RAS ART AND CULTURE QUIZ 11

RAS ART AND CULTURE QUIZ 11

Q-1.. राजस्थान में स्थित किस किले का उपयोग राजनीतिक कैदियों को नजरबंद रखने के लिए भी किया जाता है??
A- भैसरोडगढ दुर्ग
B- रणथंबोर दुर्ग
C- गागरोन दुर्ग
D- शेरगढ़ दुर्ग

C-गागरोन दुर्ग(गागरोन दुर्ग  राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है  यह एक ऐसा दुर्ग है जो बिना नींव के केवल  चट्टानों पर खड़ा हुआ है  यह जलदुर्ग की श्रेणी में आता है  यह कालीसिंध और राहु नदियों के संगम पर बना हुआ है गागरोन दुर्ग के भीतर शत्रु पर पत्थरों की वर्षा करने वाला विशाल यंत्र आज भी विद्यमान है इस दुर्ग में  सूफी संत हमीदुद्दीन चिश्ती की समाधि है जो मीठे शाह की दरगाह के नाम से प्रसिद्ध है )?✔

Q-2.. नागौर के किले की न्यूज़  कैमास ने कब रखी थी??
A- 1134 ईस्वी में
B- 1144 ईस्वी में
C- 1154 ईस्वी में
D- 1054 ईस्वी में

C-1154 ईस्वी मेंकैमास सोमेश्वर चौहान का सामंत था।ख्यातों के अनुसार   कैमास  ने इसी स्थान पर भेड़ को भेड़िए से लड़ते देखा।कैमास  ने उसी स्थान पर वैशाख सुदी 3 विक्रम संवत 1211 (1154)को  नागौर के किले की नींव रख।  नागौर किले की प्रसिद्धि और गौरव शिरोमणि अमर सिंह राठौर के शौर्य और स्वाभिमान के कारण है अमर सिंह राठोर जोधपुर के महाराजा गज सिंह का ज्येष्ठ पुत्र था जोधपुर के राजकुमार  बख्त सिंह ने नागौर के दुर्ग का जीर्णोद्वार करवाया और विभिन्न शिल्प कलाओं को प्रश्रय दिया) ?✔

Q-3.. अंग्रेजो के  खौफ  से किसने शेरगढ़ दुर्ग में शरण ली थी??
A- गुलफाम हसन
B- खिज्र खां
C-  मुहम्मद शाह
D- अमीर खॉ  पिंडारी

D-अमीर खॉ पिंडारी(यह राजस्थान का एकमात्र दुर्ग है जहां पर सर्वनाग और उसकी रानी श्रीदेवी (महोदय) के पुत्र देवदत्त द्वारा एक बौद्ध विहार और मठ बनवाया गया है यह किला  बॉरा जिले की अटरू तहसील में परवन नदी के किनारे स्थित है  झाला जालिम सिंह ने शेरगढ़ का जीर्णोद्वार करवाया था) ?✔

Q-4.. किस दुर्ग की समीपवर्ती पहाड़ियों के नाम श्वेत, नील, हेमकूट ,निषाद, हिमवत और गंधमादन आती है??
A- जय गढ़  दुर्ग
B- ऊँटाला का किला
C- कुंभलगढ़ का किला
D- बयाना दुर्ग

C-कुंभलगढ़ का किला( कुंभलगढ़ का दुर्ग चित्तौड़गढ़ दुर्ग के बाद राजस्थान का सबसे महत्वपूर्ण दुर्ग है  यह अरावली की 13 पर्वत चोटियों से सुरक्षित है कर्नल जेम्स टॉड ने कुंभलगढ़ दुर्ग को  एस्टूक्सन ( सुदृढ़ प्राचीरों,बुर्जो और कंगूरों के कारण) की उपमा दी है ?✔

Q-5.. जयपुर के जयगढ़ किले में स्थित तोपखाने की  भट्टी किस श्रेणी में आती है??
A- कास्टिक ओपन हाथ
B-रेवरबरेट्री ओपन हाथ
C-ब्राँस ओपन हाथ
D- इनमें से कोई नहीं

B-रेवरबरेट्री ओपन हाथ(16वीं शताब्दी में स्थापित  यह तोपखाना आधुनिक विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित है इसमें  तोपें  बनाने के भौतिकी के  वे  ही सिद्धांत लागू होते हैं जो आज लागू होते हैं यहां प्रारंभ में तोपें कास्ट आयरन की बनती थी बाद में ब्राॅस  का भी प्रयोग होने लगा  कास्ट आयरन का अर्थ प्राय:  रीमेल्टेड और कास्टपिग आयरन से है )?✔

