English: Determiners Quiz 4: all 25 questions with correct answers and explanations
There is ________ hope of his recovery, so the doctors have advised the family to prepare for the worst.
- A. a little
- B. little
- C. the little
- D. few
Correct answer: B. little
Explanation: यहाँ 'hope' (आशा) एक अनकाउंटेबल संज्ञा (Uncountable Noun) है, इसलिए 'few' (जो काउंटेबल के लिए आता है) गलत है। वाक्य के दूसरे हिस्से ("परिवार को सबसे बुरे के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है") से नकारात्मक भाव निकलता है। Little का अर्थ 'न के बराबर' (नकारात्मक) होता है, जबकि a littleका अर्थ 'थोड़ा-बहुत' (सकारात्मक) होता है। इसलिए सही उत्तर little है।
________ knowledge is a dangerous thing.
- A. Little
- B. The little
- C. A little
- D. Few
Correct answer: C. A little
Explanation: यह एक प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत (Proverb) है जिसका अर्थ है "अधजल गगरी छलकत जाए" (अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है)। यहाँ 'न के बराबर ज्ञान' नहीं बल्कि 'थोड़ा या अधूरा ज्ञान' (सकारात्मक मात्रा, भले ही अपूर्ण हो) की बात हो रही है, जिसके लिए A little का प्रयोग होता है।
He spent ________ money he had on his mother's treatment.
- A. little
- B. a little
- C. the little
- D. few
Correct answer: C. the little
Explanation: वाक्य का अर्थ है "उसके पास जो भी थोड़ा-बहुत पैसा था, उसने अपनी माँ के इलाज पर खर्च कर दिया।" जब किसी अनकाउंटेबल संज्ञा की संपूर्ण उपलब्ध मात्रा (जो कि कम है) की बात की जाती है, तो the little का प्रयोग होता है।
There are ________ students in the class today because of heavy rain.
- A. few
- B. a few
- C. the few
- D. little
Correct answer: A. few
Explanation: 'Students' एक बहुवचन काउंटेबल संज्ञा (Plural Countable Noun) है, इसलिए 'little' नहीं आ सकता। भारी बारिश के कारण कक्षा में छात्र 'न के बराबर' हैं (नकारात्मक भाव)। काउंटेबल संज्ञा के साथ 'न के बराबर' दर्शाने के लिए few का प्रयोग किया जाता है।
Could you please lend me ________ books for the weekend?
- A. any
- B. some
- C. much
- D. little
Correct answer: B. some
Explanation: सामान्यतः प्रश्नवाचक वाक्यों (Interrogative sentences) में 'any' का प्रयोग होता है, लेकिन जब किसी प्रश्न में विनम्र निवेदन (Polite Request) या प्रस्ताव (Offer) का भाव हो, तो some का प्रयोग किया जाता है।
I don't have ________ objection to your proposal.
- A. some
- B. any
- C. many
- D. few
Correct answer: B. any
Explanation: यह एक नकारात्मक वाक्य (Negative sentence - don't have) है। नकारात्मक वाक्यों में संज्ञा (यहाँ 'objection') से पहले अनिश्चित मात्रा या संख्या बताने के लिए any का प्रयोग किया जाता है।
________ of the two sisters is intelligent.
- A. Every
- B. All
- C. Each
- D. Many
Correct answer: C. Each
Explanation: जब संख्या केवल दो (two) निश्चित हो, तो प्रत्येक का बोध कराने के लिए Each का प्रयोग किया जाता है। Everyका प्रयोग दो से अधिक के लिए होता है और 'Every of' का प्रयोग व्याकरणिक रूप से गलत है।
