Rajasthan Current Affairs 2019 - Part 20

Rajasthan Current Affairs 2019 - Part 20


राजस्थान दैनिक समसामयिकी 2019


Q.1 अखिल भारतीय जादू महोत्सव 2019 का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया जाएगा ?
A. जयपुर 
B. जोधपुर
C. सीकर
D. कोटा

A✔
व्याख्या - राजस्थान के जयपुर शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर अखिल भारतीय जादू महा उत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 14-15 सितंबर 2019 को किया जायेगा। इस मौसम में संपूर्ण विश्व के प्रसिद्ध जादूगर भाग लेंगे इनकी संख्या 250 है। इस महोत्सव में विश्व के प्रसिद्ध जादूगर जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है वह भाग लेंगे।

Q.2 राजस्थान में मीरा महोत्सव 2019 का आयोजन कहां किया जा रहा है ?
A. गोगामेडी
B. मेड़ता सिटी 
C. रणथंबोर
D. लाडनूं

B✔
व्याख्या - राजस्थान के मेड़ता सिटी में मीरा महोत्सव 19 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 6 से 13 अगस्त तक किया जाएगा।
मेड़ता सिटी राजस्थान के नागौर जिले में स्थित है।
राजस्थान के प्रमुख महोत्सव एवं मेले :-

  • ऊंट महोत्सव, बीकानेर

  • नागौर मेला, नागौर

  • मरू महोत्सव, जैसलमेर

  • बेणेश्वर मेला, डूंगरपुर

  • गणगोर महोत्सव, जयपुर

  • गज महोत्सव, जयपुर

  • मेवाड़ महोत्सव, उदयपुर


Q.3 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष मैं राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कहां किया जा रहा है ?
A. डूंगरपुर 
B. बांसवाड़ा
C. उदयपुर
D. कोटा

A✔
व्याख्या -  9 अगस्त 2019 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का आयोजन राजस्थान के बनेश्वर धाम, डूंगरपुर में किया जाएगा। इस समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं जनजाति विकास राज्य मंत्री श्री अर्जुन लाल बामणिया भाग लेंगे।

इस समारोह के अंतर्गत राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत मृतक पांच कृषक साथियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बनेश्वर धाम विकास बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। वहीं राजस्थान में आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला बेणेश्वर धाम में लगता है।

Q.4 राजस्थान सम्मान और परंपरा के नाम पर वैवाहिक संबंधों की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप का प्रतिशेद विधेयक 2019 ध्वनि मत से कब पारित किया गया है ?
A. 3 अगस्त 2019
B. 4 अगस्त 2019
C. 5 अगस्त 2019 
D. 6 अगस्त 2019

C✔
व्याख्या -  राजस्थान सम्मान और परंपरा के नाम पर वैवाहिक संबंधों की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप का प्रतिषेध विधयेक 2019 संशोधित रूप में ध्वनिमत से पारित किया गया। यह विधयेक 5 अगस्त 2019 को राजस्थान विधानसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया।

संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने मुख्यमंत्री की ओर से विधेयक पारित किया। यह विधेयक अंतर-जातीय, अंतर धार्मिक तथा अंतर सामुदायिक विवाह करने वाले वयस्कों को कानून से सुरक्षा दिए जाने से उद्देश्य से पारित किया गया।
वही 5 अगस्त 1019 को राजस्थान विधानसभा द्वारा मोब लिंचिंग संरक्षण 2019 विधयेक पारित किया गया। 5 अगस्त 19 को राजस्थान की मंत्री वेतन विधयेक और राजस्थान विधानसभा ( संशोधन) विधयेक पारित किया गया। वहीं 2 अगस्त 2019 को राजस्थान में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद विधयेक 2019 राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित किया गया।

Q.5 हाल ही में नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के सुरेश कुमावत ने कौन सा पदक जीता है ?
A. स्वर्ण पदक
B. रजत पदक 
C. कांस्य पदक
D. इनमें से कोई नहीं

B✔
व्याख्या -  नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया गया। इस चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 4 अगस्त तक वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप के रूप में किया गया। इस चैंपियनशिप में राजस्थान के सुरेश कुमावत ने रजत पदक जीता।

सुरेश कुमावत ने यह पदक 60 किलो भार वर्ग जीता है। वहीं सुरेश कुमावत ने बीकानेर में आयोजित हुई 39वी सीनियर राज्य पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। सुरेश कुमावत का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q.6 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कहां किया जाएगा
(अ) डूंगरपुर 
(ब) बांसवाड़ा
(स) उदयपुर
(द) सिरोही

A✔
व्याख्या - 9 अगस्त 2019 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन के उपलक्ष में राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन राजस्थान के बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में किया जाएगा।

