Background

Master Daily Current Affairs 17 SEPTEMBER 2018

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Daily Current Affairs 17 SEPTEMBER 2018


दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 17 सितम्बर


 

प्रश्न-1. मेन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण कब किया गया ?

(अ)- 15 सितंबर 2018✔
(ब)- 13 सितंबर 2018
(स)- 18 सितंबर 2018
(द)- 10 सितंबर 2018

व्याख्या➖ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ ने 15 सितंबर 2018 को अहमदनगर से निम्न भार की एक मेल पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया इसमें मिशन के सभी देशों को पूरा कर लिया गया है रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिए देश की अग्रणी संस्था है

यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक इकाई के रूप में काम करता है संस्थान की स्थापना 1958 में भारतीय थल सेना और रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गई थी वर्तमान स्थान की प्रयोगशाला है जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इत्यादि के क्षेत्र में अनुसंधानरत है

प्रश्न-2. वाराणसी में BHU के एम्पीथिएटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुल 500 करोड रुपए के बराबर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन कब किया जाएगा ?

(अ)- 17 सितंबर 2018 को
(ब)- 18 सितंबर 2018 को ✔
(स)- 19 सितंबर 2018 को
(द)- 20 सितंबर 2018 को

व्याख्या➖ 18 सितंबर 2018 को BHU के एम्फीथिएटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुल 500 करोड रुपए के बराबर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास का उद्घाटन किया जाएगा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमे पुरानी काशी के लिए समेकित विद्युत विकास योजना और BHU में एक अटल इंक्यूबेशन सेंटर शामिल है जिन परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा उनमे BHU का रीजनल आँपथैलमोलोजी सेंटर शामिल है

प्रश्न-3.. उपराष्ट्रपति श्री वैकेया नायडू को एक दुर्लभ सम्मान के प्रतीक में किस देश कि संसद के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया ?

(अ)-जर्काता
(ब)-बर्लिन
(स)-सर्बिया✔
(द)-बगदाद

व्याख्या➖ अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को एक दुर्लभ सम्मान के प्रतीक में सर्बिया संसद के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर को मनाया जाता है

30 वर्ष में सर बिया में एक भारतीय शिष्टमंडल की उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान श्री वैकेया नायडू ने एन एम यू का गर्मजोशी का स्मरण किया सर्बिया के कानून निर्माताओं ने खड़े होकर उपराष्ट्रपति का अभिवादन किया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर वास्तविक स्वतंत्रता की आवश्यकता के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरु को उद्धृत किया

प्रश्न-4. अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्री वैकेया नायडू और सर्बिया के राष्ट्रपति द्वारा दोनों देशों की किन सेवाओं पर समझौते पर हस्ताक्षर किए?

(अ)- थल सेना और वायु सेवा
(ब)- पादप सुरक्षा और वायु सेवाऐं✔
(स)- जल सुरक्षा और वायु सेवा
(द)- पादप सुरक्षा और जल सुरक्षा

व्याख्या➖ 15 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर दोनों देशों के नेताओं ने पूरी क्षमता के दौहन के लिए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने का वचन दिया दोनों देशों ने पादप सुरक्षा और वायु सेवाओं पर समझौते पर हस्ताक्षर किए स्वामी विवेकानंद और सर्बिया के नवोन्मेषक निकोला टेस्ला पर स्मारक टिकट जारी किया गया

प्रश्न-5.. किन दो नेताओं के युग की गर्मजोशी और सहयोग की भावना को पुनर्जीवित करने को चिन्हित करते हुए उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को 15 सितंबर 2018 अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर एक दुर्लभ सम्मान के प्रतीक में सर्बिया गणराज्य के संसद के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया?

(अ)-मार्शल टिटो- महात्मा गांधी
(ब)- लेक वालेसा -पंडित जवाहरलाल नेहरू
(स)-केरोल मिडलटन- पंडित जवाहरलाल नेहरू
(द)- मार्शल टीटो -पंडित जवाहरलाल नेहरू✔

व्याख्या➖ मार्शल टीटो व पंडित नेहरु के युग की गर्मजोशी और सहयोग की भावना को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से उपराष्ट्रपति वैकेया नायडू को सर्बिया की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया यह सर्बिया की नेशनल असेंबली का वही विशाल सभागार था

जहां पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने युगोस्लाविया के विख्यात नेता मार्शल टीटो के साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन आरंभ करते हुए विश्व के नेताओं को संबोधित किया मेजबान देश के विधि निर्माताओं को संबोधित अपने 1 घंटे के भाषण के दौरान श्री वैकेया नायडू ने उस घनिष्ठ संबंध और साझा विजन को याद किया जिसमें दोनों देशों के नेताओं ने निर्गुट आंदोलन को आरंभ करने में मुख्य भूमिका निभाई थी