Q-6.. राजस्थान में स्थित किस किले में कैद किए गए व्यक्ति वहां से जीवित नहीं निकलता था??
A- बाला दुर्ग
B- नागौर किला
C- जयगढ़ दुर्ग
D- शेरगढ़ दुर्ग

C-जयगढ़ दुर्ग(जनश्रुति के अनुसार इसका निर्माण  आमेर के राजा मानसिंह प्रथम द्वारा लूटे हुए खजाने को रखने के लिए करवाया गया था  इस किले में कछवाहा  राजाओं का दफीना रखा हुआ था  दूसरा यह राजनीतिक बंदियों के लिए कारागृह के काम में लिया जाता था जो व्यक्ति जयगढ़ दुर्ग में कैद कर लिया जाता था वह जीवित नहीं निकलता था )?✔

Q-7.. उस दुर्ग का नाम बताइए जिसका प्रवेश द्वार नौलखा दरवाजा के नाम से जाना जाता है??
A- रणथंबोर का दुर्ग
B- चित्तौड़गढ़ का दुर्ग
C- चोमू का दुर्ग
D-आमेर का दुर्ग

A-रणथंबोर का दुर्ग( नौलखा दरवाजे से प्रवेश कर आगे चलने पर त्रिकोणी (तीन दरवाजों) का समूह है जिसे चौहान वंश के शासकों के काल में “तोरण द्वार”, मुस्लिम शासकों के काल में “अंधेरी दरवाजा”,और जयपुर के शासकों द्वारा “त्रिपोलिया दरवाजा” कहा जाता था )?✔

Q-8.. किस दुर्ग में हरराज का मालिया ,अखैविलास, सर्वोत्तम विलास ,रंगमहल, मोती महल और गज विलास महल स्थित है??
A- जैसलमेर का किला
B- भरतपुर का किला
C- नाहरगढ़ दुर्ग
D- भटनेर दुर्ग

A-जैसलमेर का किला(इन   महलो  की दीवारों को सुसज्जित कराने हेतु मध्य एशिया की नीली चीनी की टाइलों का प्रयोग किया गया है  छतो को भी  कॉच कि जडा़ई  से सुसज्जित किया गया है। अखैविलास/शीश महल का निर्माण महारावल  अखैसिंह के  द्वारा किया गया था) ?✔

Q-9.. किस दुर्ग के बारे में अबुल फजल ने कहा है-
“यह न तो हाथों से बना था
ना पानी और मिट्टी से
कल्पना की चिड़िया इसके ऊपर होकर नहीं निकली
संसार में ऐसा दुर्ग दूसरा नहीं।”??
A- रणथंभोर का दुर्ग
B- गागरोन का दुर्ग
C- चित्तौड़गढ़ का दुर्ग
D- भटनेर दुर्ग

A-रणथंबोर का दुर्ग(महाराणा सांगा को खानवा के युद्ध में घायल होने के पश्चात किस दुर्ग में लाया गया था इसे चित्तौड़गढ़ किले का छोटा भाई कहते हैं रणथंबोर दुर्ग के पूर्वी भाग में 12 महीने बहने वाली जल धारा हे जिसे गुप्त गंगा कहा जाता है )?✔

Q-10.. जहांगीरी दरवाजा स्थित है??
A- रणथंबोर दुर्ग में
B- चित्तौड़गढ़ दुर्ग में
C- मैगजीन दुर्ग में
D- सिवाना दुर्ग में

C-मेग्जीन दुर्ग में(अकबर के किले में जहांगीर नित्यप्रति इसकी मुख्य द्वार जिसे जहांगीरी दरवाजा कहा जाता है 1801 में अंग्रेजों ने इस पर अधिकार कर इसे अपना शस्त्रागार  बना लिया जिस कारण यह दुर्ग मेग्जीन कालिया।  1857 की क्रांति में अंग्रेजों द्वारा इस किले में शरण ली गई थी )?✔

Q-11.. वर्तमान समय में राजस्थान में दो ही ऐसे दुर्ग है जिनमें लोग निवास करते हैं इनमें से एक चित्तौड़गढ़ का दुर्ग है तो दूसरा दुर्ग कौन सा है??
A- जैसलमेर दुर्ग
B- मेहरानगढ़ दुर्ग में
C- अलवर दुर्ग
D- लोहागढ़ दुर्ग

