत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है| इस वर्ष 2017 मे विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस का विषय “डिस्कवर, रेमेम्बेर एंड शेयर “,( Discover, remember and share”) रखा गया था | यह दिवस ऑडियो विजुअल दस्तावेजों के महत्त्व को संरक्षित करने और स्वीकार करने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस प्रतिवर्ष 28 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग, कार्यशालाओं का आयोजन, कलाकृति और तस्वीरों का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शन और एनीमेशन की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है !

 विश्व स्ट्रोक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व स्ट्रोक दिवस प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के हिस्से में रक्त की आपूर्ति कट जाती है| यह संगठन स्ट्रोक के हानिकारक प्रभावों को सुधारने के लिए शिक्षा, परीक्षण और पहल पर बल देने वाली घटनाओ को व्यवस्थित करता है| इस वर्ष 2017 विश्व स्ट्रोक दिवस का विषय “What’s your Reason for Preventing Stroke?” रखा गया था !राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस


विश्व मितव्ययिता दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व मितव्ययिता दिवस संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 30 अक्टूबर को मनाया जाता है

विश्व मितव्ययिता दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व मितव्ययिता दिवस संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 30 अक्टूबर को मनाया जाता है

संकल्प दिवस कब मनाया जाता है ?
संकल्प दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है !

सरदार पटेल जयंती कब मनाई जाती है ?
 सरदार पटेल जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाई जाती है

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था !

विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शहर दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| विश्व शहर दिवस का सामान्य विषय ‘बेहतर शहर, बेहतर जीवन’ है| यह दिवस शहरीकरण की सफलताओं को बढ़ावा देने के लिए और शहरीकरण से उत्पन्न विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है !

इंदिरा गांधी पुण्यतिथि कब मनाई जाती है ?
 इंदिरा गांधी पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाई जाती है !

विश्व बचत दिवस कब मनाया जाता है?
?विश्व बचत दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| इसे इटली में 1924 में बैंक बचत के मूल्य को बढ़ावा देने और बैंकों में नागरिकों के आत्मविश्वास को पुन: स्थापित करने के लिए शुरू किया गया था। इस वर्ष 2017 मे विश्व बचत दिवस का विषय “Our Future Starts with Savings” रखा गया था !

विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website