Rajasthan Current Affairs 2018 Quiz 15 ( राजस्थान की समसामयिकी- खनिज )

Rajasthan Current Affairs 2018 Quiz 15


( राजस्थान की समसामयिकी- खनिज )


 

प्रश्न-1.. राजस्थान के किस जिले में तांबे के भंडार मिले??
(अ)- चित्तौड़गढ़
(ब)- प्रतापगढ़
(स)- उदयपुर
(द)- चूरु

अ- चित्तौड़गढ़(चित्तौड़गढ़ में भोपाल सागर क्षेत्र में तांबे के दो ब्लॉक भागल और वारी में चिन्हित किए गए हैं भागल ब्लॉक में 9.23 मिलियन टन और वारी में 2.56 मिलयन टन कॉपर की उपलब्धता मिली है*✅⚜

प्रश्न-2.. आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन द्वारा राजस्थान के किस जिले में प्रारंभिक गैस का सर्वे आरंभ किया गया है??
(अ)- चूरु
(ब)- बीकानेर
(स)- बाड़मेर
(द)- जैसलमेर

अ- चूरु( कंपनी ने चूरु के सुजानगढ़ क्षेत्र में सर्वे का कार्य आरंभ किया है*✅⚜

प्रश्न-3.. राजस्थान के किस जिले में अब घरों में पीएनजी गैस आपूर्ति का कार्य गेल इंडिया लिमिटेड के स्थान पर राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड द्वारा किया जाएगा??
(अ)- अजमेर
(ब)- उदयपुर
(स)- कोटा
(द)- भीलवाड़ा

स- कोटा यह प्रोजेक्ट गेल से 1 अगस्त 2017 को राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड को मिला है 18 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था*✅⚜

प्रश्न-4.. वर्तमान में देश का सर्वाधिक क्रुड उत्पादक राज्य है??
(अ)- असम
(ब)- राजस्थान
(स)- गुजरात
(द)- आंध्र प्रदेश

ब- राजस्थान✅⚜

प्रश्न-5.. मंगला भाग्यम ऐश्वर्या क्षेत्रों के लिए उन्नत प्राप्ति(MBA- EOR-Enhansed Oil Recovrey)कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया??
(अ)- 10 जनवरी 2018
(ब)- 11 जनवरी 2018
(स)- 14 जनवरी 2018
(द)- 16 जनवरी 2018

स- 14 जनवरी 2018(यह कार्यक्रम राजस्थान से 500000 बैरल प्रतिदिन के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस जो राजस्थान में भारत के सबसे बड़े तटवर्ती ब्लॉक का संचालन कर रही है उसने बाड़मेर के क्षेत्रों से कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 37000 करोड रुपए का निवेश करने का संकेत दिया है ईओआर प्रौद्योगिकी और मंगला भाग्यम ऐश्वर्या परियोजना दुनिया में सबसे बड़ी पॉलीमर फ्लड परियोजना होगी*✅⚜

प्रश्न-6.. बाड़मेर पाली पाइप लाइन किसके द्वारा बिछाई जाएगी??
(अ)- राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड
(ब)- गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड
(स)- केयर्न एनर्जी
(द)- ओ एन जी सी

ब- गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड(180 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का निर्माण कार्य जनवरी 2017 से प्रारंभ कर दिया गया है यह पाइप लाइन पूर्व में स्वीकृत मेहसाणा भटिंडा पाइप लाइन से जुड़ेगी ✅⚜

प्रश्न-7.. खानों के आवंटन हेतु नीलामी की प्रक्रिया अपनाने का फैसला लिया गया??
(अ)- 1 फरवरी 2017
(ब)- 10 फरवरी 2017
(स)- 20 फरवरी 2017
(द)- 1 मार्च 2017

स- 20 फरवरी 2017✅⚜

प्रश्न-8.. राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड और गेल गैस लिमिटेड के बीच व्यवसाय अंतरण करार पर हस्ताक्षर किए गए??
(अ)- 1 अप्रैल 2017
(ब)- 15 अप्रैल 2017
(स)- 18 अप्रैल 2017
(द)- 29 अप्रैल 2017

स- 18 अप्रैल 2017( यह करार प्रदेश के प्रमुख शहरों में पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए किया गया गेल की ओर से कोटा शहर में स्थापित पाइप लाइन नेटवर्क अब राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड को हस्तांतरित हो गया है*✅⚜

प्रश्न-9.. भारत की प्रथम प्राकृतिक गैस पाइपलाइन है??
(अ)- जामनगर लोनी पाइपलाइन
(ब)- मूंदड़ा भटिंडा क्रूड आयल पाइपलाइन
(स)- हजीरा विजयपुर जगदीशपुर पाइपलाइन
(द)- जगदीशपुर हल्दिया पाइपलाइन

स- हजीरा विजयपुर जगदीशपुर पाइपलाइन( इसे 1987 में कमीशन किया गया 31 मार्च 2017 को इसकी कुल लंबाई 4659 किलोमीटर है यह देश की प्रथम और सर्वाधिक लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन है*✅⚜

प्रश्न-10.. जोधपुर के आगोलाई व बिनावास में किस खनिज का भंडार मिला है??
(अ)- बॉक्साइट
(ब)- लोहा
(स)- यूरेनियम
(द)- बाल क्ले

स- यूरेनियम( यहां कैल्क्रिट यूरेनियम( नॉन क्न्वेंशनल )का भंडार मिला है जोधपुर में मिले भंडार विश्व में सर्वाधिक है यह खोज जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में भूवैज्ञानिक प्रोफेसर के एल श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई*✅⚜

