Quiz on Samrat Ashoka

Quiz on Samrat Ashoka


अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया


 

प्रश्न=1. आधुनिक भारत की ज़्यादातर लिपियाँ पिछले सैकड़ों वर्षों में निम्नलिखित में से किस लिपि से उत्पन्न हुईं हैं ?
(अ)देवनागरी
(ब)तमिल
(स)ब्राह्मी
(द)बांग्ला

(स)✔
व्याख्याः आधुनिक भारत की ज़्यादातर लिपियाँ, जैसे- देवनागरी, तमिल, बांग्ला, मलयालम सभी ब्राह्मी लिपि से ही उत्पन्न हुईं हैं।

प्रश्न=2. अपनी प्रजा के लिये अशोक द्वारा दिये संदेशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. विभिन्न अवसरों पर किये जाने वाले अनुष्ठान और कर्मकाण्ड किसी काम के नहीं हैं।
2. उसने कर्मकाण्ड के स्थान पर दूसरी रीतियाँ बताई। ये रीतियाँ हैं- अपने दासों और नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना, बड़ों का आदर करना, सभी जीवों पर दया करना और ब्राह्मणों तथा श्रमणों को दान देना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(अ )केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

(स)✔
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। अशोक ने बच्चों के जन्म, यात्राएँ शुरू करने, विवाह आदि अवसरों पर किये जाने वाले अनुष्ठान व कर्मकाण्ड के स्थान पर मानवता का संदेश अपनी प्रजा को दिया। जिसमें जीवों पर दया, ब्राह्मणों व श्रमणों को दान, दासों व नौकरों से अच्छा व्यवहार सभी सम्मिलित हैं।

प्रश्न=3. दक्षिण भारत में स्थित अरिकामेडु का रोमन नाम निम्नलिखित में से कौन-सा था ?
(अ) पोडुका
(ब) बेरिगाज़ा
(स) मसुलिपत्तनम्
(द) मुजिरिम

(अ)✔
व्याख्याः अरिकोमेडु का रोमन नाम पोडुका था। अरिकामेडु, बेरिगाज़ा, मसुलिपत्तनम् और मुजिरिम सभी प्राचीन काल के महत्त्वपूर्ण पत्तन थे।
व्यापार के संदर्भ में दक्षिण भारत के पत्तन काली मिर्च तथा अन्य मसालों के निर्यात की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण थे।

प्रश्न=4. निम्नलिखित में से कौन भारत में आए विदेशी आक्रमणकारियों का सही क्रम है ?
(अ) हिन्द-यवन, कुषाण, शक, हिन्द-पार्थियन
(ब) कुषाण, हिन्द-पार्थियन, शक, हिन्द-यवन
(स) हिन्द-यवन, शक, हिन्द-पार्थियन, कुषाण
(द) हिन्द-यवन, हिन्द-पार्थियन, शक, कुषाण

(स)✔
व्याख्याः मौर्यों के बाद अनेक विदेशी शासक हुए जिसमें हिन्द-यवन पहले तथा शक दूसरे थे।
शकों के बाद हिन्द-पार्थियन या पहलव और उसके बाद कुषाणों का शासन स्थापित हुआ।

प्रश्न=5. अशोक जिस साम्राज्य पर शासन करते थे उस की स्थापना किसने की थी ?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) चंद्रगुप्त
(स) घनानंद
(द) महापद्मनंद

(ब)✔
व्याख्या:- अशोक जी साम्राज्य पर शासन करते थे उसकी स्थापना उनके दादा चंद्रगुप्त मौर्य ने लगभग 23 साल पहले की थी

प्रश्न=6. मौर्य वंश के स्थापना के समय चंद्रगुप्त मौर्य की सहायता किसने की थी ?
(अ) मेगास्थनीज
(ब) सिकंदर
(स) चाणक्य
(द) तीनों

(स)✔
व्याख्या:- चाणक्य कौटिल्य नाम के एक बुद्धिमान व्यक्ति ने चंद्रगुप्त की सहायता की थी चाणक्य कई के कई विचार हमें अर्थशास्त्र नाम की किताब में मिलते हैं

