Political Science Questions : 17

Political Science Questions : 17


राजनीति विज्ञान - परिचय, परिभाषा, प्रकृति एंव क्षेत्र


प्रश्न=1. राजनीति विज्ञान को किस विचारक ने पूर्ण या सर्वोच्च विज्ञान माना है ?
(अ) प्लेटो
(ब) गांधी
(स)अरस्तू
(द) बर्क

(स)✔

प्रश्न=2. राजनीति विज्ञान को विज्ञान किस कारण कहा जाता है?
(अ) सिद्धांतों की मतैकयता
(ब) निर्णयो की सुनिश्चिता
(स) परिणामों की भविष्यवाणी
(द) क्रमबद्ध अध्ययन

(द)✔

प्रश्न=3. "राजनीति विज्ञान राज्य से आरंभ होता है एवं राज्य पर समाप्त होता है " यह परिभाषा दी गई ?
(अ) गार्नर द्वारा
(ब) बर्क द्वारा
(स) सिले द्वारा
(द) लिकॉक दवारा

(अ)✔

प्रश्न=4. राजनीति विज्ञान का परंपरागत दृष्टिकोण मुख्यतः केंद्रीय था?
(अ) सरकार व राज्य के अध्ययन पर
(ब) शक्ति हुए वैधता के अध्ययन पर
(स) राजनीतिक व्यवस्था के अध्ययन पर
(द) राजनीतिक प्रक्रियाओं के अध्ययन पर

(अ)✔

प्रश्न=5. "राजनीति विज्ञान सरकार से संबंधित विद्या है यह परिभाषा दी गई है?"
(अ) गिलक्रिस्ट ने
(ब) लीकोक ने
(स) सिले ने
(द) इनमें से कोई नहीं

(ब)✔

प्रश्न=6. परंपरागत राजनीति विज्ञान के अध्ययन क्षेत्र में सम्मिलित नहीं है?
(अ) राज्य का अध्ययन
(ब) सरकार का अध्ययन
(स) राजनीतिक दल व दबाव समूह का अध्ययन
(द) सार्वजनिक समस्याओं के संदर्भ में संघर्ष व सहमति का अध्ययन

(द)✔

प्रश्न=7. राजनीति विज्ञान को निम्न में से कौन सा तर्क विज्ञान न होने की पुष्टि करता है?
(अ) राजनीति विज्ञान अपने अध्ययन की विषय वस्तु का क्रमबद्ध व्यवस्थित ज्ञान प्रस्तुत करती है
(ब) राजनीति विज्ञान कार्य कारण में पारस्परिक संबंध को व्यक्त करती है
(स) राजनीति विज्ञान में सर्व मान्य सिद्धांतों का भाव है
(द) राजनीति विज्ञान में पर्यवेक्षण वह प्रयोग संभव है

(स)✔

प्रश्न=8. किस भाषा से पॉलिटिक्स शब्द की उत्पत्ति हुई है?
(अ) अरबी
(ब) संस्कृत
(स) ग्रीक
(द) फारसी

(स)✔

प्रश्न=9. अमेरिकन पॉलीटिकल साइंस एसोसिएशन के स्थापना कब हुई?
(अ) 1903
(ब) 1905
(स) 1910
(द) 1911

(अ)✔

प्रश्न=10. हर्बट साइमन राजनीतिक विज्ञान को कौन सा विज्ञान मानते हैं ?
(अ) नीति विज्ञान
(ब) निर्णय विज्ञान
(स) समाज विज्ञान
(द) परंपरागत विज्ञान

(ब)✔

प्रश्न=11. "जिस प्रकार हम सौंदर्यशास्त्र को विज्ञान की संज्ञा नहीं दे सकते उसी प्रकार राजनीति शास्त्र को भी विज्ञान नहीं कहा जा सकता है "यह कथन किसका है?
(अ) कामटे
(ब) बर्क
(स) मेटलैंड
(द) गिलक्राइस्ट

(ब)✔

प्रश्न=12. परंपरागत राजनीतिक सिद्धांत का उपनाम नहीं है?
(अ) क्लासिकी
(ब) आदर्शी
(स) मानकात्मा
(द) संगठनात्मक प्रकार्यात्मक उपागम

