RAS GEOGRAPHY QUIZ 05

RAS GEOGRAPHY QUIZ 05


Q-1.. पश्चिमी बनास नदी का उद्गम स्थल कौन सा जिला है??
A- पाली
B- जालौर
C- डूंगरपुर
D- सिरोही


D-सिरोही(पश्चिमी बनास सिरोही जिले में नया सानवाडा की पहाड़ियों से निकलती है और सिरोही में  बहकर गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रवेश करती है गुजरात के पाटन जिले में  बह कर यह लिटिल रन मे विलुप्त हो जाती है इसकी मुख्य सहायक नदियां मे सीपू,सूकली,खारी,धारवोल, बलराम, सुकेत, बेत्रिया ,सेवन, कूकड़ी है ?✔

Q-2.. लूनी कि वह सहायक नदी कौन सी है जो अरावली की पहाड़ियों से नहीं निकलती है??
A-मीठड़ी
B-सूकड़ी
C-जोजड़ी
D-बाण्डी

C-जोजड़ी(जोजड़ी नागौर जिले की पोण्डलू की पहाड़ियों से निकलकर नागौर और जोधपुर में बह कर लूनी में दाई तरफ से मिलती है लूनी की सहायक नदियां अरावली पर्वतमाला से निकलकर लूणी में बाई ओर से मिलती है यही एकमात्र नदी है जो लूनी में दाई ओर से आकर मिलती है ?✔

Q-3.. राजस्थान की धातु नगरी किस शहर को कहा जाता है??
A- भीलवाड़ा
B- नागौर
C- हल्दीघाटी
D- जोधपुर

B-नागौर(नागौर में धातु के कृषि यंत्र और औज़ार  बड़े पैमाने पर बनाए  जाते हैं)  ?✔

Q-4.. राजस्थान की किस दिशा में सतलुज और व्यास नदियों के मैदान हैं??
A- उत्तर और उत्तर पश्चिम में
B- उत्तर और दक्षिण में
C- उत्तर और पूर्व में
D- पश्चिम और पूर्व में

A-उत्तर और उत्तर पश्चिम में( सतलुज और व्यास नदियों के मैदान पंजाब हिमाचल व पाकिस्तान में है जो राजस्थान के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है )?✔

Q-5.. पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते हुए हैं??
A- 3
B- 5
C- 7
D-9

D-9(पंजाब प्रांत के बहावलनगर, बहावलपुर और रहीमयार खान ,सिंध प्रांत के घोटकी ,सुक्कुर,खैरपुर,संघर, उमरकोट ,थारपारकर जिला लगे हुए हैं )?✔

Q-6.. राजस्थान का मानक समय किस देशांतर रेखा से निर्धारित किया जाता है??
A- 70 पूर्वी देशांतर
B- 75 पूर्वी देशांतर
C- 82½पश्चिमी देशांतर
D- 82½पूर्वी देशांतर

D-82½पूर्वी देशांतर(हमारे देश की एक ही मानक समय रेखा 82½° पूर्वी देशांतर है जो इलाहाबाद से होकर गुजरती है पता राजस्थान का मानक समय भी इसी देशांतर रेखा से निर्धारित होता है )?✔

Q-7.. राज्य  का कौनसा क्षेत्र बांगड़ प्रदेश कहलाता है??
A- नागौर -सीकर- झुंझुनू का क्षेत्र
B- उदयपुर -चित्तोड़गढ़ का क्षेत्र
C- बांसवाड़ा -डूंगरपुर का क्षेत्र
D- अलवर -भरतपुर -धौलपुर का क्षेत्र

A- नागौर सीकर झुंझुनू का क्षेत्र( लूनी नदी का प्रवाह क्षेत्र व आसपास का क्षेत्र बांगड़ कहलाता है बांसवाड़ा डूंगरपुर का क्षेत्र वागढ़ कहलाता है)?✔

Q-8.. राज्य के शुष्क मरुस्थलीय भौतिक विभाग की निम्न में से कौन सी विशेषता नहीं है??
A- शुष्क व विषम जलवायु
B- रेतीली बलुई मिट्टी
C- ढलान उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम
D- न्यूनतम तापांतर

