PHILOSOPHY QUIZ 05
प्रश्न 1 उपनिषदों के अनुसार श्रेष्ठतम आदर्श क्या है ?
अ- सुख
ब- भौतिक लाभ
स- मोक्ष ✔✔
द- धर्म
प्रश्न 2 सुकरात की विधि क्या है ?
अ- प्रयोगात्मक
ब- वार्तालाप की विधि ✔✔
स- गणितीय
द- अनुभवातीत
प्रश्न 3 निष्काम कर्म है-
अ- कर्म नहीं करना
ब- ईश्वर के लिए कर्म करना
स- आत्मप्राप्ति के लिए कर्म करना
द- फल प्राप्ति की इच्छा के बिना कर्म करना ✔✔
प्रश्न 4 एकेश्वरवाद का अर्थ है -
अ- अनेक देवों की सत्ता में विश्वास
ब- एक ही निरपेक्ष सत्ता को स्वीकार करना
स- केवल एक ही ईश्वर की सत्ता में विश्वास ✔✔
द- अनेक देवों की सत्ता में विश्वास किंतु इन में से किसी को भी स्थाई रूप से श्रेष्ठ स्वीकार नहीं करना
प्रश्न 5 सुखवाद के अनुसार मानव जीवन का परम ध्येय क्या है ?
अ- सुख ✔✔
ब- कर्तव्य
स- विकास
द- आत्मपूर्णता
प्रश्न 6 मृत्युदंड किस सिद्धांत से सग्ङत नहीं है-
अ- सुधारात्मक ✔✔
ब- निरोधात्मक
स- रचनात्मक
द- प्रतीकारात्मक
प्रश्न 7 काण्ट के अनुसार-
अ- सुख ही स्वत: शुभ है
ब- शुभ संकल्प ही स्वत: शुभ है ✔✔
स- आत्मसिद्धि ही स्वत: शुभ है
द- ज्ञान ही स्वत: शुभ है
प्रश्न 8 निम्न में कौनसा सुमेलित नहीं है -
अ- काण्ट- कर्तव्य के लिए कर्तव्य
ब- बेंथम- उपयोगितावाद
स- सुकरात- ज्ञान ही सद्गुण है
द- प्लेटो- सुखवाद ✔✔
प्रश्न 9 अष्टांग मार्ग निकटता के साथ संबंधित है -
अ- योगदर्शन
ब- बौद्ध दर्शन ✔✔
स- जैन दर्शन
द- वैशेषिक दर्शन
प्रश्न 10 निम्न में से डेकार्ट की दार्शनिक विधि कौनसी है ?
अ- संदेह की विधि ✔✔
ब- विश्लेषण की विधि
स- संश्लेषण की विधि
द- आगमन की विधि
प्रश्न 11 अरस्तु के अनुसार, मनुष्य सद्गुणी बनता है -
अ- निरंतर अभ्यास द्वारा ✔✔
ब- केवल ज्ञान द्वारा
स- भय द्वारा
द- सुख की कामना से
प्रश्न 12 मिल द्वारा स्वीकृत सिद्धांत कौनसा है?
अ- स्वार्थमूलक सुखवाद
ब- कर्तव्य के लिए कर्तव्य
स- सभी सुख समान है
द- अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख ✔✔
प्रश्न 13 कर्तव्य के लिए कर्तव्य का सिद्धांत किसने दिया ?
अ- बटलर
ब- काण्ट ✔✔
स- मूर
द- स्टीवेंशन
प्रश्न 14 डेकार्ट का कार्यकारण मूलक तर्क, ईश्वर की सत्ता सिद्ध करता है -
अ- ईश्वर की पूर्णता के विचार से
ब- सृष्टि के कारण के रूप में
स- संदेह की क्रिया के परिणाम के रूप में
द- ज्ञाता के मन में ईश्वर के विचार के कारण के रूप में ✔✔
प्रश्न 15 वर्णाश्रम धर्म व्यवस्था में सम्मिलित नहीं है -
अ- व्यक्तिगत नैतिकता
ब- सामाजिक नैतिकता
स- प्रजातांत्रिक नैतिकता ✔✔
द- कार्य विभाजन
प्रश्न 16 सूची 1 को सूची 2 के साथ सुमेलित कीजिए और निम्न दिए गए कूट के अनुसार सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची 1 सूची 2
A जैन दर्शन 1 निष्काम कर्म
B बौद्ध दर्शन 2 सत्य ईश्वर है
C भगवद् गीता 3 चार आर्य सत्य
D गांधी 4 त्रिरत्न
A B C D
अ- 3 1 2 4
ब- 2 4 3 1
स- 4 3 1 2 ✔
द- 1 2 4 3
0 Comments