RAS GEOGRAPHY QUIZ 03

RAS GEOGRAPHY QUIZ 03


Q-1..  सीसारमा वनौषधि  अनुसंधान केंद्र किस जिले में स्थित है??
A- जोधपुर
B- उदयपुर
C- बीकानेर
D- झालावाड


B- उदयपुर?✔

Q-2.. शतावरी पौधा जिसकी जड पौरूषवर्द्घक  व महिलाओं में  दूधवर्द्धक होती है को लेटिन भाषा में क्या कहते हैं??
A-एस्पेरेस रेसीमोस
B-क्लेस्पेरेस रेसीमोस
C-वाइस्पेरेस रेसीमोस
D-ट्रेस्पेरेस रेसीमोस

A-एस्पेरेस रेसीमोस(इसका वानस्पतिक नाम  एस्पैरागस ऑफ़ीशिनैलिस है यह एक औषधीय पौधा है यह यूरोप व पश्चिम एशिया का देश आज पौधा है यह भारत के ठंडे प्रदेशों में पाया जाता है इसकी खेती 2000 वर्ष पूर्व से की जा रही है इसकी कंदील जड़े मधुर और रसयुक्त  है यह शाखाओं के रूप में बढ़ता है जो बाद में पत्तियों का रूप धारण कर लेती है )?✔

Q-3.. पश्चिमी राजस्थान में पाई जाने वाली किस घास का वैज्ञानिक नाम लुसियुरूस सिंडीकुस है??
A- सेवन
B- धामण
C- बुरड़ा
D-भूरठ

A-सेवण(पश्चिमी राजस्थान में अनेक चीजों की गांव में पैदा होती है इनमें सबसे महत्वपूर्ण सेवण घास है इसे स्थानीय भाषा में  लीलोण कहते हैं सेवन घास का सर्वाधिक महत्तव मरुस्थलीकरण पर प्राकृतिक रूप से रोक लगाने में है  सेवण घास का स्थाई आधार इसकी जड़े हैं )?✔

Q-4..लुम्परा है ??
A-  आदिवासी वेशभूषा
B-  ओढनी का प्रकार
C- औषधी का प्रकार
D- घास का प्रकार

D-घास का प्रकार(यह  घास पश्चिमी राजस्थान में विशेष रूप से पाई जाती हैं )?✔

Q-5.. नेनवां स्थान किस जिले में स्थित है??
A- बूंदी
B- कोटा
C- सवाई माधोपुर
D- धौलपुर

A-बूंदी(भौगोलिक दृष्टि से  नेनवां उत्तरी अक्षांश 24.7 और 75.9 पूर्वी देशांतर में स्थित है  नाथावत सोलंकीयों ने  यहां के गढ़  का निर्माण कराया जो अपनी सामरिकता के लिए प्रसिद्ध है नैनवा का गढ़ चारों तरफ से पोलों से घिरा हुआ है )?✔

Q-6.. लूनी नदी के उत्तर में राजस्थान की उत्तरी पूर्वी सीमा तक आंतरिक जल प्रवाह का क्षेत्र क्या कहलाता है??
A-मेरवाड़ा प्रदेश
B-शेखावाटी क्षेत्र
C-गिरवा क्षेत्र
D-बागड़ प्रदेश

B-शेखावाटी क्षेत्र(राजस्थान की कुछ नदियां स्थलीय भाग में ही विलीन हो जाती है  या किसी झील में आकर समाप्त हो जाती है इन का जल समुंद्र तक नहीं जा पाता है ऐसी नदियों का अपवाह क्षेत्र आंतरिक जल प्रवाह क्षेत्र कहलाता है शेखावाटी क्षेत्र में आंतरिक जल प्रवाह प्रणाली विद्यमान है )?✔

Q-7.. चंबल और माही बेसिन में पाई जाने वाली मिट्टी का प्रकार कौन सा है??
A- भूरी मटियार दोमट
B- काली मटियार दोमट
C- लाल दोमट
D-भूरी बलुई

B-काली मटियार दोमट(चंबल के प्रवाह क्षेत्र में और माही बेसिन के कुछ भाग में काली मटियार मिट्टी पाई जाती है जो कि कपास की फसल के लिए उपयुक्त होती है )?✔

