RAS EXAM IMPORTANT QUIZ 08

RAS EXAM IMPORTANT QUIZ 08


Q-1.. उच्चावच निरूपण के लिए सर्वप्रथम आकृतिक विधि का प्रयोग  किसने किया था??
A- ए के लोबेक
B- विलियम मॉरिस डेविस
C- डि.ह्विटलेसी
D- विलियम स्मिथ


A-ए. के. लोबेक(उच्चावच निरूपण के लिए सर्वप्रथम आकृतिक विधि का प्रयोग सन 1921 में ए.के.लोबेक ने किया था इस विधि के अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थलाकृतियां लक्षणों को उनकी आकृति से मिलते जुलते भिन्न विभिन्न प्रतीकों के द्वारा मानचित्र में प्रदर्शित किया जाता है )?✔

Q-2.. हार्न या गिरी श्रंग  क्या है ??
A- एक पिरामिड  चोटी
B- एक ज्वालामुखी का
C- पर्वत चोटी
D- जलधारा

A-एक पिरामिड  चोटी(  एक पिरामिड  चोटी जो उस समय बनती है जब कहीं सर्क एक पीछे एक विकसित होते हैं और केवल एक मध्यवर्ती संहति रह  जाती है जिसमें अनेक फलक और कटक पाए जाते हैं भारत के कश्मीर प्रदेश के हर क्षेत्र में पीर पंजाल क्षेत्र में, उपरी चिनाव घाटी के पांगी क्षेत्र में ,और लद्दाख में ऐसे बहुत से  श्रंगो या हॉर्न  का निर्माण हिमनदों के अपरदन द्वारा होता है )?✔

Q-3..तोता,मेना,तीतर और चमगादड़  के समूह में असंगत कौन है??
A-तोता
B-मेना
C-तीतर
D-चमगादड़

D- चमगादड़( चमगादड़ स्तनपाई है जबकि शेष तीन स्तनपाई नहीं है अतः चमगादड़ अन्य से भिन्न है )?✔

Q-4.. बेमेल को चुनिए पीतल ,चांदी ,तांबा, एलुमिनियम??
A- पीतल
B- तांबा
C- चांदी
D- एलुमिनियम

A- पीतल( चांदी तांबा और एल्यूमिनियम धातुएं हैं जबकि पीतल मिश्र धातु है )?✔

Q-5.. जला हुआ मृत प्लास्टर कहलाता है??
A- एनहाइड्रस  केल्सियम सल्फेट
B- हाइड्रस कैल्शियम सल्फेट
C- एनहाइड्रस सोडियम कार्बोनेट
D- हाइड्रस सोडियम कार्बोनेट

B-हाइड्रस केल्सियम सल्फेट( जला हुआ मृत प्लास्टर  हाइड्रस  केल्सियम सल्फेट होता है प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्रCaSO(4)1/2H(2)O है इसका उपयोग शल्य चिकित्सा और दीवारों को चिकना बनाने और मूर्ति बनाने में किया जाता है )?✔

Q-6..GIS शब्द में"G" किस शब्द के लिए है??
A- ग्लोबल
B- गुडनेस
C- जियोग्राफी
D- जियोलाजिकल

C- जियोग्राफी(GIS का विस्तृत रुप जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम है स्पष्ट है  की G ज्योग्राफिक शब्द का को प्रदर्शित करता है जी आई सिस्टम विभिन्न प्रकार के भोगोलिक डेटा के विश्लेषण प्रबंधन और भंडारण से संबंधित एक कंप्यूटर प्रणाली है इस प्रणाली का प्रयोग वर्तमान समय में भू-सूचना विज्ञान संबंधित शिक्षक और भू- सूचना से संबंधित तथ्यों की जानकारी और मानचित्र प्रयोगों के लिए भी किया जाता है) ?✔

Q-7.. निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्वदेशी निर्मित शस्त्र प्रणाली एकीकृत हेलीकॉप्टर है जो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने फरवरी 2013 में भारतीय सेना को सौंपा??
A- वरुण
B- इंद्र
C- रुद्र
D- शिव

