Rajasthan Art Culture Question-26 ( राजस्थान की कला संस्कृति )

Rajasthan Art Culture Question-26


( राजस्थान की कला संस्कृति )


प्रश्न-1.. निम्न में से कौन सी पीठ वल्लभ संप्रदाय की नहीं है??
(अ)- द्वारकाधीश कांकरोली राजसमंद
(ब)- मदन मोहन जी करौली
(स)- विट्ठल नाथ जी नाथद्वारा राजसमंद
(द)- गोकुल नाथ जी कामवन भरतपुर

ब- मदन मोहन जी करौली✅⚜

प्रश्न-2.. दादू पंथ व दादू जी के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
(अ)- नारायणा जयपुर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी को विशाल मेला भरता है
(ब)- दादू जी की मृत्यु नारायणा में हुई थी
(स)- दादूपंथी शादी विवाह नहीं करते और बच्चों को गोद लेते हैं
(द)- दादू संप्रदाय की 5 शाखाएं हैं खालसा विरक्त उतरादे खाकी व नागा

अ- नारायणा जयपुर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी को विशाल मेला भरता है✅⚜

प्रश्न-3.. श्राद्ध कौन से महीने में किए जाते हैं??
(अ)- चैत्र
(ब)- माघ
(स)- भाद्रपद
(द)- अश्विन

द- अश्विन✅⚜

प्रश्न-4.. महात्मा बुद्ध की 2500 की जयंती पर सन 1976 में स्थापित अशोक विहार किस जिले में है??
(अ)- अजमेर
(ब)- अलवर
(स)- जयपुर
(द)- झालावाड़

अ- अजमेर✅⚜

प्रश्न-5.. अति प्राचीन नो चौकिया जैन मंदिर किस भगवान का है??
(अ)- आदिनाथ
(ब)- मल्लिनाथ
(स)- नेमिनाथ
(द)- संभवनाथ

ब- मल्लीनाथ✅⚜

प्रश्न-6.. किस वागड़ राजा ने वागड़ राज्य को दो हिस्सों में बांटकर अपने दो पुत्रों को दिया था??
(अ)- डूंगर सिंह
(ब)- जयसिंह
(स)- पृथ्वीराज
(द)- उदय सिंह

द- उदयसिंह✅⚜

प्रश्न-7.. जोधपुर के निम्न में से किस दर्शनीय स्थल का निर्माण 20 फ़ीसदी में नहीं हुआ है??
(अ)- महामंदिर
(ब)- जसवंत थड़ा
(स)- राजस्थान उच्च न्यायालय
(द)- उम्मेद भवन

अ- महामंदिर✅⚜

प्रश्न-8.. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
(अ)- देव बाबा को पशु चिकित्सा का अच्छा ज्ञान था
(ब)- भूरिया बाबा गुर्जरों व ग्वालों के इष्ट देव हैं
(स)- मामा देव को प्रसन्न करने हेतु भैंसे की बलि दी जाती है
(द)- परबतसर नागौर में वीर तेजाजी का विशाल पशु मेला भरता है

ब- भूरिया बाबा गुर्जरो व ग्वालों के इष्ट देव हैं✅⚜

प्रश्न-9.. निम्न में से कौन सा विकल्प ढूंढाड़ के कछवाहा राजवंश की कुलदेवी आईजी माता से संबंधित नहीं है??
(अ)- रामदेव जी की मां
(ब)- दरगाह
(स)- थान बडेर
(द)- मानी देवी का अवतार

अ- रामदेव जी की मां✅⚜

प्रश्न-10.. चिरजां क्या है??
(अ)- लोक देवी देवताओं की धातु की बनी छोटी सी प्रतिकृति जो भक्तों द्वारा गले में पहनी जाती है
(ब)- सहरिया परिवार की कुलदेवी
(स)- जैसलमेर क्षेत्र में प्रदेश गए पति के वियोग में पाए जाने वाला गीत
(द)- देवी की पूजा आराधना में विशेषत: रातीजगा में गाए जाने वाले पद व गीत

