Samanya Gyan Logo
Background

Ace Your Exams with Free Test Series And topic-wise practice materials

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials. Whether you're preparing for competitive exams, academic tests, or skill assessments, we've got you covered.

Rajasthan Districts GK Questions


राजस्थान के जिले


प्रश्न-1 धौलपुर में गंधमादन पर्वत पर कौन सा प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है ?

(अ)- मातृकुंडिया
(ब)- मचकुंड
(स)- श्री कोलायत
(द)- रामद्वारा
(ब)- मचकुंड✔

व्याख्या➖ इस स्थान पर सिखों के अंतिम और दसवे धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह 1662 में ग्वालियर से आते समय रुके थे

प्रश्न-2 गैबसागर झील के तट पर स्थित शिव ज्ञानेश्वरी वाले किस नाम से जाना जाता है ?

(अ)- श्री रावल जी
(ब)- उत्तरकाशी
(स)- महादेव जल लहरी
(द)- एक थम्बिया महल
(द)- एक थम्बिया महल✔

व्याख्या➖ एक थम्बिया महल जोधपुर के थंबा महल से भिन्न है

प्रश्न-3 बुद्ध की 2500 वी जयंती पर सन 1976 में स्थापित अशोक विहार किस जिले में है ?

(अ)- अजमेर
(ब)- अलवर
(स)- झालावाड़
(द)- जयपुर
(अ)- अजमेर✔

व्याख्या➖ अशोक विहार थाईलैंड ताइवान का युद्ध संस्थाओं के सहयोग से स्थापित किया गया था

प्रश्न-4 मिनी पुष्कर के नाम से जाना जाता है ?

(अ)- बेणेश्वर
(ब)- शिवाड़
(स)- धानेश्वर
(द)- गौतमेश्वर
(स)- धानेश्वर✔

व्याख्या➖ धानेश्वर तीर्थ मिनी पुष्कर के नाम से जाना जाता है यहां खारी और मानसी नदी का संगम होता है यह अजमेर जिले में स्थित है

प्रश्न-5 अकबर द्वारा अजमेर को मुगल साम्राज्य में कब मिलाया गया ?

(अ)- 1680 में
(ब)- 1556 में
(स)- 1558 में
(द)- 1575 में
(स)- 1558 में✔

व्याख्या➖ इसके पश्चात अजमेर को राजपूताना और गुजरात के नियंत्रण हेतु मुख्यालय बना लिया गया था

प्रश्न-6 चंद्रप्रभु जी की मूर्ति संबंधित है ?

(अ)- वैष्णव संप्रदाय से
(ब)- जैन संप्रदाय से
(स)- राजपूत संप्रदाय से
(द)- लालदास जी संप्रदाय से
(ब)- जैन संप्रदाय से✔

व्याख्या➖ चंद्रप्रभु जी की मूर्ति जैन संप्रदाय से संबंधित है यह देहरा नामक स्थल पर मिली थी तिजारा अलवर मे इन का प्रसिद्ध मंदिर है

प्रश्न-7 तुरताई माता के नाम से प्रसिद्ध मंदिर है ?

(अ)- कालिका माता
(ब)- त्रिपुरा माता
(स)- शीतला माता
(द)- आवरी माता
(ब)- त्रिपुरा माता✔

व्याख्या➖ त्रिपुरा सुंदरी माता तुलसी माता के नाम से भी प्रसिद्ध है इनका मंदिर प्राचीन काल में शक्ति पुर शिवपुर विष्णुपुर के मध्य स्थित था वर्तमान समय में यह बांसवाड़ा के तिलवाड़ा तहसील में स्थित है

प्रश्न-8 कामा भरतपुर में वैष्णव के कौन से आराध्य देव का प्रसिद्ध मंदिर है ?