C-रुद्र(रुद्र स्वदेश निर्मित एमके-4 श्रेणी का उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर है जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स  ने  भारतीय सेना को फरवरी 2013 में सौंपा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख रक्षा उत्पादक कंपनी है )?✔

Q-8.. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ सामान्य स्थितियों में किसी स्वस्थ व्यक्ति के मूत्र में से कभी उत्सर्जित नहीं होता है??
A- यूरिया
B- सोडियम
C-  एमीनो अम्ल
D- पोटेशियम

Cएमीनो अम्ल(अमीनो अम्ल एक  जैविक/ जीवाश्म कंपाउंड होता है जो  गुर्दे₹ किडनी )में नेफ्रॉन के  ग्लोमेनुली  कोशिकाओं से  रिप्लेड होता है अतः यह मूत्र में नहीं होता है )?✔

Q-9.. निम्नलिखित में से कौन सा जानवर सबसे बड़े बच्चों को जन्म देता है??
A- हाथी
B- गेंडा
C- नीली ह्वेल
D- दरियाई घोड़ा

C-नीली ह्वेल(नीली  ह्वेल  सबसे बड़े बच्चे को जन्म देती है जिसका वजन जन्म के समय लगभग 1 टन होता है )?✔

Q-10.. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पशु स्तनधारी है??
A- महान भारीय सारंग
B- घड़ियाल
C- प्लेटिपस
D- धनेश

C-प्लेटिपस(प्लैटिपस पशु एक स्तनधारी है जिसे Orinithorynchus/Duckbilled/Platypusके नाम से भी पुकारा जाता है जो अंडा देने वाला मेमल है ?✔

Q-11.. निम्न में से किस यूरोपीय देश में अधिकतम संख्या में चालू नाभिकीय रिएक्टर है??
A- जर्मनी
B- स्विट्जरलैंड
C- नार्वे
D- फ्रांस

D-फ्रांस( फ्रांस के पास 58 नाभिकीय रिएक्टर है फ्रांस ने वर्ष 2011 में अपनी कुल विद्युत उत्पादकता का 78% नाभिकीय रिएक्टर से उत्पादित किए )?✔

Q-12.. जल के गुण धर्म के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है??
A- जल का  द्विध्रुव आघूर्ण  नहीं है
B- जल की निम्न वाष्पन उष्मा है
C- जल के मध्य सहसंयोजी आबंध पाया जाता है
D- अन्य द्रवो की तुलना में जल की विशिष्ट ऊष्मा अपेक्षाकृत अधिक होती है

D- अन्य द्रवो की तुलना में जल की विशिष्ट ऊष्मा अपेक्षाकृत अधिक  होती है( किसी पदार्थ के इकाई द्रव्यमान का ताप 1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ाने के लिए आवशयक ऊष्मा  उस पदार्थ की विशिष्ट  ऊष्मख कहलाती है जल की विशिष्ट उष्मा अन्य द्रवो की तुलना में अधिक होती है अतः इसका उपयोग उद्योग में ताप नियंत्रण के रूप में किया जाता है जल के इस गुण के कारण ही जलीय जीवन संभव है )?✔

Q-13.. रेडियोऐक्टिवता की परिघटना की खोज किसने की??
A- मेरी क्यूरी
B-पियरे क्यूरी
C-हेनरी बेकुरल
D-जे. जे. थॉमसन

C-हेनरी बेकुरल(अस्थाई परमाणु नाभिको से  विकिरणों को स्वत: उत्सर्जन रेडियोऐक्टिवता कहलाता है रेडियोऐक्टिवता की खोज हेनरी बेकुरल ने की थी उनके नाम रेडियोऐक्टिवता की इकाई बेकुरल है )?✔

