Organizational Theory Questions : 03

Organizational Theory Questions : 03


लोकप्रशासन संगठन : संगठन के सिद्धांत


प्रश्न 1 "योगदान संतुष्टि साम्यावस्था" की अवधारणा का प्रतिपादन निम्न में से किसके द्वारा किया गया है ? (RAS 2012)

अ- हर्बर्ट साइमन
ब- चेस्टर बर्नार्ड ✔
स- वुडरो विल्सन
द- हेनरी फेयोल

प्रश्न 2 नौकरशाही वह संगठन है जो अपनी गलतियों से सीखकर अपने व्यवहार को नहीं सुधार सकता। यह कथन किसका है ? (RAS 2012)

अ- एकम क्रोजियर ✔
ब- मैक्स वेबर
स- हर्बर्ट साइमन
द- हेनरी फेयोल

प्रश्न 3 स्टाफ सत्ता को निम्न में से किस रूप में भी जाना जाता है ? (RAS 2012)

A- विशेषज्ञ सत्ता
B- ज्ञान आधारित सत्ता
C- गौण सत्ता
D- अंतर्निहित सत्ता

निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए---
अ- A,B और C
ब- A,B और D ✔
स- B,C और D
द- A,B,C और D

प्रश्न 4 निम्न में से कौन सी Matrix संगठन की विशेषता है ? (RAS 2012)

अ- विवादों की अनुपस्थिति
ब- आदेश की दोरही कड़ी
स- अधिक लचीलापन
द- अधिक अच्छा संप्रेषण ✔

प्रश्न 5 हेनरी फेयोल के अनुसार गैंगप्लेंक एक--- (RAS 2012)

अ- विलंबकारी
लालफीताशाही को कम करने का एक तरीका✔
ब- निर्णय स्तरो के निर्णय का एक तरीका
स- पदसोपान के अंतर्गत काम करने की प्रक्रिया
द- वरिष्ठ -कनिष्ठ अधिकारियों के झगड़े सुलझाने का एक तंत्र

प्रश्न 6 व्यवहारवादी उपागम पक्षधर है --(RAS 2012)
A- लघु स्तरीय विश्लेषण का
B- क्षेत्रीय सामग्री के अनुभवात्मक अध्ययन का
C- निगमनात्मक तार्किकता का
D- मूल्य मुक्त वैज्ञानिक पद्धति का

सही विकल्प का चयन कीजिए
अ- A,B और C
ब- A,B और D✔
स- A,C और D
द- B,C और D

प्रश्न 7 नौकरशाही एक ऐसा संगठन है जो प्रशासन में दक्षता को अधिकतम करता है अथवा प्रशासनिक दक्षता के हित मे संगठित सामाजिक व्यवहार की एक संस्थानिकी पद्धति है। निम्न में से एक उपयुक्त कथन किसने दिया ?

अ- ब्लायु✔
ब- मेक्स वेबर
स- एल्विन गोल्डनर
द- थोमसन्स

प्रश्न 8 निम्न में से किसने सुझाव दिया कि चमत्कारिक प्राधिकार का नैत्यिकीकरण इस प्रकार किया जा सकता है कि चमत्कारी नेता के दृश्य से हटने पर भी चलती रहे ? (RAS 2010)

अ- मैक्स वेबर ✔
ब- ब्लायु
स- रॉबर्ट मर्टन
द- बेन्डिक्स

प्रश्न 9 निम्न में से कौन- से एक को नव टेलरवाद कहा जाता है ? (RAS 2010)

अ- नव लोक प्रशासन
ब- नव लोक प्रबंधन ✔
स- उत्तर आधुनिक लोक प्रशासन
द- विकास प्रशासन

प्रश्न 10 निम्न में से कौन सा पर्यवेक्षण का भाग नहीं है ? (RAS 2010)

अ- दूसरों के कार्यों का पर्यवेक्षण
ब- प्राधिकार का प्रत्यायोजन ✔
स- प्राधिकार के साथ निर्देशन
द- परिणामों का अवलोकन

प्रश्न 11 टेलर एवं फेयोल से प्रभावितम गुलिक एवं उर्विक ने शास्त्रीय सिद्धांत को विकसित किया, उसे किस नाम से जाना जाता है ? (RAS 2010)