Q-8.. राज्य में वर्षा के दिनों की औसत संख्या वर्ष भर में कितने दिन है??
A-29
B-31
C-17
D-43

A-29(सर्वाधिक वर्षा के दिनों(40) की संख्या वाला जिला झालावाड़ और इसके पश्चात बांसवाड़ा (38दिन)है  राज्य में सर्वाधिक वर्षा के दिनों(वर्षभर) की संख्या वाला स्थान माउंट आबू है और न्यूनतम वर्षा वाले दिनों की संख्या जैसलमेर जिले में है) ?✔

Q-9.. राजस्थान में  टॉका क्या है??
A- बावड़ी
B- दुर्गा
C- छोटा तालाब
D- वर्षा जल को एकत्रित करने हेतु बनाया गया जलकुंड

D-वर्षा जल को एकत्रित करने हेतु बनाया गया जलकुंड( राजस्थान के मारवाड़ और शेखावाटी क्षेत्र में बनाए गए इन टाँको में वर्षा की बूंदों से प्राप्त जल को एकत्रित किया जाता  है जिसे "पालर पानी" कहते हैं )?✔

Q-11.. राजस्थान में भूगर्भ में बहने वाले पानी के निश्चित मार्ग को कहते हैं??
A- कोहड़
B-सीर
C-नाय
D-सोड़ाक

B-सीर?✔

Q-12.. पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा का सुरक्षित स्तर है??
A-1.5ppm
B-1.9ppm
C-2.1ppm
D-0.5ppm

A-1.5ppm(गैर सरकारी संगठन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट कंसोर्टियम (हेडकॉन) के अनुसार राजस्थान के अधिकांश जिलो के भू जल में फ्लोराइड की मात्रा सुरक्षित  स्तर को पार कर गई )?✔

Q-13.. केंद्र सरकार ने राजस्थान में "माइक्रो इरीगेशन योजना"कब शुरू की??
A- 2004-05मे
B-2001-02मे
C-2006-07मे
D-2003-04मे

C-2006-07(राज्य में सीमित संसाधन  के प्रभावी और समुचित उपयोग हेतु ड्रिप व फव्वारा सिंचाई पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना शुरु की गई )?✔

Q-14..बीच की चोभी है ??
A- बूंदी शैली का चित्र
B-  किसी स्थान का नाम
C- कृषि कार्य में प्रयुक्त औजार
D-  जोहड़े में सबसे गहरा स्थान

D-जोहड़े मैं सबसे गहरा स्थान(बीच की चोभी  के चारों ओर एक के बाद एक फिरनियॉ बनी हुई होती हैं जिन्हें चोपड़ा कहते हैं) ?✔

Q-15.. पन्नालाल शाह का तालाब झुंझुनू के किस स्थान पर स्थित है??
A- नवलगढ़ में
B- पिलानी में
C- बगड़ में
D- खेतड़ी में

D-खेतड़ी में(खेतड़ी के राजा अजीत सिंह के आमंत्रण पर पधारे स्वामी विवेकानंद जी को इसी तालाब के किनारे बने आवास में ठहराया गया था )?✔

Q-16.. साइलेज चारा किस फसल की हरी पत्तियों से बनाया जाता है??
A- चावल
B- बाजरा
C- मटर
D- मक्का

D- मक्का?✔

Q-17..कांगणी किस क्षेत्र की फसल है??
A- उत्तरी राजस्थान
B- पूर्वी राजस्थान
C- पश्चिमी राजस्थान
D- दक्षिणी राजस्थान

D- दक्षिणी राजस्थान(कांगणी सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए चारा प्रदान करती है )?✔

Q-18.. श्रीगंगानगर कॉटन कॉन्प्लेक्स की स्थापना किसकी सहायता से की गई??
A- विश्व खाद्य कार्यक्रम
B- विश्व बैंक
C-सीड़ा
D-रूस

B-विश्व बैंक( इसकी स्थापना 1989 में की गई थी )?✔

Q-19.."RARI"क्या है ??
A- राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान
B- राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान
C- खजूर अनुसंधान संस्थान
D- राजस्थान कृषि प्रबंधन संस्थान

