RAS HISTORY QUIZ 06

RAS HISTORY QUIZ 06


Q-1.. तिलक सेवा समिति की स्थापना किस आंदोलन के प्रथम चरण में की गई थी??
A- बूंदी किसान आंदोलन
B- शेखावाटी किसान आंदोलन
C- बेगू आंदोलन से
D- इनमें से कोई नहीं


B-शेखावाटी किसान आंदोलन से( शेखावाटी किसान आंदोलन के तहत मंडावा ठिकाने में देवी बक्श ने नागरिक अधिकारों की घोषणा की थी )?✔

Q-2. कुंवर मदन सिंह द्वारा स्थापित संस्था है.??
A- प्रेमाश्रम
B- प्रेरणालय
C- ब्रह्मचार्याश्रम
D- (A) और (B) दोनों

D-(A)और (B)दोनों( कुंवर मदन सिह को करौली का भीष्म पितामह कहा जाता है) ?✔

Q-3.. जैसलमेर रियासत में सर्वहित कारिणी वाचनालय का संचालन किया था??
A- शिव शंकर गोपा ने
B- सागरमल गोपा ने
C- बालमुकुंद बिस्सा ने
D- हरिदेव जोशी ने

A-शिव शंकर गोपा ने( संपूर्ण राजपूताने में जैसलमेर शिक्षा की दृष्टि से सबसे पिछड़ा राज्य था) ?✔

Q-4.. देश हितैषिणी सभा की स्थापना 1877 में कहां की गई थी??
A- उदयपुर में
B- कोटा में
C- डूंगरपुर में
D- बीकानेर में

A-उदयपुर में(उदयपुर में 32 सामंतो और अधिकारियों वाली देश हितैषिणी सभा की स्थापना महाराणा सज्जन सिंह की अध्यक्षता में की गई यह एकमात्र ऐसी संस्था थी जिसका उद्देश्य वैवाहिक  समस्याओं को सुलझाना था )?✔

Q-5.. गंगा सिंह ने किस वर्ष बीकानेर राज्य के लिए प्रतिनिधि सभा का गठन किया था??
A- 1908 में
B- 1913 में
C- 1911 में
D- 1915 में

B-1913 में( यह संस्था उत्तरी भारत के राज्यों में यह अपने ढंग की एकमात्र संस्था थी  1917 में इसे विधानसभा का नाम दिया गया महाराजा गंगासिंह प्रथम नरेश थे जिन्होंने अलग से प्रिवीपर्स और सिविल लिस्ट पद्धति चालू की )?✔

Q-6.. पुनावाडा कांड का संबंध किस रियासत से है??
A- डूंगरपुर
B- जयपुर
C- जैसलमेर
D- बीकानेर

A-डूंगरपुर(डूंगरपुर रियासत की स्कूलों को बंद करने की नीति का सूत्रपात पुनावाडा से हुआ था )?✔

Q-7.. निम्न में से किसने पड़त स्वराज्य आंदोलन का संचालन किया??
A- जय नारायण व्यास
B- मांगीलाल भव्य
C- गोकुल भाई भट्ट
D- हरिदेव जोशी

B-मांगीलाल भव्य( पढ़त  स्वराज्य आंदोलन का मुख्य उद्देश्य रियासत द्वारा किसानों से पड़त भूमि पर जबरन लगान वसूली के विरोध बगावत था )?✔

Q-8.. डूंगरपुर राज्य में सेवा संघ द्वारा संचालित पाठशालाओं को बंद करने के अभियान के दौरान नाना भाई की हत्या कर दी गई थी??
A- 17 जून 1946 को
B- 19 जून 1947 को
C- 18 जून 1947 को
D- 19 जून 1946 को

B-19 जून 1947 को( डूंगरपुर राज्य में सेवा संघ द्वारा संचालित पाठशालाओं को बंद करने के अभियान के दौरान 19 जून 1947 को राज्य की पुलिस ने रास्तापाल में नाना भाई की हत्या कर दी थी इसी दिन अपने गुरु को बचाने हेतु भील बालिका कालीबाई पुलिस की गोली की शिकार होकर शहीद हुई थी )?✔

Q-9.. जरबा है??
A- एक लोक नृत्य
B- एक प्रकार की लागत
C- जूतों का प्रकार
D- मारवाड़ में गाया जाने वाला गीत