D-न्यूनतम तापांतर( राज्य के उत्तरी और पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय भाग में तापांतर अधिक होते हैं दिन अत्यधिक गर्म और राते ठंडी होती है ?✔

Q-9.. राज्य के पश्चिमी और पूर्वी छोर के मध्य देशांतर विस्तार कितना है??
A-7°9'
B-6°42'
C-8°47'
D-5°42'
C-8°47'(राज्य के पश्चिमी और पूर्वी छोर का विस्तार 70°30'पूर्वी देशांतर से 78°17'पूर्वी देशांतर है
अतः विस्तार
78°17' -69°30'=8°47' )?✔

Q-10.. राज्य के वे जिले कौन से हैं जिनका कुछ  क्षेत्र  उन जिलों की मुख्य भूमि से बिल्कुल प्रथक और दूर स्थित है??
A- अजमेर
B- अजमेर, चित्तौड़
C- अजमेर, कोटा ,भीलवाड़ा
D- चित्तौड़गढ़ ,राजसमंद
B-अजमेर,चित्तौड़गढ़(राजस्था न के अजमेर जिले का टाडगढ़ क्षेत्र अजमेर जिले की मुख्य भूमि से अलग कुछ दूरी पर स्थित है इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ जिले का  भैंसरोड़गढ़ भाग चित्तौड़गढ़ जिले की मुख्य भूमि से दूर कोटा-बूंदी के पास है )?✔

Q-11.. राजस्थान का वह जिला कौन सा है जिसमें एक नगर लगभग 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है??
A- जालौर
B- सिरोही
C- चित्तौड़गढ़
D- डूंगरपुर

B-सिरोही( राजस्थान में माउंट आबू शहर समुद्र तल से लगभग 1300 किलोमीटर ऊंचाई वाले पठार पर बसा हुआ है यह सिरोही जिले में स्थित है )?✔

Q-12.. राज्य के किस क्षेत्र का ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है??
A- पूर्वी मैदानी भाग
B- मध्यवर्ती पहाड़ी क्षेत्र
C- दक्षिण पूर्वी पठारी भाग
D- राजस्थान बागड़

C-दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग( राज्य के दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग (हाडोती का पठार)का ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर होने के कारण ही चंबल और उसकी सहायक नदियों का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की ओर है )?✔

Q-13.. प्राकृतिक वनस्पति के वितरण को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन सा है??
A- धरातलीय स्वरूप
B- मिट्टी
C- जलवायु
D- जैविक कारक

C-जलवायु( जिस स्थान  की जैसी जलवायु होती है वहां की प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीव भी उसी के अनुरूप होते हैं मरुस्थलीय क्षेत्र की वनस्पति गूदेदार पत्ते व कांटेदार होती है ताकि उन से वाष्पीकरण की दर न्यूनतम रहे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में चौड़े पत्ते वाले वृक्ष पाए जाते हैं इस प्रकार जलवायु वनस्पति के वितरण को प्रभावित करने वाला मुख्य कारक है )?✔

Q-14.. राजस्थान के पश्चिमी भाग में तापमान की अतिशयता का निम्नलिखित में से प्रमुख कारण क्या है??
A- समुंद्र तट से दूरी
B- धरातल का स्वभाव
C- सूर्यताप की अधिक मात्रा
D- वायु दिशा

B-धरातल का स्वभाव( राजस्थान का पश्चिमी भाग मरुस्थलीय है जिसमें बालू रेत  दिन में सूर्य की धूप से तेजी से अधिक गर्म हो जाती है जिससे दिन के तापमान अधिक होते हैं रात में यह रेत बहुत जल्दी ठंडी हो  जाती है जिससे वहां की रातें बहुत ठंडी व सुहावनी होती है अतः उस  भू- भाग में अधिक तापांतर का कारण वहां के धरातल की बनावट  या स्वभाव है ?✔

Q-15.. राजस्थान में संभावित वाष्पन वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक किस जिले में है??
A- गंगानगर
B- जैसलमेर
C- झालावाड
D- बांसवाड़ा

