RAS GEOGRAPHY QUIZ 29

RAS GEOGRAPHY QUIZ 29


 

प्रश्न-1.. निम्नलिखित में से कौनसा एक अरावली का उच्चतम शिखर है??
(अ)- सज्जनगढ़
(ब)- लीलागढ
(स)- कुंभलगढ़
(द)- तारागढ़
स- कुंभलगढ़(कुंभलगढ़ की ऊंचाई 1224 मीटर ,सज्जनगढ़ 938 मीटर ,लीला गढ़ 874 मीटर तारागढ़ 870 मीटर*✅⚜

प्रश्न-2.. निम्नलिखित में से कौन सा एक कारण राजस्थान में मरुस्थलीकरण का नहीं है??
(अ)- अतिचारण
(ब)- वनोन्मूलन
(स)- शहरीकरण
(द)- अनुचित मृदा और जल प्रबंधन
द- अनुचित मृदा और जल प्रबंधन( उपरोक्त दिए गए कारणों में से अनुचित मृदा और जल प्रबंधन राजस्थान में मरुस्थलीकरण का कारण नहीं है*✅⚜

प्रश्न-3.. निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊंचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है??
(अ)- देलवाड़ा सज्जनगढ़ जरगा तारागढ़
(ब)- सेर जरगा सज्जनगढ़ तारागढ़
(स)- जरगा सेर सज्जनगढ़ तारागढ़
(द)- जरगा देलवाड़ा तारागढ़ सज्जनगढ़
ब-सेर,जरगा, सज्जनगढ़ तारागढ़(सेर 1579 मीटर, जरगा 1431 मीटर ,सज्जनगढ़ 938 मीटर ,तारागढ़ 873 मीटर*✅⚜

(A)-कथन: अरावली पर्वत श्रंखला राजस्थान में एक जल विभाजक है
(R)- कारण:अरावली पर्वत श्रंखला मरुस्थलीकरण को सीमित करती है
प्रश्न-4.. निम्नलिखित कोड का उपयोग करते हुए उत्तर का चयन कीजिए??
(अ)- (A)और Rदोनों सही हैं तथा R Aका सही स्पष्टीकरण है
(ब)- A और R दोनों सही हैं तथा R,Aका सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स)- A सही है,R गलत है
(द)- A गलत है R सही है
ब- A और R दोनों सही है तथा R,Aका सही स्पष्टीकरण नहीं है(अरावली पर्वत श्रंखला राजस्थान की ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश की प्रधान जल विभाजक रेखा का निर्माण करती है इसके पूर्व दिशा का पानी बनास यमुना चंबल नदी नदी के प्रवाह द्वारा बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरता है जबकि पश्चिम दिशा का पानी लूनी और उसकी सहायक नदियों तथा माही पश्चिम बनास नदी का जल अरब सागर में गिरता है पूर्वी मैदानी प्रदेश का उपजाऊपन भी अरावली पर्वतमाला के कारण है नहीं तो मरुस्थलीकरण बढ़ता ही जाता यह रेगिस्तान की पूरी विस्तार को नियंत्रित करती है तथा भौतिक और पर्यावरण की दृष्टि से 1 झीना पर्दा बनाती है ✅⚜

प्रश्न-5.. राजस्थान के पश्चिमी रेतीले मैदान के क्षेत्र में बालुका स्तूप पाए जाते हैं??
(अ)- 60%
(ब)-50%
(स)-40%
(द)-30%
अ-60%✅⚜

प्रश्न-6.. निम्न में से कौन सा दक्षिणी अरावली को पार करने का दर्रा नहीं है??
(अ)- सोमेश्वर
(ब)- हाथीगुडा़
(स)-अरनीया
(द)-देसुरी
स- अरनीया✅⚜

प्रश्न-7.. अरावली पर्वत श्रंखला की सुदूर दक्षिणी जड़ कहां से प्रारंभ होती है वह स्थान है??
(अ)- पालनपुर
(ब)- आबू पर्वत
(स)- अरब सागर तल
(द)- गोगुंदा
स-अरब सागर तल✅⚜

