Samanya Gyan Logo

Ocean Deposits Questions for Competitive Exams

Explore our comprehensive collection of subjects

GEOGRAPHY

Ocean Deposits Questions for Competitive Exams


प्रश्न=1. निम्नलिखित परतों में से कौनसी सी परत 300 मीटर से 1000 मीटर की गहराई मंडल में सागरीय जल के घनत्व में त्वरित परिवर्तन को इंगित करती है ?
(अ) हेलो क्लाइन
(ब) थर्मो क्लाइन
(स) पाइकनो क्लाइन
(द) इको क्लाइन
(ब)✔
व्याख्या:- 300 से 1000 मीटर के बीच सागरीय जल के तापमान में काफी तेजी से कमी आती है अतः इस मंडल को थर्मो क्लाइन (Thermocline) कहा जाता है तापमान परिवर्तन के कारण जल की घनत्व में भी परिवर्तन होता है।

प्रश्न=2. निम्नलिखित में से किसे सागरीय हिमपात कहते हैं ?
(अ) सागरीय सतह पर हिम तुल का लगातार गिरना
(ब) सागरीय सतह पर ओले का लगातार गिरना
(स) महासागरीय नितल पर हीम गुटिका का लगातार गिरना
(द) महासागरीय नितल पर लगातार अत्यंत छोटे सागरीय अवसादो का गिरना
(द)✔
व्याख्या:- सागरीय सतह पर निरंतर गिरने वाले छोटे सागरीय अवसादो को सागरीय हिमपात कहा जाता है

प्रश्न=3. महाद्वीप से जुड़ा हुआ एवं डूबा हुआ वह भाग जो 600 फिट से अधिक गहरा नहीं होता उसे कहते हैं ?
(अ) गहरा सागरीय मैदान(Deep sea)
(ब) महाद्वीपीय मग्न ढाल
(स) महाद्वीपीय मग्न तट
(द) इनमें से कोई नहीं
(स)✔
व्याख्या:- महाद्वीपीय मग्न ढाल महाद्वीप का वह भाग है जो महासागर में डूबा हुआ है इसकी अधिकतम गहराई 200 मीटर (600 फिट) है।

प्रश्न=4. निम्नांकित में से कौनसा कारक महासागरीय तापमान ( Ocean temperature) के वितरण को प्रभावित नहीं करता ?
(अ) प्रचलित पवन (Current wind)
(ब) वनाच्छादित भू-भाग से दूरी
(स) महासागरीय धाराएं(Ocean currents)
(द) अंतः सागरीय कटक
(ब)✔
व्याख्या:- महासागरों में तापमान के वितरण पर निम्नलिखित कारकों का प्रभाव पड़ता है-
1. अक्षांश( Latitude)
2. प्रचलित पवन (Current wind)
3. महासागरीय धाराएं (Ocean currents)
4. अंतः सागरीय कटक।

प्रश्न=5. निम्नांकित में से कौनसा सिद्धांत महासागरीय ज्वार ( Ocean tide) से संबंधित नहीं है ?
(अ) संतुलन सिद्धांत(Balance theory)
(ब) भू संतुलन सिद्धांत
(स) प्रगामी तरंग सिद्धांत
(द) स्थैतिक तरंग सिद्धांत
(ब)✔
व्याख्या:- ज्वार की उत्पत्ति से संबंधित सिद्धांत निम्नलिखित हैं
1. संतुलन सिद्धांत - न्यूटन
2. प्रगामी तरंग सिद्धांत - वेवेल
3. स्थैतिक तरंग सिद्धांत - हैरिस
4. नहर सिद्धांत - एयरी

प्रश्न=6. हिंद महासागर की तली पर निम्न में से जो सबसे लंबी कटक है वह है ?
(अ) कार्ल बर्ग कटक
(ब) 90° पूर्वी कटक
(स) मध्य हिंद महासागरीय कटक
(द) दक्षिण पश्चिमी हिंद महासागरीय कटक
(ब)✔
व्याख्या:- हिंद महासागर की तली पर सबसे लंबी कटक 90° पूर्वी कटक है जो प्रायद्वीपीय भारत की दक्षिण से प्रारंभ होकर दक्षिण में अंटार्कटिका तक फैला हुआ है

प्रश्न=7. विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र आधार रेखा से सागर की ओर फैला होता है ?
(अ) 12 नॉटिकल मील की दूरी तक
(ब) 50 नॉटिकल मील की दूरी तक
(स) 100 नॉटिकल मील की दूरी तक
(द) 200 नॉटिकल मील की दूरी तक
(द)✔
व्याख्या:- किसी भी देश के तट से सुदूरवर्ती सागर की ओर तीन प्रमुख मंडल निश्चित किया गए हैं-