C-जूतों का प्रकार(सवा हाथ लंबे जूते जिनसे मारवाड़ का जागीरदार किसानों की पिटाई करता था यह जूते  जरबा कहलाते हैं  )?✔

Q-10.. उचाला कहा जाता था??
A- एक प्रकार की लाश
B- चित्रकारों द्वारा दी जाने वाली राशि
C- गांव से पलायन करके जाने का तरीका
D- दूसरे स्थान से नए गांव में बसने का तरीका

C-गांव से पलायन कर के जाने का तरीका( जागीरी जुल्मो  से बचने हेतु वहां की रियाया द्वारा गांव से पलायन कर जाना उचाला कहा जाता था )?✔

Q-11.. राजपूत काल में भूमि कर को किस नाम से नहीं पुकारा जाता था??
A- भोग
B-हांसिल
C-माटा
D-लगान

C-माटा(भूमि कर को भोग भी कहा जाता था भूमि कर  निर्धारित करने के कई तरीके थे जिनमें लाटा और कांकड़ कंत  मुख्य थे गांव के मवेशियों के लिए छोड़ी गई चारा चने की भूमि को चरनोता कहा जाता था )?✔

Q-12.. राजपूत काल में उत्तराधिकारी शुल्क को और किस नाम से नहीं जाना जाता था??
A- पेशकशी
B-नजराना
C- हुक्मनामा
D- सिरोपाव

D-सिरोपाव(राजपूत काल में उत्तराधिकार शुल्क राज्य द्वारा जागीर के नए उत्तराधिकारी से वसूल किया जाता था  उत्तराधिकारी शुल्क को कैद खालसा और तलवार बधाई के नाम से भी जाना जाता था ?✔

Q-13.. जोधपुर में श्री पुष्टिकर हितैषिणी सभा की स्थापना किसके द्वारा की गई थी??
A- महाराजा उमेद सिंह द्वितीय
B- नरेंद्र सिंह
C- गुरु लालचंद पुरोहित
D- डॉक्टर कंवर सेन

C-गुरु लालचंद पुरोहित(  गुरु लालचंद पुरोहित का जन्म जोधपुर में पुष्करणा ब्राह्मण परिवार में हुआ था  पुरोहित को पालकी में बैठाकर जोधपुर महाराजा ने स्वयं पारगी को उठाकर सम्मानित किया था  पद्य  व्याकरण पुरोहित जी द्वारा रचित महत्वपूर्ण कृति है विद्वानों ने संस्कृत भाषा के विद्यार्थियों के लिए  इस पुस्तक को अब तक की श्रेष्ठ पुस्तक माना है )?✔

Q-14.. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का छठा अधिवेशन कहां संपन्न हुआ था??
A- कोटा
B- उदयपुर
C- सिरोही
D- जयपुर

B-उदयपुर(उदयपुर में 31 दिसंबर 1945 से 2 जनवरी 1946 तक  अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का छठा अधिवेशन  पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में किया गया  था इस अधिवेशन में यह मांग की गई कि देशी राज्यों में तुरंत उत्तरदाई शासन की स्थापना की जाए और भावी भारतीय संघ शासन में प्रजा के प्रतिनिधि भेजे जाएं  यह राजपूताने में इस प्रकार का प्रथम अधिवेशन था देसी राज्य लोक परिषद को 1948 में समाप्त कर दिया गया )?✔

Q-15.. मई 1932 में राजस्थान का वह जिला जहां किसान आंदोलन के दौरान सांप्रदायिक दंगे भड़के थे??
A- बिजोलिया
B- बेगू
C- अलवर
D- चित्तौड़गढ़

C-अलवर(1932-33 में अलवर में  मेव जाति  के किसानों ने आंदोलन किया था यह आंदोलन ब्रिटिश हस्तक्षेप के कारण समाप्त हुआ था )?✔

Q-16.. राजस्थान के उस जिले का नाम बताइए  जहॉ मेवाड़ राज्य के जुल्मों के विरुद्ध गोविंद गिरी ने एकी आंदोलन का सूत्रपात किया था??
A- अजमेर
B- बांसवाड़ा
C- चित्तौड़
D- सिरोही

C-चित्तौड़(ए्की आंदोलन का मूल उद्देश्य भारी लगान, अन्याय पूर्ण  लागों और  बेगार  से किसानों को  मुक्त करवाना था )?✔