Q-14.. कार्बन का शुद्ध रूप क्या है??
A- हीरा
B- चारकोल
C- ग्रेफाइट
D- फुलेरिन

D-फुलेरिन( फुलेरिन की खोज से पहले हीरे को उसकी चमक और पारदर्शिता के कारण कार्बन का शुद्ध रूप माना जाता था परंतु अब  फुलेरिन  को ही सबसे शुद्ध रूप माना जाता है क्योंकि इसके पृष्ठ पर अन्य परमाणुओं को आकर्षित करने के लिए कोई बंध  नहीं होते हैं जो कि हीरे और ग्रेफाइट में होते हैं )?✔

Q-15.. कोई मोटर वाहन एक समान चाल से किसी वृत्त पर गतिमान है  वाहन का नेट त्वरण होगा??
A- शून्य
B- वृत्त के केंद्र की ओर
C- त्रिज्या के अनुलंब और वेग के अनुदिश
D- वृत्त की त्रिज्या के अनुदिश केंद्र से बाहर की तरफ

B-वृत्त के केंद्र की ओर( जब कोई मोटर वाहन एक समान चाल से त्रिज्या के प्रत्येक मार्ग पर गति करता है तो उस पर अभिकेंद्रीय त्वरण लगता है जिस का परिमाणV²/r होता है परंतु त्वरण की दिशा सदैव वृत्त के केंद्र की ओर होती है )?✔

Q-16.. ताजे दूध का pH-6 है जब यह खट्टा हो जाता है तो pH होगा??
A- <6 हो जाता है
B- वही रहता है अर्थार्थ 6
C- >6 हो जाता है
D- उदासीन हो जाता है अर्थाथ 7

A-<6हो जाता है(दूध को कुछ समय के लिए खुला रखने पर उसके जीवाणु दूध की शर्करा लेक्टोस  को किण्वन  द्वारा खट्टे लैक्टिक अम्ल में परिवर्तित कर देते हैं जिससे दूध का PH मान 6 से कम होता है PH>7= क्षारीय विलिय,  PH<7=अमलीय विलियन )?✔

Q-17.. मस्तिष्क का मुख्य सोचने वाला भाग कौन सा है??
A- मध्यमस्तिष्क
B-  अधश्चेतक
C- अग्र मस्तिष्क
D- पश्च मस्तिष्क

C-अग्र मस्तिष्क( मानव मस्तिष्क तीन प्रमुख भागों में बटा होता है अगर मस्तिष्क, मध्य मस्तिष्क और पश्च मस्तिष्क ।अग्रमस्तिष्क दो भागों में बटा होता है प्रमस्तिष्क और डाईएनसिफेलॉन।  प्रमस्तिष्क बुद्धि और चतुराई का केंद्र है मानव में किसी बात को सोचने समझने की शक्ति, स्मरण शक्ति, प्रेम, भय, आदि  क्रियाओं का नियंत्रण और समन्वय प्रमस्तिष्क द्वारा होता है )?✔

Q-18.. फलों के मीठे स्वाद का कारण है??
A- माल्टोज
B-  राइबोस
C-लेक्टोस
D- फ्रक्टोस

D-फ्रक्टोस(फलों में मीठापन का स्वाद फ्रक्टोस के कारण होता है जिसकी मीठापन की श्रंखला में सर्वप्रथम ग्लूकोस  (कम मीठा फिर फ्रक्टोस( मध्य मीठा )और अंत में सुक्रोज (सबसे मीठा) बनने की होती है जैसे गन्ने में तने का सबसे नीचे का भाग अधिक मीठा, बीच का मध्य मीठा और सबसे ऊपरी भाग कम मीठा होता है क्योंकि गन्ना शुरू में छोटा होता है जो ऊपर बढ़कर 10 से 12 फूट तक लंबा हो जाता है )?✔

Q-19..यू.एस.बी.( जैसा कि USB डिवाइस में)  का  तात्पर्य है??
A- यूनिवर्सल सीरियल बस
B- यूनिफॉर्म सिंपलीफाइड बस
C- यूनिफाइड सिस्टम बस
D- इनमें से कोई नहीं