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों की जड़े इतिहास में काफी गहरी है अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर श्री वैकेया नायडू ने भारत में संसदीय लोकतंत्र के सतत विकास और संगठन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी प्रतिभागी विकास के लिए लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने 1961 में इसी स्थान पर पंडित नेहरू द्वारा दिए गए भाषण का स्मरण किया और कहा कि नेहरु ने हमारे देशों में ऐसे समाज का निर्माण करने की अपील की थी जहां स्वतंत्रता वास्तविक है

प्रश्न-6.. देश के पहले अत्याधुनिक महिला आश्रय सदन का लोकार्पण 14 सितंबर 2018 को किस स्थान पर किया गया?

(अ)- नाथद्वारा राजस्थान
(ब)- वृंदावन मथुरा✔
(स)- द्वारका जी गुजरात
(द)- केदारनाथ उत्तराखंड

व्याख्या➖ 14 सितंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी प्रदेश की महिला समाज कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और सांसद हेमा मालिनी ने रिमोट का बटन दबाकर वृंदावन के नगला रामपाल में बने 1000 बेड के कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का लोकार्पण किया

प्रदेश में वृंदावन काशी सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर रहने वाली हिरा सित और असहाय महिलाओं के लिए भी वृद्धावस्था निराश्रित पेंशन दी जाएगी निराश्रित महिला पेंशन योजना को जल्द ही प्रदेश भर में लागू किया जाएगा इस योजना में पहले 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं जिनके बच्चे नाबालिक होते थे उन्हें ही पेंशन दी जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा उम्र की बाध्यता को समाप्त करने के साथ बच्चे बालिग हो या नाबालिग महिला निराश्रित और विधवा है तो वह पेंशन की हकदार होगी

प्रश्न-7.. इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी गलतियां करने के बाद भी किस नेता द्वारा इंदिरा गांधी के 1966 से 1971 तक के प्रधानमंत्रित्व काल में सिविल सेवा के अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी?

(अ)- जगजीवन राम
(ब)- के कामराज
(स)- नटवर सिंह✔
(द)- सिद्धार्थ राय शंकर

व्याख्या➖ नटवर सिंह ने 1966 से 1971 तक इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में सिविल सेवा के अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी नटवर सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान और ताकतवर प्रधानमंत्री और एक विचारशील मानवतावादी थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू करके और 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार को अंजाम देने की मंजूरी दे कर दो गंभीर गलतियां की

लेकिन इनके बावजूद वह महान और ताकतवर प्रधानमंत्री और एक विचारशील मानवतावादी थी नटवर सिंह ने वर्ष 1966 से 1971 तक इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में सिविल सेवा के अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी 1980 के दशक में कांग्रेस में शामिल हो गए और राजीव गांधी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने

प्रश्न-8.. कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह द्वारा लिखी गई किस नई किताब में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में लिखा गया है?

(अ)-वन लाइफ इज नॉट इनफ (इंग्लिश)
(ब)-'माय इर्रेगुलर डायरी
(स)- प्रोफाइल्स एंड लेटर्स
(द)- ट्रेजर्ड एपिसल्स✔

व्याख्या➖ पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह द्वारा लिखी गई नई किताब ट्रेजर्ड एपिसल्स में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में लिखा है कि अक्सर इंदिरा गांधी को गंभीर चुभने वाली और क्रूर बताया जाता है कभी कबार ही यह कहा जाता है कि वह एक खूबसूरत ख्याल रखने वाली सुंदर गरिमामई और शानदार इंसान, एक विचारशील मानवतावादी एवं व्यापक अध्ययन करने वाली थी यह किताब पत्रों का संकलन है

प्रश्न-9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 सितंबर 2018 को देश के किस स्थान का दौरा करेंगे?

(अ)- कर्नाटक
(ब)- असम
(स)- वाराणसी✔
(द)- गुजरात

व्याख्या➖ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 सितंबर 2018 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे 17 सितंबर को यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री सीधे ही नरुर गांव के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से मिलेंगे जो एक गैर-लाभकारी संगठन रूम टू रीड की सहायता से चल रहा है बाद में DLW परिसर में प्रधानमंत्री काशी विद्यापीठ के छात्र और उनके द्वारा सहायता प्राप्त बच्चों के साथ मुलाकात करेंगे

 

Specially thanks to Post writer ( With Regards )

Mamta Sharma Kota

Leave a Reply