Q-17.. मीणा क्षेत्रीय सभा की स्थापना कब हुई थी??
A- 1932 में
B- 1933 में
C- 1935 में
D- 1934 में

B-1933 में(मीणा क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष बंशीधर शर्मा थे छोटूलाल  झरबाला महादेव राम  पबड़ी और जवाहर राम ने मीणा  जाति सुधार कमेटी बनाई थी ?✔

Q-18.. यूनाइटेड  प्रस्बिटेरियन मिशन का मुख्यालय था??
A- किशनगढ़
B- पुष्कर
C- ब्यावर
D- नसीराबाद

C- ब्यावर(  यूनाइटेड प्रेस्बिटेरियन मिशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था 1860में मिशन का मुख्यालय ब्यावर में बनाया गया मिशन ने ब्यावर में लिथो प्रेस स्थापित की थी) ?✔

Q-19.. सिरोही के भील आंदोलन की दूसरी दुखद घटना घटी थी??
A- 5-6 मई 1920
B- 5-6 मई 1921
C- 5-6 मई 1922
D- 5-6 मई 1923

C-5-6मई 1922( 5 और 6 मई 1922 को मेवाड़ भील कोर की एक टुकड़ी के साथ राजकीय सेना ने सिरोही के रोहिड़ा तहसील के बालोतिया और भुला गांव को घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां चलाई गई यह सिरोही के भीलो की दूसरी दुखद घटना ती अनुमानत: मृतकों की संख्या 50 थी )?✔

Q-20..  1946 में शाहपुरा के किस महाराजा ने संविधान निर्मात्री सभा का गठन किया??
A- महारावल गंगा सिंह
B- प्रतिहार शासक महेंद्र पाल
C- महारावल  उमेद सिंह
D- गोविंद शासक सुजान सिंह

C-महारावल  उम्मेद सिंह( महारावल उमेद सिंह ने गोकुल लाल असावा के नेतृत्व में संविधान निर्मात्री सभा का गठन किया था शाहपुरा में जन जागृति लाने का कार्य भी महारावल उमेद सिंह ने किया था )?✔

Q-21.. नरेंद्र मंडल का खुला अधिवेशन कब से शुरू हुआ था??
A- 1922 में
B- 1924 में
C- 1926 में
D- 1928 में

D-1928 में(नरेंद्र मंडल विश्व में अपनी तरह की एकमात्र संस्था ती इसका खुला अधिवेशन 1928 से शुरू हुआ था नरेंद्र मंडल का अधिवेशन प्रतिभा जनवरी या फरवरी में दिल्ली में होता था 8 फरवरी 1921 को बुक ऑफ कनॉट द्वारा नरेंद्र मंडल का उद्घाटन दिल्ली में किया गया और बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह को 9 फरवरी 1921 को नरेंद्र मंडल का चांसलर चुना गया था जिसके प्रथम अध्यक्ष थे वह इस पद पर 1926 तक रहे )?✔

Q-22.. 12 नवंबर 1930 को लंदन में इंग्लैंड सम्राट ने प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया इसकी वास्तविक कार्यवाही कब प्रारंभ हुई??
A- 15 दिसंबर 1930 को
B- 2 जुलाई 1931 को
C- 17 नवंबर 1930 को
D- 1 अक्टूबर 1930 को

C-17 नवंबर 1930 को( प्रथम गोलमेज सम्मेलन में भारतीय रियासतों के प्रतिनिधि के रुप में अलवर से  जलसिंह और बीकानेर से गंगा सिंह ने भाग लिया था )?✔

Q-23.. एकी आंदोलन प्रारंभ किया गया था??
A- मोतीलाल तेजावत द्वारा
B- विजय सिंह पथिक द्वारा
C- भोगीलाल पांडया द्वारा
D-  इनमें से कोई नहीं

A-मोतीलाल तेजावत द्वारा( मोतीलाल तेजावत ने एकी आंदोलन आरंभ किया  एकी आंदोलन के दौरान मोतीलाल तेजावत ने अपने ज्ञापन में आदिवासियों की 21 मांगे रखी जी ने मेवाड़ पुकार की संज्ञा दी गई  एकी आंदोलन का उद्देश्य राज्य और जागीरदारों द्वारा किए जाने वाले भीलो के सभी प्रकार के शोषण के विरुद्ध संयुक्त रूप से विरोध करना था )?✔