A-यूनिवर्सल सीरियल बस( व्यापक क्रम संचरण विधि तंत्र (यूनिवर्सल सीरियल बस) विभिन्न यंत्रों को कंप्यूटर से जोड़ने की व्यवस्था है USB को  इंटेल और अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों ने मिलकर बनाया था )?✔

Q-20.. निम्नलिखित में से कौन कंप्यूटर के विभिन्न भागों को जोड़ता है जो आमतौर पर तारों से बने होते हैं??
A-मॉडम
B-बुशेज
C-URLs
D-CPUs

B-बुशेज(बुशेज कंप्यूटर के विभिन्न भागों को जोड़ता है जो आमतौर पर तारों से बने होते हैं यह विभिन्न युक्तियों तक आंकड़ों के संप्रेषण या ऊर्जा पहुंचाने में प्रयुक्त होता है )?✔

Q-21.. निम्नलिखित में से कौन सी कंप्यूटर  प्रोग्रामिंग भाषा नहीं है??
A-JAVA
B-FORTRAN
C-CHROME
D-COBOL

C-CHROME(CHROME कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा नहीं है बल्कि यह एक Browser है )?✔

Q-22...F.T.P. इस संक्षिप्त रूप से क्या भाव है ??
A- File स्थानांतरण प्रोटोकॉल
B- त्वरित स्थानांतरण प्रोटोकॉल
C- फाइल परिमार्गन प्रोटोकॉल
D- File स्थानांतरण प्रक्रिया

A-फाइल स्थानांतरण प्रोटोकॉल(  एफ.टी.पी. संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल एक नेटवर्क प्रोटोकॉल होता है जिसके द्वारा इंटरनेट आधारित टी.सी.पी/आई.पी. नेटवर्क पर संचिकाओं का आदान प्रदान किया जाता है )?✔

Q-23.. सूर्य के कोरोना की गर्मी और उससे होने वाले उत्सर्जन के रहस्य को सुलझाने के लिए भारत द्वारा किया गया पहला प्रयास??
A- इंडियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट
B- इंडियन नेशनल सैटेलाइट
C- एंट्रिक्स कारपोरेशन
D- आदित्य परियोजना

D-आदित्य परियोजना( भारत का सूर्य मिशन-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष यान आदित्य का विकास कर रहा है जो सूर्य के बाहरी आवरण यानी कोरोना का अध्ययन करेगा आदित्य एक लघु उपग्रह है जिसके माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा की पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से किस प्रकार की गैसों का उत्सर्जन होता है और वायुमंडल पर इसका कैसा प्रभाव पड़ता है सूर्य के  कोरोना की  गर्मी और उससे होने वाले उत्सर्जन के रहस्य को सुलझाने के लिए यह भारत का पहला प्रयास है )?✔

Q-24.. बृहस्पति की उत्पत्ति विकास और सतह और इसकी वातावरण के अध्ययन हेतु अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा किस अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया है??
A-जूनो
B-न्यू होरिजन
C-वाइजर-1
D-थेमिश मिशन

A-जूनो(बृहस्पति की उत्पत्ति विकास ,सतह और इसके वातावरण के अध्ययन हेतु अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने  जूनो  नाम के एक अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अगस्त 2011 में किया है अनुमान के मुताबिक 2016 में  यह ग्रह के वायुमंडल में प्रवेश करेगा और उसकी कक्षा में होकर परिक्रमा लगाएगा )?✔

Q-25.. 15 अगस्त 2014 को पृथ्वी के वायुमंडल की दूसरी परत समतापमंडल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय??
A- पी एन अनिल कुमार
B- टी.एन. सुरेश कुमार
C-  कुमार राकेश गुप्ता
D- इनमें से कोई नहीं

B-टी.एन.सुरेश कुमार₹ 15 अगस्त 2014 को पृथ्वी के वायुमंडल की दूसरी पर समताप मंडल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं सुरेश कुमार ने सोकोल  एयरवेज से  मिग-29 विमान में 17100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं यह समताप मंडल में पहुंचने वाले पहले भारतीय होने के अलावा दुनिया के 259 व्यक्ति हैं जिन्होंने यह यात्रा एज ऑफ स्पेस के नाम से शुरू की है )?✔