________ candidate must bring his or her own admit card to the examination hall.
- A. Every
- B. All
- C. Both
- D. Few
Correct answer: A. Every
Explanation: वाक्य में 'candidate' एकवचन (Singular) संज्ञा है और क्रिया 'must bring' के बाद एकवचन सर्वनाम 'his or her' का प्रयोग हुआ है। सभी उम्मीदवारों (दो से अधिक) में से प्रत्येक की बात करने के लिए एकवचन संज्ञा के साथ Every का प्रयोग सही है। Allऔर Bothके साथ बहुवचन संज्ञा (candidates) आती।
________ side of the road was lined with tall trees.
- A. Both
- B. All
- C. Either
- D. Every
Correct answer: C. Either
Explanation: सड़क के दो किनारे होते हैं। यहाँ 'side' एकवचन (Singular) है और क्रिया 'was' भी एकवचन है। Either का अर्थ होता है "दोनों में से प्रत्येक" या "दोनों में से कोई एक", और इसके बाद हमेशा एकवचन संज्ञा आती है। Bothके बाद बहुवचन संज्ञा (sides) आती है।
________ of the two boys has completed the assignment.
- A. None
- B. Neither
- C. No
- D. Both
Correct answer: B. Neither
Explanation: जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं में से "एक भी नहीं" का नकारात्मक भाव व्यक्त करना हो, तो Neither का प्रयोग होता है। Noneका प्रयोग दो से अधिक के लिए किया जाता है। साथ ही क्रिया 'has' (एकवचन) भी Neitherकी पुष्टि करती है।
How ________ sugar do you take in your tea?
- A. many
- B. few
- C. much
- D. several
Correct answer: C. much
Explanation: 'Sugar' (चीनी) एक अनकाउंटेबल संज्ञा (Uncountable Noun) है जिसे गिना नहीं जा सकता, केवल मापा या तौला जा सकता है। अनकाउंटेबल संज्ञा की मात्रा पूछने के लिए much का प्रयोग होता है, जबकि काउंटेबल के लिए manyआता है।
________ a student has failed in this tough examination.
- A. Many
- B. Much
- C. Several
- D. Few
Correct answer: A. Many
Explanation: अंग्रेजी व्याकरण का एक विशेष नियम है: Many + a/an + Singular Noun + Singular Verb। इसका अर्थ भी "कई छात्र" ही होता है, लेकिन इसकी संरचना एकवचन रहती है। यहाँ 'a student' और एकवचन क्रिया 'has' दी गई है, इसलिए Many सही है।
He is ________ honest man whom everyone trusts.
- A. a
- B. an
- C. the
- D. any
Correct answer: B. an
Explanation: शब्द 'honest' में 'h' मूक (silent) होता है और इसका उच्चारण स्वर ध्वनि (Vowel sound) 'ऑ' (ऑनेस्ट) से शुरू होता है। इसलिए इससे पहले अनिश्चित आर्टिकल an का प्रयोग होगा।
________ Ganga is considered a sacred river by Hindus.
- A. A
- B. An
- C. The
- D. No determiner
Correct answer: C. The
Explanation: नदियों, सागरों, महासागरों और पर्वत श्रृंखलाओं के नामों से पहले निश्चित आर्टिकल The का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है।
________ gold is a precious metal.
- A. A
- B. An
- C. The
- D. No determiner
Correct answer: D. No determiner
Explanation: जब पदार्थवाचक संज्ञा (Material Noun - जैसे gold, silver, water) का प्रयोग सामान्य अर्थ में किया जाता है, तो उससे पहले किसी भी आर्टिकल या डिटरमिनर का प्रयोग नहीं होता है।
________ gold of South Africa is famous all over the world.
- A. A
- B. An
- C. The
- D. Some
Correct answer: C. The
Explanation: पिछले प्रश्न के विपरीत, यहाँ 'gold' का प्रयोग सामान्य अर्थ में नहीं बल्कि विशेष अर्थ (Specific sense) में किया गया है (दक्षिण अफ्रीका का सोना)। जब किसी Material या Abstract Noun को निश्चित कर दिया जाता है, तो उससे पहले The का प्रयोग होता है।
He lost ________ patience and shouted at the clerk.