Q-24.. वास्कोडिगामा कालीकट इस वर्ष पहुंचा था??
A- 1498 इसवी पूर्व में
B- 1480 ईसवी पूर्व में
C- 1492 ईस्वी पूर्व में
D- 1463  ईस्वी पूर्व में

A-1498 ईस्वी पूर्व में( वास्कोडिगामा 20 मई 1498 को मालाबार तट के निकट कालीकट पहुंचा कालीकट (उस समय दक्षिण भारत का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था) के  हिंदू शासक  जमोरिन ने उसका स्वागत किया था  वास्कोडिगामा अटलांटिक महासागर के रास्ते भारत पहुंचने वाला प्रथम यूरोपियन )?✔

Q-25.. भारत में आलू की फसल शुरू की थी??
A- डचों ने
B- अंग्रेजों ने
C- पुर्तगालियों ने
D- फ्रांसीसियों ने

C-पुर्तगालियों ने(सबसे पहले भारत में आलू 17 वी सदी के आरंभ में पुर्तगालियों द्वारा लाया गया था )?✔

Q-26.. प्रारंभ में पुर्तगालियों का मुख्यालय भारत में किस स्थान पर था??
A- लक्ष्यदीप
B- दिल्ली
C- कोचिंन
D- गोवा

C- कोचीन(प्रारंभ में अल्फांसो द  अल्बुकर्क द्वारा कोचिंन को पुर्तगालियों का मुख्यालय बनाया गया था 1530 में  नीनो द कुन्हा द्वारा सरकारी कार्यालय कोचिंन से गोवा स्थानांतरित कर दिया गया इस प्रकार गोवा काफी लंबी अवधि तक पुर्तगालियों का मुख्यालय बना रहा )?✔

Q-27.. भारत में सबसे पहले आने वाले और सबसे बाद में जाने  वाले थे ??
A-डच
B-पुर्तगाल
C-अंग्रेज
D- इनमें से कोई नहीं

B-पुर्तगाल( 1498 वास्कोडिगामा के भारत आगमन के साथ भारत में सर्वप्रथम विदेशी यूरोपियों के रूप में पुर्तगालियों का आगमन हुआ था भारत के क्षेत्रों से वह सबसे बाद में गोवा से दिसंबर 1961 में गए थे ?✔

Q-28.. किस अधिनियम में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक अधिकारों को खत्म किया था??
A- 1773 का नियामक अधिनियम
B- 1813 का चार्टर अधिनियम
C- 1833 का चार्टर अधिनियम
D- 1813 का चार्टर अधिनियम

C-1833 का चार्टर अधिनियम(1833 के चार्टर ऐक्ट से ब्रिटिश संसद में ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापारिक एकाधिकार समाप्त कर दिया था ?✔

Q-29.. निम्न में से किसने सत्यशोधक आंदोलन प्रारंभ किया था??
A- महात्मा गांधी
B- ज्योतिबा फुले
C- बाबा आमटे
D- बी आर अंबेडकर

B-ज्योतिबा फुले(सत्यशोधक समाज सर 1876 में ज्योतिबा फुले द्वारा स्थापित 106 यह एक छोटे से समूह के रूप में शुरू हुआ था इसका उद्देश्य  शुद्र  और अस्पृश्य  जाति के लोगों को विमुक्त करना था )?✔

Q-30.. निम्नलिखित भाषाओं में से किसमें महात्मा गांधी द्वारा हिंद स्वराज नामक पुस्तक मूल रूप में लिखी गई थी??
A- अंग्रेजी
B- गुजराती
C- मराठी
D- हिंदी

B-गुजराती( हिंद स्वराज मूल रचना गुजराती मे थी यह लगभग 30000 शब्दों की लघु पुस्तिका है जिसे गांधीजी ने अपनी इंग्लैंड से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के समय पानी के जहाज में लिखा था यह इंडियन ओपिनियन में सबसे पहले प्रकाशित हुई जिसे भारत में अंग्रेजों ने यह कहते हुए प्रतिबंधित कर दिया कि इसमें राजद्रोह अघोषित सामग्री है इस पर गांधीजी ने इसका अंग्रेजी अनुवाद भी निकाला था कि बताया जा सके ती इसकी सामग्री राजद्रोहात्मक नहीं है अंततः दिसंबर 1938 को किस पुस्तक से प्रतिबंध हटा लिया गया )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website