1. क्षेत्रीय सागर - यह आधार रेखा से सामान्यतः 12 नॉटिकल मील होता है
2. विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र - यह आधार रेखा से 200 नॉटिकल मील की दूरी तक होता है
3. उच्च सागर - विशिष्ट आर्थिक मंडल के आगे के क्षेत्र को इसमें सम्मिलित किया जाता है।

प्रश्न=8. प्रकाश मंडल की सीमा निर्धारित होती है ?
(अ) समुद्र जल के घनत्व द्वारा
(ब) समुद्र जल की लवणता द्वारा
(स) सूर्य प्रकाश की प्रविष्टि द्वारा
(द) समुद्र जल के तापमान द्वारा
(स)✔
व्याख्या:- प्रकाश मंडल की सीमा प्रकाश के प्रवेश द्वारा निर्धारित होती है माहा सागर के जल स्तर से इसकी गहराई 60 मीटर तक होती है

प्रश्न=9. वृहत जलाशयों के जल पृष्ठ में नियमित दोलन निम्नलिखित में से किस एक के कारण बनते हैं ?
(अ) चंद्रमा का गुरुत्वीय प्रभाव
(ब) सागर जल और उसकी ऊपरी हवा के तापमान में असमानता
(स) पृथ्वी का घूर्णन
(द) भू पृष्ठ जल पर हवा का घर्षण
(अ)✔
व्याख्या:- सूर्य एवं चंद्रमा की ज्वारीय शक्ति (Tidal power) के कारण वृहत जलाशयों में नियमित रूप से जल की सतह के ऊपर उठने एवं नीचे गिरने की क्रिया को ज्वार - भाटा कहा जाता है

प्रश्न=10. सारगैसो सागर (Sargasso sea) एक हिस्सा है ?
(अ) उत्तरी अंध महासागर का
(ब) दक्षिणी अंध महासागर का
(स) हिंद महासागर का
(द) आर्कटिक महासागर का
(अ)✔
व्याख्या:- सारगैसो सागर उत्तरी अंध महासागर के मध्य में स्थित हैं सारगेसम नामक वनस्पति की अधिकता के कारण इसे सारगैसो सागर के नाम से जाना जाता है सारगैसो सागर में उच्च लवणता पाई जाती है।

प्रश्न=11. निम्नलिखित प्रकार के जीवों में से कौनसे डायटम हैं ?
(अ) एक कोशिय शेवाल
(ब) प्रोटोजोआ
(स) मुक्त प्लवमान ब्रायोफाइट
(द) अपरदाहारी
(अ)✔
व्याख्या:- डायटन स्वच्छ एवं सागरीय जल में पाए जाने वाला एक कोशिकीय शैवाल है ।

प्रश्न=12. वेलापवर्ति निक्षेपो में क्या अंतरविष्ट होते हैं ?
(अ) स्थल जात पदार्थ
(ब) ब्रह्माणीय पदार्थ
(स) अजैविक पदार्थ
(द) जैविक पंक पदार्थ
(द)✔
व्याख्या:- वेलाप्रवर्ती निक्षेप में जैविक पंक अंतरबिष्ट होते हैं इसके अंतर्गत गहन सागर में निक्षेपित वनस्पतियों एवं समुद्री जीवों के वेसे अवशेष सम्मिलित कीए जाते हैं जो कीचड़ में परिवर्तित हो चुके हैं।

प्रश्न=13. निम्नलिखित में से कौन सा क्रम तट से बढ़ती हुई दूरी के अनुक्रम को सही दर्शाता है ?
(अ) वित्तल मैदान- महाद्वीपीय शेल्फ - महाद्वीपीय ढाल - महाद्वीपीय उठाव
(ब) महाद्वीपीय शेल्फ - महाद्वीपीय ढाल - वितल मैदान - महाद्वीपीय उठाव
(स) महाद्वीपीय शेल्फ - महाद्वीपीय ढाल - महाद्वीपीय उठाव - वीतल मैदान
(द) महाद्वीपीय ढाल - महाद्वीपीय शेल्फ - वितल मैदान - महाद्वीपीय उठाव
(स)✔
व्याख्या:- उच्चावच से संबंधित सही क्रम निम्न प्रकार है-
1.महाद्वीपीय शेल्फ ➖ 0 -200 फैदम
2.महाद्वीपीय ढाल➖200 - 2000 फैदम
3. महाद्वीपों उठाव ➖2000 - 3000 मीटर
4. वितल मैदान ➖ 3000 - 6000 मीटर

