Rajasthan Art Culture Question 29 ( राजस्थान कला एवं संस्कृति )

Rajasthan Art Culture Question 29


( राजस्थान कला एवं संस्कृति )


प्रश्न-1.. किसी राजपूत राजा/ किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत शोक व्यक्त करने के लिए रचे हुए साहित्य को कहते हैं??
(अ)-मरक्मणीयाँ
(ब)-मरस्या
(स)-दवाबैंत
(द)-स्तवन

ब-मरस्या( किसी राजपूत राजा या किसी भी व्यक्ति की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए रचे हुए साहित्य को मरस्या कहा जाता है जैसे राणे जगपत का मरस्या यह ग्रंथ मेवाड़ के महाराणा जगतसिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के लिए रचा गया ✅?

प्रश्न-2.. भारतीय प्राचीन लिपि माला के लेखक डॉक्टर गौरीशंकर हीराचंद ओझा का जन्म सिरोही के किस गांव में हुआ??
(अ)-हाथल
(ब)-रोहेडा़
(स)-छालीवाडा़
(द)-काछीवाडा़

ब-रोहेडा़(गौरीशंकर हीराचंद ओझा का जन्म 13 सितंबर 1863 को सिरोही जिले के रोहेडा गांव में हुआ था उन्होंने सिरोही राज्य का इतिहास 1911 में प्रकाशित किया हीराचंद ओझा जी ने 1898 में भारतीय प्राचीन लिपि माला नामक ग्रंथ की रचना की सरकार ने रायबहादुर महामहोपाध्याय की उपाधि से सम्मानित किया ✅?

प्रश्न-3.. ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इंडिया के लेखक हैं??
(अ)- जॉर्ज थॉमस
(ब)- जेम्स टॉड
(स)- सर टॉमस रो
(द)- जार्ज विलो

ब-जेम्स टाँड(✅?

प्रश्न-4.. कवि श्यामलदास का जन्म कहां हुआ??
(अ)- बिछीवाड़ा
(ब)- छालीवाडा
(स)- थूलवाड़ा
(द)- काछी वाडा़

ब-छालीवाडा़(कविराजा श्यामलदास का जन्म 1838 में मेवाड़ के छाली वाड़ा गांव में हुआ था यह मेवाड़ के महाराणा सज्जन हिरा के समकालीन थे कर्नल इम्पी ने इन्हें केसर ए हिंद की उपाधि दी इनके द्वारा वीर विनोद नामक ग्रंथ की रचना की गई जिसमें संपूर्ण मेवाड़ का इतिहास और अन्य राज्यों का भी इतिहास है ✅?

प्रश्न-5.. राजपूताने के किस रजवाड़ी में इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने सबसे अधिक समय व्यतीत किया??
(अ)- उदयपुर
(ब)- अजमेर
(स)- जोधपुर
(द)- जयपुर

अ- उदयपुर(कर्नल जेम्स टॉड ने उदयपुर रियासत में सबसे अधिक समय राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में व्यतीत किया ✅?

प्रश्न-6.. साहित्य काव्य काव्य जिसमें युद्ध और नायक की वीरता का वर्णन किया जाता है कहलाता है??
(अ)- महाकाव्य
(ब)- रासो
(स)- विलास
(द)- वचनिका

ब-रासो✅?

प्रश्न-7.. उद्योतन सूरी ने कुवलयमाला नामक ग्रंथ में कितनी देशी भाषाओं का वर्णन किया??
(अ)-16
(ब)-18
(स)-20
(द)-21

ब-18✅?

प्रश्न-8.. घरौंदे मुर्दों का टीला कब तक पुकारूं -आखिरी आवाज, धरती मेरा घर के लेखक हैं??
(अ)- कन्हैयालाल सेठिया
(ब)- विजय दान
(स)- रांगेय राघव
(द)- श्यामलदास

स-रांगेय राघव✅?

प्रश्न-9.. भाव भट्ट किसके शासन काल के प्रख्यात संगीताचार्य थे??
(अ)- राम सिंह बीकानेर
(ब)- अनूप सिंह बीकानेर
(स)- सवाई प्रताप सिंह जयपुर
(द)- जगत सिंह उदयपुर

ब- अनूप सिंह (बीकानेर)(अनुराग माला अनूप संगीत विकास अनूप संगीत रत्नाकर अनूप राम सागर आदि ग्रंथों के रचयिता भाव भट्ट बीकानेर नरेश अनूप सिंह के शासन काल के प्रख्यात संगीत आचार्य थे ✅?

