Samanya Gyan Logo

Geography Quiz Questions : 2

Explore our comprehensive collection of subjects

GEOGRAPHY

Geography Quiz Questions : 2


भूगोल एनसीईआरटी कक्षा 7 अध्याय 1-5


Qu 1:- समुद्र तक पहुँचते-पहुँचते नदी का प्रवाह धीमा हो जाता है तथा नदी अनेक धाराओं में विभाजित हो जाती है, जिनको कहा जाता है?
A. विसर्प
B. नदी द्रोणी
C. चाप झील
D. वितरिका ✅

Qu 2:- समुद्री जल के ऊपर लगभग ऊर्ध्वाधर उठे हुए ऊँचे शैलीय तटों को कहते हैं?
A. समुद्री गुफा
B. तटीय मेहराब
C. स्टैक
D. समुद्र भृग ✅

Qu 3:- निम्नलिखित में से कौन-सी तटीय स्थलाकृतियाँ समुद्री तरंगों के द्वारा बनाई जाती हैं?
A. समुद्री गुफा
B. तटीय मेहराब
C. स्टैक
D. उपरोक्त सभी। ✅

Qu 4:- नदी द्वारा चाप झील का निर्माण किया जाता हैः
A. पहाड़ी भागों में
B. तटीय भागों में
C. मैदानी भागों में ✅
D. उपरोक्त तीनों भागों में

Qu 5:- निम्नलिखित कथनों में से असत्य पर विचार कीजियेः
A. वायुमंडल में सबसे अधिक नाइट्रोजन गैस पाई जाती है।
B. जब हम साँस लेते हैं तब ऑक्सीजन के साथ फेफड़ों में कुछ नाइट्रोजन ले जाते हैं।
C. पौधे अपने जीवन के लिये नाइट्रोजन की आवश्यकता को वायुमंडल से पूरा करते हैं। ✅
D. A और B

Qu 6:- मौसम से संबंधित सभी घटनाएँ जैसे- वर्षा, कुहरा एवं ओलावर्षण वायुमंडल की किस परत में होती हैं ? 
A. क्षोभमंडल ✅
B. समताप मंडल
C. मध्यमंडल
D. बाह्य मंडल

Qu 7:- कौन सी परत बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है ?
A. क्षोभमंडल
B. मध्यमंडल
C. समताप मंडल ✅
D. आयन मंडल

Qu 8:- मध्यमंडल कितने किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली है?
A. 13 किलोमीटर
B. 20 किलोमीटर
C. 50 किलोमीटर
D. 80 किलोमीटर ✅

Qu 9:- कौन सी परत में आने पर अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्का पिंड जाते हैं?
A. क्षोभमंडल
B. समताप मंडल
C. मध्यमंडल ✅
D. बाह्य मंडल

Qu10:- पृथ्वी से प्रसारित रेडियो तरंगें कौन सी परत के द्वारा पुनः पृथ्वी पर परावर्तित कर दी जाती हैं?
A. क्षोभमंडल
B. समताप मंडल
C. मध्यमंडल
D. बाह्य मंडल ✅

Qu 11:- किसी छोटे क्षेत्र में वर्ष या दिन के किसी विशेष समय में चलने वाली पवन है?
 A. मौसमी पवन
B. स्थायी पवन
C. स्थानिय पवन ✅
D. व्यापारी पवन

Qu 12:- पश्चिमी व्यापारिक एवं पूर्वी व्यापारिक पवनें किस प्रकार की पवनों के उदाहरण हैं?
A. मौसमी पवन
B. स्थायी पवन ✅
C. स्थानिय पवन
D. व्यापारी पवन

Qu13:- नीचे दिये गए कथन को ध्यानपूर्वक पढ़ियेः जैसे-जैसे वायु गर्म होती जाती है, वायु की जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
A. बढ़ती है ✅
B. घटती है
C. कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
D. पहले बढ़ता है फिर घटता है

Qu 14:- निम्नलिखित में से कौन-कौन सी प्रक्रिया जल चक्र में सम्मिलित हैं?
A. वाष्पीकरण
B. संघनन
C. वर्षण
D. उपरोक्त सभी ✅

Qu 15:- जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागरों, वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है उसको कहते हैं?
A. वाष्पीकरण
B. संघनन
C. जल चक्र ✅
D. वर्षण

Qu16:- निम्नलिखित में से किसका सागरीय जल की लवणता में सर्वाधिक योगदान है?
A. सोडियम क्लोराइड ✅
B. कैल्शियम क्लोराइड
C. मैग्नीशियम क्लोराइड
D. कैल्शियम सल्फेट

Qu 17:- महासागर की औसत लवणता है?
A. 15 भाग प्रति हजार ग्राम
B. 25 भाग प्रति हजार ग्राम
C. 35 भाग प्रति हजार ग्राम ✅
D. 45 भाग प्रति हजार ग्राम

Qu 18:- इजराइल के मृत सागर में लवणता है?
A. 15 भाग प्रति हजार ग्राम
B. 25 भाग प्रति हजार ग्राम
C. 35 भाग प्रति हजार ग्राम
D. 45 भाग प्रति हजार ग्राम ✅

Qu 19:- महासागर में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के प्रमुख कारण हैं-
A. सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल
B. चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल
C. सूर्य एवं चंद्रमा दोनों के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ✅
D. समुद्री जलधाराएँ

Qu 20:- महासागरीय धाराओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है?
A. गर्म महासागरीय धाराएँ भूमध्य रेखा के निकट उत्पन्न होती हैं एवं ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती हैं।
B. लेब्रोडोर महासागरीय जलधारा उष्ण जलधाराएँ होती हैं। ✅
C. ठंडी धाराएँ ध्रुवों या उच्च अक्षांशों से उष्णकटिबंधीय या निम्न अक्षांशों की ओर प्रवाहित होती हैं।
D. महासागरीय धाराएँ आस-पास के क्षेत्र के तापमान को भी प्रभावित करती हैं।

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

कंचन पीरथानी