HINDI SAHITYA KA ITIHAS QUIZ 12
( हिन्दी साहित्य का इतिहास )
प्रश्न=1-फ्रेंच विद्वान् तेन ने ' इतिहास ' में किन तत्वों की सक्रियता बतलाई-
अ) जाति
ब) वातावरण
स) क्षण विशेष
द) उक्त सभी ✔
प्रश्न=2-आदिकालीन साहित्य में गद्य प्रयोग का प्राचीनतम ग्रंथ है -
अ) आल्हाखंड
ब) कुवलयमाला कहा ✔
स) पृथवीराज रासो
द) राउलवेल
प्रश्न=3-उपलब्ध फागु काव्यों में प्राचीनतम है -
अ) चंदसूरि फाग
ब) जिनिधर्म सूरि फाग
स) धर्म फाग
द) जिनिचंद्र सूरि फाग ✔
प्रश्न=4-तरेसठ श्लाका पुरुषों का जीवन वर्णन किस ग्रंथ में हुआ है -
अ) महापुराण (पुष्पदन्त ) ✔
ब) चसहरि चरिउ (पुष्पदन्त )
स) पद्म चरिउ (स्वयंभू)
द) रिट्ठणेमि चरिउ (स्वयंभू)
प्रश्न=5-अमीर खुसरो के कौनसे कृतित्व में भारतीय बोलियों के संबंध में लिखा है -
अ) खालिकबारी
ब) दोसखुन
स) नुहसिपहर ✔
द) ललित विस्तार
प्रश्न=6-राजस्थानी भाषा का रासो ग्रंथ है -
अ संदेश रासक (अद्हमाण )
ब) खुमाण रासो ( दलपत विजय ) ✔
स) उपदेश रसायन रास (जिनिदत्त सूरि )
द) कच्छुलिरास (प्रज्ञातिलक )
प्रश्न=7-' कोलमत ' के प्रवर्तक माने जाते हैं -
अ) सबरपा
ब) मत्स्येन्द्रनाथ ✔
स) नारद
द) गोरखनाथ
प्रश्न=-8-सिद्धों की अपभ्रंश रचनाओं का पहला संग्रह ' बोद्ध-गान-ओ-दोहा ' के सम्पादक थे -
अ) परशुराम चतुर्वेदी
ब) माताप्रसाद गुप्त
स) श्याम सुंदर दास
द) हरप्रसाद शास्त्री ✔
प्रश्न=9-संस्कृत रचनाएँ -'पुरुष परीक्षा ' एवं ' विभाग सार ' के रचनाकार हैं -
अ) अमीर खुसरो
ब) चंदबरदाई
स) विद्यापति ✔
द) श्रीधर
प्रश्न=10-पृथ्वीराज रासो को ' राजनीति की महाकाव्यत्मक त्रासदी ' की उपमा देने वाले विद्वान हैं -
अ) डॅा. नगेन्द्र
ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
स) बच्चन सिंह ✔
द) रामचन्द्र शुक्ल
11. राम चरियम् ग्रन्थ के रचयिता कौन है ? (imp)
A प्रवरसेन
B भुवनतुंग सूरि✔
C रविषेण
D पुष्पदन्त
Q.12. पुष्पदन्त द्वारा रचित ग्रन्थ महापुराण की भाषा कैसी है ? (imp)
A प्राकृत
B अपभ्रंश✔
C संस्कृत
D अवधी
Q.13. "राम रक्षा स्त्रोत" के रचयिता कौन है ?
A एकनाथ
B तुलसीदास
C भास्कर
D रामानन्द✔
Q.14. सन्त कवियों के दार्शनिक सिद्धांतो का मूल आधार क्या है ?
A शुध्दाद्वैत
B अद्वैत वेदान्त✔
C नाथ पन्थ
D बौद्ध सम्प्रदाय
Q.15. इनमें से कौन- सा शब्द सन्त काव्य से सम्बन्धित नहीं है ?