B-जैसलमेर( जैसलमेर जिले में वनस्पति के नगण्य होने के कारण सूर्य की किरणें सीधी भूमि पर पड़ती है जिससे वहां का तापमान बढ़ जाता है इसी वजह से वहां  वाष्पन की दर सर्वाधिक रहती है ?✔

Q-16.. निम्न में से कौन सा उपाय मिट्टी अपरदन रोकने का नहीं है??
A- ढालू भूमि होने पर कंटूर कृषि को बढ़ावा
B-  वृक्षारोपण और फसलों को हेर फेर कर  बोना
C- अत्यधिक पशु चारण
D- मैदानी क्षेत्रों में टेढ़ी-मेढ़ी पद्धति से खेती करना

C-अत्यधिक पशु चारण( अत्यधिक पशु चारण से भूमि से पेड़ पौधे समाप्त हो जाने के कारण मृदा अपरदन आसानी से और अधिक होता है ?✔

Q-17.. झालावाड जिले में उजाड़ नदी पर निर्मित बांध कौन सा है??
A- राम सागर बांध
B- पृथ्वीपुरा बांध
C- भीम सागर बांध
D- प्रताप सागर बांध

C-भीम सागर बांध(यह बांध खानपुर तहसील के मऊ बोरदा गांव के समीप बनाया गया है ?✔

Q-18.. सोम नदी किसकी सहायक नदी है??
A- बनारस
B- जाखम
C- चंबल
D- माही

D-माही( सोम  व जाखम,माही नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं जो बेणेश्वर धाम के निकट डूंगरपुर में माही में मिलती है इस स्थान को त्रिवेणी संगम कहते हैं जाखम नदी  सोम  नदी की सहायक नदी है जो त्रिवेणी संगम से कुछ दूर पूर्व की सोम नदी में मिल जाती है ?✔

Q-19.. निम्न में से किस नदी को अपने उद्गम स्थल पर सागरमती के नाम से जाना जाता है??
A- जवाई
B-लूनी
C- साबरमती
D- पश्चिमी बनास

B-लूनी(  लूनी नदी  को अजमेर के निकट नाग पहाड़ियों के उद्गम स्थल से सागर मति कहते हैं गोविंदगढ़ के निकट सरस्वती नदी के मिलने के बाद यह लूनी  कहलाती  है ?✔

Q-20.. निम्न नदियों और उनकी सहायक नदियों के सभी जोड़े को चुनिए??
नदी.           *सहायक
A- पश्चिमी बनास.    जवाई
B- लूनी                 माजम
C- माही                 सुकली
D- साबरमती.        वेतरक

D- साबरमति- वेतरक(जवाई नदी लूनी की सहायक नदी है और सुकली  पश्चिमी बनास की सहायक नदी है  माजम  नदी साबरमती की सहायक नदी है)?✔

Q-21.. राजस्थान में पुलिस विभाग के प्रमुख का पद नाम क्या है??
A- पुलिस कमिश्नर
B- पुलिस महानिरिक्षक
C- पुलिस महानिदेशक
D- सचिव ,गृह विभाग

C-पुलिस महानिदेश( पुलिस विभाग के मुखिया  को प्रारंभ में पुलिस महानिरिक्षक करते थे बाद में इनका पदनाम पुलिस महानिदेशक कर दिया गया )?✔

Q-22.. धर्मगंज किसे कहा जाता था??
A- नालंदा के एक  मठ को
B- नालंदा के पुस्तकालय को
C- तक्षशिला विश्वविद्यालय को
D- विक्रमशिला विश्वविद्यालय को

B-नालंदा के पुस्तकालय को(नालंदा के पुस्तकालय को धर्मगंज कहा जाता था इस पुस्तकालय में नौ मंजिल 3 विशाल भवन थे रत्न सागर रत्नोदभि और रत्नरंजक)  ?✔

Q-23.. देश की पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति कब बनाई गई थी??
A- 1964
B- 1966
C- 1968
D- 1970

C-1968(1964 में केंद्र सरकार द्वारा गठित शिक्षा आयोग की सिफारिश पर देश में 1968 में  देश की पहली शिक्षा नीति बनाई गई थी  इसके अध्यक्ष डॉक्टर दौलत सिंह कोठारी थे ?✔