A-जैसलमेर दुर्ग(महारावल जैसल सिंह ने  12 जुलाई 1155 को जैसलमेर किले की आधारशिला रखी थी 1155 में ही इसने जैसलमेर बसाया और अपनी राजधानी बनाया यह किला चित्तौड़गढ़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट है )?✔

 

Q-12.. राज्य में शियाओं का पवित्र स्थान है??
A- गागरोन
B- तारागढ़
C- कुंभलगढ़
D- रणथंबोर

B-तारागढ़(इस दुर्ग की सबसे ऊंची पहाड़ी पर मीरान शाह की दरगाह स्थित है 15वीं सदी में मारवाड़ शासक रायमल के जेष्ट पुत्र कुँवर पृथ्वी सिंह  अजमेर के गवर्नर थे उन्होंने इस दुर्ग में कुछ निर्माण कार्य करवाया उसके बाद अपनी पत्नी के नाम पर इसका नाम तारागढ़ रखा था )?✔

Q-13..माहोर निम्न में से किस दुर्ग का उपनाम है??
A- गागरोन दुर्ग का
B- सिवाना दुर्ग का
C- कुंभलगढ़ दुर्ग का
D- अचलगढ़ दुर्ग का

C-कुंभलगढ़ दुर्ग का( कुंभलगढ़ दुर्ग के अन्य नाम- मत्सयेन्द्र, कुम्भलमेर की पत्नी ,कुंभलकर। )?✔

Q-14.. राजस्थान का ऐसा दुर्ग जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के समय मथुरा दास माथुर ,फतेह राज  जोधी,गणेशीलाल व्यास, और तुलसी दास राठी आदी नेताओं को दुर्ग में नजरबंद किया??
A- जालौर का किला
B- अलवर का किला
C- भटनेर का किला
D- जैसलमेर का किला

A-जालौर का किला( इस दुर्ग का निर्माण सुकड़ी नदी के दाहिने किनारे पर गुर्जर नरेश नागभट्ट प्रथम ने करवाया था इस दुर्गा को पश्चिमी राजस्थान का सबसे प्राचीन और सुदृढ़ दुर्ग माना जाता है )?✔

Q-15.. किस किले को बैकुंठपुर कहा जाता है??
A- राजगढ़
B- अजबगढ़
C- करणसर का किला
D- बहादुरपुर दुर्ग

D-बहादुरपुर दुर्ग(करौली जिले में डांग क्षेत्र के बीहड़ों में बहादुरपुर किले का निर्माण यदुवंशी राजा तीमन पाल के पुत्र  नागराज ने कराया  यह किला अब डाकुओं की  शरणस्थली बना हुआ है किले के आसपास सबसे अधिक मात्रा मे छीले (टेसू) के पेड़ हैं ?✔

Q-16.. बनेड़ा का दुर्ग कहां स्थित है??
A- भीलवाड़ा
B- अजमेर
C- पाली
D- राजसमंद

A-भीलवाड़ा( इस दुर्गा निर्माण 1730 में प्रारंभ हुआ यह राजस्थान का एकमात्र दुर्ग है जो निर्माण से लेकर आज तक अपने मूल स्वरुप में यथावत स्थित है )?✔

Q-17.. भानगढ़ के दुर्ग का उपनाम है??
A- खंडहरों का नगर
B- भुतहा किला
C- उपरोक्त दोनों
D- इनमें से कोई नहीं

C-उपरोक्त दोनों(भानगढ़ का दुर्ग अलवर जिले में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में सांवण  नदी के तट पर स्थित है इसके लिए को आमेर के राजा भगवंत दास ने 1573 में बनवाया था )?✔

Q-18.. मंडरायल दुर्ग कहां स्थित है??
A- सवाई माधोपुर
B- दौसा
C- धौलपुर
D- करौली

D-करौली( मंडरायल दुर्ग को ग्वालियर दुर्ग की कुंजी भी कहते हैं मंडरायल कस्बा राजस्थान और मध्यप्रदेश को व्यक्त करने वाली चंबल नदी के किनारे बसा हुआ है इस दुर्ग में मरदान शाह की मस्जिद स्थित है यह दुर्गा हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है इस दुर्गा सूर्य की किरणें सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक पूरे समय रहती है )?✔