प्रश्न=14. तट के समानांतर पर्वतीय कटको के निमग्न से निर्मित तट रेखा जानी जाती है ?
(अ) डाल्मेशियन तट
(ब) रिया तट
(स) फियोर्ड तट
(द) हाफ तट
(अ)✔
व्याख्या:- डाल्मेशियन तट का निर्माण वहा होता हे जहा तट के समानांतर स्थित पर्वत जलमग्न होते हैं
जैसे - एड्रियाटिक तट

प्रश्न=15. पेलाजीक निक्षेप मुख्यतः निम्न में से किस गहराई के निचे पाये जाते हे ?
(अ) 1000 फ़ेदम
(ब) 100 फेदम
(स) 600 फेदम
(द) 200 फेदम
(अ)✔
व्याख्या:- टेरापोड़ ऊज,ग्लोबिजेरेनर ऊज,रेडियोलेलीयन ऊज,डायटम ऊज आदि पेलाजिक निक्षेप हे।

प्रश्न=16. समुद्री सबसे 1000 मीटर से अधिक ऊंचाई तक उठा हुआ अंतः समुद्री पर्वत कहलाता है ?
(अ) समुद्री गिरी
(ब) वितलिय पहाड़ी
(स) नीमग्न द्विप
(द) अंतः समुद्री कटक
(अ)✔
व्याख्या:- ऐसी जलमग्न पहाड़ियां जिनके शिखर नीतल से 1000 मीटर से अधिक ऊपर उठे हुए हो उसे समुद्री पहाड़ियां कहलाती है।

प्रश्न=17. समुद्री उच्चावच सामान्यतः होते हैं ?
(अ) महाद्वीपों के उच्चावच से अधिक विविध होते हैं
(ब) महाद्वीपों के उच्चावच से अधिक एक समान होते हैं
(स) केवल लघु विभिन्नता दर्शाते हैं
(द) अधिक महत्व के नहीं है
(अ)✔
व्याख्या:- महासागरीय नितल समतल नहीं है जैसा कि पहले विश्वास किया जाता था यह काफी उबड़ खाबड़ है तथा संसार की अधिकतम लंबाई वाले पर्वतों अधिकतम गहराई वाली खाइयों तथा विशालतम मैदानों से युक्त यह नितल बड़े ही जटिल है।

प्रश्न=18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ?
महासागरीय जल के तापमान का क्षैतिज वितरण वृहत रूप से प्रभावित होता है

1. महासागर में जल की गहराई द्वारा
2. महासागरीय धाराओं द्वारा
3. सनातन पवनो द्वारा
4. अक्षांश द्वारा

(अ) 1 2 तथा 3
(ब) 2 3 तथा 4
(स) 1 3 तथा 4
(द) 1 2 तथा 4
(ब)✔
व्याख्या:- महासागर में जल की गहराई द्वारा तापमान का लंबवत वितरण प्रभावित होता है ना कि क्षेतिज वितरण शेष सभी कारकों का प्रभाव महासागरीय जल के तापमान की क्षेतिज वितरण पर पड़ता है।

प्रश्न=19. महासागरों तथा जिलों में जल की उस परत को जो सतह की गर्म परत तथा गहराई की ठंडी परत को अलग करती है उसे कहते हैं ?
(अ) अधिसर
(ब) अधःस्तर
(स) ताप प्रवण स्तर
(द) हाइपोथर्मिया
(स)✔
व्याख्या:- अधिसर:- झिल या समुद्र में गर्म जल की परत (ऊपरी परत)
अधःस्तर: झील या समुद्र में ठण्डे जल कई परत(निचली परत)
ताप प्रवण स्तर:- अधिसर एवम् अधःस्तर को अलग करने वाली परत
हाइपोथर्मिया(Hypothermia) :- शरीर का तापमान असामान्य रूप से कम हो जाना फल स्वरूप कोमा या मृत्यु

प्रश्न=20.रेडियोलेरियन निपंक घटित होते हे-
(अ) 600 से 1200 फेदम की गहराई में
(ब) 1500 से 2000 फेदम की गहराई में
(स) 2000 से 5000 फैदम की गहराई में
(द) 5000 से 6000 फैदम की गहराई में
(स)✔
व्याख्या:- रेडियोलेरियन (Radiolerian) ऊज सिलिका प्रधान उज हे अतः यह अपेक्षाकृत अधिक गहराई (सामान्यतः 2000 से 5000 फेदम के बीच) में पाया जाता है।