द- देवी की पूजा आराधना में विशेषता राती जगो में गाए जाने वाले पद व गीत✅⚜

प्रश्न-11.. अमर भक्त कवयित्री मीराबाई के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
(अ)- वह राठौर वंश की राजकुमारी थी
(ब)- उन्होंने पहले जीव गोस्वामी से दीक्षा ली थी
(स)- वह निर्गुण भक्ति धारा की कवित्री थी
(द)- वह कृष्ण को अपना पति मानती थी

स- वह निर्गुण भक्ति धारा की कवयित्री थी✅⚜

प्रश्न-12.. मकर संक्रांति के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है??
(अ)- यह कार्तिक शुक्ला चतुर्दशी को मनाई जाती है
(ब)- जयपुर में इस दिन पतंग उड़ाते हैं
(स)- इसे संकट चौथ भी कहते हैं
(द)- इस दिन बसंत का आगमन माना जाता है

ब- जयपुर में इस दिन पतंग उड़ाते हैं✅⚜

प्रश्न-13.. जिस त्योहार पर काली गाय और काले तिलों का दान किया जाता है??
(अ)- तिल चौथ
(ब)- षटतिला एकादशी
(स)- गोपाष्टमी
(द)- बछ बारस

ब- षटतिला एकादशी✅⚜

प्रश्न-14.. मुस्लिम समाज का कौन सा पर्व कुरान उतारे जाने के उपलक्ष में मनाया जाता है??
(अ)- चेहल्लुम
(ब)- शबेरात
(स)- शबे कद्र
(द)- मोहर्रम

स- शब-ए-कद्र✅⚜

प्रश्न-15.. मुस्लिम समाज के त्योहारों व मेलों के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य है??
(अ)- अजमेर का प्रसिद्ध गरीब नवाज का उर्स ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का जन्मोत्सव है
(ब)- इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद जी का जन्मोत्सव रबी अल अव्वल माह की बारहवीं तारीख को मनाया जाता है
(स)- रमजान माह में 30 दिन रोजे रखने के पश्चात शव्वाल माह की 1 तारीख को मीठी ईद मनाई जाती है
(द)- मुस्लिम समाज के लोग जिल्हिज माह में हज करने जाते हैं

अ- अजमेर का प्रसिद्ध गरीब नवाज का उर्स ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का जन्मोत्सव है✅⚜

प्रश्न-16.. विक्रम संवत वर्ष में किस अवधि के दौरान कोई मांगलिक कार्य संपन्न नहीं किए जाते हैं??
(अ)- आषाढ़ शुक्ला 11- कार्तिक शुक्ला 10
(ब)- ज्येष्ठ शुक्ला 11-कार्तिक शुक्ला 11
(स)- श्रावन शुक्ला 11- कार्तिक शुक्ला 10
(द)- श्रावण शुक्ला 11- कार्तिक शुक्ला 11

अ-आषाढ़ शुक्ला 11- कार्तिक शुक्ला 10✅⚜

प्रश्न-17.. नेवलों की पूजा किस दिन की जाती है??
(अ)- गुरु पूर्णिमा
(ब)- नीडरी नवमी
(स)- योगिनी एकादशी
(द)- नेवला अष्टमी

ब-नीडरी नवमी✅⚜

प्रश्न-18.. पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अपने लड़के हजरत इस्माइल की अल्लाह को कुर्बानी देने की स्मृति में मनाया जाने वाला त्यौहार कौन सा है??
(अ)- ईद-उल-जुहा
(ब)- मोहर्रम
(स)- शब-ए-कद्र
(द)- ईद उल फितर

अ- ईद-उल-जुहा✅⚜

प्रश्न-19.. जैनियों के किस त्यौहार को 10 दिन तक मनाया जाता है??
(अ)- महावीर जयंती
(ब)- पर्युषण
(स)- बुद्ध जयंती
(द)- क्षमा दिवस

ब- पर्युषण✅⚜

प्रश्न-20.. निम्न में से कौन सा मेला गरासिया समुदाय का है??
(अ)- सैंफ महादेव मेला
(ब)- मार्कंडेश्वर मेला
(स)- निंबाज मेला
(द)- चनणी चेरी मेला