(द)✔

प्रश्न=13. निम्नांकित में कौन सा राजनीतिक विज्ञान में अध्ययन का परंपरागत उपागम है?
(अ) व्यवहारवादी उपागम
(ब) व्यवस्था उपागम
(स) संगठनात्मक प्रकार्यात्मक उपागम
(द) संगठनात्मक उपागम

(द)✔

प्रश्न=14. राज्य की उत्पत्ति से संबंधित अनेक सिद्धांत है निम्न में से कौन सा सिद्धांत अधिक बुद्धि संगत एवं वैज्ञानिक है ?
(अ) ऐतिहासिक अथवा विकासवादी सिद्धांत
(ब) देविक सिद्धांत
(स) शक्ति का सिद्धांत
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

(अ)✔

प्रश्न=15. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(अ) राजनीति सिद्धांत आलोचना का शास्त्र है -दांतेजमीनों
(ब) राजनीतिक सिद्धांत की मृत्यु की घोषणा करता है -रॉबर्ट डहल
(स) राजनीतिक सिद्धांत के पतन की विवेचना की -डेविड ईस्टन 'अल्फ्रेड कोबान
(द) राज्य का आधार शक्ति नही इच्छा है -हरबर्ट स्पेंसर

(द)✔

प्रश्न=16. आधुनिक राजनीति शास्त्र को आधुनिक क्यों माना जाता है ?
(अ) क्योंकि यह राजनीति का वैज्ञानिक अध्ययन करता है
(ब) क्योंकि औपचारिक राजनीतिक प्रक्रिया का अध्ययन करता है
(स) क्योंकि राजनीति कोई विशेष संदर्भ में मानव व्यवहार के रूप में वर्णन करता है
(द) उपरोक्त सभी

(द)✔

प्रश्न=17. मनुष्य एक सामाजिक और राजनीतिक प्राणी है यह किसने कहा?
(अ)प्लेटो
(ब) अरस्तू
(स) एक्वीनास
(द) अ&ब

(ब)✔

प्रश्न 18=राजनीति विज्ञान में आधुनिक दृष्टिकोण के समर्थको का समूह है।
(अ) लॉसवेल,प्लूटो,रोबर्ट डहल
(ब)केटलिन,लॉसवेल,रोबर्ट डहल
(स) अरस्तू,प्लूटो,केटलिन
(द) बर्क, रोबर्ट डहल, लॉसवेल

(ब)✔

प्रश्न=19.भारत के प्राचीन चिंतको ने विधाओं को कितने भागों में विभक्त किया है ?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार

(द)✔

प्रश्न=20. "किसी समस्या को संघर्षपूर्ण बनाने वाली अथवा उसका समाधान खोजने वाली सभी गतिविधियां राजनीति है"परिभाषा किसने दी है
(अ) रोबर्ट डहल एंव फ्रामेंन ने
(ब) बर्क एंव गार्नर ने
(स) मेरान व बेनफील्ड ने
(द) केटलिन एंव गार्नर ने

(स)✔

प्रश्न=21. आधुनिक अर्थों में राज्य शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस विचारक ने किया?
(अ) अरस्तु
(ब) मैक्यावली
(स) बोदा
(द) हॉब्स

(ब)✔

प्रश्न=22. राजनीति विज्ञान किस प्रकार का विज्ञान है?
(अ) प्राकृतिक विज्ञान
(ब) निरपेक्ष विज्ञान
(स) सामाजिक विज्ञान
(द) प्रमाणिक विज्ञान

(स)✔

प्रश्न=23. कैटलिन के अनुसार राजनीति विज्ञान है?
(अ) कला
(ब) दर्शन
(स) विज्ञान
(द) उपयुक्त सभी

(द)✔

प्रश्न=24. राजनीति विज्ञान राज्य का विज्ञान है कथन किसका है?
(अ) गेटेल
(ब) गार्नर
(स) सीले
(द) लॉर्ड ऐक्टन

(अ)✔

प्रश्न=25. "मनुष्य स्वभाव से ही एक राजनीतिक प्राणी है और वह जो समाज अथवा राज्य के बिना रहता है या तो देवता है अथवा पशु" यह कथन किसका है?
(अ) अरस्तू
(ब) प्लेटो
(स) गांधी
(द) सिले

(अ)✔

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

कोमल शर्मा, Supriya Haritwal Sikar, सुभिता मील, रामनिवास पूनियां


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website