Background

Master Daily Current Affairs 15 December 2018

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Daily Current Affairs 15 December 2018


प्रश्न-1.. देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा म्यांमार के यांगून में पांचवी एंटरप्राइज इंडिया एग्जिबिशन का उद्घाटन कब किया गया?

(अ)- 13 दिसंबर 201✔
(ब)- 14 दिसंबर 2018
(स)- 15 दिसंबर 2018
(द)- 16 दिसंबर 2018

व्याख्या➖ 13 दिसंबर 2018 को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा म्यांमार की राजकीय यात्रा के अंतिम दिन यागुन में पांचवी इंटरप्राइज इंडिया एग्जिबिशन का उद्घाटन किया गया इंटरप्राइज इंडिया प्रदर्शनी म्यांमार में कारोबारी साझेदारो स्टार्टअप्स इंक्यूबेटर्स और ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट भारतीय उत्पादों और सेवाओं नवाचार और जानकारियां लेकर आई है इस प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ और यूनियन ऑफ मेंबर फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा किया गया

प्रश्न-2.. निम्न में से असत्य कथन का चयन कीजिए ?

(अ)- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा म्यांमार की यात्रा की शुरुआत के दौरान ऐतिहासिक काली मंदिर की पूजा की गई
(ब)- म्यांमार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बहादुर शाह जफर के मकबरे पर गए
(स)- म्यांमार में बहादुर शाह जफर के मकबरे पर जाने वाले श्री रामनाथ कोविंद देश के पहले राष्ट्रपति हैं ✔
(द)- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा यांगून में धम्मा जोति विपाशना मेडिटेशन सेंटर के दौरे के साथ म्यांमार की यात्रा का समापन किया

व्याख्या➖ कथन "से" असत्य है क्योंकि देश के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद बहादुर शाह जफर के मकबरे पर जाने वाले भारत के दूसरे राष्ट्रपति हैं इनसे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम 2006 में बहादुर शाह जफर के मकबरे पर गए थे म्यांमार में स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर डेढ़ सौ साल पुराना है यह म्यांमार में संपूर्ण भारतवंशी समुदाय की एकता का प्रतीक है

प्रश्न-3.. निम्न में से सही कूट का चयन कीजिए ?
1-भारत और सऊदी अरब के बीच जेद्दाह में वार्षिक हज समझौते पर हस्ताक्षर हुए
2-यह समझौता भारत और सऊदी अरब के बीच 2020 तक के हज के लिए हुआ
3-पहली बार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले वर्ष मेंहरम के बिना महिलाओं के हज जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया
4-भारत और सऊदी अरब की भी सांस्कृतिक ऐतिहासिक आर्थिक और राजनीतिक संबंध है

(अ)- कूट 1, 2, 3 ,4 सही
(ब)- कूट 2, 3 ,4 सही
(स)- कूट 1, 3, 4 सही ✔
(द)- कूट 1, 2, 3 सही

व्याख्या➖ 13 दिसंबर 2018 को भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ मोहम्मद सलेह बिन ताहिर बेटन के बीच जेद्दाह में वार्षिक हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, यह हज समझौता वर्ष 2019 के लिए किया गया है यह समझौता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने का एक भाग है

पिछले वर्ष पहली बार केंद्र सरकार ने मेहरम के बिना महिलाओं के हज जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया है ( मेहरम से अर्थ है बिना पुरुष के हज जाना) इस प्रतिबंध के हटने से 2018 में पुरुष साथी के बिना 13 से भारतीय मुस्लिम महिलाएं हज करने गई थी

इन्हें लाटरी प्रणाली से मुक्त रखा गया था पहली बार सौ से अधिक महिला हज समन्वयको और हज सहायकों को भारतीय महिला हज यात्रियों की सहायता के लिए तैनात किया गया है वर्ष 2019 के हज के लिए 21 सौ से अधिक महिलाओं ने मेहरम के बिना हज करने के लिए आवेदन किया है

प्रश्न-4. केंद्रीय भूमिगत जल प्राधिकरण जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने भूमिगत जल निकालने के लिए संशोधित दिशानिर्देश कब अधिसूचित किए ?

(अ)- 11 दिसंबर 2018
(ब)- 12 दिसंबर 2018 ✔
(स)- 14 दिसंबर 2018
(द)-15 दिसंबर 2018

व्याख्या➖ 12 दिसंबर 2018 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन करने और भूमिगत जल निकालने के संबंध में वर्तमान दिशा निर्देशों में उपस्थित विभिन्न कमियों को दूर करने के लिए केंद्रीय भूमिगत जल प्राधिकरण जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने भूमिगत जल निकालने के लिए संशोधित दिशा निर्देश अधिसूचित किए हैं

जो 1 जून 2019 से प्रभावी होंगे संशोधित दिशानिर्देशों का उद्देश्य देश में एक अधिक मजबूत भूमिगत जल नियामक तंत्र सुनिश्चित करना है संशोधित दिशा निर्देशों की एक महत्वपूर्ण विशेषता जल संरक्षण शुल्क की अवधारणा शुरू करना है

प्रश्न-5.. 13 दिसंबर 2018 को भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा किस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया?