Q-19..पाडा चक्की किस किले में स्थित है??
A- चौबुर्जा किला
B- नागौर का किला
C- जयगढ़ दुर्ग
D- तारागढ़ दुर्ग

A-चौबुर्जा किला( चौबुर्जा दुर्ग  टोंक जिले के पचेवर नामक स्थान पर स्थित है यह दुर्गा उबड़-खाबड़ भूमि पर स्थित है  इस कारण शत्रु सेना द्वारा इसे लक्ष्य कर चलाए गए तोपों के गोले  या  तो दुर्ग के ऊपर से निकल जाते थे  या इसकी दीवार मे धँस  जाते थे )?✔

Q-20.. भारत से बाहर सर्वप्रथम बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किस मौर्य सम्राट ने किया था??
A- अशोक
B- चंद्रगुप्त
C- समुंद्र गुप्ता
D- बिंबिसार

A-अशोक(भारत से बाहर सर्वप्रथम बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार मौर्य सम्राट अशोक ने किया था  कुषाणों के शासनकाल में बौध धर्म का प्रचार मद्धेशिया में हुआ और ताशकंद, खोतान, यारकंद इसके प्रमुख केंद्र बने )?✔

Q-21.. जोर्वे संस्कृति किस नदी क्षेत्र में पनपी थी??
A- गोदावरी
B- कावेरी
C- नर्मदा
D- कृष्णा

A-गोदावरी(जोर्वे संस्कृती गोदावरी -प्रवरा नदी क्षेत्र में पनपी है।  इसके खोजकर्ता एम.एन. देशपांडे थे इस संस्कृति के पश्चिमी महाराष्ट्र में सबसे व्यापक उत्खनन हुए जोर्वे संस्कृति यद्यपि ग्रामीण थी फिर भी इसकी कई बस्तियां जैसे देमाबाद और इनामगांव नगरीकरण की अवस्था तक पहुंच गई  थी। जोर्वे स्थलो  में सबसे बड़ा  दैमांबाद है यह गोदावरी नदी की घाटी में है )?✔

Q-22.. निम्न में से ऋग्वेद के किन मंडलों को सबसे बाद में जोड़ा गया है??
A- दूसरा और आठवां मंडल
B-  पांचवा और दसवां मंडल
C- पहला और दसवां मंडल
D- चौथा और आठवां मंडल

C-पहला और दसवां मंडल(ऋग्वेद का पहला मंडल अंगिरा ऋषि को समर्पित है ऋग्वेद के दसवें मंडल के 95 वे सूक्त  में  पुरुरवा, ऐल, और उर्वसी का संवाद है ऋग्वेद के दसवें मंडल के पुरुष सूक्त में विराट पुरुष द्वारा चारों वर्णों की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है  का सर्वप्रथम उल्लेख दसवें मंडल के पुरुष सूक्त में ही मिलता है )?✔

Q-23.. निम्न में से किस सूत्र से ही सर्वप्रथम भारतीय रेखा गणित की शुरुआत होती है??
A- श्रोत सूत्र
B- शुल्व सूत्र
C- गृह सूत्र
D- धर्मसूत्र

B-शुल्व सूत्र (शुल्व सूत्र में यज्ञ वेदी के निर्माण से संबंधित नाप  आदि का तथा वैदी  के निर्माण  आदी  के नियमों का वर्णन है   शुल्व  का शाब्दिक अर्थ है नापना ।यह शुल्व सूत्र श्रौत सूत्र  के भाग है शुल्व सूत्र से ही सर्वप्रथम  भारतीय रेखा गणित की शुरुआत होती है  )?✔

Q-24.. निरुक्त है एक??
A- विज्ञान भाषा
B- परंपरा
C- साहित्य रचना
D- लोक कथा

A-विज्ञान भाषा(निरुक्त वेदांग का एक प्रकार है यह भाषा विज्ञान है ।क्लिष्ट  वैदिक शब्दों के  संकलन निघंटु की व्याख्या हेतु यास्क ने पांचवीं शताब्दी ईस्वी पूर्व में निरुक्त की रचना की जो भाषाशास्त्र का प्रथम ग्रंथ माना जाता है इस में वैदिक शब्दों की व्युत्पत्ति  का विवेचन है )?✔

Q-25.. 24000 श्लोक होने पर महाकाव्य का नाम रखा गया था??
A- जय संहिता
B- भारत
C- महाभारत
D- महा खंड