Q-26.. भामा एटॉमिक रिसर्च सेंटर द्वारा किस शक्तिशाली बीम शस्त्र का विकास किया जा रहा है??
A- काली 5000
B- सफेद 5000
C- नीली 5000
D- इनमें से कोई नहीं

A-काली 5000( भामा एटॉमिक रिसर्च सेंटर द्वारा इस शक्तिशाली  बीम शस्त्र का विकास किया जा रहा है इससे कई गीगावॉट शक्ति( एक गीगा वाट = एक करोड़ वाट) की माइक्रोवेव तिरंगे उत्सर्जित होगी जो शत्रु के विमानों और प्रक्षेपास्त्रों पर लक्षित करने पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों और कंप्यूटर  चिप्स को नष्ट कर के उन्हें ध्वस्त करने में सक्षम होगी भारत के इस प्रथम स्टार वार शस्त्र का डिजाइन P.H. रोन ने तैयार किया है) ?✔

Q-27.. किस मिसाइल का नाम भगवान शंकर के धनुष के नाम पर रखा गया है??
A- त्रिशूल
B- स्वप्न
C-हेलेना
D-पिनाक

D-पिनाक(सतह से सतह पर मार करने वाली  कम दूरी  की मल्टी बैरल रॉकेट लांचर प्रणाली है जिसका नाम भगवान शंकर के धनुष के नाम पर रखा गया है  इसमे टैंको,शस्त्रागारों और अन्य  सैन्य  दलों को नष्ट करने की क्षमता है) ?✔

Q-28.. राष्ट्रमंडल का मूल नाम है??
A- यूरोपियन संघ
B- ब्रिटिश कॉमनवेल्थ
C- राष्ट्रकुल
D- दक्षेस

B-ब्रिटिश कॉमन वेल्थ( राष्ट्रमंडल का मूल नाम ब्रिटिश कॉमनवेल्थ था इसकी स्थापना 1926 में की गई थी इसका मुख्यालय लंदन में है राष्ट्रमंडल देशों का शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष पर आयोजित होता है राष्ट्रमंडल देशों का संगठन है जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे वैसे इसमें शामिल दो देश कभी ब्रिटिश उपनिवेश नहीं रहे ब्रिटेन की महारानी इसकी अध्यक्ष है )?✔

Q-29.. भारत किस संगठन का संस्थापक देश है??
A- विश्व व्यापार संगठन
B- यूरोपियन यूनियन संघ
C- गुट निरपेक्ष
D- राष्ट्रमंडल

A-विश्व व्यापार संगठन( इस संगठन की स्थापना गेट वार्ताओं का दौर समाप्त होने के पश्चात गेट के स्थान पर 1 जनवरी 1995 को की गई इस संगठन का मुख्यालय जिनेवा( स्विजरलैंड) में है यह विश्व व्यापार पर नजर रखने वाली एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था है इसका उद्देश्य विश्व व्यापार के लिए आवश्यक नीतियां बनाना भारत इस संगठन का संस्थापक देश है )?✔

Q-30.. यूरोपिय बैंकिंग पद्धति पर आधारित भारत का प्रथम मिश्रित पूंजी बैंक था??
A- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
B- Punjab National Bank
C- भारतीय रिजर्व बैंक
D- बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान

D-बैंक ऑफ हिंदुस्तान( भारत में आधुनिक बैंकिंग प्रणाली की  नींव ईस्ट इंडिया कंपनी ने डाली क्योंकि इससे पूर्व बैंकिंग का कार्य महाजनों और साहूकारों द्वारा किया जाता था यूरोपीय बैंकिंग पद्धति पर आधारित भारत का प्रथम मिश्रित पूंजी बैंक बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान के नाम से 1770 में कोलकाता में स्थापित किया गया था पंजाब नेशनल बैंक देश का पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक था  भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1935 में  की गई थी )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website