इस समारोह में राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जनजाति विकास राज्य मंत्री श्री अर्जुन लाल बामणिया भाग लेंगे इस समारोह के अंतर्गत राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत मृतक पांच कृषक साथियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेणेश्वर धाम विकास बोर्ड के गठन की घोषणा भी की है इसके अलावा राजस्थान में आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में लगता है।

Q.7 केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में 117 पिछड़े जिले चयनित किए गए हैं इसमें राजस्थान के कितने जिलों को चयनित किया गया है ?
A. 5 जिले 
B. 6 जिले
C. 7 जिले
D. 10 जिले

A✔
व्याख्या -  केंद्र सरकार ने भारत में विज्ञान की मदद से विकास करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिक तौर पर संपूर्ण भारत में 117 पिछड़े जिले चयनित किए गए हैं। इसमें राजस्थान के 5 जिलों को चयनित किया गया है। इनका विकास स्थानीय प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार के वैज्ञानिक संस्थान करेंगे।

केंद्र सरकार ने राजस्थान में सिरोही,जैसलमेर,करौली, बारा और धौलपुर जिलों को पिछड़े जिला माना है। इस जिलों के विकास की जिम्मेदारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के नेतृत्व में 8 संस्थानों को दी गई है। इसमें आईजीआईबी नई दिल्ली,सिरी पिलानी, डीएमआरसी जोधपुर,कजरी,अटारी जोधपुर और कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर शामिल है।

इन संस्थानों द्वारा चयनित जिलों में स्वास्थ्य,कृषि, सौर ऊर्जा,पीने का पानी, संचार की व्यवस्था में सुधार और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके तहत सर्वप्रथम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सिरोही जिले को चुना गया है। यहां तकनीकी और अनुसंधान के अच्छे परिणाम मिलने के बाद अन्य 4 जिलों में भी 2020 से इसे लागू किए जाने की संभावना है।

Q.8 किस राज्य की सरकार द्वारा कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय प्रोत्साहन एवं कृषि निर्यात नीति-2019 लागू की जाएगी ?
A. राजस्थान 
B. गुजरात
C. मध्यप्रदेश
D. पंजाब

A✔
व्याख्या - राजस्थान सरकार द्वारा कृषि प्रसंस्करण,कृषि व्यवसाय प्रोत्साहन एवं कृषि निर्यात नीति-2019 लाई जाएगी। खेती बाड़ी की पैदावार का किसान को बाजार में बेहतर मूल्य मिल सके इसकी वजह से यह नीति लागू की जाएगी। 

कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन गोयल ने दुर्गा कृषि अनुसंधान केंद्र में किसी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जानकारी दी गई है इस नीति में कृषि उत्पादों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किए जाएंगे ताकि किसानों के उत्पादों को बाजार मिल सके। इसके साथ ही कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी नीति में प्रावधान किए जाएंगे।

Q.9 हाल ही में राजस्थान का दूसरा PDOT केंद्र कहां शुरू किया गया है ?
A. जयपुर
B. जोधपुर
C. सीकर 
D. उदयपुर

C✔
व्याख्या - राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के तत्वाधान से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे PDOT केंद्र की स्थापना की गई है। यह राजस्थान का दूसरा प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण केंद्र है। इस केंद्र की स्थापना राजस्थान के सीकर जिले में की गई है। इस परीक्षण केंद्र में श्रमिकों की सुरक्षा एवं सुरक्षा के लिए संपूर्णा दिशा-निर्देश का पूर्णतया निशुल्क प्रशिक्षण किया जाएगा।

Q.10 किस एप अनुसार जयपुर सबसे लोकप्रिय यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज शहर बन गया है ?
A. Facebook
B. Twitter
C. YouTube
D. Instagram 

D✔
व्याख्या -हाल ही में एक रिसर्च के अनुसार राजस्थान का जयपुर शहर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज मैं सबसे लोकप्रिय शहर बन गया है। नई रिसर्च में पाया गया है कि Instagram  के अनुसार कौन सी नई साइटस सबसे फेमस है से जयपुर टॉप पर आया है। जयपुर को Instagram पर 6,61,876 बार टैग किया गया है जिसके कारण वह सबसे लोकप्रिय शहर बन गया है।

Q.11 भारत रत्न-2019 किस संगीतकार को मरणोपरांत दिया गया है ?
A. हरिप्रसाद चौरसिया
B. अली अकबर खान
C. आर डी बर्मन
D. भूपेन हजारिका 

D✔
व्याख्या -भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने जीवन काल में एक हजार गाने लिखे ओर 15 किताबे लिखी। उन्होंने मात्र 10 वर्ष की आयु में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। उन्हें भारत सरकार द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसके साथ-साथ भारत रत्न-2019 भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख को भी दिया गया है। इनको भारत रत्न-2019, 8 अगस्त 2019 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया था। जिसमें नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका का अवॉर्ड उनके परिवार वालों को प्रदान किया गया है।

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


सोनू कुमार राजपूत बीका,श्रीगंगानगर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website