RAS ART AND CULTURE QUIZ 07

RAS ART AND CULTURE QUIZ 07


Q-1.. सहरिया समाज में हथाई किसे कहते हैं??
A- पेड़ों पर बनाई गई मचान नोमान झोपड़ी
B- सहरिया समाज की कुलदेवी
C- सहराना के बीच एक छतरीनुमा गोल/चौकोर झोपड़ी
D- अनाज आदि को रखने हेतु मिट्टी गोबर से बनी कोठी


C-सहराना के बीच एक छतरी नुमा गोल/ चौकोर झोपड़ी( हथाई सहरिया समाज की सामुदायिक संपत्ति होती है इसे बंगला भी कहते हैं सहराना सहरिया जनजाति की बस्ती को कहा जाता है ?✔

Q-2.. राज्य की निम्न में से कौन सी जनजाति दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में निवास करती है??
A- गरासिया
B- मीणा
C- मेव
D-भील

A-गरासिया(गरासिया जनजाति मुख्य रूप से सिरोही की आबूरोड और पिंडवाड़ा तहसील, पाली की बाली और उदयपुर जिले की गोगुंदा ओर कोटडा तहसील में रहती है राज्य की सर्वाधिक गरासिया जनजाति सिरोही और उदयपुर जिले में निवास करती है गरासिया समाज में मृत्युभोज को कौंधिया  या मेक  कहते हैं )?✔

Q-3.. हमेलो हैं -??
A- प्रेमाख्यान
B- आदिवासी गांवों का समूह
C- आदिवासियों का एक मेला
D- सामुदायिक सहयोग की परंपरा

C-आदिवासियों का एक मेला( आदिवासी गांव के समूह को चोखला कहते हैं हमेंलो तो सरकार द्वारा प्रायोजित एक आदिवासी मेला है )?✔

Q-4.. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
A- आदिवासी अपने धर्म गुरु को महाराजा या भगत नाम से पुकारते हैं
B- हलमा आदिवासियों में  विवाह की एक रीति है
C- मारु ढोल विपत्ति का प्रतीक है
D- हमेंलो आदिवासियों का लोक अनुरंजन मेला है

B-हलमा आदिवासियों में विवाह की एक रिती है( हलमा आदिवासियों में सामुदायिक सहयोग की एक परंपरा है हमेंलो जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित एक मेला है) ?✔

Q-5.. केशव बाड़ी योजना संबंधित है??
A-  आदिवासी विवाह योजना से
B- बालिका शिक्षा से
C- मां बड़ी योजना से
D- आदिवासी परिवारों से

D-आदिवासी परिवारों से( केशव बाड़ी योजना के तहत जनजाति उपयोजना क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी परिवारों की भूमि को विकसित करने और जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है )?✔

Q-6.. आमेर दुर्ग के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
A- यह 994 में बनाया गया था
B- इस दुर्ग के महल हिंदू मुस्लिम  शैली के है
C- यहां मावठा झील स्थित है
D- उक्त सभी

A-यह 994 में बनाया गया था(  यह 1592 ईस्वी में राजा मानसिंह प्रथम द्वारा निर्मित हुआ था यहा मावठा झील के अलावा शीश महल, शीला देवी का मंदिर ,जगत शिरोमणि मंदिर और दिलाराम  का बाग आदि दर्शनीय स्थल स्थित है )?✔

Q-7.. ईसाल बंगले के नाम से प्रसिद्ध जवाहर विलास किस जिले में स्थित है??
A- जयपुर
B- जैसलमेर
C- जोधपुर
D- दोसा

B-जैसलमेर( जैसलमेर का प्रथम होटल कहा जाता है इस भवन की कारीगरी जैसलमेर की  पापाण  तक्षण कला का अद्वितीय उदाहरण है) ?✔

Q-8.. सन 1550 का सुप्रसिद्ध अर्ध साका किस दुर्ग में हुआ था??
A- चित्तौड़गढ़ दुर्ग
B- रणथंबोर दुर्ग
C- लोहागढ़ दुर्ग
D- जैसलमेर दुर्ग

