NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF SEPTEMBER

NATIONAL AND INTERNATIONAL DAY OF SEPTEMBER


राष्ट्रीय गुटनिरपेक्ष दिवस कब मनाया जाता है ?
 राष्ट्रीय गुटनिरपेक्ष दिवस प्रतिवर्ष 1 सितंबर को मनाया जाता है !

विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व नारियल दिवस 2 सितंबर को मनाया जाता है| इस दिन को मनाने का उद्देश्य नारियल को उघोगों के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है|

 राष्ट्रीय पोषक-सप्ताह कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय पोषक-सप्ताह पूरे देश में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है| इस दिवस को मानने का उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है|

शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान विद्धान, दार्शनिक एवं भारत रत्न प्राप्तकर्ता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है| पहला शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था|

अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिन मनाने का उदेश्य लोगों में दान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दान से संबंधित गतिविधियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है|  दिन मदर टेरेसा की पुण्यतिथि को चिन्हित करने के लिए चुना गया है| मटर टेरेसा को 1979 में गरीबी और संकट को दूर करने के लिए संघर्ष में किए गए कार्य के के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

पाकिस्तान में ‘डिफेंस डे’ कब मनाया जाता है?
पाकिस्तान में ‘डिफेंस डे’ प्रतिवर्ष 6 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1965 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध के चलते पाकिस्तान शहीदों सैनिकों की याद में मनाया जाता है|

अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए साक्षरता के महत्व को बताने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

हिमालयी राज्यों में हिमालय दिवस कब मनाया जाता है?
हिमालयी राज्यों में हिमालयी दिवस प्रतिवर्ष 9 सितम्बर को मनाया जाता है| हिमालयी दिवस हिमालय के संरक्षण और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

विश्वकर्मा जयंती कब मनाई जाती है ?
विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को मनाई जाती है

रेलवे पुलिस बल (RPF) स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
 रेलवे पुलिस बल स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 20 सितंबर को मनाया जाता है ! रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का गठन 29 अगस्त 1957 में किया गया था। इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन एकट 1957 में कई बार संशोधन किया गया। RPF का मुख्य काम रेलवे सुरक्षा का है चाहे वह यात्री हो अथवा सामान। यह एक इकलौता सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स है जिसके पास अपराधियों को गिरफ्तार करने, जांच करने का ठीक उसी तरह से अधिकार होता है जैसे कि पुलिस को। यह रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।

विश्व शांति दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व शांति दिवस अथवा 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' प्रत्येक वर्ष  21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस सभी देशों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श माना जाता है। 'विश्व शांति दिवस' मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है। शांति सभी को प्यारी होती है। इसकी खोज में मनुष्य अपना अधिकांश जीवन न्यौछावर कर देता है। किंतु यह काफ़ी निराशाजनक है कि आज इंसान दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है। आज चारों तरफ़ फैले बाज़ारवाद ने शांति को व्यक्ति से और भी दूर कर दिया है।* पृथ्वी, आकाश व सागर सभी अशांत हैं। स्वार्थ और घृणा ने मानव समाज को विखंडित कर दिया है। यूँ तो 'विश्व शांति' का संदेश हर युग और हर दौर में दिया गया है, लेकिन इसको अमल में लाने वालों की संख्या बेहद कम रही है।

 विश्व नदी संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?
24 सितंबर को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व नदी दिवस’  मनाया जाता है !उल्लेखनीय है कि यह दिवस प्रति वर्ष सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है।गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संध ने जल संसाधनों विशेष तौर पर नदियों के संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2005 में ‘जीवन के जल दशक’ की शुरूआत की थी। तब से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जा रहा।

आचार्य श्री राम जयंती कब मनाई जाती है ?
 आचार्य श्री राम जयंती प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाई जाती है !

विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व पर्यटन दिवस  हर साल  27 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए  1980 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरुआत 27 सितंबर को की थी, तब से आज तक निरंतर विश्व पर्यटन दिवस सभी विश्व के संगठन के देश मनाते चले आ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है ! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( R.S.S.) एक हिंदू राष्ट्रवादी संघटन है जिसके सिद्धान्त हिंदुत्व में निहित और आधारित हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना में संघ अथवा आर.एस.एस. के नाम से अधिक प्रसिद्ध है !
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्‍थापना सन् 27 सितंबर1925 को विजय दशमी के दिन मोहिते के बाड़े नामक स्‍थान पर डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ के 5 स्‍वयंसेवकों के साथ शुरू हुई विश्व की पहली शाखा आज 50 हजार से अधिक शाखाओ में बदल गई और ये 5 स्‍वयंसेवक आज करोड़ों स्‍वयंसेवकों के रूप में हमारे समाने है। संघ की विचार धारा में राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र, राम जन्मभूमि, अखंड भारत, समान नागरिक संहिता जैसे विजय है जो देश की समरसता की ओर ले जाता है।

 विश्व समुद्री दिवस कब मनाया जाता है ?
 विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 28 सितंबर को मनाया जाता है !

विश्व आत्महत्या निवारण दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व आत्महत्या निवारण दिवस प्रतिवर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिन आत्महत्या जैसे अपराध के प्रति जागरूकता एवं आत्महत्या करने के रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस प्रतिवर्ष 12 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विकाशील देशों के साथ दक्षिणी देशों के आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक प्रयासों को उजागर करता है|

राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?
राष्ट्रिय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रिय स्तर पर देशभर में मनाया जाता है !

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है| 1947 में जब अंग्रेजों से भारत आजाद हुआ था तब देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल था| हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 में राजभाषा का दर्जा दिया गया था| हिंदी दिवस आधिकारिक रूप से पहली बार 1953 में मनाया गया था|

अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| पहली बार अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 16 सितंबर 2008 में मनाया गया था|

राष्ट्रीय इंजीनयर दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय इंजिनियर दिवस प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस महान भारतीय अभियंता, विद्वान, राजनेता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरा की याद में मनाया जाता है| विश्वेश्वरा कृष्णा सागर बांध के प्रमुख निर्माणकर्ता और हैदराबाद के लिए बाढ़ संरक्षण प्रणाली के मुख्य डिजाइनर थे| इन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था|

विश्व बंधुत्व एवं क्षमा याचना दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्वबंधुत्व एवं क्षमा याचना दिवस प्रतिवर्ष संपूर्ण विश्व में 14 सितंबर को मनाया जाता है ! क्या आपने कभी किसी को झिझक के साथ माफी मांगते हुए सुना है? अब समय आ गया है की आप इसके बारे में जाने और लोगो को भी जागरूक करें कि साल का एक ऐसा दिन 14 सितम्बर विश्व बन्धुत्व और क्षमायाचना दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है !

संचयिका दिवस कब मनाया जाता है ?
संचयिका दिवस प्रतिवर्ष 15 दिसंबर को मनाया जाता है !

ओजोन परत संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व ओज़ोन दिवस  या ओज़ोन परत संरक्षण दिवस' 16 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। ओज़ोन परत सूर्य से निकलने वाली खतरनाक पराबैगनी किरणों से बचाती है। दिनों-दिन बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियों के कारण आज हमारे जीवन को बचाने वाली ओज़ोन परत को खतरा पैदा हो गया है।

  विष्णु गौर
जिला :-सीहोर, मध्यप्रदेश

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website