अ- परंपरागत प्रबंध सिद्धांत
ब- सहभागी प्रबंध सिद्धांत
स- प्रशासकीय प्रबंध सिद्धांत ✔
द- व्यवसायिक प्रबंधन सिद्धांत

प्रश्न 12 अरस्तू ने संगठन के कितने आधार बताएं हैं ?
अ- चार
ब- दो✔
स- एक
द- तीन

प्रश्न 13 व्यक्ति के आधार पर निर्मित संगठनों को लिलिपुटियन संगठन किसने कहा है ?

अ- प्रथम हूबर कमीशन ने
ब- हाल्डेन कमेटी ने✔
स- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्ययन दल ने
द- उपयुक्त सभी ने

प्रश्न 14 राष्ट्रीय नीति में एकरूपता का आभाव किस आधार पर निर्मित संगठन का दोष है --

अ- प्रक्रिया
ब- प्रयोजन
स- व्यक्ति
द- क्षेत्र✔

प्रश्न 15 पदसोपान व्यवस्था को सीढीनुमा (स्केलर) नाम किसने दिया है ?

अ- चेस्टर बनार्ड ने
ब- गुलिक एवं उर्वीक ने
स- साइमन एवं थॉमसन ने
द- मुने एवं रैले ने✔

प्रश्न 16 प्रशासन में पिरामिड किस सिद्धांत से मेल खाता है ?

अ- पदसोपान
ब- आदेश की एकता
स- सत्ता का प्रत्यायोजन✔
द- क्रमिक प्रक्रिया का हित सिद्धांत

प्रश्न 17 समन्वय के लिए "तनाव सिद्धांत" का प्रतिपादन किसने किया है ?
अ- हर्बर्ट साइमन
ब- चेस्टर बर्नार्ड
स- क्लीवलैण्ड ✔
द- सैक्लर हडसन

प्रश्न-18.= वैज्ञानिक प्रबंध का जनक किसे कहते हैं
《A》 हेनरी
《B》एफ.डब्ल्यू.टेलर✔ 
《C》 मैक्सवेबर
《D》लुइस ब्रेंडइस

प्रश्न-19.=soldiering का अर्थ है-

《A》काम मे परिपूर्ण
《B》काम करने की इच्छा
《C》कामचोरी✔✔
《D》काम करने की इच्छा हो लेकिन किसी कारण वंश हो न पाना

प्रश्न-20= निम्न में से टेलर के सिद्धांत से प्रकट नहीं होता
《A》 विरोध नहीं बल्कि सामंजस्य
《B》 व्यक्तिवाद नहीं बल्कि सह्योग
《C》 बाधित उत्पादन के स्थान पर कम उत्पादन✔✔
《D》 अंगूठा छाप नहीं बल्कि विज्ञान का प्रयोग

प्रश्न-21= आराम से काम करने की प्रवृति तथा परीक्षण कम करने की प्रवृत्ति किस से संबंधित है

《A》 natural soldiering ✔✔
《B》systematic soldiering
《C》mantal soldiering
《D》a & b

प्रश्न=22. मानसिक क्रांति की अवधारणा किसने दी?
(अ) हर्बर्ट साइमन ने
(ब) लूथर गुलिक ने
(स) टेलर ने  ✔
(द) फोलेट में

प्रश्न=23. संगठन में काम चोरी के लिए सोल्डरिंग शब्द का प्रयोग किया?
(अ) टेलर ने ✔
(ब) साइमन ने
(स) गुलिक में
(द) फ़ियोल

प्रश्न=24. रूल ऑफ थम का संबंध है?
(अ) साइमन से
(ब) फोलेट से
(स) टेलर से ✔
(द) चार्ल्स बैबेज

प्रश्न=25. वैज्ञानिक प्रबंधन का जनक कहा जाता है?
(अ) टेलर को ✔
(ब) मैक्स वेबर को
(स) हेनरी फयोल को
(द) मुनी एवं रेले को

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

रजनी जी तनेजा,गंगानगर, कोमल शर्मा, प्रभुदयाल मूंड


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website