B-जैसलमेर( जैसलमेर का प्रथम होटल कहा जाता है इस भवन की कारीगरी जैसलमेर की  पापाण  तक्षण कला का अद्वितीय उदाहरण है) ?✔

Q-8.. सन 1550 का सुप्रसिद्ध अर्ध साका किस दुर्ग में हुआ था??
A- चित्तौड़गढ़ दुर्ग
B- रणथंबोर दुर्ग
C- लोहागढ़ दुर्ग
D- जैसलमेर दुर्ग

D-जैसलमेर दुर्ग(यह युद्ध जैसलमेर के राव लूणकरण और कंधार के अमिर अली के मध्य हुआ था इसमें केसरिया किया गया मगर जोहर नहीं,अत: इसे अर्ध साका माना जाता है )?✔

Q-9.. भटनेर किले के शिल्पी कौन थे??
A- जेता
B- सोडा
C-भावसिंह
D-केकेया

D-केकेया(भटनेर दुर्ग हनुमानगढ़ जिले में स्थित है  इस दुर्ग का निर्माण तीसरी शताब्दी में भाटी नरेश भूपत द्वारा किया गया था )?✔

Q-10.. तैमूर लंग ने भटनेर किले पर आक्रमण कब किया था??
A- दिसंबर 1397 ईस्वी में
B- नवंबर 1398 ईस्वी में
C- दिसंबर 1305  ईस्वी में
D-  दिसंबर 1399 ईस्वी में

B-नवंबर 1398 ईस्वी में( मुस्लिम महिलाओं द्वारा भी जोर का अनुष्ठान किए जाने के ऐतिहासिक प्रमाण भी भटनेर दुर्ग में  मिलते हैं यह जोहर तैमूर लंग के आक्रमण के समय हुआ था) ?✔

Q-11.. डांग क्षेत्र के ब्रज नंद की ध्रुपद गायकी को क्या कहा जाता है??
A- खंडार वाणी
B- गोर हार वाणी
C- डागुर वाणी
D- नौहरवाणी

C-डागुर वाणी(ब्रजनंद   डागर  डागदर वाणी के प्रवर्तक थे लेकिन  बहराम खॉ डागर ने  इसे प्रसिद्धि के उच्च स्तर पर पहुंचाया था) ?✔

Q-12.. सिद्दीक खाँ मांगणियार लोक कला एवं अनुसंधान परिषद की स्थापना कब की गई??
A- 1972 ईस्वी में
B- 1982 ईस्वी में
C- 1992 ईस्वी में
D- 2002 इसवी में

D-2002 इसवी में(विश्व प्रसिद्ध मांगणियार गायक और खड़ताल वाद्य श्री सद्दीक खाँ  मांगणियार की स्मृति में सद्दीक  खॉ मांगणियार लोक कला और अनुसंधान परिषद की स्थापना 13 सितंबर 2002 को जयपुर में की गई थी )?✔

Q-13.. पीतल से बने किस सुषिर वाद्य को रणभेरी भी कहते हैं??
A- सातारा
B-  भूँगल
C-  करणा
D- पुंगी

B-भूँगल(यह युद्ध शुरू करने से पूर्व बजाया जाता था आजकल यह गांव में खेल शुरु करने से पहले जनता को एकत्रित करने के लिए बजाया जाता है )?✔

Q-14.. बस्सी में  सनकादिकों की लीलाएं कब प्रदर्शित की जाती है??
A- अश्विन कृष्णा तेरस को
B- अश्विन शुक्ला तेरस को
C- अश्विन पूर्णिमा को
D- कार्तिक पूर्णिमा को

D-कार्तिक पूर्णिमा को( घोसुंडा और बस्सी इस प्रकार की लीलाओं के प्रसिद्ध अखाड़े हैं)?✔