प्रश्न-8.. राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरु शिखर के निकट कौन सा पठार स्थित है??
(अ)- भोराठ का पठार
(ब)- उड़िया का पठार
(स)- मालवा का पठार
(द)- भीम का पठार
ब- उड़िया का पठार(राजस्थान राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरु शिखर के नीचे पश्चिम में राजस्थान का सबसे ऊंचा उड़िया का पठार है यह एक अनियमित पठार के रूप में है जो कई प्रक्षेपित चोटियों से घिरा हुआ है✅⚜

प्रश्न-9.. मेरवाड़ा की पहाड़ियों का सर्वोच्च शिखर है??
(अ)- हर्ष पर्वत
(ब)- तारागढ़
(स)- गुरु शिखर
(द)- एस राणा
ब- तारागढ़(मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणी मेरवाड़ा की पहाड़ी कहलाती है जो अजमेर शहर के समीपवर्ती भागों में पहाड़ियों के समानांतर अनुक्रम में दृष्टिगोचर होती हैं इसका उच्चतम शिखर अजमेर के निकट समुद्र तल से 873 मीटर ऊंचा है जो तारागढ़ के नाम से जाना जाता है सर्पिलाकार नाग पहाड़ इसके पश्चिम में स्थित है जो उत्तरी मैदान में उच्चतम स्तर को परिलक्षित करता है कुकरा से पहाड़ियों और घाटियों का एक अवक्रमण अजमेर जिले के अंतिम सिरे तक विस्तृत है जहां वे मेवाड़ पहाड़ियों में मिल जाते हैं पश्चिमी पार्श्व पर पहाड़ियां बहुत ही प्रबल और प्रपाती बन जाती है इस प्रदेश की औसत ऊंचाई 550 मीटर है*✅⚜

प्रश्न-10.. निम्न में से कौन सी झील अरावली पर्वतमाला के पूर्व में स्थित है??
(अ)- सांभर
(ब)- डीडवाना
(स)- पंचपदरा
(द)- कोलायत
अ-सांभर✅⚜

प्रश्न-11.. राज्य के कुल कितने क्षेत्र में पश्चिमी रेतीला मैदान का विस्तार है??
(अ)- 3लाख वर्ग किलोमीटर
(ब)-1.75लाख वर्ग किलोमीटर
(स)- 2.5 लाख वर्ग किलोमीटर
(द)- 5लाख वर्ग किलोमीटर
ब-1.75लाख वर्ग किलोमीटर( पश्चिमी रेतीला प्रदेश उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर लगभग 640 किलोमीटर लंबाई में और पश्चिम से पूर्व की ओर 300 किलोमीटर चौड़ाई में फैला हुआ है क्षेत्र का ढाल पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की ओर है इसकी ऊंचाई उत्तरी पूर्वी भाग में 300 मीटर से दक्षिण की ओर 150 मीटर तक है इसका क्षेत्रफल 1.75000 वर्ग किलोमीटर है यह राज्य का 61.11% क्षेत्रफल है जिस पर 40% जनसंख्या निवास करती है इस भाग में 50 सेमी से भी कम वर्षा होती है*✅⚜

प्रश्न-12.. राज्य में पवनानुवर्ती बालुका स्तूपों का सर्वाधिक विस्तार मिलता है??
(अ)- श्री गंगानगर हनुमानगढ़
(ब)- जैसलमेर बाड़मेर
(स)- बीकानेर नागौर
(द)- सीकर झुंझुनू
ब- जैसलमेर बाड़मेर( इस प्रकार के स्तूपों में लंबी धूरी वायु की दिशा के समांतर होती है प्राय प्रचलित हवाएं उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम की ओर चलती हैं सीफ इनका एक विशिष्ट प्रकार है जैसलमेर और बाड़मेर में यह अधिकांशत: दृष्टिगोचर होते हैं*✅⚜