A-राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान("रारी" दुर्गापुरा (जयपुर) में स्थित है इसकी स्थापना 1943 में की गई थी यह वर्तमान में  एस.के.एन. कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का संघटन  है) ?✔

Q-20.. राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धा योजना किस की सहायता से चलाई जा रही है??
A- नीदरलैंड
B- विश्व बैंक
C- इजरायल
D- कृषि मंत्रालय,भारत सरकार

C-विश्व बैंक(832.5 करोड़ की योजना वर्ष 2012-13 में प्रारंभ की गई थी )?✔

Q-21.. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक शहरी साक्षरता प्रतिशत वाला जिला है??
A- जयपुर
B- जोधपुर
C- उदयपुर
D- सीकर

C-उदयपुर(उदयपुर की शहरी साक्षरता प्रतिशत 87.5 प्रतिशत है जबकि न्यूनतम शहरी साक्षरता प्रतिशत जालौर( 71.1%)की है ?✔

Q-22.. वर्तमान में महिला शिक्षण विहार कार्यक्रम कौन से जिले में संचालित है??
A- झालावाड
B- उदयपुर
C- कोटा
D- जोधपुर

A-झालावाड़(महिला शिक्षण बिहार तलाकशुद,  विधवा और शिक्षा के अवसरों से वंचित 15 से 35 आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आठवीं कक्षा तक आवासीय विद्यालय है) ?✔

Q-23.. राजस्थान में अंग्रेजी शिक्षा पद्धति पर आधारित लड़कियों का पहला पब्लिक स्कूल "जयपुर" में कब खोला गया था??
A- 12 अगस्त 1941
B- 12 अगस्त 1942
C- 12 अगस्त 1943
D- 12 अगस्त 1944

C-12 अगस्त 1943(जयपुर की महारानी गायत्री देवी द्वारा जयपुर में लड़कियों का प्रथम पब्लिक स्कूल एम.जी.डी.स्कूल 12 अगस्त 1943को खोला गया था )?✔

Q-24..नन्ही कली योजना किससे संबंधित है??
A- समाज कल्याण विभाग
B- महिला एवं बाल विकास विभाग
C- चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग
D- शिक्षा विभाग

D-शिक्षा विभाग(उदयपुर जिले के सभी राजकीय विद्यालय और पंजीकृत मदरसों में कक्षा एक से आठवीं तक अध्यनरत अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को 1800रुपए की शैक्षणिक सहायता देने की योजना बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2006-07में प्रारंभ की गई थी )?✔

Q-25.. अरावली विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य है??
A- मिट्टी अवक्रमण को नियंत्रित करना
B- थार मरुस्थल के प्रसार को रोकने
C- वनों को नष्ट होने से रोकना
D- पारिस्थितिकी स्थिरता को बनाए रखना

D-पारिस्थितिकी स्थिता को बनाए रखना( 1986 में योजना आयोग ने पहाड़ी क्षेत्रों के निर्धारण के लिए एक विशेष दल को नियुक्त किया था जिसके परामर्श के अनुसार अरावली पहाड़ी के क्षेत्रीय पर्यावरण संतुलन की रक्षा करने के लिए भूमि जल पशु और बन के मध्य परस्पर संबंधों का संतुलन स्थापित करने हेतु क्षेत्रीय निवासियों का आर्थिक विकास सुनिश्चित करना था) ?✔

Q-26.. भारत का सबसे ऊंचा पर्वत है??
A- कंचनजंगा
B- कराकोरम
C- मकालू
D- माउंट एवरेस्ट

A-कंचनजंगा(कंचनजंगा हिमालय के भारतीय क्षेत्र में पड़ने वाली  सबसे ऊंची पर्वत चोटी है विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है कराकोरम और मकालू पर्वत श्रेणियां भारत में ही स्थित है )?✔

Q-27.. भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्रफल का अधिकतम प्रतिशत राष्ट्रीय उद्यानों के अंतर्गत है वह है??
A- उत्तर प्रदेश
B- सिक्किम
C- त्रिपुरा
D- बिहार

B-सिक्किम(सिक्किम राज्य  के कुल क्षेत्रफल का एक तिहाई भाग  राष्ट्रीय उद्यानोके अंतर्गत है )?✔

