Rajasthan Current Affairs 2019 - Part 19

Rajasthan Current Affairs 2019 - Part 19


राजस्थान दैनिक समसामयिकी 2019


Q.1 राजस्थान की किस व्यक्ति को गेरा 2019 फ़ॉर इनोवेटिव कंट्रीब्यूशन इन यूरोलॉजी और स्वागत किया गया है ?
A. डॉक्टर संजय गोयल 
B. डॉक्टर संदीप शर्मा
C. डॉ कमल यादव
D. डॉ जयदीप सिन्हा

A✔
व्याख्या - डॉक्टर संजय गोयल को गेरा 2019 फ़ॉर इनोवेटिव कंट्रीब्यूशन इन यूरोलॉजी और सम्मानित किया गया है। इनको यह अवार्ड राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा ने दिया है। डॉक्टर संजय गोयल को यह अवार्ड चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है।

इनके द्वारा करीब 10,000 से अधिक ऑपरेशन और 50,000 से अधिक मरीजों को लाभान्वित किया है। डॉक्टर संजय गोयल का संबंध राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी से है।

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा राजस्थान के वर्तमान में उद्योग मंत्री है। परसादी लाल मीणा विधानसभा चुनाव क्षेत्र लालसोट से विधायक बने हैं।

Q.2 राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद डोटासरा ने वर्चुअल फील्ड सपोर्ट सेंटर का लोकार्पण कब किया है ?
A. 10 अगस्त 2019
B. 11 अगस्त 2019
C. 12 अगस्त 2019
D. 13 अगस्त 2019 

D✔
व्याख्या - राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद डोटासरा ने शिक्षा संकुल में वर्चुअल फील्ड सपोर्ट सेंटर तकनीकी आधारित शैक्षणिक इकाई का लोकार्पण किया है।  इन्होने इस सेंटर का लोकार्पण 13 अगस्त 2019 को राजस्थान के जयपुर जिले में किया है।

इस सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए शिक्षा अधिकारियों एवं कार्मिकों का सहयोग करना। राज्य में शिक्षा क्षेत्र में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से प्रारंभ तकनीक आधारित इस शैक्षणिक सहयोग के जरिए राजस्थान के 1000 से अधिक शिक्षा अधिकारियों के गुणवत्ता सुधार नेतृत्व कौशल शिक्षण में नवाचार आदि के लिए सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।

Q.3 हाल ही में राजस्थान की किस महिला को मुंबई में उनके नॉवल स्क्रैच के लिए बेस्ट सेल्फ पब्लिश्ड खिताब से नवाजा गया है?
A. नव्या शर्मा 
B. आरती रॉय
C. दीप्ति कुलश्रेष्ठ
D. मीरा शर्मा

A✔
व्याख्या - भारत के मुंबई में लिस्ट ऑफ फेस्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें राजस्थान की नव्या शर्मा को बेस्ट सेल्फ पब्लिश्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नव्या शर्मा को यह खिताब उनके नॉवेल स्क्रैच के लिए दिया गया है।  नव्या शर्मा का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q.4 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने किस राज्य से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरा है ?
A. गुजरात
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान 
D. कर्नाटक

C✔
व्याख्या -भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए राजस्थान से नामांकन भरा है। डॉ मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो चुका है इसीलिए राजस्थान से राज्यसभा नामांकन भरा है।  राजस्थान में मदन लाल सैनी के निधन के बाद राज्यसभा सीट खाली चल रही थी।

13 अगस्त 2019 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने इस सीट के लिए नामांकन भरा है। वर्तमान में डॉक्टर मनमोहन सिंह किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2000 तक भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

उनके कार्यकाल के दौरान भारत के राष्ट्रपति के रूप में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और प्रणव मुखर्जी रहे थे। लोकसभा चुनाव 2004 में मिली जीत के बाद वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए थे, जिन्होंने 5 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था।

Q.5 15 अगस्त को राजस्थान की किस व्यक्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
A. किशन सिंह
B. विक्रम बिश्नोई
C. जगदीश प्रसाद
D. करण सिंह शक्तावत 

D✔
व्याख्या - 15 अगस्त को राजस्थान के डिप्टी जेलर करण सिंह शक्तावत को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनको 15 अगस्त को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। 

राजस्थान में कारागार विभाग में पहली बार किसी डिप्टी जेलर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी जेलर करण सिंह शक्तावत यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले जेलर हैं।  करणसिंह शक्तावत जिला कारागार, बांरा के डिप्टी जेलर है।