Q-15.. निम्न में से किस संगीत जीवी जाति के पुरुष जागरी कहलाते हैं??
A- कामड़
B-पातुर
C-बैरागी
D-सरगड़ा

B-पातुर(जोधपुर ,फलोदी, नागौर ,पाली, जालोर आदि क्षेत्रों में नाचने गाने का पेशा अपनाने वाली स्त्रियों को पातुर कहते हैं और इनके पुरुष जागरी कहलाते हैं )?✔

Q-16.. महाराणा राज सिंह के समय चित्रित भागवत पुराण किस शैली का प्रारंभिक चित्र माना जाता है??
A- मारवाड़ शैली
B- किशनगढ़ शैली
C- शाहपुरा उपशैली
D- नाथद्वारा शैली

D-नाथद्वारा शैली(ज्ञातव्य  है कि महाराणा राजसिंह  (नाथद्वारा शैली) और महाराणा राय  सिह( बीकानेर शैली )दोनों के ही काल में भागवत पुराण का चित्रण हुआ था राज सिंह और  राय सिंह  दो अलग-अलग शासक थे जिन्होंने अलग-अलग चित्रकला शैली को  पोषित किया था )?✔

Q-17.. उनियारा चित्रकला शैली पर किन शैलियों का प्रभाव रहा??
A- जयपुर और बूंदी शैली का
B- जयपुर और अलवर शैली का
C- कोटा और बूंदी शैली का
D- जोधपुर और नागौर शैली का

A-जयपुर और बूंदी शैली का( जयपुर और बूंदी रियासतों की सीमा पर बसे  उनियारा के नरूका ठिकाने पर रक्त संबंधों के कारण जयपुर और वैवाहिक संबंध के कारण बूंदी चित्रकला शैली का प्रभाव पड़ा )?✔

Q-18.. अराइश क्या है??
A- कपड़े पर चित्रण की विधि
B- लकड़ी पर धार्मिक  गाथाओं के चित्रण की विधि
C- कागज पर चित्रण की प्राचीन विधि
D-  भितियों पर चित्रण को चिरकाल तक जीवित रखने की विशेष आलेखन पद्धति

D-भितियों पर चित्रण को चिरकाल तक जीवित रखने की विशेष आलेखन पद्धति( इस पद्धति में ताजी प्लसतर कि हुई नम भिती  पर चित्रण किया जाता है  भित्ति चित्रों के लिए बूंदी की चित्रशाला  प्रसिद्ध है राजस्थान में सबसे अधिक भित्ति चित्रों की अधिकता शेखावाटी क्षेत्र में पाई जाती है )?✔

Q-19.. भित्ति चित्रण की आराइश पद्धति भारत में कहां से आई है??
A- ईरान
B- इराक
C- इटली
D- लाओस

C-इटली(मुगल बादशाह अकबर जहांगीर के समय में ही यह पद्धति भारत लाई गई थी आराइश पद्धति को राजस्थान में आला गिला पद्धति भी कहा जाता है   भिति चित्रांकन की दृष्टि से राजस्थान के कोटा बूंदी क्षेत्र सर्वाधिक विकसित हैं  और शेखावाटी क्षेत्र भित्ति चित्रण के लिए प्रसिद्ध है  आराइश भित्ति चित्रण हेतु राहोली का चुनाव प्रयोग किया जाता है इस पद्धति को फ्रेस्को बुनो पद्धति भी कहते हैं)?✔

Q-20.. अजंता चित्रकारी की विषय वस्तु किससे संबंधित है??
A- जैन धर्म
B- बौद्ध धर्म
C- वैष्णव मत
D- शैव मत

B-बौद्ध धर्म(अजंता का भित्ति चित्रण महात्मा बुद्ध के जीवन की घटनाओं (जातक कथाओं) पर आधारित है  अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र राज्य में स्थित है )?✔

Q-21.. निम्न में से बेमेल विकल्प चुनिए??
A-तोरण
B-पड़
C-कावड़
D-वादियौ

D-वादियौ(वादियों एक औजार हैं अन्य तीनों विकल्प राजस्थान की लोक कलाओं से संबंध रखते हैं) ?✔

