Rajasthan Current Affairs 2018 Question Quiz 14
प्रश्न-1.. गुलाब की खेती के लिए प्रसिद्ध नोताड़ा भोपत राजस्थान के किस क्षेत्र में स्थित है??
(अ)- हाडोती
(ब)- शेखावाटी
(स)- वांगड़
(द)- ढूँढाड़
अ-हाडोती(नोताडा़भूपत में गुलाब की फसल से अब करीब ₹500000 किलो की कीमत वाला तेल निकाला जाएगा ✅⚜
प्रश्न-2.. राज्य सरकार द्वारा कृषकों को किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने हेतु आगामी 3 वर्षों में कितने फार्म मशीनरी बैंक खोलने की घोषणा की गई है??
(अ)- 2752
(ब)- 1999
(स)- 2000
(द)- 2652
द-2652(प्रथम चरण में 750 केंद्र कस्टम हायरिंग सेंटर के नाम से स्थापित किए जाएंगे इन केंद्रों पर उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे जिन पर बाजार दर के अनुसार प्रति घंटा किराया लिया जाएगा ✅⚜
प्रश्न-3.. राजस्थान में जैतून के प्रथम पौधे का रोपण किया गया था??
(अ)- 20 मार्च 2008
(ब)- 20 मार्च 2009
(स)- 20 मार्च 2010
(द)- 20 मार्च 2011
अ- 20 मार्च 2008(20 मार्च 2008 को बस्सी के डिंडोरी फार्म पर जैतून के प्रथम पौधे का रोपण किया गया था ✅⚜
प्रश्न-4.. देश में पहली बार सरसों और तिलहन पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार कहां आयोजित की गई??
(अ)- जयपुर
(ब)- तबीजी अजमेर
(स)- उदयपुर
(द)- बीकानेर
अ- जयपुर(सेमिनार 23 से 27 फरवरी 2017 तक दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान परिसर में सियाम के सभागार में आयोजित की गई थी ✅⚜
प्रश्न-5.. राजस्थान के किस जिले में सरसों की किस्मों पर शोध हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी??
(अ)- कोटा
(ब)- भरतपुर
(स)- टोंक
(द)-जयपुर
स-टोंक(टोंक जिले के अविका नगर में सरसों की किस्में पर शोध हेतु सेंट्रल एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी ✅⚜
प्रश्न-6.. देश का पहला जैविक खेती अनुसंधान केंद्र राजस्थान के किस जिले में खोला जाएगा??
(अ)- कोटा
(ब)- झालावाड
(स)- गंगानगर
(द)- जैसलमेर
ब- झालावाड़(7 फरवरी 2017 को राजस्थान राज्य बीज और जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था की ओर से यह घोषणा की गई जैविक खेती के क्षेत्रफल के लिहाज से राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर है पहले नंबर पर मध्यप्रदेश और दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र राजस्थान में 65000 हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है*✅⚜
प्रश्न-7.. महात्मा ज्योतिबा फुले श्रमिक कल्याण योजना 2015 के तहत लाइसेंसधारी हम्माल और पल्लेदारों की पुत्री के विवाह पर सहायता राशि 2017 में ₹20000 से बढ़ाकर कितनी कर दी गई??
(अ)- 25000
(ब)- 30000
(स)- 40000
(द)- 50000
द- 50,000✅⚜
प्रश्न-8.. कृषि सुधारों के लिए नीति आयोग द्वारा जारी एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड फार्मर फ्रेंडली रिफार्म इंडेक्स में राजस्थान का देश में स्थान है??
(अ)- प्रथम
(ब)-द्वितीय
(स)-तृतीय
(द)-चतुर्थ
स-तृतीय✅⚜
प्रश्न-9.. मसाला और ड्राई फ्रूट की विशिष्ट मंडी कहां बनाई जाएगी??
(अ)- अजमेर
(ब)- झालावाड
(स)- कोटा
(द)- जयपुर
द- जयपुर(यह मंडी मुहाना मंडी प्रांगण में ही अनाज मंडी के द्वारा विकसित की जाएगी*✅⚜
प्रश्न-10.. किस्मत योजना संबंधित है??
(अ)- उद्योग विकास से
(ब)- तिलहन उत्पादन से
(स)- जैतून की खेती से
(द)- कृषि बागवानी और पशुपालन से
द- कृषि बागवानी और पशुपालन से(कृषि बागवानी और पशुपालन में रोजगार के अवसर की संभावनाओं के मद्देनजर हर जिले मे Knowledge Integrated Skill Modules For Agriculture Animal Husbandry Training-KISMAT योजना लागू की जाएगी*✅⚜
प्रश्न-11.. राज्य की पहली ऑर्गेनिक मंडी किस जिले में खोली जाएगी??