Q-24.. राज्य सरकार द्वारा संचालित बकरी विकास और चारा उत्पादन परियोजना किस देश के सहयोग से शुरू की गई??
A- इंग्लैंड
B- संयुक्त राज्य अमेरिका
C- इजरायल
D-  स्विट्ज़रलैंड

D- स्विजरलैंड( 1992-93 से स्विस  सरकार की आर्थिक सहायता समाप्त हो गई है अतः यह परियोजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है )?✔

Q-25.. निजी क्षेत्र में राज्य का पहला पशु विज्ञान व चिकित्सा महाविद्यालय अपोलो कॉलेज ऑफ वेटेरिनरी मेडिसिन कहां स्थापित किया गया है??
A- जोधपुर
B- उदयपुर
C- जयपुर
D- जैसलमेर

C-जयपुर( 6 अक्टूबर 2003 को स्थापित यह कॉलेज न केवल राजस्थान का बल्कि देश का पहला निजी वेटरनरी कॉलेज है जो पीपीपी मॉडल पर स्थापित किया गया है )?✔

Q-26.. गरिमा कौन है??
A- विश्व की प्रथम क्लोन्ड बकरी
B- विश्व की प्रथम क्लोन भेड़
C- विश्व की प्रथम  क्लोन्ड भैंस
D- विश्व की प्रथम क्लोन्ड कटडी

C-विश्व की प्रथम क्लोन्ड भैंस( गरिमा प्रथम विश्व की प्रथम क्लोन्ड भैंस है जिसका जन्म 6 जून 2009 को एन डी आर आई करनाल में हुआ लेकिन इसकी 2011 में मृत्यु हो गई उसके बाद 22 अगस्त 2010 को गरिमा द्वितीय क्लोन भैंस का जन्म हुआ विश्व की प्रथम क्लोन कटड़ी  महिमा है जिसे गरिमा दितीय ने 25 जनवरी 2013 को जन्म दिया गरिमा द्वितीय ने 27 दिसंबर 2014 को दूसरी क्लोन्ड कटड़ी  करिश्मा को भी जन्म दिया) ?✔

Q-27.. विश्व की सबसे बड़ी ढाल वाली चोटी है??
A- काराकोरम श्रंखला
B- राकापोशी(लद्दाख )
C- पीर पंजाल पर्वत श्रेणी
D- जांस कर पर्वत श्रेणी

B-राकापोशी(लद्दाख)(सिंधु सांपो सीवर क्षेत्र के उत्तर और काराकोरम के दक्षिण सिंधु नदी और श्योक के बीच स्थित  यह  ट्रांस हिमालय की एक पर्वत श्रंखला है लद्दाख इस  श्रंखला का सर्वोच्च शिखर  राकापोशी है  यह विश्व की सबसे बड़ी ढ़ाल वाली चोटी  है ?✔

Q-28.. पालघाट निम्नलिखित में से किन के मध्य स्थित है??
A- नीलगिरी और कार्डमोन पहाड़ियां
B- नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियां
C- अन्नामलाई और कार्ड मोन पहाड़ियां
D- कार्डमोन पहाड़ियां और पालिनी की पहाड़ियां

B-नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियां( पालघाट गेप पश्चिम और पूर्वी घाट का मिलन है तमिलनाडु में नीलगिरी के दक्षिण भाग में पालघाट है पालघाट नाशिक और मुंबई के बीच स्थित है )?✔

Q-29..निम्नलिखित में से किस देश मे 1857 में खनिज तेल आर्थिक स्तर पर निकाला गया था ??
A-वेनेज्युला
B-रोमानिया
C-इण्डोनेशिया
D-संयुक्त राज्य अमेरिका

B-रोमानिया(रोमानिया काले सागर की सीमा पर, दक्षिणपूर्वी और मध्य यूरोप में स्थित एक देश है रोमानिया यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में नौवा सबसे बड़ा क्षेत्र है रोमानिया में अनेक खनिज पदार्थ भी उपलब्ध हैं जैसे -खनिज तेल,सोना,तॉबा,सीसा,चॉदी,मैंगनीज,ऐंटीमनी,जस्ता आदि पूर्वी मैदानों के पहाड़ी प्रदेश में खनिज तेल का वार्षिक उत्पादन 700000 टन से भी अधिक होता है तेल के उत्पादन में संसार में रोमानिया का छठा स्थान है नलो द्वारा तेल क्षेत्र काले सागर पर स्थित  कॉन्स्टानत्सा  बंदरगाह से संबंध है  कच्चा लोहा ट्रैसिलबेनिया में मिलता है ?✔