प्रश्न-13.. विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वतमाला मानी जाती है??
(अ)- हिमालय
(ब)- अरावली
(स)- सतपुड़ा
(द)- नीलगिरी
ब- अरावली✅⚜

प्रश्न-14.. अरावली पर्वतमाला की समुद्र तल से औसत ऊंचाई कितनी है??
(अ)- 930 मीटर
(ब)- 1080 मीटर
(स)- 1200 मीटर
(द)- 1722 मीटर
अ-930मीटर✅⚜

प्रश्न-15.. हिमालय और नीलगिरी के मध्य की सर्वोच्च चोटी है??
(अ)- पंचमणि
(ब)- गुरु शिखर
(स)- महाबलेश्वर
(द)- ओमकारेश्वर
ब- गुरु शिखर✅⚜

प्रश्न-16.. सिवाना का दुर्ग किन पहाड़ियों से घिरा हुआ है??
(अ)- जरगा पर्वत
(ब)- नाकोड़ा पर्वत
(स)- ऐसराणा पर्वत
(द)- छप्पन की पहाड़ियां
द- छप्पन की पहाड़ियां( सिवाना का दुर्ग बाड़मेर जिले में छप्पन की पहाड़ियों की हल्दीघाटी पर बना हुआ है इस दुर्ग का निर्माण 10वीं शताब्दी (954) में पवार राजा भोज के पुत्र वीर नारायण पवार ने करवाया था*✅⚜

प्रश्न-17.. सिरोही जिले में तीव्र ढाल युक्त और कटी-फटी पहाड़ियों का स्थानीय नाम है??
(अ)- भाकर
(ब)-मोराट
(स)- ऊपर माल
(द)- गिरवा
अ-भाकर✅⚜

प्रश्न-18.. दक्षिण पूर्वी पठार के दो भाग हैं??
(अ)- उपरमाल का पठार और भोराठ का पठार
(ब)- विंध्यन का पठार और दक्कन का पठार
(स)- पोतवार का पठार और दक्कन का पठार
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
ब-विंध्यन का पठार और दक्कन का पठार( दक्षिण-पूर्वी हाड़ौती पठार निम्न दो इकाइयों में विभाजित किया जाता है विंध्यन कगार भूमि और दक्कन का लावा पठार*✅⚜

प्रश्न-19.. राजस्थान का वह कौन सा जिला है जिसकी सीमा अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों है??
(अ)- बाड़मेर
(ब)- गंगानगर
(स)- बीकानेर
(द)- अ और ब दोनों
द- अ और ब दोनों✅⚜

प्रश्न-20.. बनास बेसिन और छप्पन बेसिन किस भौतिक विभाग के लघु प्रदेश हैं??
(अ)- मध्यवर्ती अरावली प्रदेश
(ब)- बांगड़ भू भाग
(स)- दक्षिण पूर्वी पठार
(द)- पूर्वी मैदानी भाग
द- पूर्वी मैदानी भाग✅⚜

प्रश्न-21.. राजस्थान में वृहत सीमांत भ्रंश फैला है के सारे??
(अ)- बूंदी सवाई माधोपुर की पहाड़ियां
(ब)- उदयपुर की पहाड़ियां
(स)- अलवर की पहाड़ियां
(द)- शेखावाटी तोरावाटी की पहाड़ियां
अ- बूंदी सवाई माधोपुर की पहाड़ियां✅⚜

प्रश्न-22.. राज्य के वे जिले कौन से हैं जिनका क्षेत्र उन जिलों की मुख्य भूमि (सीमाओं) से बिलकुल पृथक और दूर स्थित है??
(अ)- अजमेर और चित्तौड़गढ़
(ब)- चित्तौड़गढ़ और राजसमंद
(स)- कोटा अजमेर व भीलवाड़ा
(द)- कोटा भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़
अ- अजमेर और चित्तौड़गढ़( राज्य के अजमेर जिले का टॉडगढ़ क्षेत्र अजमेर जिले की मुख्य भूमि से अलग कुछ दूरी पर स्थित है इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ जिले का भैंसरोडगढ़ भाग चितोड़ गढ़ जिले की मुख्य भूमि से दूर कोटा बूंदी के पास में है*✅⚜