Q.6 राजस्थान की किस प्रसिद्ध मांड गायिका को नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है ?
A. गवरी देवी 
B. धापू
C. अल्लाह जिलाई बाई
D. मांगी बाई आर्य

A✔
व्याख्या - राजस्थान द्वारा 11 अगस्त को राजस्थान की मांड गायिका गवरी देवी को नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है। राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को सम्मान दिलाया है। इसी सम्मान समारोह में राजस्थान की लोक गायिका सीमा मिश्रा को भी नारी शक्ति का सम्मान-2019 दिया है।

सीमा मिश्रा को राजस्थान की मरू कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। वहीं राजस्थान की ध्रुपद कलाकार डॉ मधु भट्ट को भी नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है। डॉ मधु भट्ट का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q.7 राजस्थान में खेती में नवाचार के लिए किस महिला को नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है ?
A. किशोरी देवी
B. ज्योति जांगिड़
C. सुशीला नागर
D. संतोष पचार 

D✔
व्याख्या -राजस्थान में खेती में नवाचार के लिए सीकर जिले की संतोष पचार को नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है। संतोष पचार ने बाजरे और गाजर की पैदावार को बढ़ाने से संबंधित नवाचार किया था।  इनको दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं राजस्थान की साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर कृति भारती को भी नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है। डॉ कृति भारती को राजस्थान का पहला बाल विवाह निसरत करवाने वाली महिला है।

बीबीसी की 100 प्रतिभाशाली महिलाओं मैं डॉक्टर कृति भारती को भी शामिल किया गया था। इन्होंने 39 से ज्यादा बाल विवाह निरस्त करवाएं हैं। वहीं राजस्थान की ज्वेलरी डिजाइनर भावना जगवानीस को भी नारी शक्ति सम्मान-2019 दिया गया है।

Q.8 श्रीलंका में आयोजित World Icon Awards 2019 में राजस्थान की किस महिला को World Icon Awards ब्रांड एंबेस्डर चुना गया है ?
A. प्रियंका शर्मा
B. मोनिका बिश्नोई
C. अनुपमा सोनी
D. डॉक्टर प्रतिमा तोतला 

D✔
व्याख्या - श्रीलंका में World Icon Awards समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें राजस्थान की डॉक्टर प्रतिमा तोतला को World Icon Awards ब्रांड एंबेस्डर चुनी गई है। डॉक्टर प्रतिमा तोतला का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है। डॉक्टर प्रतिमा तोतला ने मिसेज इंडिया फैशन का अवार्ड भी जीता था। डॉक्टर प्रतिमा तोतला Mrs World Heritage Icon भी रह चुकी है।

Q.9 राजस्थान के जैसलमेर जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स चैंपियनशिप स्काउट स्पेशलिस्ट कोर्स में कौन सा देश प्रथम स्थान पर रहा है ?
A. बेलारूस
B. भारत 
C. कजाकिस्तान
D. उज़्बेकिस्तान

B✔
व्याख्या - राजस्थान के जैसलमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर स्टरशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में स्काउट स्पेशल कोर्स भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  इस चैंपियनशिप में स्पेशलिस्ट कोर्स दूसरे स्थान पर बेलारूस तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान और चौथे स्थान पर उज्बेकिस्तान रहा है।

वहीं पाकिस्तान और रूस छठे स्थान पर, आर्मेनिया सातवें स्थान पर, चीन और सूडान आठवें स्थान पर रहा है। इस चैंपियनशिप में 8 देशों की सेना भाग ले रही है।

Q.10 राजस्थान सहित कितने राज्यो द्वारा संयुक्त अभियान हमपांच चलाया जा रहा है।
A. दो
B. तीन
C. पांच 
D. सात

C✔
व्याख्या - हाल ही में मादक पदार्थ तस्करों को रोकने के लिए पांच राज्यों के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस सयुक्त अभियान का नाम हम पांच रखा गया है। यह अभियान राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा द्वारा चलाया जा रहा है।

इससे संबंधित पांच राज्यों की सरकारों ने संयुक्त बैठक का आयोजन किया है। जिसमे इन तस्करोंको को रोकने के लिए निर्णय लिया जा सके।इसके तहत हरियाणा में पांच राज्यों की पुलिस का नोडल मुख्यालय बनाने की घोषणा की गई है। यह मुख्यालय हरियाणा जिले के पंचकूला में बनेगा।


Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


सोनू कुमार राजपूत बीका,श्रीगंगानगर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website