(अ)- डूंगरपुर
(ब)- उदयपुर
(स)- नागौर
(द)- भीलवाड़ा
अ- डूंगरपुर( डूंगरपुर की लगभग 80% आबादी खेती पर निर्भर है*✅⚜
प्रश्न-12.. देशभर के कृषि वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के प्रशिक्षण हेतु देश का पहला ट्रेनिंग सेंटर कहां स्थापित किया जाएगा??
(अ)- करण कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर
(ब)- कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर
(स)- दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र जयपुर
(द)- महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर
द- महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर(इस सेंटर में जैविक खेती पर नये आविष्कारों और नवाचारों को लेकर शोध किए जाएंगे*✅⚜
प्रश्न-13.. वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में केंद्र और राज्य सरकार का वित्तीय अंशदान है??
(अ)-85:15
(ब)-75:25
(स)-65:35
(द)-60:40
द-60:40(खाद्य सुरक्षा मिशन के पूर्व के वित्तीय पैटर्न को 2015-16 में परिवर्तित कर 60:40 किया गया है ✅⚜
प्रश्न-14.. ड्रैगन फ्रूट की कृषि हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहां प्रारंभ किया गया है??
(अ)- छिपाबड़ोद( छाबड़ा बाराँ)
(ब)- खेमरी( धोलपुर)
(स)- ढिढोल (बस्सी जयपुर)
(द)- सगरा भोज का फार्म (जैसलमेर)
स-ढिढोल( बस्सी जयपुर) इस सेंटर की शुरुआत 7 अप्रैल 2016 को की गई थी महाराष्ट्र कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान चौथा प्रदेश है जहां ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है*✅⚜
प्रश्न-15.. नारियल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहां बनाया जाएगा??
(अ)- टोंक
(ब)- कोटा
(स)- डूंगरपुर
(द)- बांसवाड़ा
अ-टोंक(यह सेंटर बीसलपुर बांध के पास स्थापित होगा )✅⚜
प्रश्न-16.. पीपीपी मोड पर फ्लोरीकल्चर पार्क कहां बनेगा??
(अ)- जयपुर
(ब)- सीकर
(स)- अलवर
(द)- जोधपुर
स- अलवर✅⚜
प्रश्न-17.. प्रदेश का पहला गर्ल्स एग्रीकल्चर कॉलेज खुलेगा??
(अ)- अजमेर जिले में
(ब)- जयपुर जिले में
(स)- अलवर जिले में
(द)- बाराँ जिले में
द-बाराँ जिले मे✅⚜
प्रश्न-18.. राजस्थान के लघु व सीमांत किसानों तक कृषि मशीनरी का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किसकी स्थापना की शुरुआत की गई है??
(अ)- यंत्रों पर अनुदान योजना
(ब)- कस्टम हायरिंग सेंटर
(स)- यंत्रों की खरीद पर गारंटी योजना
(द)- उपरोक्त सभी
ब- कस्टम हायरिंग सेंटर( कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के प्रमुख उद्देश्य के साथ “सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर” में के निर्देशन के अंतर्गत यह अनूठी योजना शुरू की गई है कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि यंत्र और उपकरण किराए पर प्राप्त कर सकेंगे जिससे उन्हें इस तरह के महंगे उपकरण खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी*✅⚜
प्रश्न-19.. 7 से 9 नवंबर 2017 तक ग्राम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन राज्य के किस जिले में??
(अ)- उदयपुर
(ब)- जोधपुर
(स)- जयपुर
(द)- कोटा
अ- उदयपुर(जयपुर और कोटा के बाद राज्य सरकार ने उदयपुर संभाग के किसानों के लिए खेती पशुपालन की विशिष्ट प्रदर्शनी के आयोजन हेतु 7 से 9 नवंबर 2017 तक तृतीय ग्राम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया इससे पूर्व जयपुर में 9 से 11 नवंबर 2016 को प्रथम ग्राम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट और कोटा में 24 से 26 मई 2017 तक द्वितीय ग्राम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया था*✅⚜
प्रश्न-20.. कृषि सुधारों और नवाचारों को लागू करने तथा कृषि विपणन के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश है??
(अ)- गुजरात
(ब)- राजस्थान
(स)- पंजाब
(द)- हरियाणा
ब- राजस्थान(राज्य सरकार एकीकृत मंडी प्रबंधन सिस्टम के अंतर्गत “एक देश-एक बाजार एक किसान”की अवधारणा को लागू करते हुए राज्य कि.100मण्डियो को ई-टेंडरिंग पद्धति से जुड़ने जा रही है इस प्रकार का सिस्टम देश में सर्वप्रथम राजस्थान में ही लागू किया है प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कृषि बाजार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश की 25 मंडिया जुड़ रही है। राज्य में ‘जहां उत्पादन वहां विपणन नीति’ को लागू करते हुए 23 विशेष मार्केट बनाए गए हैं*✅⚜
Quiz Winner- आशु जी गढ़वीर बाड़मेर
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )
ममता शर्मा कोटा
Thanks