Solar Radiation : Energy Balance and Temperature ( सौर्य विकिरण )

Solar Radiation : Energy Balance and Temperature


NCERT अध्याय 9- सौर्य विकिरण, ऊर्जा संतुलन एंवम तापमान


Que. 1 =पृथ्वी ओर सूर्य के बीच अपसौर की स्थिति कब होती हैं ?
【a】3 जनवरी
【b】3 जुलाई
【c】 4 जुलाई ✅
【d】21 जून

Que.2 = पृथ्वी ओर सूर्य के बीच उपसोर की स्थिति कब होती हैं ?
【a】4 जुलाई
【b】4 जनवरि
【c】 3 जनवरी ✅
【d】4 जुलाई

Que.3 =आकाश का रंग नीला किस कारण होता हैं ?
【a】परावर्तन
【b】अपवर्तन
【c】 प्रकीर्णन ✅
【d】सभी

Que.4 = सबसे अधिक सूर्य ताप कहा होता हैं ?
【a】all
【b】उष्ण कटिबंधीय में
【c】कटिबद्ध मरुस्थल में
【d】उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल में ✅

Que.5 =वायु का तापमान किस कारण से प्रभावित होता हैं ?
【a】उस स्थान की अक्षांस रेखा
【b】समुद्र से उसकी दूरी
【c】 वायु सहती का परिसंचरण
【d】सभी✅

Qu6:- पृथ्वी की सतह पर सूर्यातप की तीव्रता की मात्रा में प्रतिदिन, हर मौसम और प्रतिवर्ष परिवर्तन होता रहता है। इसके प्रमुख कारण हैं-?
A. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन।
B. सूर्य की किरणों का नति कोण।
C. दिन की अवधि।
D. सभी ✅

Qu7;- निम्नलिखित में से कौन-सी घटनाएँ प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होती हैं?
1.  आकाश का रंग नीला दिखाई पड़ना।
2. आकाश में इंद्रधनुष का बनाना।
3. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल दिखाई देना।

कूटः
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3 ✅
D. केवल 3

Qu8:- वायुमंडल में उष्मा संचलन के संबंध में नीचे दिये गए युग्मों में सही पर विचार कीजियेः
A. पृथ्वी के संपर्क में आने वाली वायुमंडल की परत का गर्म होना - चालन
B. वायुमंडल के लंबवत् तापन की प्रक्रिया - संवहन
C. वायु के क्षैतिज संचलन से ताप का स्थानांतरण - अभिवहन
D. सभी सही है। ✅

Qu9:- उष्णकटिबंधीय प्रदेशों के उत्तरी भाग में गर्मियों में चलने वाली स्थानीय पवन परिणाम है-
A. संवहन
B. चालन
C. विकिरण
D. अभिवहन ✅

Qu10:- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पार्थिव विकिरण के संबंध में सही है ?
A. सूर्य द्वारा लघु तरंग ऊर्जा से पृथ्वी की सतह को गर्म करना।
B. पृथ्वी द्वारा उत्सर्जित दीर्घ तरंग ऊर्जा से वायुमंडल को नीचे से गर्म करना। ✅
C. सौर विकिरण का पृथ्वी के हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा परावर्तित होकर लौट जाना।
D. वायुमंडल द्वारा सौर विकिरण को परावर्तित करना।

Qu11:- सौर विकिरण की वह मात्रा जो पृथ्वी के धरातल पर पहुँचने से पूर्व ही बादलों तथा हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा परावर्तित होकर वापस लौट जाती है, उसे कहते हैं-
A. एल्बिडो ✅
B.  सूर्यातप
C. पार्थिव विकिरण
D. तापमान का व्युत्क्रमण

Qu12:- पृथ्वी के विषुवत् वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिक होता है, इसका मुख्य कारण है-
A. उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लंबाई विषुवतीय क्षेत्रों से ज़्यादा होती है।
B. उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में ‘ग्रीनहाऊस प्रभाव’ विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा ज़्यादा होता है।
C. विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।✅
D. उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कोरिऑलिस बल का मान विषुवतीय क्षेत्रों से ज़्यादा होता है।