Q-22.. वर्ष में कब पड़ चित्रण नहीं होता है??
A- चातुर्मास में
B- वसंत ऋतु में
C- शरद ऋतु में
D- ग्रीष्म ऋतु

A-चातुर्मास में(देवताओं के सो जाने के कारण चातुर्मास में पड़ चित्रण रोक दिया जाता है देवउठनी ग्यारस से पड़ चित्रण पुनः प्रारंभ हो जाता है पड़ चित्रण भीलवाड़ा चित्तौड़ क्षेत्र के जोशी गोत्र के छिपे कर करते हैं जिन्हें चितेरा कहा जाता है )?✔

Q-23.. राजस्थानी भाषा की कौन सी बोली आभीर जाति के क्षेत्र या   राठ क्षेत्र की बोली है??
A- मेवाती
B- देवड़ा वाटी
C- रांगड़ी
D- अहीर वाटी

D-अहीर वाटी(राठ क्षेत्र की बोली होने के कारण इसे राठी भी कहा जाता है इस बोली के अन्य नाम है  हीरवाटी  या हीरवाल।  यह हरियाणवी और मेवाती के बीच की बोली है )?✔

Q-24.. पश्चिमी राजस्थानी की प्रतिनिधि बोली कौन सी है??
A- मारवाड़ी
B- मेवाड़ी
C- बागड़ी
D- उपरोक्त सभी

D-उपरोक्त सभी(पश्चिमी राजस्थान की प्रतिनिधि बोलियां हैं मारवाड़ी मेवाड़ी बागड़ी और शेखावाटी शेखावाटी को मारवाड़ी की उपबोली भी कहा जा सकता है )?✔

Q-25..  उदयपुर का सिगलीगर घराना किस कला के लिए प्रसिद्ध है??
A-  काष्ठ  मूर्तियां
B- लाख का काम
C- आराइश पद्धति की चित्रकारी
D- सोने चांदी का बारीक काम

D-सोने चांदी का बारीक काम(यह घराना तहनिशां  के काम और चांदी की कलात्मक वस्तुएं बनाने के लिए विख्यात है ?✔

Q-26.. भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना 19वी शताब्दी में देश में किस स्थान पर की गई थी??
A- मुंबई
B- दिल्ली
C- कोलकाता
D- बेंगलुरु

C-कोलकाता(कोलकाता में 19वीं शताब्दी में इसकी स्थापना की गई थी प्रारंभ में यह एक निजी संस्था थी जिसके स्वामी मलिक द्वारकानाथ टैगोर और प्यारे चंदन मित्रा इसके प्रथम पुस्तकालय अध्यक्ष थे ब्रिटिशकालीन गवर्नर लार्ड कर्जन ने अपने काल में इसे राष्ट्रीय पुस्तकालय का स्वरुप प्रदान कर दिया भारत में प्रकाशित होने वाली प्रत्येक पुस्तक की प्रति प्राप्त करने का कानूनी अधिकार डिलीवरी ऑफ़ बुक्स एक्ट 1956 के तहत इस पुस्तकालय को प्राप्त है अनेक शोधार्थी अपना शोध प्रबंध पूर्ण करने में इस पुस्तकालय से सहायता लेते हैं )?✔

Q-27.. राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय सिनेमा की विरासत को एकत्रित और संरक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय की स्थापना देश में किस स्थान पर की गई थी??
A-पुणे
B-  मुंबई
C- दिल्ली
D- कोलकाता

