Rajasthan Current Affairs 2018 -109

Rajasthan Current Affairs 2018 -109


राजस्थान समसामयिकी for Bank, Insurance, RBI, RAS, NET, B.ED, CTET, POLICE, High Court, Ras, Reet, Teacher, RPSC, Laboratory Assistants, Anganwadi Worker, Computer Grade IV, Sanganak, DSSSB Exams 


01. हाल ही में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
【A】प्रणव मुखर्जी
【B】शर्मिष्ठा मुखर्जी ✔
【C】कामिनी मुखर्जी
【D】इनमें से कोई नहीं

व्याख्या :- दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को नियुक्त किया गया है शर्मिष्ठा मुखर्जी प्रसिद्ध नृत्यांगना है शर्मिष्ठा मुखर्जी 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थी  वर्तमान में शर्मिष्ठा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रवक्ता पद पर कार्यरत है
शर्मिष्ठा मुखर्जी दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं|

02. स्टेट रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेन्टर (SRSC) कहाँ पर है ?

(अ) जयपुर
(ब) बीकानेर
(स) जैसलमेर
(द) जोधपुर ✔

व्याख्या :- राज्य की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं की जरूरतों को पूरा करता है। सुदूर संवेदन गतिविधियाँ, स्टेट रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेन्टर (SRSC), जोधपुर के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। पेटेंट सूचना केन्द्र (PIC प्रकोष्ठ) की स्थापना वर्ष 1998 में हुई।

03. बीते दिनों सीमा सुरक्षा बल के नए महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं
【A】 केके शर्मा
【B】रजनीकांत मिश्रा ✔
【C】पीएस मुंशी
【D】एसएस देशवाल

व्याख्या :- भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रजनीकांत मिश्रा को सीमा सुरक्षा बल( बीएसएफ )का नया महानिदेशक नियुक्त किया व्वे 31 अगस्त 2019 तक बीएसएफ का नेतृत्व करेंगे

04. राज्य में सर्वाधिक साक्षरता किस संभाग में पाई जाती है?
1.जयपुर ✔
2.उदयपुर
3.अजमेर
4. कोटा

05. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का सबसे साक्षर आदिवासी जिला कौनसा है?
1.डूंगरपुर
2.सिरोही
3.बांसवाड़ा
4.उदयपुर ✔

06. भारत से कितनी वस्तुओं के निर्यात पर अमेरिका में आयात शुल्क लगेगा
1 50 ✔
2 30
3 40
4 60

व्याख्या :- अमेरिका ने 90 वस्तुओं को ड्यूटी फ्री आयात की सूची से हटा दिया है। भारत इनमे से करीब 50 वस्तुओं का निर्यात अमेरिका को करता है।

07. मदर ऑफ आल लग्जरी ट्रैन के नाम से जाने जाने वाली ट्रेन
1 पैलेस ऑन व्हील्स ✔
2 महारानी ट्रैन
3 व्हील ऑन राजस्थान
4 सभी

व्याख्या :- मदर ऑफ ऑल लग्जरी ट्रेन नाम से ख्याति प्राप्त पैलेस ऑन व्हील्स की सफलता का राज दूसरी शाही रेले भी जानना चाह रही है महाराष्ट्र सरकार की ओर से संचालित सबसे महंगी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से जुड़े प्रशासन ने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर पैलेस ऑन व्हील्स की सफलता के राज पूछे है।

देश की पाँच शाही ट्रेनें

  1. पैलेस ऑन व्हील्स राजस्थान 1982

  2. डेक्कन ओडिसी महाराष्ट्र 2007

  3. गोल्डन चेरियट उड़ीसा 2008

  4. महाराजा एक्सप्रेस महाराष्ट्र 2009

  5. रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स राज 2017


08. अर्थशास्त्र में नोबेल प्राप्त करने वाले पहले एशियाई
1 अमर्त्य सेन ✔
2 माइकल जेम्स
3 स्टीनम फ्रेंच
4 क्यांग ली

व्याख्या :- 1998 में नोबेल,  जन्म कोलकाता के शांतिनिकेतन में,  इनका नामकरण रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा किया गया

09. संपीडित जैव -गैस (cBG) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिऐ भारत सरकार(GOL) द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई?

