Samanya Gyan Logo
Background

Ace Your Exams with Free Test Series And topic-wise practice materials

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials. Whether you're preparing for competitive exams, academic tests, or skill assessments, we've got you covered.

Rajasthan Economics Quiz 01


राजस्थान की अर्थव्यवस्था


Q.1 राजस संघ की स्थापना कब हुई ?
A. 1972
B. 1974
C. 1976✔
D. 1978

विशेष:- इसका मुख्यालय उदयपुर में है।यह संस्थान जनजाति के लोगों के उत्पादों को खरीदने एवं उनके विपणन की वयवस्था करता है।

Q.2 कन्दरा सुधार कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया ?
A. 1985-86
B. 1987-88✔
C. 1989-90
D. 1990-91

विशेष:- इसका प्रमुख कार्य राजस्थान के डांग ज़िलों में वृक्षारोपण करना तथा परिधि बांध का निर्माण करना है।
राजस्थान के आठ जिले--भरतपुर,धौलपुर,करौली,सवाई माधोपुर,कोटा,बूंदी,बांरा, झालावाड़ डाँग क्षेत्र में है।

Q.3 सहरिया विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया ?
A. 1974-75
B. 1977-78✔
C. 1978-79
D. 1988-89

विशेष:- इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन बांरा जिले की शाहबाद व किशनगंज पंचायत समितियों में किया जा रहा है।इसका प्रमुख कार्य इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ एवं सिंचाई की सुचारु व्यवस्था करना है।

Q.4 सैमफेक्स योजना संबंधित हैं ?
A. दस्तकारों से
B. तकनीकी शिक्षा से
C. शिल्पकारों से
D. भूतपूर्व सैनिकों से✔

विशेष:- यह राजस्थान वित्त निगम की योजना है।
राजस्थान वित्त निगम की स्थापना1955 में हुई थी। इसका मुख्यालय "जयपुर" में है।
इसका प्रमुख कार्य लघु एवं मध्यम उधमियों को दीर्घकालिक ऋण देना है।

Q.5 राज्य में सर्वप्रथम सीमेंट सयंत्र कहा स्थापित किया गया ?
A गोटन
B. लाखेरी✔
C. मांगरोल
D. निम्बाहेड़ा

विशेष:- राजस्थान में सर्वप्रथम बूंदी के लाखेरी नामक स्थान पर क्लीक निक्सन कम्पनी द्वारा एक सीमेंट संयंत्र स्थापित किया गया।
सीमेंट उत्पादन में राजस्थान देश में अग्रणी राज्य है।
घूसर क्रांति सीमेंट उत्पादन से संबंधित है।
समुद्री सीपियों से सीमेंट बनाने का प्रयास सर्वप्रथम 1904 में मद्रास में किया गया।

Q.6 उद्योग श्री योजना है ?
A. राजसिको की
B. राजफैड की
C. राजकॉन की
D. रीको की✔

विशेष:- इस योजना के तहत रीको अनुभवी पेशेवर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को स्व रोजगार हेतु ऋण देने का कार्य करता हैं।

Q.7 राजस्थान की प्रथम सहकारी समिति की स्थापना कहाँ हुई ?
A. डीग
B. भिनाय✔
C. सरवाड़
D. आमेर

विशेष:- राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति 1905 में भिनाय(अजमेर) में स्थापित की गई थी।
राजस्थान में प्रथम सहकारी कृषि बैंक डीग(भरतपुर) में स्थापित किया गया था।

Q.8 राज्य में सोडियम सल्फ़ेट कारखाना स्थित है ?
A. Sambhar
B. डीडवाना✔
C. कुचामन
D. फलौदी

विशेष:- इसकी स्थापना 1964 में की गई थी।

Q.9 साबु सोडियम नमक परियोजना की स्थापना की गई ?
A. नावां✔
B. डीडवाना
C. कुचामन
D. कुराड़ा

विशेष:- यह परियोजना जर्मनी व अमेरिका की अत्याधुनिक तकनीक"काउंटर करेंट हाइड्रो एक्ट्रेक्शन प्रॉसेस"पर आधारित है।
इसकी उत्पादन क्षमता एक लाख टन नमक प्रतिवर्ष है।
आयोडीन युक्त नमक के क्षेत्र में यह परियोजना उत्तर भारत की सबसे बड़ी परियोजना है।

Q.10 आधुनिक विकास का तीर्थ कहलाता है ?
A. Jaipur
B. Rawatbhata
C. Suratgarh✔
D. Bhilwara

विशेष:- सूरतगढ़ थर्मल पॉवर स्टेशन श्रीगंगानगर जिले में स्थित है।
यह लिग्नाइट पर आधारित है।
यह राजस्थान की प्रथम सुपर ताप विद्युत इकाई है।

Q.11 राज्य में सर्वाधिक बायो गैस सयंत्र किस जिले में है ?
A. kota
B. Bhilwara
C. Udaipur✔
D. Jaipur

विशेष:- 1980-81 में केंद्र सरकार ने ऊर्जा की बढ़ती हुई कमी को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय बायो गैस विकास योजना की शुरुआत की थी।
गैस संयंत्र के दो मॉडल अधिक प्रचलित है--1.के. बी. आई.सी. मॉडल 2.जनता मॉडल अथवा दीनबंधू मॉडल।

Q.12 "आइबोमिक्स"है ?
A. नर्म घास
B. रासायनिक मिश्रण✔
C. मिलावटी वस्तुऍ
D. ईमारती पत्थर

विशेष:- यह एक ऐसा रासायनिक मिश्रण है जिसे पानी में मिलाकर भेड़ व बकरी को पिलाने से उसके दुध, वजन व ऊन में आश्चर्यजनक वृद्धि होती है।
इस मिश्रण को काजरी संस्थान(जोधपुर) के वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद शर्र्फुदीन खान ने तैयार किया है।

Q.13 "अपना उत्सव" संबंधित है ?
A. धरोहर संरक्षण से
B. जनजाति विकास से
C. पर्यटन विकास से✔
D. वृक्षारोपण से

विशेष:- राजस्थान में पर्यटन निदेशालय की स्थापना 1955 में की गई जिसका मुख्यालय जयपुर में है।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम(RTDC) की स्थापना 1979 में की गई थी।
मार्च,1989 में राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया।
राजस्थान देश का पहला राज्य है जहाँ पर्यटन पुलिस तैनात की गई है।
"पधारो म्हारे देश" राजस्थान में पर्यटन का आदर्श वाक्य है।
जयपुर भारत के स्वर्णिम त्रिकोण पर स्थित है।
राज्य में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक जयपुर में आते है।
राज्य में सर्वाधिक देशी पर्यटक माउंट आबू में आते है।
राजस्थान में जोधपुर, जैसलमेर तथा बीकानेर मरू त्रिकोण के अंतर्गत आते है।

Q.14 राज्य की पहली"मछुआरा बस्ती"निर्मित की गईं ?
A. सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)
B. सराड़ा(उदयपुर)✔
C. सरवाड़(अजमेर)
D. शाहबाद(बांरा)

विशेष:- राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास संघ द्वारा यह योजना जनजाति क्षेत्रों में शुरू की गई है।

Q.15 राजस्थान में प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना कहा की गई ?
A. Jaipur
B. Jodhpur
C. Ajmer✔
D. Udaipur

विशेष:- इसकी स्थापना 1924 में की गई थी।

Leave a Reply