- A. his
- B. him
- C. he
- D. its
Correct answer: A. his
Explanation: संज्ञा ('patience' - धैर्य) से पहले अधिकार दर्शाने के लिए Possessive Determiner की आवश्यकता है। पुरुषवाचक कर्ता 'He' के लिए Possessive Determiner his होता है। (Him एक ऑब्जेक्टिव प्रोनाउन है)।
Look at ________ birds flying high in the sky.
- A. this
- B. that
- C. those
- D. much
Correct answer: C. those
Explanation: 'Birds' एक बहुवचन संज्ञा (Plural Noun) है, और वे आकाश में ऊँचे (अर्थात वक्ता से दूर) उड़ रहे हैं। दूर की बहुवचन वस्तुओं की ओर संकेत करने के लिए Demonstrative Determiner those का प्रयोग होता है।
________ people think that climate change is a hoax, while others are deeply concerned.
- A. Much
- B. Some
- C. Little
- D. Every
Correct answer: B. Some
Explanation: वाक्य में 'people' बहुवचन काउंटेबल संज्ञा है और दूसरे भाग में 'while others' (जबकि अन्य लोग) का प्रयोग है। "कुछ लोग... जबकि अन्य लोग..." का जोड़ा बनाने के लिए Some का प्रयोग सबसे उपयुक्त है।
We have ________ time left before the train departs, so we can grab a quick coffee.
- A. little
- B. a little
- C. few
- D. a few
Correct answer: B. a little
Explanation: 'Time' (समय) अनकाउंटेबल है। वाक्य के दूसरे हिस्से ("इसलिए हम जल्दी से कॉफी पी सकते हैं") से स्पष्ट है कि हमारे पास 'थोड़ा-बहुत' समय बचा है (सकारात्मक भाव)। इसलिए a little सही उत्तर है
________ the students were present at the morning assembly.
- A. Every
- B. Each
- C. All
- D. Much
Correct answer: C. All
Explanation: यहाँ निश्चित आर्टिकल 'the' से पहले Predeterminer की आवश्यकता है और संज्ञा 'students' तथा क्रिया 'were' दोनों बहुवचन हैं। "सभी छात्र" के अर्थ में All का प्रयोग 'the' से ठीक पहले होता है (All the students)।
She has read ________ books that were recommended by her professor.
- A. few
- B. a few
- C. the few
- D. little
Correct answer: C. the few
Explanation: 'Books' काउंटेबल संज्ञा है। वाक्य का अर्थ है "उसने वे थोड़ी-बहुत सभी किताबें पढ़ ली हैं जो उसके प्रोफेसर ने सुझाई थीं।" जब किसी सीमित संख्या की पूरी की पूरी मात्रा का बोध हो (अक्सर that/whichक्लॉज के साथ), तो the few का प्रयोग होता है।
Is there ________ milk left in the fridge for the baby?
- A. some
- B. any
- C. many
- D. few
Correct answer: B. any
Explanation: यह एक सामान्य प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative sentence) है जिसमें जानकारी ली जा रही है (कोई निवेदन नहीं है)। प्रश्नवाचक वाक्यों में अनकाउंटेबल संज्ञा ('milk') से पहले any का प्रयोग होता है।
________ man is mortal. (A) A (B) An (C) The (D) No determiner (Zero Article) उत्तर:(D) No determiner (Zero Article) व्याख्या:
- A. A
- B. An
- C. The
- D. No determiner
Correct answer: D. No determiner
Explanation: जब 'Man' या 'Woman' का प्रयोग संपूर्ण मानव जाति (Mankind) का बोध कराने के लिए व्यापक अर्थ में किया जाता है, तो उससे पहले किसी भी आर्टिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है।
You can take ________ of these two pens; both write smoothly.
- A. either
- B. neither
- C. any
- D. all
Correct answer: A. either