(अ)- चंद्रप्रभु जी
(ब)- गोगाजी
(स)- गोकुल चंद्र जी
(द)- कृष्ण चंद्र जी
(स)- गोकुल चंद्र जी✔

व्याख्या➖ कामा भरतपुर में वैष्णव ओके गोकुल चंद्र जी आराध्य देव का प्रसिद्ध मंदिर है कामा को प्रमाणिक ग्रंथों में शोणितपुर के नाम से जाना जाता था

प्रश्न-9 भरतपुर की गोपाल सागर झील में स्थित गोपाल जल महल किसके द्वारा निर्मित है ?

(अ)- सूरजमल
(ब)-गोपाल सिंह
(स)- अकबर
(द)- महादजी सिंधिया
(अ)- सूरजमल✔

व्याख्या➖ यह झील डीग में स्थित है डीग जल महलों के लिए प्रसिद्ध है

प्रश्न-10 भरतपुर में अनगिनत कब्रगाह किस कस्बे के पास है ?

(अ)- वैर
(ब)- बयाना
(स)- डीग
(द)-कांमा
(ब)- बयाना✔

व्याख्या➖ मध्यकाल में बयाना में कई युद्ध हुए अतः यहां कई मुसलमान योद्धाओं की मजारे हैं

प्रश्न-11 किस तीर्थ स्थल को उत्तर तोताद्रि माना जाता है ?

(अ)- पुष्कर
(ब)- गलताजी
(स)- नाथद्वारा
(द)- केशव राय जी
(ब)- गलताजी✔

व्याख्या➖ जयपुर जिले के गलता जी को उत्तर तोताद्री माना जाता है यह रामानंदी संप्रदाय की पीठ है यह प्रसिद्ध प्राचीन कुंड है इसे वर्तमान में मंकी वैली के नाम से जाना जाता है

प्रश्न-12 जयपुर के निम्न में से किस स्थलों का निर्माण स्वतंत्रता के पश्चात हुआ ?

(अ)- जंतर मंतर
(ब)- रामबाग
(स)- सवाई मानसिंह संग्रहालय
(द)- जय निवास उद्यान
(स)- सवाई मानसिंह संग्रहालय✔

व्याख्या➖ सवाई मानसिंह संग्रहालय की स्थापना 1959 में की गई थी रामबाग की स्थापना 1836 में जंतर मंतर की स्थापना 1734 में और जय निवास उद्यान की स्थापना 17-18 वीं शताब्दी के मध्य की गई थी

प्रश्न-13 आमेर के महल किस शैली में बने हैं ?

(अ)- हिंदू मुस्लिम शैली में
(ब)- कछवाहा शैली में
(स)- नागर शैली में
(द)- गुजरात शैली में
(अ)- हिंदू मुस्लिम शैली में✔

व्याख्या➖ आमेर की महलों की निर्माता राजा मानसिंह मुगल बादशाह अकबर के सेनापति थे

प्रश्न-14 सौरत का मेला भरता है ?

(अ)- भीलवाड़ा
(ब)- कोटा
(स)- बूंदी
(द)- राजसमंद
(अ)- भीलवाड़ा✔

व्याख्या➖ भीलवाड़ा के मेनाल में त्रिवेणी संगम पर शिवरात्रि का मेला भरता है इसे सौरत का मेला कहते हैं

प्रश्न-15 121 महादेव वाला मंदिर किस जिले में स्थित है ?

(अ)- धौलपुर
(ब)- करौली
(स)- दोसा
(द)- जयपुर
(स)- दोसा✔

व्याख्या➖ 121 महादेव वाला मंदिर झाझेश्वर महादेव का मंदिर झांझी रामपुरा दौसा जिले में स्थित है दोसा ढूंढाड़ के कछवाहा राजाओं की प्रथम राजधानी रही थी दौसा जिले का गठन जयपुर जिले से पृथक करके 1991 में किया गया था दौसा जिले के गेटोलाव में संत दादू के शिष्य सुंदर दास का स्मारक बना हुआ है दोसा के बांदीकुई के निकट आभानेरी में निकुंभ क्षत्रिय समाज राजा चंद द्वारा निर्मित हर्षद माता का मंदिर स्थित है

Leave a Reply