B-भारत( 24000श्लोक होने पर इसका नाम भारत हुआ ।इससे पूर्व 8800 श्लोक थे तब इसका नाम जयसंहिता था गुप्तकाल में 100000 श्लोक होने पर इसे महाभारत (शतसाहस्त्री संहिता) कहा जाने लगा।महा भारत का सर्वप्रथम उल्लेख आश्वलायन गृह्यसूत्र में है महाभारत को पंचम वेद भी कहा गया है इसकी रचना वेदव्यास ने की थी इसमें 18 पर्व है )?✔

Q-26..मिलिन्दपन्हो ग्रंथ के रचयिता हैं??
A- नागसेन
B- वसुमित्र
C- नागार्जुन
D- शांति देव
A-नागसेन(मिलिंदपन्हो पाली भाषा के ग्रंथ है  इसके रचयिता नागसेन है इसमें यवन  राजा मीनेण्डर और बौद्ध भिक्षु नागसेन के बीच  दार्शनिक वार्तालाप का वर्णन है इसमें 7 सर्ग है  पिटक  शब्द का शाब्दिक अर्थ टोकरी है )?✔

Q-27.. भास द्वारा रचित नाटक है??
A-कर्णभार
B-स्वप्नवासवदता
C-उरूभंग
D-अविमारक

B-स्वप्नवासवदा(भास का समय ईसापूर्व चौथी शताब्दी माना जाता है ।भास  को काली दास से पूर्व का प्रथम नाटककार माना जाता है भास ने तेरा नाटक लिखे। स्वप्नवासवदत्ता पहला संपूर्ण नाटक माना गया है )?✔

Q-28.. ऋग्वेद के किस मंडल में इंद्र की स्थिति में सर्वाधिक 250सूक्त हैं??
A- दूसरे मंडल
B- चतुर्थ मंडल
C- पांचवा मंडल
D- आठवां मंडल

A-दूसरे मंडल (इन्द्र  ऋग्वेद का सबसे महत्वपूर्ण देवता है इसे पुरंदर भी कहा गया है ऋग्वेद में दूसरे मंडल में इंद्र की स्तुति में सर्वाधिक 250 सूक्त  है इंद्र को वर्षा का देवता माना गया है इंद्र का आह्वान भौतिक सुख और विजय के लिए किया जाता है  इंद्र के लिए रथेष्ट, विजेंद्र ,सोमपाल,शतक्रतु,वृत्रहन, मधवा आदि नामों का प्रयोग भी किया गया है )?✔

Q-29..  प्रारंभिक बौद्ध धर्म का एनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है??
A- सुत्तपिटक
B- विनयपिटक
C- अभिधम्मपिटक
D- इनमें से कोई नहीं

A- सुत्तपिटक(पिटक का शाब्दिक अर्थ टोकरी होता है  आरंभिक पाली साहित्य को तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें से प्रथम सुत्तपिटक है इसमें बुद्ध के उपदेशों का संकलन है बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाएं सुत्तपिटक में वर्णित है )?✔

Q-30.. महायान की स्थापना के प्रवर्तक है??
A- शांति देव
B- वसुमित्र
C- नागार्जुन
D- धर्मकीर्ति

C-नागार्जुन( महायान की स्थापना नागार्जुन ने की थी वह बुद्ध धर्म के संत पाल हैं महायान का अर्थ है उत्कृष्ट मार्ग। महायान संप्रदाय ने बुद्ध के नियमों को समय अनुसार परिवर्तित किया था महायान का उदय आंध्र प्रदेश में जाना है महायान में “पर सेवा” पर जोर दिया गया है जबकि इसके विपरीत हीनयान व्यक्तिवादी था महायान के ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे गए हैं जबकि हीनयान के ग्रंथ पाली भाषा में महायानी बुद्ध को ईश्वर का अवतार मानते हैं ,उसकी पूजा करते हैं ।बुद्ध की मूर्ति पूजा का आविर्भाव महायान संप्रदाय से ही हुआ है बुद्ध संभवत पहले मानव थे जिस की मूर्ति पूजा की गई महायान का आदर्श बोधिसत्व है महायान के सिद्धांत सरल है महायानी आत्मा और पुनर्जन्म में विश्वास करते थे महायान संप्रदाय में 10 भूमियां होती है महायान के  त्रिकार्य सिद्धांत है संभोग कार्य धर्म कार्य और निर्माण कार्य ?✔

RAS ART AND CULTURE QUIZ 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top