Rajasthan Current Affairs 2019 - Part 18

Rajasthan Current Affairs 2019 - Part 18


राजस्थान दैनिक समसामयिकी 2019


Q.1 हाल ही में राजस्थान के नवनियुक्त कलराज मिश्र ने राज्यपाल पद के लिए शपथ कब ग्रहण की है?
A. 10 सिंतबर 2019
B. 09 सितंबर 2019 
C. 08 सितंबर 2019
D. 07 सितंबर 2019

B✔

व्याख्या:- हाल ही में राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र ने शपथ ग्रहण की है। 9 सितंबर 2019 को राजस्थान के जयपुर में स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण की है।कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल पद के लिए राजस्थान के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने शपथ ग्रहण करवाई है।

अनुच्छेद 159 के तहत राज्यपाल को संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश अथवा उसकी अनुपस्थिति की दशा में वरिष्ठतम न्यायाधीश पद की शपथ दिलाता है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्थान पर कलराज मिश्र ने राजस्थान राज्यपाल के कार्यभार को संभाला हैं।

कलराज मिश्र का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल अपने पद ग्रहण की तारीख से 5 वर्ष तक अपने पद पर बना रहता था इसको पहले भी हटाया जा सकता है।

Q. 2 World Economic Forum (WEF) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पेटिटिवनेस इंडेक्स 2019 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है ?
A 16 वाँ
B 56 वाँ
C 34 वाँ  
D 62 वाँ

C✔

व्याख्या- World Economic Forum (WEF) द्वारा जारी ववर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पेटिटिवनेस इंडेक्स 2019 में भारत ने 34 वाँ स्थान स्थान सुनिश्चित किया है। गत वर्ष की रैंकिंग की तुलना में भारत ने अपनी रैंकिंग में 6 पायदान का सुधार किया है। WEF की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1.5 करोड़ से अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचे।

Q. 3 हाल ही में किस शख्सियत को विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर {MD} और Chief Financial Officer {CFO} के पद पर नियुक्त किया गया है 
A एंड्रू लॉरेन्स
B माइकल बेवन
C अंशुला कांत  
D डेविड मेलपास

C✔

व्याख्या- State Bank of India (SBI) की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अंशुला कांत हाल ही में विश्व बैंक की MD और Chief Financial Officer (CFO) बनाई गई हैं. इसकी जानकारी विश्व बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मैलपास ने दी।

Q.4 स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार के कौनसे मंत्रालय को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता कार्यों के लिए पुरुस्कृत किया गया ?
A जल शक्ति मंत्रालय
B HRD मंत्रालय
C रेल मंत्रालय  
D None Of Above

C✔

व्याख्या- राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 2018-19 के लिए स्‍वच्‍छता कार्य योजना के कार्यान्‍वयन के लिए भारतीय रेल को सर्वश्रेष्‍ठ मंत्रालय का पुरस्‍कार प्रदान किया। इसमें स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST), मुंबई को सव्रश्रेष्‍ठ स्‍वच्‍छ प्रतिष्ठित स्‍थल का पुरस्‍कार प्रदान किया। 2018 के स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण के तीन सबसे स्‍वच्‍छ स्‍टेशनों- जोधपुर, जयपुर और तिरुपति को भी पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए।

Q.5 पांचवे Eastern Economic Forum {EEF} सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया ?
A. मॉस्को
B. व्लादिवोस्तोक  
C. सिंगापुर
D. हनोई

B✔

व्याख्या - पांचवे EEF सम्मेलन का आयोजन रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक (Vladivostok) में 5 सिंतबर को किया गया। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि समिलित हुए थे।

Q.6 हाल ही में सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए किस खिलाड़ी का चयन किया है?
A. अपूर्वी चंदेला
B. हिमा दास
C. बजरंग पूनिया 
D. गीता फोगाट

C✔
व्याख्या - राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए गठित 12 सदस्य चयन पैनल ने खेल रत्न के लिए बजरंग पूनिया को चुना है। दुनिया की नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया को भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया जाएगा।

बजरंग पुनिया को यह पुरस्कार 29 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रदान करेंगे। इनको यह अवार्ड राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी है।  बजरंग पुनिया वर्तमान समय में आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए जॉर्जिया में तैयारी कर रहे हैं।

Q.7 राजस्थान में बेस्ट मैनेजमेंट लाइब्रेरियन अवार्ड-2019 किसे दिया गया है?
A. डॉक्टर लता सुरेश 
B. डॉ अभिनव
C. डॉ रघु शर्मा
D. उपयुक्त सभी

A✔
व्याख्या - राजस्थान की डॉक्टर लता सुरेश को वर्ष 2019 का लक्ष्मी वेस्ट मैनेजमेंट लाइब्रेरियन अवार्ड दिया गया है। डॉक्टर लता सुरेश को यह अवार्ड एनमेंटक संस्था, गाजियाबाद द्वारा प्रदान किया गया।  इस संस्था द्वारा भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ रंगना नाथन के 138वीं जयंती के अवसर पर यह अवार्ड दिया है।

डॉक्टर लता सुरेश ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए कई इनोवेटिव एवं क्रिएटिव मॉडल डेवलप किया है। जिसके लिए डॉक्टर लता सुरेश को दो अंतरराष्ट्रीय व 11 राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टर लता सुरेश का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q.8 राजस्थान में स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के गठन के बाद अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा ?
A. मुख्यमंत्री 
B. उपमुख्यमंत्री
C. वन मंत्री
D. राज्य मंत्री

A✔
व्याख्या - राजस्थान सरकार द्वारा स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के गठन की घोषणा की गई।  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड का गठन किया जा चुका है।

 राजस्थान में स्टेड वाइल्ड लाइफ बोर्ड के गठन की इस का अध्यक्ष राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को बनाया जाएगा। राजस्थान के वन मंत्री को स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया जायेगा।  इस बोर्ड में 10 से 15 राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य होंगे।

Q.9 राजस्थान में प्रदेश स्तरीय आशु कवि रतन लाल व्यास साहित्य सम्मान किसको दिया जाएगा ?
A. नवल जोशी 
B. कवि व्यास
C. कवि बैरागी
D. आरती रॉय

A✔
व्याख्या - श्रेष्ठ साहित्य सर्जन सेवा व समर्पण क्षेत्र में दिया जाने वाला राजस्थान का प्रसिद्ध पुरस्कार आशु कवि रतन लाल व्यास साहित्य सम्मान व पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार राजस्थानी व हिंदी साहित्य के लिए दिया जाता है। किस वर्ष इस पुरस्कार से कवि नवल जोशी को सम्मानित किया जाएगा।

कवि नवल जोशी का संबंध राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण से है। यह पुरस्कार रतन लाल व्यास साहित्य संस्थान फलोदी जोधपुर के द्वारा दिया जाएगा।

Q.10 18वीं राजस्थान स्टेट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया जाएगा ?
A. जयपुर 
B. जोधपुर
C. जैसलमेर
D. बाड़मेर

A✔
व्याख्या - राजस्थान में 18वी स्टेट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर में किया जायेगा। 16 अगस्त से 21 अगस्त 2019 तक जगतपुरा शूटिंग रेंज में इसका आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में राज्य स्तरीय के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज भी भाग लेंगे।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


सोनू कुमार राजपूत बीका,श्रीगंगानगर, Suresh Dan Charan (BKN)


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website