प्रश्न-10.. राजस्थान का प्रथम हिंदी उपन्यास अबलायों का इंसाफ के लेखक है??
(अ)- अंबिकादत्त त्रिवेदी
(ब)- अंबिकादत्त व्यास
(स)- अंबिकादत्त शर्मा
(द)- अंबिकादत्त त्रिपाठी

अ- अंबिकादत्त त्रिवेदी✅?

प्रश्न-11.. माला सांदू किस शासक के समकालीन कवि/ लेखक थे??
(अ)- राणा कुंभा
(ब)- राणा प्रताप
(स)- महाराणा जयसिंह
(द)- राणा सांगा

ब- राणा प्रताप✅?

प्रश्न-12.. चूरु में किस कलाप्रेमी ने नगर श्री शोध संस्थान की स्थापना की??
(अ)- आनंद कुमार अग्रवाल
(ब)- सुबोध कुमार अग्रवाल
(स)- अभिषेक कुमार अग्रवाल
(द)- सुनील कुमार अग्रवाल

ब- सुबोध कुमार अग्रवाल( 1964 में शेखावाटी और बीकानेर अंचल की लोक कथाओं के संरक्षण हेतु कलाप्रेमी सुबोध कुमार अग्रवाल ने लोक संस्कृति शोध संस्थान चूरु का गठन किया इसे नगर की शोध संस्थान के नाम से भी जाना जाता है*✅?

प्रश्न-13.. लोक कला संस्कृति की रक्षा के लिए और साहित्य विकास के लिए 1993 में युवा कलाकारों हेतु किस संस्था का गठन हुआ??
(अ)- भारतीय लोक कला मंडल
(ब)- जवाहर कला केंद्र
(स)- रूपायन संस्थान
(द)- पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र

ब- जवाहर कला केंद्र(लोक कला संस्कृति की रक्षा के लिए और साहित्य विकास के लिए 1993 में जवाहर कला केंद्र (जयपुर )का गठन हुआ यह संस्था युवा कलाकारों को भी प्रोत्साहित करती है*✅?

प्रश्न-14.. साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थान दस्तूर कौमवार का मुख्यालय है??
(अ)- जोधपुर
(ब)- उदयपुर
(स)- जयपुर
(द)- अजमेर

स- जयपुर(दस्तूर कौमवार जयपुर राज्य के अभिलेखों की महत्वपूर्ण श्रंखला है जिनसे जयपुर रियासत की सामाजिक राजनीतिक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थिति की जानकारी मिलती है*✅?

प्रश्न-15.. राजस्थान की साहित्यिक पत्रिका मरूचक्र प्रकाशित होती है??
(अ)- चोपासनी संस्थान जोधपुर
(ब)- माणक प्रकाशन जोधपुर
(स)- रूपायन संस्थान जोधपुर
(द)- संगीत नाटक अकादमी जोधपुर

स- रूपायन संस्थान जोधपुर✅?

प्रश्न-16.. किस नदी के तट पर मूमल की मेड़ी बनी हुई है जिस पर मूमल महेंद्र का सबसे विशिष्ट प्रेमाख्यान अंकित है??
(अ)-लूणी
(ब)-जोजडी़
(स)-भुज
(द)-काकनेय

द-काकनेय(मूमल महेंद्र का प्रेमाख्यान राजस्थान के प्रेम आख्यानों में सबसे विशेष स्थान रखता है इसमें राजकुमार महेंद्र और जैसलमेर की रानी मुमल देवी की प्रेम कथा का वर्णन किया गया है आज भी जैसलमेर में काकनेय नदी के तट पर मूमल की मेड़ी बनी हुई है ✅?

प्रश्न-17.. राधा कृष्ण द्वारा रचित वह ग्रंथ जिसे संगीत जगत का संक्षिप्त व्याकरण कहते हैं??
(अ)- राग -रत्नाकर
(ब)- राग- श्रंगार
(स)- राग -कल्पद्रुम
(द)- राग- माला

अ- राग-रत्नाकर✅?

प्रश्न-18.. निम्नलिखित में से वह बोली जो राजपूतों में प्रचलित थी तथा मारवाड़ी वह मेवाड़ी का सम्मिश्रण है??
(अ)- तोरावाटी
(ब)- रागडी़
(स)-बागडी़
(द)- अहीर वाटी

ब-रागडी़✅?