प्रश्न-11.. देश का सबसे बड़ा स्ट्रैटेजिक रिजर्व क्रूड ऑयल सेंटर कहां स्थापित किया जाएगा??
(अ)- बीकानेर राजस्थान
(ब)- चेन्नई तमिलनाडु
(स)- कोलकाता पश्चिम बंगाल
(द)-बेंगलुरु कर्नाटक

अ- बीकानेर राजस्थान(बीकानेर में 4200 करोड़ रुपए की लागत से 5.6 MMT क्षमता का आयल रिजर्व सेंटर बनेगा 1 फरवरी 2017 को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की देश में अभी विशाखापट्टनम (1.33 MMT)बेंगलुरु (1.5MMT) और पाडुर (2.5 MMT) में इस तरह के भंडार केंद्र हैं ✅⚜

प्रश्न-12.. फिरोजपुर खालसा गांव राजगढ़ अलवर में किस खनिज का राज्य का सबसे बड़ा भंडार प्राप्त हुआ है??
(अ)-बाल क्ले
(ब)- यूरेनियम
(स)- थोरियम
(द)- केल्साइट

अ-बाल क्ले(1 किलोमीटर में फैला यह भंडार करीब 5000000 मेट्रिक टन का है इसकी खोजबीन जनवरी 2017 में अखिलानंद भार्गव के नेतृत्व में आरंभ हुई थी ✅⚜

प्रश्न-13..नई मार्बल आयात नीति प्रभावी की गई..??
(अ)- 1 सितंबर 2016
(ब)- 1 अक्टूबर 2016
(स)- 1 नवंबर 2016
(द)- 11 नवंबर 2016

ब- 1 अक्टूबर 2016(यह नीति 17 सितंबर 2016 को जारी की गई थी ✅⚜

प्रश्न-14.. भीलवाड़ा के हमीरगढ़ क्षेत्र की पहाड़ियों में किस खनिज का भंडार मिला है??
(अ)- सीसा-जस्ता
(ब)- लोहा
(स)- तांबा
(द)- अभ्रक

ब-लोहा✅⚜

प्रश्न-15.. प्रदेश का पहला स्टील प्लांट राज्य में किस स्थान पर लगाया जाएगा??
(अ)- जोधपुर
(ब)- कोटा
(स)- भीलवाड़ा
(द)- उदयपुर

स- भीलवाड़ा(लोहे के भंडार मिलने के बाद भीलवाड़ा में जिंदल स्टील द्वारा स्टील प्लांट लगाया जाएगा यह प्लांट प्रदेश का पहला स्टील प्लांट होगा ✅⚜

प्रश्न-16.. वर्ष 2016 में लाइमस्टोन पाया गया??
(अ)- ब्यावर अजमेर
(ब)- साबला डूंगरपुर
(स)- टोंक
(द)- उपरोक्त सभी

द- उपरोक्त सभी✅⚜

प्रश्न-17.. भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग द्वारा रेअर अर्थ का विशाल भंडार कहां खोजा गया है??
(अ)- सिरोही
(ब)- बाड़मेर
(स)- जैसलमेर
(द)- पाली

ब- बाड़मेर( सिवाना क्षेत्र के देवड़ा गांव की पहाड़ियों में औरत का भंडार मिला है इस क्षेत्र को सिवाना रिंग्स कांपलेक्स और मालाणी रॉक्स के नाम से भी जाना जाता है*✅⚜

प्रश्न-18.. वर्ष 2016-17 में देश में खनिज उत्पादन के कुल मूल्य में सर्वाधिक योगदान किस खनिज का रहा??
(अ)- अपरिष्कृत पेट्रोलियम
(ब)- प्राकृतिक गैस
(स)- लोहा अयस्क
(द)- Koyla

द- Koyla✅⚜

प्रश्न-19.. वर्ष 2016-17 में खनिज उत्पादन संसूचित करने वाली खानों की संख्या के लिहाज से राजस्थान का कौन सा स्थान है??
(अ)- प्रथम
(ब)- आठवां
(स)- 10 वाँ
(द)- 13वाँ

द-13वाँ(वर्ष 2016-17 में खनिज उत्पादन संसूचित करने वाली थानों की सर्वाधिक संख्या क्रमशः मध्य प्रदेश तमिलनाडु झारखंड गुजरात और उड़ीसा में थी ✅⚜

प्रश्न-20.. वर्ष 2016-17 में खनिज उत्पादन के मूल्य (परमाणु और गौण खनिजों को छोड़कर) की दृष्टि से अपतटीय क्षेत्र के बाद प्रथम स्थान किस राज्य का रहा??
(अ)- झारखंड
(ब)- छत्तीसगढ़
(स)- ओडिशा
(द)- राजस्थान

द- राजस्थान✅⚜

प्रश्न-21.. एशिया में बनी पहली भूमिगत खदान खेतड़ी कॉपर किस राज्य में स्थित है??
(अ)- बिहार
(ब)- गुजरात
(स)- राजस्थान
(द)- आंध्र प्रदेश

स- राजस्थान(राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (झुंझुनू )में स्थित है यहाँ 50 वर्षों से तांबा निकाला जा रहा है और प्रत्येक वर्ष 1100000 टन कच्चा माल निकाला जाता है भूकंपरोधी तकनीक अपनाने के कारण यह खदान भूकंप से पूर्ण रूप से सुरक्षित है यहाँ सर्वाधिक तांबा खनन होता है क्षेत्रफल के हिसाब से इस खदान की कुल दूरी 200 किलोमीटर से अधिक है और यहां 75 साल तक खनन किया जा सकता है 1962 में यहां ताम्र खदान का कार्य शुरू हुआ था 1975 में इंदिरा गांधी ने खेतड़ी तांबा प्रतिष्ठान को राष्ट्र को समर्पित किया था ✅⚜

 

Quiz Winner- पवन जी चूरू -12


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards ) 

ममता शर्मा कोटा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website