Q-28.. भारत में स्थित किस राज्य का आकार अंगूठे के समान है??
A- नागालैंड
B- मणिपुर
C-  अरुणाचल प्रदेश
D- सिक्किम

D- सिक्किम( सिक्किम राज्य का गठन 16 मई 1975 को किया गया था इसकी आकृति अंगूठे के समान है यह भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है  इसका अधिकांश क्षेत्रफल राष्ट्रीय उद्यानों के अंतर्गत आता है  भारत की अधिकतर पर्वत चोटियां इसी राज्य में स्थित है कंचनजंगा चोटी भी इसी राज्य में अवस्थित है )?✔

Q-29.. भारत में वन्य जीव संरक्षण के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन  सामाजिक युग्म सही  है??
A- बांदीपुर मध्य प्रदेश
B-  कार्बेट कर्नाटक
C- काजीरंगा असम
D- कान्हा उत्तर प्रदेश

C-काजीरंगा-असम(बांदीपुर कर्नाटक में कार्बेट उत्तरांचल में कान्हा मध्य प्रदेश में स्थित है काजीरंगा अभ्यारण में गैंडे पाए जाते हैं )?✔

Q-30.. कांडला बंदरगाह स्थित है??
A- खंभात की खाड़ी
B- कर्क रेखा
C- कच्छ का रण
D- कच्छ की खाड़ी

D- कच्छ की खाड़ी(कांडला बंदरगाह गुजरात के कच्छ की खाड़ी में स्थित है यह ज्वारीय बंदरगाह है खंभात की खाड़ी और कच्छ का रण गुजरात राज्य में स्थित है जबकि कर्क रेखा गुजरात से होकर जाती है कांडला बंदरगाह राजस्थान के सबसे नजदीक बंदरगाह है) ?✔

Q-31.. निम्न देशों में से कौन सा देश स्थल रुद्ध है??
A- वियतनाम
B- लाओस
C- कंबोडिया
D- थाईलैंड

B-लाओस( लाओस  चारों तरफ से स्थल से गिरा हुआ है जबकि वियतनाम, कंबोडिया और थाईलैंड का हिस्सा समुद्र से सटा हुआ है )?✔

Q-32.. निम्नलिखित में से कौन सी एशिया से संबंधित नहीं है??
A- नाइजर
B- अमूर
C-टिगरिस
D-लोपनोर

Cनाइजर(लोपनोर चीन का परमाणु परीक्षण स्थल है अमूर नदी मंगोलिया और टिगरिस नदी  तुर्की इराक से बहती है जबकी नाइजर नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहती है ?✔

Q-33.. जो पर्वत श्रेणी शेष अन्य से भिन्न है वह है??
A- आल्पस
B- एण्डीज
C- अप्लेशियन
D- हिमालय

C-अप्लेशियन(आल्पस, एंडीज और  हिमालय टर्शीयरीयुगीन  मोड़दार पर्वत है जबकि अप्लेशियन एक प्राचीन पर्वत है ?✔

Q-34.. अप्रत्यक्ष उच्च ज्वार उत्पन्न होने का कारण है??
A- चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल
B- सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल
C- पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल
D- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

C-पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल( महासागर और सागर के है-तल में चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से उत्पन्न उतार चढ़ाव को ज्वार भाटा करते हैं चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल से प्रत्यक्ष उच्च ज्वार उत्पन्न होता है जबकि  पृथ्वी के अपकेंद्रीय बल से अप्रत्यक्ष ज्वार उत्पन्न होता है )?✔

Q-35.. एक स्थान की जो सही अक्षांशीय स्थिति हो सकती है वह है??
A-91°उत्तर
B-45°पूर्व
C-45°दक्षिण
D-91°पश्चिम

C-45°दक्षिण(अक्षांश रेखाएं भूमध्य रेखा के उत्तर दक्षिण में होती हैं  यह 0 डिग्री से 90 डिग्री देशांतर तक पूर्व से पश्चिम तक होती है  90 डिग्री उत्तरी अक्षांश उत्तरी ध्रुव कहलाता है जबकी 90 डिग्री दक्षिणी अक्षांश दक्षिणी ध्रुव कहलाता है  45 डिग्री दक्षिणी शुद्ध अक्षांशीय स्थिति प्रकट करता है ) ?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website