प्रश्न-23.. थार मरुस्थल के संबंध में निम्न में से कौन सा तथ्य सही नहीं है??
(1)- यहां की जलवायु शुष्क और अत्यधिक शुष्क और अत्याधिक विषम है
(2)- यह विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला मरुस्थल है
(3)- बबूल ,फोग, धोकड़ा व कैर यहाँ के प्रमुख वृक्ष है
(4)- बाजरा मोठा व ग्वार यहां की प्रमुख फसलें हैं

कूट:---

(अ)- केवल 1
(ब)-केवल 3
(स)-1व 2 दोनों
(द)-1,2,3 व 4
ब-केवल 3(मरुस्थलीय क्षेत्र में धोकड़ा के वृक्ष नहीं होते बल्कि खेजड़ी के वृक्ष होते हैं ✅⚜

प्रश्न-24.. कुंभलगढ़ से गोगुंदा के मध्य स्थित भोराठ पठार की औसत ऊंचाई है??
(अ)- 600 मीटर
(ब)- 400 मीटर
(स)- 1200 मीटर
(द)- 1400 मीटर
अ-600मीटर(उदयपुर के उत्तर पश्चिम में कुंभलगढ़ और गोविंदा के बीच भोराठ का पठार गोगुंदा पठार स्थित है इसकी औसत ऊंचाई 600 मीटर है समुंद्र तल से इस भोराट के पठार की ऊंचाई 1225 मीटर है जो अरावली के उत्तरी सिरे से इस स्थान तक उच्चतम है भोराट के पठार का दक्षिणी स्कंध अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल प्रवाह के मध्य जल विभाजक का कार्य करता है पूर्वी सिरोही के पश्चिम में तीव्र ढाल वाली और ऊबड़ खाबड़ भाग को स्थानीय भाषा में भाकर कहते हैं जयसमंद झील के पूर्व में लसाड़िया का कटा फटा और विच्छेदित पठार है।कुछ पहाड़ियां स्कंद तश्तरीनुमा आकृति वाले हैं जो उदयपुर बेसिन को घेरे हुए हैं जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा (पहाड़ियों की मेंखला) कहते हैं ✅⚜

प्रश्न-25.. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए??
(अ)- अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है
(ब)- राजस्थान की सभी नदियों का उद्गम अरावली से है
(स)- राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता
(द)- अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है

कूट---??
(1)- अ,ब और स ही हैं
(2)-ब,स, और द सही हैं
(3)- केवल स और द सही हैं
(4)- केवल अ और द सही
4-केवल अ और द सही हैं(पूर्वी मैदानी प्रदेश का उपजाऊपन इसी पर्वतमाला के कारण है नहीं तो मरुस्थलीकरण बढ़ता ही जाता यह रेगिस्तान के पूर्वी विस्तार को नियंत्रित करती है ताकि भौतिक और पर्यावरण की दृष्टि से 1 झीना पर्दा बनाती है ।खनिज संसाधन की प्रचुरता राज्य के वर्तमान खनिज उत्पादन का लगभग 70% इस प्रदेश में होता है उदयपुर की जावर की खानें ,राजपुरा दरीबा ,भीलवाड़ा की अंगूचा डूंगरपुर की धुधरा ,मांडी में सीसा और जस्ता के भंडार हैं लोहा मोरीजा,बानोल, नीमला, डाबला- सिंघाना नीमकाथाना नाथरा की पाल में उपलब्ध है गैरीलियम उदयपुर, जयपुर भीलवाड़ा के पूर में सीमित मात्रा में है मैगनीज बांसवाड़ा और उदयपुर में उपलब्ध है पन्ना कालागुमान हिरवी और गोगुंदा (उदयपुर )में तथा बेराइट्स अलवर में है ✅⚜

 

Quiz Winner- आशु जी गढवीर-बाड़मेर- 23


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता शर्मा -कोटा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website