प्रश्न-19.. राजस्थान की वह संस्था जिसे साहित्य सेवियों की शरणस्थली कहते हैं??
(अ)- पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र
(ब)- अरबी फारसी शोध संस्थान
(स)- राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी
(द)- भारतीय लोक कला मंडल

ब- अरबी फारसी शोध संस्थान✅?

प्रश्न-20.. अणभैवाणी किस संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है??
(अ)- राम स्नेही
(ब)- निंबार्क
(स)- निष्कलंक
(द)- चरण दास जी

अ- राम स्नेही✅?

प्रश्न-21.. लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया के लेखक हैं जिसमें राजस्थानी बोलियां और राजस्थान शब्द का उल्लेख हुआ है??
(अ)- अब्राहम निक्सन
(ब)- अब्राहम ग्रियर्सन
(स)- अब्राहम हुबाम
(द)- जॉर्ज थॉमस

ब- अब्राहम ग्रियर्सन(यहां की भाषा के लिए राजस्थानी शब्द सर्वप्रथम जॉन अब्राहम ग्रियर्सन ने 1912 में अपनी पुस्तक लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया में प्रयुक्त किया जो इस प्रदेश में प्रचलित विभिन्न भाषाओं का सामूहिक नाम था यही नाम अब इस प्रदेश की भाषा के लिए मान्य हो चुका है*✅?

प्रश्न-22.. एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल में किस लेखक ने सदस्य के रूप में कार्य किया??
(अ)- जगदीश सिंह गहलोत
(ब)- श्यामलदास
(स)- गोपीनाथ शर्मा
(द)- मुहणोत नैंसी

ब- श्यामलदास( कविराजा श्यामलदास को रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल का भी सदस्य बनाया गया था श्यामलदास को कभी राजा की उपाधि 1879 में महाराणा सज्जन सिंह के द्वारा प्रदान की गई थी*✅?

प्रश्न-23.. किस पुस्तकालय में खजूर के पत्तों पर लिखी हुई पांडुलिपियों का संग्रह मिलता है??
(अ)- श्री सरस्वती
(ब)- पोथी खाना
(स)- पुस्तक प्रकाश भंडार
(द)- अनूप पुस्तकालय

द- अनूप पुस्तकालय( बीकानेर महाराजा अनूप सिंह ने प्राचीन हस्तलिखित पुस्तकों का एक विशाल भंडार जूनागढ़ दुर्ग के लालगढ़ महल में पुस्तकाल के रूप में स्थापित किया*✅?

प्रश्न-24.. गीता प्रेस गोरखपुर की स्थापना 1923 में राजस्थान में जन्मे किस व्यक्ति ने की थी??
(अ)- हनुमान प्रसाद पोद्दार
(ब)- संजय शर्मा
(स)- कमलनाथ वर्मा
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं

अ- हनुमान प्रसाद पोद्दार✅?

प्रश्न-25.. ब्रज निधि के नाम से कौन सा शासक अपनी कविताओं को लिखता था??
(अ)- महाराजा बदन सिंह
(ब)- सवाई जयसिंह
(स)- सवाई प्रताप सिंह
(द)- सवाई ईश्वरी सिंह

स- सवाई प्रताप सिंह(जयपुर महाराजा सवाई प्रताप सिंह जीवन भर युद्धों में उलझे रहे फिर भी उनके काल में कला और साहित्य में अत्यधिक उन्नति हुई विद्वानों और संगीतज्ञों के आश्रयदाता होने के साथ-साथ स्वयं भी ब्रज निधि नाम से काव्य रचना करते थे इनकी कविता ढूंढाड़ी और ब्रज भाषाओं में है उनकी रचनाओं में प्रीतिलता स्नेह संग्राम ,फाग रंग, प्रेम प्रकाश , मुरली बिहार, रंग चौपड़ ,प्रीति पच्चीसी, प्रेम पंथ,ब्रज श्रृंगार, दुष्य हरण वैली, रसक झूमक बत्तीसी ,श्री ब्रज निधि मुक्तावली और ब्रज निधि संग्रह प्रसिद्ध है ✅?

 

Quiz Winner- हंसराज जी रेगर भीलवाडा


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता शर्मा -कोटा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website