SOCIAL SCIENCE QUESTION 13

SOCIAL SCIENCE QUESTION 13


1.किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?
{अ} मोती लाल नेहरू
{ब} जवाहरलाल नेहरू
{स} महात्मा गांधी
{द} बाल गंगाधर तिलक
{अ}✅


2.कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?
{अ} 1935
{ब} 1942
{स} 1936
{द} 1946
{स}✅

3.वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?
{अ} मोती लाल नेहरू
{ब} जवाहरलाल नेहरू
{स} महात्मा गांधी
{द} बाल गंगाधर तिलक
{ब}✅

4.राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थीं?
{अ} जया वच्चन
{ब} रेखा
{स} नरगिस दत्त
{द} हेमा मालिनी
{स}✅

5.किसी क्षेत्र को ‘अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र’ घोषित करने का अधिकार किसे है?
{अ} राष्ट्रपति
{ब} लोकसभा अध्यक्ष
{स} प्रधानमंत्री
{द} निर्वाचन आयोग
{अ}✅

6.संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
{अ} जवाहर लाल नेहरू
{ब} महात्मा गांधी
{स} सी.राजगोपालाचारी
{द} सरदार पटेल
{अ}✅

7.राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है?
{अ} विधानसभा के मनोनीत सदस्य
{ब} विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
{स} राज्यपाल
{द} मुख्यमंत्री
{ब}✅

8.दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता?
1.संसद के सत्र के दौरान
2. संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक
3.संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक
उपर्युक्त में सत्य कथन है-
{अ} 1 और 2
{ब} 2 और 3
{स} 1,2 और 3
{द} 1 और 3
{स}✅

9.प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी?
{अ} 1775
{ब} 1867
{स} 1978
{द} 1874
{द}✅

10.डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है?
{अ} उड़ीसा
{ब} तमिलनाडु
{स} जम्मू और कश्मीर
{द} आंध्र प्रदेश
{स}✅

11.जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
{अ} सी. राजगोपालाचारी
{ब} सुचेता कृपलानी
{स} जे. बी. कृपलानी
{द} सरदार वल्लभभाई पटेल
{स}✅

12.भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया 28वाँ राज्य कौन-सा है?
{अ} उत्तराखंड
{ब} झारखण्ड
{स} हरियाणा
{द} छत्तीसगढ़
{ब}✅

13.राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?
{अ} 35 वर्ष
{ब} 60 वर्ष
{स} 65 वर्ष
{द} कोई सीमा नहीं
{द}✅

14.किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी?
{अ} 1984
{ब} 1985
{स} 1992
{द} 1996
{ब}✅

15.“राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है?
{अ} महात्मा गांधी
{ब} जवाहरलाल नेहरू
{स} सरोजिनी नायडू
{द} वैंकेया नायडू
{स}✅

16.दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है?
{अ} सदन के अध्यक्ष
{ब} प्रधानमंत्री
{स} राष्ट्रपति
{द} उपराष्ट्रपति
{अ}✅

17. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी?
{अ} मोतीलाल नेहरू
{ब} महात्मा गाँधी
{स} जवाहरलाल नेहरू
{द} सुभाषचंद्र बोस
{ब}✅

18.संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है?
{अ} 30 दिन
{ब} 6 माह
{स} 60 दिन
{द} कोई नहीं
{स}✅

19.पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया?
{अ} 1959
{ब} 1960
{स} 1962
{द} 1964
{स}✅

20.वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है?
{अ} राज्य सभा
{ब} लोकसभा
{स} विधानसभा
{द} विधान परिषद
{अ}✅

1 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website