Q-30.. कौन सी खनिज सूची अलौह धातुओं को दर्शाती है??
A- निकिल, जस्ता, तांबा, एलुमिनियम
B- निकिल ,एल्युमीनियम, लोहा अयस्क, जस्ता
C- तांबा ,कच्चा लोहा ,निकिल, इस्पात
D- निकिल ,कार्बन इस्पात, एलुमिनियम ,जस्ता

B-रोमानिया(रोमानिया काले सागर की सीमा पर, दक्षिणपूर्वी और मध्य यूरोप में स्थित एक देश है रोमानिया यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में नौवा सबसे बड़ा क्षेत्र है रोमानिया में अनेक खनिज पदार्थ भी उपलब्ध हैं जैसे -खनिज तेल,सोना,तॉबा,सीसा,चॉदी,मैंगनीज,ऐंटीमनी,जस्ता आदि पूर्वी मैदानों के पहाड़ी प्रदेश में खनिज तेल का वार्षिक उत्पादन 700000 टन से भी अधिक होता है तेल के उत्पादन में संसार में रोमानिया का छठा स्थान है नलो द्वारा तेल क्षेत्र काले सागर पर स्थित  कॉन्स्टानत्सा  बंदरगाह से संबंध है  कच्चा लोहा ट्रैसिलबेनिया में मिलता है ?✔

Q-30.. कौन सी खनिज सूची अलौह धातुओं को दर्शाती है??
A- निकिल, जस्ता, तांबा, एलुमिनियम
B- निकिल ,एल्युमीनियम, लोहा अयस्क, जस्ता
C- तांबा ,कच्चा लोहा ,निकिल, इस्पात
D- निकिल ,कार्बन इस्पात, एलुमिनियम ,जस्ता

A-निकिल, जस्ता तांबा एलुमिनियम( खनिजों से राष्ट्रीय आय का लगभग 4% प्राप्त होता है केरल के तटीय क्षेत्र में  प्रमुखतया आणविक  खनिज पाए जाते हैं खनिज उत्पादन मूल्य की दृष्टि से बोंबे हाई देश में प्रथम स्थान पर है

लोहा धात्विक खनिज-- लोहे के जाने वाले खनिज लोहा मैगनीज कोबाल्ट,जिरकोनियम आदि
अलोहा धात्विक खनिज- तांबा, जस्ता ,निकल, एलुमिनियम, सीसा ,चांदी सोना ,प्लेटिनम आदि

अधात्विक खनिज- जिप्सम, एस्बेस्टस,नमक, नाइट्रेट, गंधक, सल्फर, हीरा, पन्ना आदि ?✔

Q-31.. भारत में इस्पात कारखाना का कौन सा समूह स्वतंत्रता के पश्चात बनाए गए थे??
A- जमशेदपुर, दुर्गापुर, भिलाई
B- भिलाई, दुर्गापुर, भद्रावती
C- भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला
D- कुल्टी बर्नपुर, विशाखापट्टनम, सेलम

C-भिलाई ,दुर्गापुर, राउरकेला( हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड भारत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र में हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड की स्थापना की इस कंपनी ने राउरकेला भिलाई दुर्गापुर और बोकारो इस्पात केंद्रों की स्थापना की

भिलाई- सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात कारखाने की श्रंखला में यह दूसरा कारखाना है इसका निर्माण तत्कालीन सोवियत संघ की सहायता से सन 1957 में किया गया
दुर्गापुर- हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड के तीसरे कारखाने की स्थापना पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में 1959 में की गई
राउरकेला-हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड कारखाना के सुंदरगढ़ जिले में सांख और कोईल नदियों क संगम पर स्थित है ?✔

Q-32.. निम्न में से किस मिट्टी को ब्लैक अर्थ के नाम से जाना जाता है??
A-पॉडजाल
B-स्पॉडजोल्स
C-लेटेराइट
D-चर्नोजेम