A-पुणे(राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा की विरासत को एकत्रित करने और संरक्षित करने के  प्रलेखन और अनुसंधान करने फिल्मों के अध्ययन और फिल्म संस्कृति के प्रसार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फरवरी 1964 में पुणे में भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय की स्थापना की गई इस संग्रहालय द्वारा उत्कृष्ट चलचित्रों का नियमित प्रदर्शन किया जाता है संग्रहालय स्वस्थ फिल्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए और फिल्मों के प्रति समझ पैदा करने के लिए पुणे और अन्य केंद्रों पर छोटी छोटी अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाता है यह संग्रहालय है फिल्म संग्रहालय के अंतराष्ट्रीय महा संघ का सदस्य है बेंगलुरु कोलकाता और तिरुअनंतपुरम में इस के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है )?✔

Q-28.. केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान देश में किस स्थान पर स्थापित किया गया है??
A- बिहार
B- पश्चिम बंगाल
C- महाराष्ट्र
D- जम्मू कश्मीर

D-जम्मू कश्मीर( केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान की स्थापना जम्मू कश्मीर स्थित  लेह  में 1959 में की गई थी  बौद्ध दर्शन, साहित्य और कला में अध्येताओं  को प्रशिक्षण देना इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है यह संस्थान संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय  वाराणासी से सम्बद्ध  हैं) ?✔

Q-29.. सोलकिया नृत्य देश में किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है??
A- मिजोरम
B- मेघालय
C- हिमाचल प्रदेश
D- मणिपुर

A-मिजोरम (सोलकिया  नृत्य खुशी के अवसर के  पर किया जाता है मूलतः यह नृत्य शत्रुधन के सरदार का सिर काट कर लाए जाने पर विजय शोभा यात्रा के समय किया जाता था पिवी और लाखर  जनजातियों द्वारा किया जाने वाला यह  नृत्य  अब  सभी जनजातियों द्वारा खुशी के अवसरों पर किया जाता है )?✔

Q-30.. असम राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य जो मीरी, कचारी और खासी जनजाति द्वारा किया जाता है??
A- काला नृत्य
B-  बेम्बू नृत्य
C- दीपक नृत्य
D-बिहु मृत्यु

D-बिहु नृत्य(बिहू नृत्य पूर्वोत्तर भारत में असम राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है जो  मीरी ,कचारी और खासी जनजाति के लोगों द्वारा सामूहिक रुप से किया जाता है इस  नृत्य का वर्ष में तीन बार आयोजन किया जाता है नववर्ष के स्वागत हेतु वर्ष के पहले दिन बोहाग बिहू के नाम से इस  नृत्य  का आयोजन किया जाता है धान की फसल पकने पर माघ बिहू के नाम से नृत्य  का आयोजन किया जाता है बसंत उत्सव पर वैशाख बिहु के नाम से इस नृत्य  का आयोजन किया जाता है काला नृत्य महाराष्ट्र राज्य मे,   बैम्बू नृत्य नागालैंड और दीपक नृत्य गुजरात प्रांत में प्रसिद्ध है )?✔

Q-31.. फतेहपुर सीकरी में स्थित किस इमारत को रोमांस इन द स्टोन या पत्थर में रोमानी कथा कहा गया है??
A- बुलंद दरवाजा
B- बीरबल का महल
C- जोधाबाई का महल
D-जामी/जामा मस्जिद

D-जामी/जामा मस्जिद(नवीन राजधानी फतेहपुर सीकरी की सबसे महत्वपूर्ण भवन जामी  मस्जिद है इसे ""रोमांस इन द स्टोन या पत्थर में रोमानी कथा कहा गया है""अकबर ने अपनी दीन-ए-इलाही की घोषणा यहीं से की थी इसका मानचित्र सुप्रसिद्ध मक्का की मस्जिद पर आधारित है यद्यपि इसकी योजना इस्लामी है किंतु इसमें भारतीय स्थापत्य कला के तत्व जैसे स्तंभ छत और कोष्ठकों का प्रयोग किया गया है इसका सहन आयताकार है  जिसमें उत्तर ,दक्षिण और पूर्व में तीन प्रवेशद्वार हैं मस्जिद के सहन में शेख  सलीम चिश्ती और इस्लाम खां के मकबरे स्थित है कुछ समय पश्चात अकबर ने इसके दक्षिणी द्वार को गिराकर इसके स्थान पर एक वैभव शाली द्वार का निर्माण करवाया जो बुलंद दरवाजा के नाम से प्रसिद्ध हुआ )?✔