ब- मार्कंडेश्वर मेला✅⚜

प्रश्न-21.. सामान्यतः 16 वर्ष की आयु में वह कौन सा संस्कार किया जाता है जिसमें ब्रह्मचारी को अपने बाल कटवाने पड़ते थे??
(अ)- जडूला
(ब)- सोलहवा संस्कार
(स)- जातकर्म
(द)- गोदान

द- गोदान✅⚜

प्रश्न-22.. किस प्रकार के अनुसार पत्नी अपने पति को छोड़कर किसी अन्य पुरुष के साथ रह सकती है??
(अ)- नाता
(ब)- डाबरिया
(स)- सामेला
(द)- बिंदोली

अ-नाता✅⚜

प्रश्न-23.. शासकों द्वारा ब्राह्मणों चारणों आदि को जो भूमि पुरस्कार या दान स्वरूप दी जाती थी उसे क्या कहते हैं??
(अ)- सांसण
(ब)- चरणोत
(स)-डाण
(द)- जागीर भूमि

अ-सांसण✅⚜

प्रश्न-24.. मारदड़ी क्या है??
(अ)- होली के अगले दिन की एक रस्म
(ब)- एक खेल
(स)- मृत्यु भोज का एक अन्य नाम
(द)- केसरिया करते वक्त गाया जाने वाला रन घोष

ब- एक खेल✅⚜

प्रश्न-25.. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
(अ)- गृहस्थ आश्रम में प्रवेश के अवसर पर किए जाने वाले संस्कार को नागल कहते हैं
(ब)- अन्नप्राशन बालक को पहली बार अन्य देने की क्रिया है
(स)- बिंदोली विवाह के एक दिन पूर्व निकाली जाती है
(द)- कर्णवेध संस्कार में शिशु के कान बांधे जाते हैं

अ- गृहस्थ आश्रम में प्रवेश के अवसर पर किए जाने वाले संस्कार को नांगल कहते हैं(गृहस्थ आश्रम में प्रवेश को विवाह का जाता है नागल तो नये घर के उद्घाटन को कहा जाता है

हिंदू धर्म में चार आश्रमों का वर्णन किया गया है-ब्रह्मचर्य, गृहस्थ,वानप्रस्थ और संन्यास यह चारों आश्रम कहलाते हैं श्रम से जीवन को सफल बनाने के कारण इन्हें आश्रम कहा जाता है

1-ब्रह्मचर्य आश्रम-सुशिक्षा और सत्य विद्या आदि गुणों को ग्रहण करने के लिए होता है, यह आश्रम उपनयन संस्कार से शुरू होता है सिर्फ ब्राह्मण क्षत्रिय और वैश्य द्वारा किए जाने वाले इस संस्कार को यज्ञोपवीत संस्कार भी कहा जाता है

2-गृहस्थ आश्रम- उत्तम गुणों के आचरण और श्रेष्ठ पदार्थों की उन्नति से संतानों की उत्पत्ति और उनकी शिक्षा के लिए होता है अथात इस आश्रम में व्यक्ति विवाह करके प्रवेश करता है जिससे वह अपने परिवार की बढ़ोतरी और उसके भरण पोषण के लिए कार्य करता है

3-वानप्रस्थ आश्रम-ब्रह्मा उपासना एकांत सेवन विद्या पर विचार अधिकारियों के लिए

4-संन्यास आश्रम-मोक्ष, पर ब्रह्मा ,परमानंद को प्राप्त करने के लिए होता है

धर्म अर्थ काम और मोक्ष इन चारों पदार्थों की प्राप्ति के लिए इन चारों आश्रमों का उपयोग करना सब मनुष्य को उचित है इनमें से प्रथम ब्रह्मचारी जो कि सब आश्रमों का मूल है इस आश्रम के सही तरीके से चलने से सभी आश्रम सरल होते हैं और बिगड़ने से सब आश्रम नष्ट हो जाते हैं ✅⚜

 

Quiz Winner- हरीश जी शर्मा डीडवाना


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता शर्मा -कोटा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website