D-चर्नोजेम( चर्नोजम मिट्टी  को ब्लैक अर्थ के नाम से भी जाना जाता है यह शीतोष्ण घास भूमियों में पाई जाने वाली मृदा है इनका विकास यूक्रे,  रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में दक्कन क्षेत्र में हुआ भारत में इसे रेगर मिट्टी भी कहा जाता है
पॉडजाल-यह सुसंस्तरी  वर्ग की मिट्टी है) ?✔

Q-33.. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए??
1- क्यूटो प्रोटोकॉल सन 2005 से प्रभावी हुआ
2-क्योटो प्रोटोकॉल मुख्य रूप से ग्रीन हाउस गैसों के निकास को कम करने से संबंधित है
3- मीथेन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रीन हाउस गैस के रूप में 5 गुना अधिक प्रभावी होती है
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है?

A-(1)व (2)दोनों
B-(2)व (3)दोनों
C- केवल (1)
D-केवल (3)

A-(1)व (2)दोनों(ग्लोबल वार्मिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (क्योटो संधि) दिसंबर 1997 में क्योटो(जापान) में एक सम्मेलन बुलाया गया क्योटो संधि के अंतर्गत औद्योगिक देश ग्रीन हाउस समूह की गैसों से होने वाले प्रदूषण को समाप्त करने के लिए प्रतिबंध हुए क्योटो प्रोटोकॉल एकमात्र संधि है जो विकसित देशों पर उत्सर्जन कटौती की क़ानूनी बाध्यता में रखती है  इस संधि को क्योटो, जापान में दिसंबर 1997 में तय किया गया  16 मार्च 1998 में हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत किया गया और 15 मार्च 1999 में बंद कर दिया गया  यह समझौता 16 फरवरी 2005 में लागू हुआ जब  रूस ने 18 नवंबर 2004 में इसकी पुष्टि की 14 जनवरी 2009 मे 183देशो और 1क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण संगठन समझौते की पुष्टि की )?✔

Q-34.. देश के कुल चावल उत्पादन के प्रतिशत के अनुसार चावल उत्पादक राज्यों का अवरोही क्रम में सही अनुक्रम है??
A- पश्चिम बंगाल आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश और पंजाब
B- आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल पंजाब और उत्तर प्रदेश
C- उत्तर प्रदेश पंजाब आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल
D- पंजाब उत्तर प्रदेश पश्चिमी बंगाल और आंध्र प्रदेश

A-पश्चिमी बंगाल ,आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब( देश के प्रमुख चावल उत्पादक क्षेत्र पूर्वी भारत का मैदानी प्रदेश जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार ,पश्चिम बंगाल आते हैं मात्रा की दृष्टि से घटते क्रम में प्रमुख चावल उत्पादक राज्य हैं पश्चिमी बंगाल, आंध्र प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,पंजाब, बिहार और तमिलनाडु !
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चावल की तीन फसलें ऑल, अमन और बोरो उगाई जाती है देश में सबसे अधिक अमन का उत्पादन होता है जो जून से अगस्त तक  बो कर नवंबर से जनवरी तक काट ली जाती है चावल द्वारा ही हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या के भोजन की आपूर्ति की जाती है जिससे यह महत्वपूर्ण खाद्यान्न बन गया है यह दक्षिणी और पूर्वी भारत के राज्य का मुख्य भोजन है )?✔

Q-35.. देश का प्रथम महिला विश्वविद्यालय कहां स्थापित हुआ था??
A- पूना
B- कोलकाता
C- बंगाल
D- बिहार

A-पूना-(यह विश्वविद्यालय महर्षि धोंडो केशव कर्वे के प्रयासों से 1916 में स्थापित हुआ था इसका नाम 1920 में श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसे महिला विश्वविद्यालय रखा गया यह विश्वविद्यालय जुलाई 1916 को पुणे में प्रारंभ हुआ 1936 में इसका मुख्यालय चर्चगेट मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया वर्तमान में इसके तीन कैंपस चर्चगेट, सांताक्रुज वेस्ट(जुहू)  व पुणे में स्थित है ?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website