Q-32.. फतेहपुर सीकरी का गौरव किस इमारत को कहा जाता है??
A- बुलंद दरवाजा
B- अनूप तालाब
C- लाल किला
D- तुर्की सुल्तान का महल

A-बुलंद दरवाजा( बुलंद दरवाजा जामी/जामा  मस्जिद के दक्षिण द्वार में निर्मित भारत का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है  42 फीट ऊंची चौकी जो सीढ़ियों से युक्त है पर बना 134 फीट ऊंचाई है दरवाजा जमीन से कुल 176 फीट ऊंचा है इसका निर्माण अकबर ने 1573 में अपने गुजरात विजय की स्मृति में करवाया था 1601 में असीरगढ़ के विजय के बाद इस दरवाजे की ऊंचाई और बढ़ा दी गई इसीलिए इसे गुजरात विजय और दक्षिण विजय दोनों का प्रतिक माना जाता है इस के निर्माण में लाल और काले बलुआ पत्थर का प्रयोग हुआ है  अकबर ने संपूर्ण मानव मात्र के लिए इस पर एक संदेश खुदवा या है  मेरी एक पुत्र जिसने कहा यह संसार सेतु है इसे पार करो किंतु घर नहीं बनाओ जो एक घड़ी समय की आशा रखता है वह अनंत की आशा करता है यह संसार एक घड़ी का है इसे प्रार्थना में व्यतीत करो क्योंकि इसके बाद क्या होगा अज्ञात है इस बुलंद दरवाजे को फतेहपुर सीकरी का गौरव कहा जाता है )?✔

Q-33.. जहांगीर के काल में निर्मित सबसे सुंदर भवन जो गुंबद विहीन है??
A- अकबर का मकबरा
B- एतमादुद्दौला का मकबरा
C- जहांगीर का मकबरा
D- इनमें से कोई नहीं

A-अकबर का मकबरा( अकबर का मकबरा जहांगीर के काल में निर्मित  सबसे सुंदर भवन है यह आगरा से 5 मील दूर स्थित सिकंदरा नामक गांव में स्थित है जिसे सुल्तान सिकंदर लोदी ने अपने नाम पर बसाया था अकबर ने इसका नाम बहिश्ताबाद रखा था इस मकबरे की योजना अकबर ने स्वयं बनाई थी यह उसके जीवन की अंतिम स्थापत्य योजना थी यह मकबरा एक विस्तृत और सुनियोजित बाग के मध्य स्थित है  बाग के चारों ओर दीवार है जिसमें चारों और प्रवेश द्वार है किंतु वर्तमान में केवल दक्षिण का मुख्य प्रवेश द्वार ही खुला है मुख्य प्रवेश द्वार के चारों कोनों पर संगमरमर की एक ऊंची मीनार है इस मकबरे में पांच मंजिलें हैं अकबर की कब्र की पहली मंजिल पर है प्रत्येक ऊपर की मंजिल नीचे की मंजिलों से आकार में छोटी होती गई है यह अपने प्रकार का अनूठा मकबरा है जो गुंबद विहीन है  अकबर के मकबरे में पहलीबार संगमरमर की चार मीनारों का प्रयोग किया गया है  अकबर के मकबरे में  बौद्ध वस्तुशिल्प  का प्रभाव झलकता है यहां ईश्वर के 99 नामों के साथ साथ अल्लाह  अकबर, जल्ले जलालहू के साथ  हिंदू स्वस्तिक और मसीही क्रॉस भी अंकित है जो अकबर के उदार  धार्मिक दृष्टिकोण को दर्शाते हैं )?✔

Q-34.. मुगल स्थापत्य कला में पहली बार "पिटराड्यूरा: का प्रयोग बड़े पैमाने पर किस इमारत में किया गया है??
A- लाल किला
B- पुराना किला
C- ताज महल
D-  एतमादुद्दौला का मकबरा