(अ)- सेवा ही सच्चा धर्म है
(ब)- निरंतर सेवा ही हमारा कर्म है
(स)- सेवा निरंतरता पर विचार ✔
(द)- सेवा में ही सफलता है

व्याख्या➖ 13 दिसंबर 2018 को भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा नई दिल्ली में 3 सेवाओं के वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों के लिए "सेवा निरंतरता पर विचार के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी तीनों संगठनों और उनकी को-प्रणाली में निरंतरता प्राप्त करने की प्रक्रिया और प्रणाली को मजबूत बनाया जाए

निरंतरता की चुनौतियों का हल निकाला जाए और रक्षा सेवा संगठनों में निरंतरता बनाए रखने के लिए कार्यक्रम और पहलो में सुधार करने की रणनीति तैयार की जाए

प्रश्न-6.. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक के मध्य किस राज्य में बाढ़ और भू-क्षरण में कमी लाने के लिए 60 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया?

(अ)- पश्चिम बंगाल
(ब)- असम ✔
(स)- बिहार
(द)- मेघालय

व्याख्या➖ भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक के मध्य असम राज्य में बाढ़ और भू-क्षरण में कमी लाने के लिए 60 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता हुआ इसके तहत असम में नदी तट संरक्षण कार्य बाढ़ तटबंध की मरम्मत और ब्रह्मपुत्र नदी से सटे बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में समुदाय आधारित बाद जोखिम प्रबंधन गतिविधियां आधारित की जाएगी

इस कार्यक्रम का लक्ष्य असम के बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में बाढ़ और नदी तट भू क्षरण जोखिम प्रबंधन प्रणाली की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाना आपदा से निपटने की समुदायों की तैयारी को सशक्त बनाना तथा बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए संस्थागत क्षमता का विकास करना है इस ऋण की अवधि 20 वर्ष होगी जिसमें 5 वर्ष की रियायत अवधि शामिल है

प्रश्न-7.. निम्न में से सत्य कथन का चयन कीजिए?

(अ)- सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी भारत भूषण व्यास को संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया
(ब)- श्री भारत भूषण व्यास का जन्म 18 नवंबर 1957 को हुआ ✔
(स)- श्री भारत भूषण व्यास 1984 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए
(द)- संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य से पूर्व भारत भूषण व्यास महाराष्ट्र के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं

व्याख्या➖ 13 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री भारत भूषण व्यास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में कार्य ग्रहण किया इनका जन्म 15 नवंबर 1957 को हुआ

इन्होंने वनस्पति शास्त्र में बीएससी किया यह 1986 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में जुड़े यह जम्मू कश्मीर के प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए यूपीएससी के सदस्य का पदभार संभालने से पहले यह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं

प्रश्न-8.. निम्न में से सही कूट का चयन कीजिए ?
1-11 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में गांधी दर्शन राजघाट में खादी ग्रामोद्योग आयोग के बहू विषय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया
2-श्री गिरिराज सिंह ने गांधी दर्शन राजघाट में केवीआइसी कार्यालय में एक सरसों तेल उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया
3- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी के प्रारूप में समाधान नामक एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया
(अ)- कूट 1,2,3 सही
(ब)- कूट 2, 3 सही ✔
(स)- कूट 1,3 सही
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं

व्याख्या➖ 13 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में गांधी दर्शन राजघाट में केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा खादी ग्रामोद्योग आयोग के एक बहु विषयी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया

इसी अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी के प्रारूप में समाधान नामा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया गया इसी अवसर पर श्री गिरिराज सिंह द्वारा गांधी दर्शन राजघाट में केवीआईसी कार्यालय में एक सरसों तेल उत्पादन इकाई का भी उद्घाटन किया गया

प्रश्न-9.. भारतीय वायु सेना और रूसी वायुसेना के बीच अविईंद्र 18 से अभ्यास देश के किस स्थान पर किया जा रहा है?

(अ)- पुणे
(ब)- जैसलमेर
(स)- जम्मू कश्मीर
(द)- जोधपुर✔

व्याख्या➖ 10 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच भारतीय वायु सेना और रूसी वायुसेना के बीच अविईन्द्र-18 सयुंक्त अभ्यास का आयोजन राजस्थान के जोधपुर जिले में किया जा रहा है युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए तैयारी करना है इससे पहले अविईन्द्र युद्ध अभ्यास का आयोजन 2014 में किया गया था इसका आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष किया जाता है अविईन्द्र 2018 में भारतीय वायु सेना 30 अफसर हिस्सा ले रहे हैं

प्रश्न-10.. एशियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट को जीतने वाले सबसे युवा भारतीय कौन है?

(अ)- शिवम शर्मा
(ब)- शुभम शर्मा
(स)- शुभंकर शर्मा ✔
(द)- शिवम कर शर्मा

व्याख्या➖ शुभंकर शर्मा एशियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट को जीतने वाले पांच सेवर सबसे युवा भारतीय बने अब तक यह किताब ज्योति रंधावा अर्जुन अटवाल जीव मिल्खा सिंह और अनिबार्न लाहिरी ने जीता है

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

Leave a Reply