NCERT SCIENCE : तंतु से वस्त्र तक

NCERT SCIENCE : तंतु से वस्त्र तक


 

Qu 1:- तागा (धागा) पतले तंतुओं से मिलकर बनता है। इन तंतुओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा सही नहीं है ?
A. रूई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त किये जाते हैं।
B. जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है। ✔
C. रेशम तंतु रेशम-कीट के कोकून से खींचा जाता है।
D. ऊन तथा रेशम जंतुओं से प्राप्त होते हैं।

Qu2:- पटसन एक रेशेदार पौधा है ?
A. द्विबीजपत्री ✔
B. एकबीजपत्री
C. उफरोक्त दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Qu3:- निम्नलिखित पर विचार कीजियेः
1. फ्लैक्स
2. पॉलिएस्टर
3. नायलॉन
4. एक्रिलिक
5. रेशम
उपर्युक्त तंतुओं में से कौन से संश्लिष्ट तंतु का उदाहरण हैं ?

A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 2, 3 और 4 ✔
C. केवल 1 और 5
D. केवल 2, 3 और 5

Qu 4:- कपास, जूट, रेशम तथा ऊन के तंतु पादपों तथा जन्तुओं से प्राप्त किये जाते हैं, अतः इन्हें ------- तंतु कहते हैं ?
A. प्राकृतिक तंतु ✔
B. संश्लिष्ट तंतु
C. कुत्रिम तंतु
D. उपरोक्त सभी

Qu5:- ऐसे रासायनिक पदार्थों से निर्मित तंतु जिनका स्रोत पादप अथवा जंतु नहीं हैं, कहलाते हैं ?
A. प्राकृतिक तंतु
B. संश्लिष्ट तंतु ✔
C. कुत्रिम तंतु
D. उपरोक्त सभी

Qu 6:- फ्लैक्स भी एक पादप है जिससे __ तंतु प्राप्त होता है ?
A. संश्लिष्ट तंतु
B. कुत्रिम तंतु
C. प्राकृतिक तंतु ✔
D. इनमे से कोई नहीं

Qu7:- कपास पादप के फल का माप होता है ?
A.संतरे के बराबर
B.नींबू के बराबर ✔
C.केले के बराबर
D.इनमे से कोई नहीं

Qu8:- हंस्तकुआ का प्रयोग किया जाता है ?
A. कताई के लिए ✔
B. बुनाई के लिए
C. उपरोक्त दोनों
D. इनमे से कोई नहीं

Qu 9:- तागे से वस्त्र बनाने की विधि कहलाती है ?
A. बुनाई
B. बंधाई
C. उपरोक्त दोनों ✔
D. कताई

Qu10:- प्राचीन मिस्र में वस्त्रों को बनाने के‌ लिए रूई तथा फलैक्स की कृषि कहा की जाती थी ?
A. सहारा क्षेत्र में
B. काहिरा में
C. नील नदी ‌क्षेत्र ✔
D. उपरोक्त सभी


Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


कंचन पिरथानी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website