D-एतमादुद्दोला का मकबरा(  एतमादुद्दोला का मकबरा जहांगीर के काल की दूसरी महत्वपूर्ण इमारत है यह आगरा में स्थित पूर्णता संगमरमर मंडित प्रथम मुगल इमारत है एतमादुद्दौला नूरजहां के पिता थेनूरजहां ने इस मकबरे का निर्माण 1626 में ईरानी शैली के आधार पर करवाया था यह मकबरा अकबर और जहांगीर की शैली के बीच की कड़ी है इस इमारत की मुख्य विशेषता कोने में बने अष्टभुज बुर्ज से थे जिन पर सुंदर छतरियां स्थिति यह मकबरा 150 फिट वर्गाकार लाल चबूतरे पर निर्मित है इसमें दो मंजिलें हैं नीचे के मंजिल वर्गाकार हैं और ऊपर के मंजिल के चारों कोनों पर चार छोटे छोटे मीनारें स्थित हैं इसमें सुंदर मेहराबों का निर्माण किया गया है और दीवारों के निर्माण में सुंदर  जालियों का प्रयोग किया गया है मुगल स्थापत्य कला में पहली बार पिटराड्यूरा का प्रयोग बड़े पैमाने पर  एतमादुद्दोला  के मकबरे में हुआ है) ?✔

Q-35.. शाहजहां द्वारा निर्मित ताजमहल के मुख्य स्थापत्य  कार थे??
A- मोहम्मद ईसा  खाँ
B- उस्ताद अहमद लाहौरी
C- इस्माइल खॉ  गुंबदसाजी
D- मोहम्मद शरीफ  तुगरा

B-उस्ताद अहमद लाहौरी( ताजमहल विश्व के अति सुंदर भवनों में एक है इसका निर्माण शाहजहां ने अपने प्रिय पत्नी मुमताज महल (अर्जुमंद बानो बेगम) की स्मृति में करवाया था  यह आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है ताजमहल को एक वफादार आशिक का  खिराज कहा जाता है  और काव्यात्मक रूप में संगमरमर में संवेदनशील शोकगीत के रूप में वर्णित किया गया है  इसकी निर्माण योजना उसने स्वयं करवाई थी और उसी की देखरेख में इसका निर्माण कार्य संपन्न हुआ ताजमहल के मुख्य स्थापित या स्थापत्य कार उस्ताद अहमद लाहौरी था जिससे "नादिर उल असरार" की उपाधि प्रदान की गई थी और इसका मुख्य मिस्त्री या निर्माता फारस  का मुहम्मद ईसा खां था कुछ विद्वान इटली के निवासी गैरेनियो को भी ताजमहल का शिल्पकार मानते हैं ताजमहल का निर्माण कार्य 1631 में प्रारंभ हुआ था और 1653 अथार्थ 22 वर्षों में बनकर तैयार हुआ था इसके निर्माण में लगभग तीन करोड़ रुपए का  व्यय  हुआ था ताजमहल के निर्माण में मकराना का संगमरमर का प्रयोग किया गया किंतु इसके दोनों और मस्जिद स्थित है जिसका निर्माण लाल  पत्थर द्वारा हुआ है इसमें दो समाधियां स्थिति एक मुमताज महल की और दूसरी शाहजहां की ताजमहल के सबसे ऊपरी भाग पर एक सुंदर और सुडोल गुंबद स्थित है और चार कोनों पर एक एक मीनार स्थित है यह मीनार तीन मंजिलें हैं और प्रत्येक मीनार की ऊंचाई  137 फीट ताजमहल की लंबाई और चौड़ाई बराबर है  मोहम्मद शरीफ  तुगरा और अमानत खॉ  नवीसी में निपुण थे  इस्माइल  खॉ  गुंबदसाजी और मोहनलाल पच्चीकारी में बेजोड़ थे )?✔​

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website