【A】SATAT ✔
【B】CBG-U
【C】STAAR
【D】AMOKSH

व्याख्या :- 2 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में

10. स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड 2018 किस बॉलीवुड व्यक्तित्व दिया गया है
【A】कैटरीना कैफ
【B】ऐश्वर्या राय बच्चन
【C】प्रियंका चोपड़ा
【D】 अनुष्का शर्मा ✔

व्याख्या :- अनुष्का शर्मा को 19 सितंबर को मुंबई महाराष्ट्र में प्रियदर्शनी अकादमी के वैश्विक पुरस्कारों के 34 संस्करण में प्रतिष्ठित स्मिता पाटील मेमोरियल अवॉर्ड 2018 के साथ सम्मानित किया गया है  प्रियदर्शनी अकादमी एक गैर-लाभकारी ,सामाजिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक संगठन है

11. ICC हॉल ऑफ फेम् में किस भारतीय को हाल ही में शामिल किया गया है
1 सचिन
2 द्रविड़ ✔
3 सहवाग
4 सभी

12. भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर का नाम क्या है
1 सुपर
2 शक्ति ✔
3 मिलन
4 अवसर

व्याख्या :- आईआईटी मद्रास ने शक्ति नाम के इस माइक्रोप्रोसेसर को विकसित किया है।

13. नीति आयोग की रिपोर्ट संयुक्त वृद्धि वृत जल प्रबंधन सूचकांक प्रतिवेदन 2018 में राजस्थान का कौनसा स्थान मिला ?
a. पहला ✔ 
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

व्याख्या - अगस्त 2018में नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जल प्रबंधन सूचकांक प्रतिवेदन में राजस्थान का पहला स्थान मिला ,अंक मिले 8. 85%

मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान को जल सरक्षण व वृक्षा रोपण के लिए इंडिया प्राइड पुरस्कार मिला दक्षिण अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया में मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान के मॉडल को अपनाकर जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं इसके दूसरे चरण में झालावाड़ को जल संरक्षण के लिए प्रथम स्थान मिला जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को सम्मानित किया गया

14. देश में राष्ट्रीय बायोफ्यूल नीति 2018 लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है ?
a. मध्य प्रदेश
b. झारखंड
c. छत्तीसगढ़
d. राजस्थान ✔

15. हाल ही में किस देश ने गैंडे व बाघो के अंगों के व्यापार से रोक हटा कर 25 वर्ष पुराना बना कानून भंग करा ?
a.भारत
b.पाकिस्तान
c.अफगानिस्तान
d.चीन ✔

16. loolreview अभियान केंद्र सरकार द्वारा किसके साथ साझेदारी से शुरू की गई है
【A】 फेसबुक
【B】 ट्विटर
【C】गूगल ✔
【D】 माइक्रोसॉफ्ट

व्याख्या :- स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने गूगल के साथ Loolreview अभियान शुरू किया है  इसके तहत गूगल मैप पर सार्वजनिक शौचालय की समीक्षा और वेट करने के लिए भारत में स्थानीय गायकों पर प्रसारित किया जा रहा है

परिवार कल्याण ( Family Welfare )


राज्य में वर्तमान में मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 208 प्रति लाख जीवित जन्म (A.H.S. 2012 - 13) तथा शिशु मृत्यु दर 41 प्रति हजार जीवित जन्म पर (SRC-2016) है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( National health mission - NHM ) - राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के उपमिशन के रूप में कार्यरत होंगे।

आशा सहयोगी - राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (2005) की स्थापना के बाद से मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता (आशा) ने NHRM गतिविधियों के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

Rajasthan SGGP TEAM


2 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website