Qu13:- समताप रेखाओं का दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध में अधिक विचलन होता है। इसका प्रमुख कारण है-
A. उत्तरी गोलार्द्ध में वनों का प्रतिशत दक्षिणी गोलार्द्ध से ज़्यादा है।
B. दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थलीय भाग अधिक है। ✅
C. दक्षिणी गोलार्द्ध का तापमान उत्तरी गोलार्द्ध से अधिक होता है।
D. उपरोक्त सभी।

Qu14:- निम्नलिखित कथनों में सत्य पर विचार कीजियेः
A. ऊँचाई में वृद्धि के साथ तापमान में वृद्धि को तापमान का व्युत्क्रमण कहते हैं। ✅
B. भूमध्यरेखीय क्षेत्र में तापमान व्युत्क्रमण की घटना वर्ष भर होती है।
C. उपरोक्त दोनों
D. इनमें से कोई ‌नही

Qu15:- सूर्यातप की पृथ्वी की सतह पर स्थानिक वितरण के संबंध में नीचे दिये गए कथनों में सत्य पर पर विचार कीजियेः
A. पृथ्वी पर सबसे अधिक सूर्यातप उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थलों पर प्राप्त होता है।✅
B. एक ही अक्षांश पर स्थित महासागरीय भाग में, महाद्वीपीय भाग की अपेक्षा अधिक सूर्यातप प्राप्त होता है।
C. उपरोक्त दोनों
D. इनमें से कोई ‌नही

प्रश्न=16. निम्नलिखित में से कौन सा कारक सूर्य ताप में होने वाली विभिन्नता का कारक नहीं है?
(अ) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना
(ब) सूर्य की किरणों का नति कोण
(स) दिन की अवधि
(द) पृथ्वी की परिक्रमण गति ✅

प्रश्न=17. सबसे अधिक सूर्यातप कहां प्राप्त होता है ?
(अ) उपोषण कटिबंधीय मरुस्थल ✅
(ब) शीतोष्ण कटिबंधीय वन
(स) उष्ण कटिबंधीय मरुस्थल
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=18. पृथ्वी के संपर्क में आई वायु गर्म होकर धाराओं के रूप में लंबवत उठती है और वायुमंडल में ताप का संचरण करती है वायुमंडल के लंबवत तापन की यह प्रक्रिया कहलाती है ?
(अ) संवहन ✅
(ब) चालन
(स) विकिरण
(द) पार्थिव विकिरण

प्रश्न=19. वायु के छितिज संचलन से होने वाला ताप का स्थानांतरण कहलाता है?
(अ) विकिरण
(ब) संवहन
(स) अभिवहन ✅
(द) चालन

प्रश्न=20. तापमान के वितरण को नियंत्रित करने वाले कारक है?
(अ) उस स्थान के अक्षांश रेखा
(ब) स्थानीय कारक
(स) समुद्र से उसकी दूरी
(द) यह सभी ✅

Qu21:- अपसौर एवं उपसौर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. 4 जुलाई को पृथ्वी सूर्य से 15 करोड़ 20 लाख दूर होती है जिसे अपसौर कहते हैं
2. 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट 14 करोड़ 70 लाख होती है जिसे उपसौर कहते हैं
3. 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य से निकट 14 करोड 70 किलोमीटर होती है जिसे उपसौर कहते हैं
4. 4 जुलाई को पृथ्वी सूर्य से 14 लाख 70 हजार किलोमीटर दूर होती हैं जिसे अपसौर कहते है
कूट का प्रयोग करें

A. 1 व 3
B. 2 व 4
C. 1 व 2 ✅
D. इनमे से कोई नहीं

Qu22:- वायु के क्षेतिज संचलन से होने वाला स्थानांतरण कहलाता है?
A. संवहन
B. चालन
C. अभिवहन ✅
D. पार्थिव विकिरण

Qu23:- पृथ्वी स्वयं गर्म होने के बाद एक विकिरण पिंड बन जाती है ओर वायुमंडल में दीर्घ तरंगो के रूप में ऊर्जा का विकिरण करने लगती हैं यह ऊर्जा वायुमंडल को नीचे से गर्म करती है उसे कहते है?
A. पार्थिव विकिरण ✅
B. चालन
C. संवहन
D. विकिरण

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

GAJENDRA, दीपक मैठानी, Kanchan pirthaani


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website