प्रश्न=7. जब एक ही परिवार के कई सदस्य एक के बाद एक राजा बनते हैं तो उन्हें क्या कहा जाता है ?
(अ) वंश
(ब) शक्तिशाली
(स) राज प्रिया
(द) यह तीनों

(अ)✔
व्याख्या:- जब एक ही परिवार के कई सदस्य एक के बाद एक राजा बनते हैं तो उन्हें एक ही वंश का कहा जाता है मौर्य वंश में तीन महत्वपूर्ण राजा हुए चंद्रगुप्त उसका बेटा बिंदुसार और बिंदुसार का पुत्र अशोक

प्रश्न=8. निम्न में से मौर्य साम्राज्य की राजधानी रही है ?
(अ) तक्षशिला
(ब) पाटलिपुत्र
(स) उज्जैन
(द) यह तीनों

(द)✔
व्याख्या:- मौर्य साम्राज्य में बहुत सारे नगर थे इनमें साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र उज्जैन और तक्षशिला जैसे प्रमुख नगर थे

प्रश्न=9. मौर्य साम्राज्य में मध्य भारत जैसे इलाकों में ज्यादातर हिस्सा किस से भरा हुआ था ?
(अ) पशुओं से
(ब) जंगलों से
(स) पक्षियों से
(द) तीनों से

(ब)✔
व्याख्या:- मौर्य साम्राज्य में मध्य भारत जैसे इलाकों में ज्यादातर हिस्सा जंगलों से भरा हुआ था वहां पर लोग फल फूल का संग्रहण और जानवरों का शिकार करके जीविका चलाते थे

प्रश्न=10. राजा के वह जासूस जो अधिकारियों के कार्यकलाप पर नजर रखते थे उन्हें क्या कहा जाता था ?
(अ) मंत्री
(ब) संदेश वाहक
(स) राज दरबारी
(द) मंत्री

(ब)✔
व्याख्या:- राजा के जासूस अधिकारियों पर नजर रखने वालों को संदेशवाहक कहा जाता था जो है कि स्तान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे

प्रश्न=11. सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था ?
(अ) चाणक्य
(ब) अशोक
(स) मेगास्थनीज
(द) बिंदुसार

(स)✔
व्याख्या:- मेगास्थनीज चंद्रगुप्त के दरबार में पश्चिम एशिया के यूनानी राजा सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था मेगास्थनीज ने कई समय तक चंद्रगुप्त मौर्य के साथ समय बिताया

प्रश्न=12. अशोक के ज्यादातर अभिलेख किस लिपि में लिपिबद्ध हैं ?
(अ) देवनागरी लिपि
(ब) ब्राही लिपि
(स) रोमन लिपि
(द) इनमें से कोई नहीं

(ब)✔
व्याख्या:- अशोक के ज्यादातर अभिलेख प्राकृतिक भाषा और ब्राही लिपि में है

प्रश्न=13. चीन की दीवार का निर्माण कितने वर्ष पूर्व हुआ था ?
(अ) 24 00 वर्ष पूर्व
(ब) 3000 वर्ष पूर्व
(स) 6000 वर्ष पूर्व
(द) 7000 वर्ष पूर्व

(अ)✔
व्याख्या:- मौर्य साम्राज्य के उभरने से थोड़ा पहले लगभग 24 वर्ष पहले चीन में सम्राटों ने चीन की दीवार का निर्माण शुरू किया इसे बनाने का उद्देश्य उत्तरी सीमा की पशुपालक लोगों से रक्षा करना था

प्रश्न=14. कलिंग किस राज्य का प्राचीन नाम है ?
(अ) Jharkhand
(ब) Odisha
(स) मध्य प्रदेश
(द) Chhattisgarh

(ब)✔
व्याख्या:- कलिंग तटवर्ती उड़ीसा का प्राचीन नाम है अशोक ने कलीम को जीतने के लिए युद्ध लड़ा लेकिन युद्ध जनित हिंसा और खून खराबा देखकर उन्हें युद्ध से कृष्णा हो गई उन्होंने निर्णय लिया कि वह भविष्य में कभी युद्ध नहीं करेंगे

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


नेहा शर्मा झालावाड़, दीपक मैठाणी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website