A कुण्डलिनी योग
B सहज समाधि
C नाद बिन्दु
D मारिफत✔
Q. 16. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कबीर की भाषा को क्या नाम दिया है ?
A पूर्वी भाषा
B भोजपुरी
C सधुक्कड़ी भाषा✔
D. ब्रजभाषा
Q.17. कबीर को " वाणी का डिक्टेटर " किस समीक्षक ने कहा है ?(imp)
A आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
B हजारीप्रसाद द्विवेदी✔
C पीताम्बरदत बङथ्वाल
D आचार्य श्यामसुन्दर दास
Q. 18. साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है ?
A शिक्षा
B सखी
C साक्षी✔
D इनमें से कोई नहीं
Q.19. कबीर की उलटबांसियों में कौन- सा रस प्रमुख है
A वियोग श्रृंगार
B अद्भुत रस✔
C शान्त रस
D करूण रस
Q.20. कबीर काव्य में उपलब्ध अहिंसा का तत्व किस सम्प्रदाय की देन है ?
A बौद्व सम्प्रदाय
B जैन सम्प्रदाय
C वैष्णव सम्प्रदाय✔
D नाथ सम्प्रदाय
21. "बारह सो बहोतरा मझारी, जेठबदी नवमी बुधवारी।" पंक्ति किस रासो ग्रंथ के रचनावर्ष की ओर संकेत करती है ?
अ पृथ्वी राज रासो
ब परमाल रासो
स बीसलदेव रासो✔
द खुमाण रासो
22. आदिकाल में बालनाथ किसे कहा गया है ?
अ जालंधर✔
ब गोरखनाथ
स सरहपा
द मत्स्येन्द्रनाथ
23. गोरखनाथ के हठयोग पर किसका प्रभाव है ?
अ पतंजलि✔
ब पाणिनी
स मच्छेंद्र
द सरहपा
24. वसंतविलास 84 छंदों का काव्य है -
अ भक्ति काव्य
ब नीति काव्य
स वीर काव्य
द श्रंगारिक काव्य✔
25. "रघुनाथ चरित हनुमंत कृत, भूपभोज उद्धरिय जिमि।" पंक्ति किस ग्रंथ से ली गई है ?
अ पृथ्वी राज रासो✔
ब परमाल रासो
स खुमाण रासो
द बीसलदेव रासो
26. सरहपा की रचनाओं का दोहाकोश के रूप में संपादन किसने किया था ?
अ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
ब डॉक्टर पितंबर दत्त बडथ्वाल
स राहुल सांकृत्यायन✔
द विनयतोष भट्टाचार्य
27. शुक्ल जी ने जिन 12 ग्रंथों के आधार पर आदिकाल को वीरगाथा काल कहा है उनमें से अपभ्रंश की रचनाएं कितनी है ?
अ 4✔
ब 8
स 6
द 5
28. कनफटे योगी किस पंथ के लोगों के लिए कहा गया है ?
अ सिद्ध
ब जैन
स नाथ✔
द चारण
29." गद्यं कविनां निकषं वदंति।" अर्थात् गद्य काव्य को कवियों की कसौटी किसने कहा था ?
अ भामह
ब दण्डी
स भरतमुनि
द वामन✔
30. "काव्यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारान् प्रचक्षते।" परिभाषा किसकी है ?
अ भामह
ब दण्डी✔
स भरतमुनि
द वामन
31. आचार्य शुक्ल ने किस कृति को “जातीय चेतना का काव्य” कहा है
परमार रासो
पृथ्वीराज रासो ✔
वीसलदेव रासो
हम्मीर रासो
*32 कामयाब कह कौन जगावा
फिर हिन्दी भाखै पर आवा
पंक्ति किसकी है*
नूर मोहम्मद✔
उसमान
शेख नबी
.
33 चंद्रगिरी के राजा गणपतिदेव के पुत्र कंचननगर के राजा रुपमुरारी की पुत्री की कथा
मधुमालती
मृगावती✔
चित्रावली
इंद्रावती
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )
लक्ष्मी, दिनेश पटेल जौनपुर उत्तर प्रदेश, ममता कुमावत